जयपुर। विश्व प्रसिद्ध सांगानेरी छपाई इंडस्ट्री पर सालों से चली आ रही प्रदूषण की समस्या को लेकर एक बार फिर क्षेत्र की 76 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने जारी कर दिए। इस आदेश के बाद एक बार फिर उद्योग में चिंता पसर गई। सांगानेर एनविरो प्रोजेक्ट डेवलपमेंट द्वारा भारत सरकार, राज्य सरकार और उद्योग से जुड़े लोगो की मदद से करीब 150 करोड़ लागत का सीईटीपी प्लांट भी स्थापित कर लिया गया है जिसका फरवरी 2018 में तत्कालीन वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा उद्घाटन भी कर दिया गया था। राज्य सरकार ने अपने हिस्से की 25% राशि पूरी दे दी, वहीं उद्योग द्वारा भी अपने हिस्से की 25% राशि से करीब 8 करोड़ ज्यादा दिए जा चुके है किंतु भारत सरकार के हिस्से के करीब 30 करोड़ रूपए का भुगतान अभी तक नही आ पाया जिसकी वजह से ठेकेदार का पेमेंट थोड़ा लेट हुआ और उसने काम बीच में अधूरा छो...
जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन को लेकर जयपुर में इंटर स्टेट रिव्यू मीटिंग ली। बैठक में 8 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में जल जीवन मिशन की प्रगति पर मंथन हुआ। बैठक में महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गोवा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और दमन दीव के अलावा दादरा नगर हवेली के मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ही ERCP योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत और प्रदेश के पीएचईडी मंत्री महेश जोशी में नोकझोंक हो गई और दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।
हुआ यूं कि राजस्थान ईस्टर्न कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग कर रहे महेश जोशी के संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेने से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भड़क गए। शेखावत ने कहा कि यदि अजमेर के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मामले में ...
जयपुर. भ्रष्टाचार के मामले में एक बड़ा एक्शन लेते हुए राजस्थान एसीबी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ACB DG बी.एल.सोनी के निर्देशन में जयपुर में बायो फ़्यूल प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को 5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
मामले में एसीबी टीम ने संविदाकर्मी देवेश शर्मा को भी किया गिरफ्तार किया है। 15 लाख की मासिक बंधी व 5 लाख रूपये की लाईसेंस नवीनीकरण के नाम पर 20 लाख रूपये की डिमांड की जा रही थी।
योजना भवन स्थित कार्यालय में रंगे हाथ आरोपी दबोचा गया है और ASP नरोत्तम वर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की।...
जयपुर। रुफटॉप सोलर में राजस्थान अब दूसरे पायदान पर आ गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं चेयरमैन राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा फरवरी, 22 की जारी रिपोर्ट के अनुसार रुफटॉप सोलर योजना के लक्ष्यों के विरुद्ध क्रियान्वयन में गुजरात के बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर आ गया है। गौरतलब है कि 10 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर राजस्थान सौर ऊर्जा में पहले से ही पहले पायदान पर है।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने पर पहले स्थान पर आने के बाद रुफटॉप में भी लक्ष्यों के विरुद्ध क्रियान्वयन में समूचे देष में दूसरे स्थान पर आने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान योजनावद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि पर अधिकारियों, कार्मिकों और प्रदेशवासियों को बधाई दी।
...
जयपुर. राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में 588 करोड़ की लागत से बनने वाले आईपीडी टॉवर एवं हृदय रोग संस्थान का मंगलवार को शिलान्यास किया गया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का ढ़ांचा सूदृढ बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से लोगों को 10 लाख रूपए तक निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाकर प्रदेश के हर परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। योजना में शामिल परिवारों को 5 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 अप्रेल से ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। केन्द्र सरकार भी इस दिशा में विचार कर देश के सभी सरकारी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराए त...
उत्तरप्रदेश. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर यूपी के जिलों का नाम बदलने की तैयारी में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि इस बार करीब 12 जिले योगी आदित्यनाथ की लिस्ट में शामिल किए गए हैं. इनमें शुरुआत 6 जिलों के नाम बदलने के साथ होगी.
पहली लिस्ट में अलीगढ़ को हरिगढ़ या आर्यगढ़, फर्रुखाबाद को पांचाल नगर, सुल्तानपुर को कुशभवनपुर, बदायूं को वेद मऊ, फिरोजाबाद चंद्र नगर और शाहजहांपुर को शाजीपुर किया जाना प्रस्तावित किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक करीब 6 जिले ऐसे हैं, जिन पर अंदरखाने सहमति बन चुकी है और मुहर लग चुकी है। साथ ही, और ठोस ऐतिहासिक साक्ष्यों के साथ प्रपोजल आगामी विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी है।
सूत्र बताते हैं कि 'राजनीति और इतिहास विषय के प्रोफेसर के साथ कई बुद्धिजीवियों को पिछले साल जिले के इतिहास और राजनीति पर शोध कर नए नाम का सुझाव देने के लिए कहा गया था. ...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को राजस्थान में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं का नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। गहलोत मंगलवार को सवाई मानसिंह मेडिकल काॅलेज ग्रांउड में आईपीडी टावर और हृदय रोग संस्थान का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षयता नगरीय विकास मंत्री शांतिलाल धारीवाल करेंगे और विशिष्ट अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा होंगे।
दो दिवसीय मेडिफेस्ट-2022 कार्यक्रम के पहले दिन 5 अप्रेल को मेंदाता हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक डाॅ. नरेश त्रेहान (प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट), नारायणा हृदयालय अस्पताल के चेयरमैन डाॅ. देवी प्रसाद शेटटी, एम्स अस्पताल, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य डाॅ. पी.के.पाल, आईएलबीएस के कुलपति डाॅ. शिव कुमार सरीन, एनएमसी के चेयरमैन डाॅ. सुरेश चंद शर्मा जैसे विश्व विख्यात चिकित्सकों से संवाद हो सकेगा।
...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चाहे केन्द्र हो या राज्य सरकारें सुशासन देने के लिए ब्यूरोक्रेसी का सकारात्मक सहयोग जरूरी है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी दोनों ही जनता के ट्रस्टी हैं। ट्रस्टी के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि आमजन के हित में फैसलें लें और योजनाओं को प्रभावी रूप से आखिरी छोर पर बैठे गरीब तक पहुंचाएं।
गहलोत रविवार को आरएएस क्लब में राजस्थान प्रशासनिक, पुलिस और लेखा सेवा के अधिकारियों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरा हमेशा प्रयास रहा कि आमजन के हित में फैसले लिए जाएं। इस वर्ष के बजट में इसी उद्देश्य के साथ जन कल्याणकारी प्रावधान किए गए हैं। इतना अच्छा बजट देने में वित्त विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग महत्वपूर्ण था। अगला बजट इससे भी शानदार आएगा, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी आमजन से जुड़े मुद...
जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े और प्रसिद्ध फैशन महोत्सव जयपुर कॉट्योर शो (जेसीएस) की तैयारियों से पर्दा उठाते हुए शो का तीसरा लुक लॉन्च आयोजित हुआ। टोंक रोड स्थित आरगस होम्स में आयोजित हुए इस लुक लॉन्च कार्यक्रम में मॉडल्स ने डिज़ाइनर्स द्वारा तैयार किए गए गारमेंट्स की एक झलक शोकेस की। इस दौरान प्रख्यात डिज़ाइनर्स में फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर से गौरव गौड़, शेड्स से जस्सी छाबड़ा, डिज़ाइनर सुरभि सबनानी, लेबल शिवायु से शिवानी और आयुष सोनी ने अपने कलेक्शन की छठा बिखेरी। इस दौरान शो की अतिथि पूनम मदान ने शो के बारे में बताया कि 6, 7 और 8 अप्रैल को शहर के द पैलेस में शो का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान सेलिब्रिटीज प्रिंस नरूला और युविका चौधरी लेबल फ्यूशिया के लिए शोस्टॉपर रहेंगे। वहीं नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस अदा खान लेबल शिवायु की शोस्टॉपर होंगी। वहीं डिज़ाइनर सुरभि सबनानी के लिए एक्ट्रेस सोनाली रा...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद में मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक उच्च स्तरीय बैठक भी इस मामले में ली।मुख्यमंत्री निवास पर करौली में हुई घटना के बाद के हालात की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई।
CM ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुचाने वाली घटना होने पर पुलिस उसमें शामिल तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो अपराध में उसकी संलिप्तता पाये जाने पर उसे बख्शा नहीं जाए। करौली में हुई घटना की पुनरावृत्ति कहीं और नहीं हो इसके लिए पुलिस प्रो-एक्टिव होकर शांति व्यवस्था कायम रखने की दिशा में ऐहतियाती कदम उठाए। हर थाना स्तर पर हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित ...