India

विश्व क्षय रोग दिवस: समय पर ध्यान ना दिया जाए तो घातक है ट्यूबरक्‍युलोसिस बैक्टीरिया, 85 फीसदी सीधे फेफड़ों पर करता है अटैक

World TB Day: हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस यानी वर्ल्ड टीबी डे मनाया जाता है. यह दुनिया के सबसे घातक संक्रामक रोगों में से एक टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. इस वर्ष की थीम है ‘इनवेस्ट टू एंड टीबी. सेव लाइव्स’ (Invest to End TB. Save Lives)’है. इसका शाब्दिक अर्थ टीबी को खत्म करने के लिए निवेश करें…जीवन बचाए’. आज के दिन उस तारीख को याद किया जाता है जब 1882 में, डॉ रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के बारे में अपनी खोज की घोषणा की, जो कि तपेदिक (टीबी) का कारण बनने वाला बेसिलस है।  ट्यूबरक्‍युलोसिस बैक्टीरिया के कारण फैलने वाली टीबी या क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। मुख्य रूप से यह बैक्टीरिया 85 फीसदी फेफड़ों पर प्रभाव डालता है। इसके आलावा 15 फीसदी ब्रेन, लिवर, किडनी, गले, यूटरस, मुंह, हड्डी आदि ...

एग्रीकल्चर लैंड पर दिसंबर 2021 तक बसी कॉलोनियों का होगा नियमन, राजस्थान विधानसभा में बिल हुआ पास

जयपुर : राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए शहरी क्षेत्रों में 31 दिसंबर 2021 तक एग्रीकल्चर लैंड पर बसी कॉलोनियों का नियमन करने की शुरुआत कर दी है। पहले जहां 17 जून 1999 के बाद एग्रीकल्चर लैंड पर बसी कॉलोनियों के नियमन का प्रावधान नहीं था। वहीं विधानसभा में बुधवार को बहस के बाद राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम की धारा 90-ए की उपधारा 8 में संशोधन के लिए बिल पास हो गया है। राजस्थान भू-राजस्व संशोधन अधिनियम 1956 में इस बिल में नियमन की कट ऑफ डेट को बढ़ाया गया है। इससे शहरों में 17 जून 1999 के बाद कृषि भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को राहत मिलेगी।   90- ए की उप धारा 8 में 17 जून, 1999 से पहले शहरी क्षेत्रों में कृषि भूमि का गैर कृषि उपयोग के लिए लैंड यूज चेंज किए जाने का प्रावधान है। इसके बाद बसी कॉलोनियों के नियमन का प्रावधान नहीं था। अब 31 दिसंबर 2021 तक कृषि भूमि पर बने मकानों का...

'आजादी का अमृत महोत्सव' के आयोजन में देश में चौथे पायदान पर पहुंचा राजस्थान

जयपुर। देशभर में मनाए जा रहे भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों को पोर्टल पर अपलोड करने में राजस्थान चौथे नंबर पर आ चुका है।   कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त शासन सचिव पंकज ओझा ने बताया कि राजस्थान में 12 मार्च को दांडी मार्च की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव की शुरूआत की गई थी। इसके बाद से विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में भारत सरकार के इस हेतु बनाये गये पोर्टल पर अपलोड किया जाता रहा है। आज से लगभग 15 दिवस पूर्व राजस्थान देश में 20वें नम्बर पर था। मंगलवार तक 431 कार्यक्रमों को अपलोड ...

'RRR' टीम ने एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस के लिए किया ग्रैंड अंदाज में जयपुर का दौरा

जयपुर। एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस 'आरआरआर' की टीम अपनी रिलीज से पहले देश भर के अलग-अलग शहरों का दौरा कर रही है। ऐसे में अपनी बहु-प्रतीक्षित फिल्म के मल्टी-सिटी टूर प्रमोशन्स के दौरान जूनियर एनटीआर, राम चरण और निर्देशक एसएस राजामौली संग'आरआरआर' की टीम का अगला स्टॉपेज था जयपुर, जहां वो कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करने पहुंचे। इससे पहले टीम ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल का दौरा किया था। बता दें बेंगलुरु, हैदराबाद और दुबई के बाद, निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण संग 'आरआरआर' की पैन इंडिया कास्ट ने बड़ोदरा में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और इसके साथ ही यह भारत के ऐतिहासिक स्मारक का दौरा करने वाली पहली फिल्म बन गई है। हाल ही में इस कॉलेज विजिट की तस्वीरें और वीडियोज मेकर्स ने शेयर किए, जिससे हमें इंटरेक्शन इवेंट की झलक ...

मुख्यमंत्री गहलोत की वित एवं विनयोग विधेयक पर चर्चा के जवाब में कई अहम घोषणाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सोमवार को वित एवं विनयोग विधेयक पर चर्चा के जवाब के दौरान जनता जल योजनाओं को सुचारू संचालन के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को देने की घोषणा सहित कई अहम घोषणाओं के लिए जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने उनका आभार जताया है। डॉ. जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश की जनता के लिए राहतों का पिटारा खोला है। जनता जल योजनाएं जो अब तक पंचायतों के अधीन संचालित हो रही है, का पीएचईडी द्वारा बेहतर तरीके से संचालन करते हुए जनता को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नई पेंशन स्कीम की कटौतियों को आगामी माह से समाप्त करते हुए पूर्व के जमा पैसों के बारे में घोषणा से कर्मचारी कल्याण के लिए सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जयपुर के चारदीवारी एवं अन्य क्...

डीजल के दामों में 25 रुपए प्रति लीटर का इजाफा, पर आम जनता को फिलहाल राहत

  नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच जिस बात की चिंता सबको सता रही थी अब वह बात सच होती नजर आ रही है. पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लगने की बात सामने आ रही थी और वो सच हो गया है. थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। थोक ग्राहकों को बिक्री वाला डीजल 25 रुपये प्रति लीटर महंगा (Diesel Price Hike) हो गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत के उछाल के बाद यह इजाफा हुआ है. पर एक राहत की बात यह है कि पेट्रोल पंपों (Diesel Petrol Price Hike) के जरिये बेचे जाने वाले डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  बता दें कि जिस डीजल के दामों में इजाफा हुआ है वो सीधे कंपनियों से बड़े-बड़े बस-ट्रक ऑपरेटर और मॉल आदि को बेचा जाता है. यानी यह दाम आम जनता के लिए नहीं बढ़े हैं, जो पेट्रोल पंप से डीजल खरीदते हैं. जान...

ई- टायलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर वैभव गहलोत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, एफआईआर दर्ज, वैभव ने कही यह बात

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भ्रष्टाचार के एक मामले में विवादों में आ गए हैं. मिशन 2023 की तैयारियों के बीच बीजेपी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरने की तैयारी तेज  कर दी है. राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक ट्वीट कर सीएम गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत पर निशाना साधा और वैभव गहलोत पर एक खबर के जरिए घोटाले का आरोप लगाया है। आरोप यह लगा है कि वैभव गहलोत सहित अन्य लोगों ने राजस्थान में ई- टायलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र के नासिक में साठगांठ करने की कोशिश की थी. पूरे मामले में छह करोड़ के भ्रष्टाचार की बात सामने आई है. वहीं अदालत के आदेश के बाद वैभव गहलोत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर नासिक के गंगापुर पुलिस स्टेशन में वैभव सहित 15 लोगों पर मुकदमा ...

राजभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह, बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी

जयपुर। राजभवन में शुक्रवार को धुलण्डी के दिन उत्साह और उमंगपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया । इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाया। राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र सहित उनके परिवारजन भी होली उत्सव में शामिल हुए। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। राजभवन में राज्यपाल ने परिवार के साथ मेहमानों का इस मौके पर स्वागत कर मुंह भी मीठा करवाया। इस मौके पर मिश्र ने देशवासियों को प्रेम और सौहार्द के प्रतीक होली के त्योहार की शुभकामनाएं प्रेषित की।...

होली पर रंगों से आपका रूप निखरे, बिगड़े नहीं! अपनाएं यह जरूरी टिप्स

नई दिल्ली। कहते हैं जीवन में रंग नहीं हो तो सब कुछ बेरंग हो जाता है। यही कारण है कि होली के पर्व को मनाते समय भरपूर, उत्साह, उल्लास और उमंग नजर आता है। चारों तरफ रंग ही रंग बिखरे नजर आते हैं। सब एक से दिखाई देते हैं। पर अक्सर रंगों का यह पर्व आपकी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो जाता है। मार्केट में बेधड़क तरीके से बिकने वाले केमिकल युक्त त्वचा के लिए घातक सिद्ध होते हैं। हालांकि कि हर्बल रंगों से होली खेलते हैं तो त्वचा को बहुत हद तक बचाया जा सकता है। मगर यह जरूरी नहीं कि हर कोई प्राकृतिक रंगों से ही होली खेले। ऐसे में त्वचा को बचाने के दो ही उपाय बचते हैं। या तो आप होली खेलें ही नहीं। या स्किन केयर करें। पहला तरीका तो संभव नहीं, क्योंकि आप खुद को होली खेलने से रोक नहीं सकते। ऐसे में स्किन केयर के बारे में आप जान लें।   कुछ कारगर और आसान टिप्स: 1. होली खेलने से पहले अपन...

जयपुर में वन भूमियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं ट्यूरिजम के रूप में चार परियोजनाएं की जायेंगी विकसित

जयपुर। माननीय नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल द्वारा बुधवार को विधानसभा बजट-2022 भाषण में जयपुर शहर के आस-पास की वन भूमियों को इंफ्रास्ट्रक्चर एवं ट्यूरिजम के रूप में विकसित करने हेतु चार परियोजनाओं की घोषणा की गई। जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि माननीय नगरीय विकास मंत्री द्वारा विधानसभा बजट-2022 भाषण में चार परियोजनाओं की घोषणा की गई है। जो निम्न प्रकार से हैः- 1. आमागढ आरक्षित वन में तेंदुआ संरक्षण कार्य - झालाना लेपर्ड रिजर्व में बढ रही लेपर्ड की संख्या व खो नागोरियान वनखण्ड के वनक्षेत्र के पास स्थित आमागढ व लालवेरी वन क्षेत्र को जेडीए एवं वन विभाग द्वारा विकसित करने की घोषणा की गई। जिसमें विभिन्न वन्यजीव जैसे लेपर्ड, जरख रेटल अन्य प्रजातियां का आवास है। उक्त वन्यजीवों का आवास को और अधिक विकसित किया जाना है, क्योंकि झालाना वनक्षेत्र में लेपर...