न्यूयॉर्क. भारत की जानी मानी सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर कीर्ति राठौर ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में Hi-tech Moda और My dream tv USA द्वारा आयोजित शो में भारतीय परिधान शो केस कर भारत को गौरवान्वित किया।
इस फ़ैशन शो मे लहरिया, बंदेज के नायाब रंगों के साथ राजस्थानी संस्कृति को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया गया। इस Indo-fusion इस collection का नाम 'KALEDIO' दिया गया. जिसमें परिधान kaftan स्टाइल में बनाये गए.
USA के मॉडल्स के अलावा रैंप पर कई देशों के मॉडल्स ने इन परिधानों के साथ रैंप वॉक की. कीर्ति राठौर ने भारतीय और अमेरिकी ध्वज को एक साथ लाकर दोनों देशों की संस्कृति और एकता को बढ़ावा दिया. ...
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के JDC ने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 गाईडलाइन्स में मिली शिथिलता के पश्चात् कैम्प से पूर्व की सभी कार्यवाही यथा सुओमोटो 90ए प्रकरणों की तैयारी के अन्तर्गत विज्ञप्ति जारी करने, सर्वे कार्य, नामांतरण कार्य एवं ले-आऊट प्लान स्वीेकृत किये जाने वाले कार्यो को पूर्ण किये जाने तथा कार्य में गति प्रदान किये जाने के निर्देश मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में दिये गये, जिससे राज्य सरकार द्वारा शिविर आयोजित करने के आदेश जारी होने के पश्चात् नियमन शिविर नियमित रूप से लगाये जा सकेंगे।
जेडीसी गौरव गोयल ने बताया कि जहां कॉलोनियों में बसावट हो चुकी है वहां भी सुओमोटो 90ए की जाकर अग्रिम कार्यवाही करने तथा विकास समितियों से चर्चा कर सर्वे कार्य पूर्ण किया जाकर कैम्प लगाने की कार्ययोजन बनाने के निर्देश दिये गये। जेडीए द्वारा जिन योजनाओं के नक्शे अनुमोदित किये जा चुके है,...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चार दिन तक चली बहस के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बहस तो हुई नहीं, हमारे विपक्ष के सदस्य बोले नहीं, बहस तो हुई नहीं, किस बहस का जवाब दूं? राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए। सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतने साहब इकट्ठे हो गए कि पता नहीं, साहबों का सरदार कौन होगा?
अलवर विमंदित बालिका प्रकरण पर बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा वाले अलवर में बालिका के साथ हुई दुर्घटना को राजनीतिक लाभ लेने के लिए रेप का नाम दे रहे है। सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोना से दुनिया चिंतित थी, इनके मंत्री क्या कह रहे थे? कोरोना में हमारे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल कहते हैं- भाभीजी पापड़ खाओ। गजेंद्र सिंह शेखावत कहते हैं कि बालाजी के...
जयपुर। राज्य में नदियों से वैध बजरी खनन के लिए 60 खनन क्षेत्रों के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति जारी हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अब समूचे प्रदेश में नदियों से बजरी के वैध खनन की राह प्रशस्त हो गई है वहीं बजरी की समस्या का समाधान भी हो गया है। उन्होंने बताया कि अब राज्य स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरे होने के साथ ही प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में बजरी का वैध खनन शुरु हो जाएगा।
एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजरी की समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए निरंतर समाधान खोजने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के प्रयासों और दिशा-निर्देशों का ही परिणाम है कि लंबे समय से चली आ रही प्रदेश में वैध बजरी खनन की समस्या और अवैद्य बजरी खनन के कारण आए दिन आ रही समस्याओं के समाधान संभव हो सका...
जयपुर. राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो आजकल भ्रष्टाचारियों पर जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक में जुटा है, चुन चुन कर रिश्वतखोरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रहा है, वो काबिल ए तारीफ कहा जा सकता है. राजस्थान के इतिहास में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का यह एक अब तक का सबसे बेहतरीन अभियान है जो लगातार चल रहा है. एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी इस टीम का निर्देशन कर रहे हैं. एसीबी एडीजी दिनेश एमएन ने भी बेहद अहम भूमिका इसमें अदा की है.
इस बीच राजस्थान के सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक खबर वायरल हो रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि रिश्वतखोरी का पाप ऐसा लगा कि 13 रिश्वतखोरों को एड्स हो गया.
दरअसल यह खबर सही है लेकिन यह घटना साल 2018 की गोरखपुर जिले में एक भटहट गांव की है. वहां 13 लोगों को एड्स हो गया था. इन सबके एड्स की एक ही वजह थी रिश्वत. इन रिश्वतखोरों ने एक विधवा महिला के सामने शर्त रखी कि &l...
जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय श्रोत्रिय को राजस्थान लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी संजय श्रोत्रिय को आईपीएससी का चेयरमैन बनाने के आदेश पर राज्यपाल ने अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी संजय श्रोत्रिय मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं। बता दें कि RPSC का पद वर्तमान में खाली था। जसवंत राठी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य देख रहे थे। भूपेंद्र यादव के सेवानिवृत होने के बाद से ही सरकार ने स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की थी। यादव के बाद कुछ समय के लिए शिवसिंह ने कार्यभार संभाला था। शिवसिंह की सेवानिवृति के बाद भी जसवंत राठी को कार्यभार सौंपा था। अब जाकर यह बहुप्रतिष्ठित नियुक्ति हुई है।...
जयपुर। पिछले तीन दिनों से गहलोत सरकार में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के घर पर चल रहा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का धरना समाप्त हो गया है। गहलोत सरकार ने मनीषा जाट की सभी मांगें मान ली। खुद राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट कर बताया कि "विगत 3 दिनों से मनीषा जाट को न्याय दिलाने के लिए मैं धरने पर रहा, देर सबेर सरकार की नींद खुली और अभी मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा सरकार का संदेश लाए, मैं पीड़िता को मिले न्याय के लिए गुढ़ा जी की प्रशंसा करता हूँ और धरना समाप्त करता हूँ,मैं प्रसन्नता व्यक्त करता हूँ कि राजेन्द्रसिंह गुढ़ा के प्रयास से मनीषा जाट को सरकार से 10 लाख, ट्रक ठेकेदार से 2 लाख एवं मेरी और से एक माह का वेतन दिया जा रहा है, मनीषा जाट को सरकारी नौकरी मिलेगी और प्रधानमंत्री आवास योजना से घर भी दिया जाएगा।...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों के बीच बड़ी राहत दी है. गहलोत सरकार (CM Ashok Gehlot) ने कई तरह की पाबंदियां हटा दी हैं. राजस्थान सरकार की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल की नई गाइडलाइन जारी की गई है. राज्य में अब सभी शैक्षणिक गतिविधियां 16 फरवरी यानी कि बुधवार से होगी शुरू हो जाएंगी. वहीं क्लास 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के लिए भी सरकार की तरफ से परमिशन दे दी गई है. गहलोत सरकार की तरफ से आदेश जारी कर कहा गया है कि घटते कोरोना मामलों (Corona Case) को देखते हुए नगरीय क्षेत्रों में क्लास पांच तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है.
अभिभावकों की लिखिति सहमति के बाद बच्चे एक बार फिर पहले की तरह ही स्कूल (School Reopen) जा सकेंगे. सरकार की तरफ से कहा गया है कि राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई (Online Study) पहले की तरह ही जारी रहेगी. 16 फरव...
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा बोर्ड-निगमों में 11 विधायकों को नियुक्ति के मामले में BJP विधायक एवं प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने विधायकों को दी गई इन नियुक्तियों को अवैधानिक बताते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र से इसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देशित करने की मांग की है।
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राज्यपाल कलराज मिश्र को लिखे 4 पेज के पत्र में आंध्र प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और मुंबई हाईकोर्ट के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 166 और 167 के तहत गहलोत सरकार द्वारा की गई यह नियुक्तियां अवैधानिक हैं। राठौड़ ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह मुख्यमंत्री को नियुक्तियां निरस्त करने के लिए निर्देशित करें। राज्यपाल को इस संबंध में पत्र लिखकर राठौड़ ने कहा कि जिन विधायकों को बोर्ड-निगमों में नवाजा गया है वह दोहरे लाभ की श्रेणी में आता है तथा असंवैधानिक...
देश के जाने माने उद्योगपति राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का शनिवार को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह बजाज समूह (Bajaj Group) के अध्यक्ष थे. भारत सरकार ने 2001 में राहुल बजाज को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से नवाजा था. 2006 से 2010 तक राहुल बजाज राज्यसभा के सदस्य भी रहे.
उनका जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता (Kolkata) में हुआ था. उन्होंने बजाज समूह की कमान 1965 में संभाली ली. 2005 में उन्होंने अपना चेयरमैन का पद छोड़ दिया था. इसके बाद उनके बेटे राजीव बजाज ने ये जिम्मेदारी संभाली. राहुल बजाज ने पांच दशकों में बजाज समूह को उसकी बुलंदियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी....