जयपुर। मालवीय नगर इलाके में सरस डेयरी बूथ में गुरुवार रात आग लग गई। आग से बूथ के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डेयरी बूथ के सामने रहने वाले रिटायर्ड ASP राहुल वशिष्ठ पर आग लगाकर उसके पिता को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए है।
मामला मालवीय नगर इलाके का है। मृतक के बेटे का आरोप है कि ASP ने धमकाया था कि डेयरी बंद कर देना नहीं तो आग लगा दूंगा। मृतक के बेटे लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड ASP राहुल वशिष्ठ पर आरोप लगाया है। उसने बताया डेयरी के सामने ही रिटायर्ड ASP रहते हैं। शाम करीब 6 बजे वशिष्ठ डेयरी पर आए थे। डेयरी के बाहर लगे थड़ी-ठेलों को उल्टा कर दिया था। धमकाया कि रात 8 बजे डेयरी बंद कर देना नहीं तो आग लगा दूंगा। आरोप है कि रिटायर्ड ASP ने पेट्रोल छिड़ककर डेयरी में आग लगाई है। अंदर पिता को मारने ...
जयपुर। राजस्थान में बिजली कटौती और बिजली के संकट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के 16 राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है एवं इसके अनुरूप कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति संभव नहीं है। यह एक राष्ट्रीय संकट है।
गहलोत ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि इस संकट में एकजुट होकर परिस्थितियों को बेहतर करने में सरकार का साथ दें। अपने निवास या कार्यक्षेत्र के गैर-जरूरी बिजली उपकरणों को बन्द रखें। अपनी प्राथमिकताएं तय कर बिजली का उपयोग जरूरत के मुताबिक करें। राजस्थान में प्रदेश भाजपा बिजली घरों पर प्रदर्शन कर इस संकट में चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहे बिजली कर्मचारियों को परेशान कर उन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि राज्यों को कोयला उपलब्ध करवाने का काम...
जयपुर। एक तरफ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर ACB जहां अपने बेहतर काम के लिए लगातार प्रशंसा प्राप्त कर रही है वहीं दूसरी ओर अति उत्साह में एक RAS अधिकारी को बिना प्रोसेस के पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय बुलाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में आरएएस और एसीबी आमने सामने है। RAS अधिकारियों ने सीएमओ तक अपनी शिकायत पहुंचा दी है। मुख्य सचिव से भी RAS एसोसिएशन के पदाधिकारी मिले और अपनी पीड़ा बताई है।
उधर सीएम के मामला संज्ञान में आने के साथ ही इसके समाधान के लिए मुख्य सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक आरएएस अधिकारी को बिना किसी प्रोसेस के पूछताछ के मामले में ब्यूरोक्रेसी समझौता करने को तैयार नहीं हैं। एक जूनियर पुलिस ऑफिसर ने अधिकारी से अच्छा व्यवहार भी पूछताछ के दौरान नहीं किया। जबकि उनका मामले में कहीं नाम होता भी तो इसकी पूछताछ क...
जयपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जीवन का एक अनूठा अनुभव होता है, सुरक्षा बलों की दृढ़ता और 1971 के युद्ध की जीत की यादें ताजा करती जैसलमेर की तनोट बावलियावाला सीमा हैं। राजस्थान और केन्द्र सरकार के पर्यटन विभाग और सीमा सुरक्षा बल के सहयोग भारत-पाक सीमा का दौरा पर्यटन की दृष्टि से सुखद होने वाला है। तनोट माता मंदिर, किशनगढ़ किला और लोंगेवाला युद्ध स्मारक विशाल रेगिस्तानी धरा के बीच सुंदर गांव क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक स्थल आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे हैं।
पर्यटन प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि बॉर्डर और इससे संबंधित इतिहास पर्यटकों को स्वतः अपनी और आकर्षित करता है। सीमा सुरक्षा बल तनोट माता पर्यटक स्थल के विकास और सीमावर्ती कठिन जीवन को प्रदर्शित करते हुए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करता है। साथ ही समृद्ध ऐतिहासिक भव्यता की पृष्ठभूमि में भारत-पाक सीमा की आभा पर्यटकों क...
जयपुर। सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए ट्रेंड करने वाले अधिवक्ता गोवर्धन सिंह को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हाईकोर्ट के बाहर से बुधवार को सादा वर्दी में पहले से ही तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता गोवर्धन सिंह को हिरासत में लिया और सदर थाने में पेश किया।
बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान RPS संध्या यादव ने बदसलूकी का SC-ST की धाराओं में एक मामला सदर थाने में दर्ज करवाया था। जिस प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी पर स्टे किया हुआ था। पर आज कोर्ट की ओर से स्टे पर लगी रोक हटा दी गई। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन पर DSP संध्या यादव के साथ बदसलूकी का आरोप है। लॉकडाउन के दौरान सदर पुलिस ने 1 साल पहले 2021 में मुकदमा SC-ST एक्ट, राजकार्य में बाधा, अभद्र व्यवहार के तहत दर्ज किया था। हाईकोर्ट से FIR पर अग्रिम कार्रवाई को ले...
अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात/मुंबई। अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (TA'ZIZ) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने TA'ZIZ EDC और PVC परियोजना के लिए औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह शेयरधारक समझौता 2 अरब डॉलर कीमत का है। संयुक्त उपक्रम ताज़ीज़ औद्योगिक रसायन क्षेत्र, रुवाइस में लगाया जाएगा।
ताज़ीज़ EDC और PVC संयुक्त उद्यम क्लोर-अल्कली, एथिलीन डाइक्लोराइड (EDC) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) के उत्पादन सुविधा का निर्माण करने के साथ उनका संचालन भी करेगा। संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार इस तरह के केमिकल्स का उत्पादन किया जाएगा। जिससे स्थानीय निर्माताओं के लिए राजस्व के नए रास्ते खुलेंगे।
रिलायंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एडीएनओसी मुख्यालय की यात्रा के दौरान औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। अंबानी ने यूएई के उद्योग औ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सोमवार को कार्मिक विभाग में 239 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इन तबादलों में जनप्रतिनिधियों की डिजायर का खासा ध्यान रखा गया है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं को बूस्ट किया जा सके । सीएम गहलोत ने इस तबादला सूची में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। विधायकों की सिफारिश पर भी तबादले किए गए हैं जिससे कि उन्हें संतुष्ट किया जा सके।...
जयपुर। पिंकसिटी में 7.50 करोड़ के हीरे-जवाहरात चोरी हो गए हैं। यह माल एक कुरियर कंपनी से चोरी हुआ है।
कंपनी में दिल्ली, मुंबई और गुजरात से हीरे जवाहरात का माल आया था, जो जयपुर में सप्लाई होना था। लेकिन एक कुरियर कंपनी में काम करने वाले चार कर्मचारी करोड़ों के हीरे-जवाहरात लेकर गायब हो गए। सिंधी कैंप थाने में कुरियर कंपनी के मैनेजर की ओर से चारों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस फरार कर्मचारियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मुंबई के रहने वाले धर्मेंद्र पांडे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले 5 साल से अंबे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कुरियर कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है। कंपनी बाहर से दूसरी पार्टियों के कुरियर को डिलीवर करने का काम करती है। गोपालजी का रास्ता में कंपनी ने ऑफिस खोल रखा है। कंपनी ने जयपुर स्टाफ के लिए स्टेशन...
नई दिल्ली। दुनियाभर में सुपर पावर बनने की होड़ के बीच रक्षा खर्च (World Military Expenditure) इतना बढ़ गया है कि इससे दुनिया के कई गरीब देशों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कई दिनों तक आसानी से किया जा सकता है। साल 2021 में दुनिया का रक्षा खर्च 2 लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है. इस पूरे रक्षा खर्च में आधे से अधिक हिस्सेदारी सिर्फ अमेरिका और चीन की है. भारत इन 2 देशों के बाद तीसरे नंबर पर आता है.
बता दें कि स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस संस्था की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि , 'साल 2021 में वैश्विक रक्षा खर्च 0.7% बढ़ा है. यह अब 2.1 लाख करोड़ डॉलर हो चुका है. दुनिया में सबसे अधिक रक्षा खर्च करने वालों में अमेरिका अव्वल है. उसकी इसमें हिस्सेदारी 38% है. इसके बाद 14% हिस्से के साथ चीन दूसरे नंबर पर ह...
जयपुर। राजस्थान के CM गहलोत ने प्रदेश में 71486.4 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश के लिए प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में 26 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
अपने निवास पर बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की दूसरी बैठक में कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के चलते बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। इससे राजस्थान के औद्योगिक विकास को और मजबूती मिलेगी। इकाईयों की स्थापना और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इंवेस्ट राजस्थान समिट की तैयारियों के लिए विभाग को निर्देश दिए, यह समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बीकानेर संभाग में सेरेमिक उद्योग के विकास की संभावनाओं के...