India

राजस्थान के रिटायर DG नवदीप सिंह गिरफ्तार, जानें वजह

जयपुर। कभी पूरे राजस्थान पुलिस महकमे को निर्देशित करने वाले राजस्थान के डीजी रहे नवदीप सिंह खुद हवालात के चक्कर में पड़ गए। ऐसा राजस्थान पुलिस के इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक रिटायर्ड DG को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड DG नवदीप सिंह को वैशाली नगर थाना पुलिस ने रिश्तेदार के घर में जबरन घुसने के आरोपी में रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को नवदीप सिंह के ही रिश्तेदारों ने ही फ़ोन कर बुलाया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस पूर्व DG नवदीप सिंह को देखकर एक बार बैकफुट पर नजर आई लेकिन पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मिले निर्देशों के बाद यह गिरफ्तारी हुई। SHO वैशाली नगर हीरालाल सैनी ने DCP वेस्ट रिचा तोमर से बात कर पूर्व DG को गिरफ्तार किया। बता दें कि यह पारिवारिक जमीन विवाद का मामला है। पूर्व DG नवदीप सिंह के खिलाफ संपत्ति विवाद में फार्म हाउस में गुंडो...

17040.62 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा विकसित कर राजस्थान समूचे देश में पहले स्थान पर

जयपुर। 17040.62 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा विकसित कर राजस्थान समूचे देश में पहले स्थान पर आ गया है। तमिलनाडू, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ एक माह में ही राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में चौथे स्थान से पहले पायदान पर पहुंचा है। मार्च माह में 1877 मेगावाट अतिरिक्त सोलर ऊर्जा क्षमता विकसित कर राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में समूचे देश में पहले पायदान पर आ गया है।   अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार के नवी व नवीकरणीय मंत्रालय द्वारा जारी मार्च, 22 तक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 17040.62 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित कर राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में पहले नंबर पर आ गया है। एक माह में ही लंबी छलांग लगाते हुए राजस्थान चौथे नंबर से पहले नंबर पर आया है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 16587.90 मेगावाट क्षमता के साथ गुजरात दूसरे, 16099 मेगावा...

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान बवाल और पथराव, पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल

दिल्ली। जहांगीरपुरी में शनिवार की शाम हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान बवाल हो गया और पथराव के बाद जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। घटना को संभालने में लगे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति की अपील की है। जिस समय हनुमान जयंती के पर्व पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तब ये हिंसा शुरू हुई और देखते ही देखते कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के कहा कि अभी सब नियंत्रण में है और इस हिंसा को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में सभी जगहों फोर्स बढ़ा दी गई है।  उधर इस घटनाक्रम की विभिन्न संघटनों ने निंदा भी की है और सभी ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम कुछ शरारती तत्वों की करतूत है जिसमें बेवजह बेगुनाह लोगों और पुलिस को नुकसा...

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम व टीएचडीसी के बीच राज्य में 10 हजार मेगावाट क्षमता का मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क विकसित करने का हुआ करार

जयपुर। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन दोनों मिलकर राजस्थान में 10 हजार मेगावाट मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क विकसित करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल और टीएचडीसीआईएल के सीएमडी राजीव विश्नोई की उपस्थिति में शुक्रवार को ऋषिेकेश में एक समझौता ज्ञापन पर अक्षय ऊर्जा निगम की और से निदेशक तकनीकी सुमित माथुर और टीएचडीसीआईएल की ओर से महाप्रबंधक हाइब्रिड एनर्जी बिजनस श्री संजय खेर ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के अनुसार राजस्थान मेंनवीकरणीय ऊर्जा पार्क का क्रियान्वयन व विकास दोनों कंपनियों द्वारा गठित संयुक्त उपक्रम स्पेशल पर्पज़ व्हीकल (एसपीवी) के माध्यम से किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने इसे अनूठी पहल बताया। इससे प्रदेश मेंनवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में और अधिक तेजी से विकास होगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान 10 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता...

ACB ने नाचना उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ सहायक को 18.25 लाख की राशि के साथ दबोचा

जयपुर। जोधपुर में एसीबी द्वारा कार्यवाही करते हुए जैसलमेर के नाचना उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र को 18.25 लाख रु.की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसीबी द्वारा गुप्त सूचना के दौरान नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को घेरा गया वही जांच के दौरान गाड़ी से 18.25 लाख रुपए की राशि पाई गई, पूछताछ के दौरान वह इस अवैध राशि के बारे में ठीक से नहीं बता पाया जिस पर संदिग्ध को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। अवैध राशि लेकर जैसलमेर से निजी कार से कैलाश चंद्र जयपुर जा रहा था। ये कार्यवाही जोधपुर ACB के एसपी कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देशन में की गई है। ACB डीजी बीएल सोनी व एडीजी दिनेश एमएन इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। उनके निर्देशन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।...

राजस्थान में 69 IAS के तबादले, वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, नवीन महाजन, टी. र​विकांत, रवि जैन, गौरव गोयल को महत्वपूर्ण जिम्मा, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर. राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई बडे बदलाव राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में किए. 69 आईएएस अफसरों के तबादले करते हुए कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मा दिया गया तो कई अधिकारियों को हलका महकमा दिया गया. इस लिस्ट में मंत्रियों की डिजायर और फीडबैक के अनुसार भी तबादले किए गए. कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक एसीएस वीनू गुप्ता को उद्योग विभाग, विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है. वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल खान एवं पैट्रोलियम विभाग के साथ साथ अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. सुधांश पंत को जलदाय विभाग से हटाकर अध्यक्ष, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल बनाया गया है.  रिजल्ट ऑरिएटेंड अफसर नवीन महाजन को एक बार फिर एक बड़ी अहम जिम्मेदारी मिली ...

'आजादी का अमृत महोत्सव' के आयोजन में देश में पहले नंबर पर पहुंचा राजस्थान

जयपुर। देशभर में मनाए जा रहे भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने में राजस्थान पूरे देश में पहले नंबर पर आ गया है। इस सम्बन्ध में घोषणा, मंगलवार को दिल्ली में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होटल अशोक में आयोजित हुए देश के सभी राज्यों के ‘अमृत समागम’कार्यक्रम में की गईl भारत सरकार के कला एवं संस्कृति सचिव गोविन्द मोहन ने इस मौके पर अपने प्रजेन्टेशन में सभी को अवगत कराया कि राजस्थान 1582 कार्यक्रम अपलोड करके देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त सचिव पंकज ओझा ने बताया कि घोषणा से पूर्व राज्य के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अपना उद्बोधन दिया और कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने प...

इलेक्टोरल बॉण्ड भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े घपलों में एक: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े घपलों में एक है। इलेक्टोरल बॉन्ड ने पूरी चुनाव व्यवस्था को सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में कर दिया है। भाजपा उद्योगपतियों पर एक तरफा दबाव बनाती है जिसके कारण इलेक्टोरल बॉण्ड से अधिकांश चन्दा भाजपा को मिलता है। इन बॉन्ड्स में चन्दा देने वाले की जानकारी भी पता नहीं लगती इसलिए ये बॉन्ड कालेधन को चुनावों में इस्तेमाल लेने का एक तरीका बन रहे हैं।   CM गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इलेक्टोरल बॉन्ड के संबंध में दायर याचिकाओं पर शीघ्र फैसला देकर इन पर रोक लगानी चाहिए जिससे सभी पार्टियों को एक लेवल प्लेइंग फील्ड मिल सके। गहलोत ने इंडियन एक्सप्रेस में इस विषय पर छपे संपादकीय का भी हवाला दिया।...

राजस्थान में बजट घोषणा के अनुसार नए विद्युत कनेक्शन जारी करने का बनेगा रोडमेप, समयबद्ध कार्य योजना होगी क्रियान्वित

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल ने राज्य के तीनों डिस्कॉम्स को बजट घोषणा के अनुसार नए कृषि कनेक्शन जारी करने का रोड़मेप बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए विद्युत कनेक्शन्स के लिए ट्रांसफार्मर सब स्टेशन स्ट्रक्चर तैयार करने, क्रोस आरमो व चैनल आदि आधारभूत संरचना विकसित करने की समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित करनी होगी। एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल सोमवार को सचिवालय में तीनों डिस्काम्स के प्रबंध संचालकों, वित्त अधिकारियों और तकनीकी प्रभारी अधिकारियों से वीसी के माध्यम से रुबरु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुसार नए विद्युत कनेक्शन जारी करने से पहले तीनों डिस्काम्स को आधारभूत संरचनात्मक ढांचें को मजबूत करना होगा ताकि निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनी रह सके। उन्होेंने कहा कि आधारभूत संरचना का रोडमेप तैयार करते समय ब...

​परिवहन विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का जबरदस्त एक्शन, अवैध वसूली करते इंस्पेक्टर सहित 7 लोग गिरफ्तार

अलवर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलवर के शाहजहांपुर में परिवहन विभाग के कर संग्रहण केंद्र के इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह भाटी व उसके दलाल रविंद्र सिंह चौहान, लीलाराम, गजेंद्र सिंह सहित 7 लोगों को 12 लाख रुपए की अवैध रकम के साथ गिरफ्तार किया है। यह रकम अवैध रूप से वसूली गई थी। राजस्थान एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। राजस्थान एसीबी डीजी ने बताया कि एएसपी कोटा एसीबी ठाकुर चंद्रशील, अलवर के एएसपी विजय सिंह के निर्देशन में शाहजहांपुर नाके पर ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली की सूचना पर टीम ने कई बार सत्यापन करवाया। टीम के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी। जिसके बाद आज तड़के 4 बजे के करीब एसीबी की टीमों ने शाहजहांपुर नाके पर ट्रेप की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए चेकपोस्ट पर प्र...