जयपुर/जालोर। राजस्थान SOG ने REET पेपर लीक मामले में जालोर के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। यह पत्रकार एक न्यूज चैनल से जुड़ा है। लगातार हो रही कार्रवाई के डर से पिछले कुछ दिनों से यह पत्रकार अंडरग्राउंड था। अब तक रीट पेपर लीक मामले में कुल 40 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
SOG को बीते कुछ दिनों से जालोर के पत्रकार बबलू मीना की तलाश थी जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार बीते 10-15 दिनों से अंडर ग्राउंड था।
बता दें कि सांचौर निवासी उदाराम की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि REET पेपर बाड़मेर में कई अभ्यर्थियों के पास पहुंचा था। SOG ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल व उसकी भतीजी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ठेकेदार भजनलाल के कनेक्शन वाले सभी लोग अंडरग्राउंड हो गए थे। SOG ने 5 फरवरी को सांचौर में तीन जिलों की पुलिस के साथ तीन घंटे मीटिंग की। उसके बाद से अ...
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस का एक दिवसीय खुला अधिवेशन शनिवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में हुआ। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक ने अपनी पीड़ा खुलकर जाहिर की। बड़ी बात यह रही कि ज्यादा कमियां विधायकों, मंत्रियों और CM के सलाहकारों ने बताई। और खुलकर सभी ने सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं संगठन को कम महत्व मिलने की बात भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठी। सरकारी कामकाज में सुधार की जरूरत बताते हुए कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने की बात कही गई।
सम्मेलन में सीएम के सलाहकार राजकुमार शर्मा भी खुल के बोले। उन्होंने कहा कि मंत्री और अफसर कार्यकर्ताओं को शक की निगाह से देखते हैं। कार्यकर्ताओं के सरकार में कोई काम नहीं हो रही। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ताओं की सुनवाई होगी तो ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का भविष्य सही रहेगा। राजक...
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस का एक दिवसीय खुला अधिवेशन शनिवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में हुआ। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक ने अपनी पीड़ा खुलकर जाहिर की। बड़ी बात यह रही कि ज्यादा कमियां विधायकों, मंत्रियों और CM के सलाहकारों ने बताई। और खुलकर सभी ने सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं संगठन को कम महत्व मिलने की बात भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठी। सरकारी कामकाज में सुधार की जरूरत बताते हुए कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने की बात कही गई।
सम्मेलन में सीएम के सलाहकार राजकुमार शर्मा भी खुल के बोले। उन्होंने कहा कि मंत्री और अफसर कार्यकर्ताओं को शक की निगाह से देखते हैं। कार्यकर्ताओं के सरकार में कोई काम नहीं हो रही। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ताओं की सुनवाई होगी तो ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का भविष्य सही रहेगा...
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन कल दिनांक 19 फरवरी, 2022 को जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी तरूण कुमार सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण शामिल होंगे।
साथ ही कांग्रेस विधायक/विधायक प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वर्तमान/निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षगण, बोर्ड/निगम के अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण, विभागों व प्रकोष्ठों के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष/संयोजकगण, डिजिटल सदस्यता अभियान के कोर्डिनेटर व को-कोर्डि...
जयपुर। राजस्थान प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अनुसार आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के उद्धेश्य से एनएचएम राजस्थान और तकनीकी पार्टनर संस्थान 'विश' फाउंडेशन (Wish foundation) के बीच शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में एमओयू किया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने तीन साल की अवधि वाले इस एमओयू पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि इस एमओयू के होने से प्रदेश के 100 स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और संसाधनों के समुचित उपयोग में आवश्यक सुधार लाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रमों में शामिल मापदंड़ों के अनुसार राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तथा सु...
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रीट पेपर प्रकरण में आरोपी रामकृपाल मीणा द्वारा राजकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कॉलेज का संचालन किया जा रहा था। शिकायत प्राप्त होने पर प्राधिकरण द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करवाकर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए पर्याप्त संसाधनों से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर भूमि को कब्जे में लिया गया। जेडीए द्वारा राजकीय/जविप्रा भूमि पर व्यापक अतिक्रमण कर व्यावसायिक/आवासीय/संस्थानिक/औद्योगिक परिसर निर्मित हो। जयपुर विकास प्राधिकरण स्वामित्व/राजकीय भूमि का सर्वे करके, राजकीय भूमि पर अवस्थित अतिक्रमण की सूची तैयार कर प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त जोन में संबंधित जोन उपायुक्त अध्यक्ष, अधिशाषी अभियन्ता, प्रवर्तन अधिकारी एवं सहायक नगर नियो...
जयपुर. राजस्थान एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसआईयू इकाई जयपुर व सवाईमाधोपुर इकाई ने अलवर में संयुक्त ट्रेप की कार्यवाही करते हुए नगर परिषद अलवर वार्ड नं. 30 के पार्षद नरेन्द्र मीणा व ठेकेदार संजीव भार्गव, रमेश चन्द गुप्ता को कार्यादेश जारी करने की एवज में बतौर कमिशन 5 लाख 15 हजार रूपये रिश्वत लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय को सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि नगर परिषद अलवर में 15 करोड़ रूपये राशि के सिविल कार्य की निविदा जारी हुई है जिसे ठेकेदारों के पक्ष में निविदा जारी करने पर 2.5 प्रतिशत, तत्पश्चात कार्यादेश जारी करने की एवज में पुनः 2.5 प्रतिशत की कमिशन राशि का लेन-देन ठेकेदार, जन प्रतिनिधि व अन्य के बीच किया जाना है। जिस पर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देशन में एस.आई.यू. इकाई ...
जयपुर। राजस्थान रीट पेपर लीक मामले पर प्रदेश में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई जांच की मांग कर रहे सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बुधवार शाम 5 बजे अचानक एसओजी मुख्यालय पहुंच गए। यहां एसओजी के एडीजी से मुलाकात कर कहा कि 'लो मैं आ गया, अब करो पूछताछ'।
मीणा ने एडीजी अशोक राठौड़ को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें रीट प्रकरण में उनसे पूछताछ करने की मांग के साथ इस प्रकरण को लेकर कई अन्य तथ्य भी रखे। उन्होंने एक पेन ड्राइव भी एसओजी को सौंप और कहा कि इसमें बहुत से सबूत हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किए जाए।
मीणा ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा कि '@ashokgehlot51 जी ने कहा था की पेपर लीक का खुलासा करने वालों का पेपर लीक गैंग से क्या संबंध है? इसकी जांच SOG को करनी चाहिए। इस संबंध में आज मैं खुद एसओजी कार्यालय पहुँचा और अति. पुलिस महानिदेशक से मिलकर मेरी जांच करने के लिए कहा ल...
मुम्बई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद एक और बड़ी दुखद कहर है। सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है। वे 69 साल के थे। बता दें कि बीते दिनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब बप्पी लहरी का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं कहा जा सकता। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और समवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था। जो हर किसी की जुबान पर राज करता देखा जा सकता था।
बप्पी लाहिड़ी ने बॉलीवुड म्यू...
Rajasthan BJP agitation, REET Paper Leak Case: राजस्थान विधानसभा का BJP नेताओं की अगुवाई में घेराव किया गया. रीट भर्ती परीक्षा में अनियमितता मामले में प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सीबीआई से जांच की मांग की. एक सूत्री मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने विधानसभा का घेराव किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेरिकैड्स उखाड़ दिए. BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में जोर आजमाइश देखने को मिली. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की. विरोध प्रदर्शन की अगुवाई बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की.
रीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा का जयपुर में विधानसभा घेराव, डॉ. सतीश पूनियां, अरूण सिंह, गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़ सहित 68 विधायक, 15 से अधिक सांसदों ने एक साथ गिरफ्तारी द...