मुम्बई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग करते हुए कहा कि “मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे।'' उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।"
मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है.
बता दें कि राज ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक माने जाने वाला महीना रमजान चल रहा है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला बोला और उन पर ‘समय-सम...
ब्यावर. राजस्थान में 24 घंटे के भीतर करौली के बाद अब अजमेर के ब्यावर शहर में मामूली बात पर दो समुदायों के बीच तनाव हो गया जिसमें एक व्यक्ति की जान भी चली गई. ब्यावर में रविवार सुबह सब्जी मंडी में बीच सड़क पर खड़ी बाइक को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. बया दें कि दो दुकानदारों में कहासुनी हुई थी। और बाद यह विवाद मारपीट तक पहुंच गई। दो गुट आमने सामने हो गए। एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने लाठी और लोहे के सरियों से हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई और उसके दो बेटे घायल हो गए। तनाव के हालात देखते हुए तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।
ब्यावर की उदयपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में मृतक सब्जी का व्यापार करता था। रविवार सुबह उसके बेटे की बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान पास की दुकान में आई सब्जी से भरी जीप बाइक से टकरा गई। इस मामूली बात को लेकर पड़ोसी व्यापारी...
करौली। हिंदू संगठनों की ओर से करौली शहर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बाइक रैली निकाली गई, लेकिन इस रैली पर कथित तौर पर हुए पथराव के बाद मामला भड़क गया।
राजस्थान के करौली में शनिवार को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई। शहर के हटवाड़ा बाजार में हुई इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए और आधा दर्जन दुकानों में आगजनी भी की गई। इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई। हिंसा भड़कने के बाद पूरा शहर बंद हो गया है, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है। करौली में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता मौजूद है और लगातार नजर रख रहा है ।
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्वी राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मंत्री रमेश मीणा ने इस पूरे घटनाक्रम पर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और भाईचारे के साथ रहने की अपील की है।
उधर केंद्रीय...
जयपुर। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने विभाग में यूटीबी (आवश्यक अस्थाई आधार) के पद पर राजपत्रित चिकित्सा सेवा के पदों एवं अधीनस्थ चिकित्सा सेवा के कार्मिको की सेवाएं 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने की सहमति दे दी है।
चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर जिन कार्मिकों को 31 मार्च 2022 तक के लिए चयनित किया गया था उनकी सेवाएं 31 मार्च 2023 तक अथवा नियमित भर्ती से कार्मिक उपलब्ध होने तक जो भी पहले हो, तक की अभिवृद्धि के लिए विशेष शर्तों पर सैद्धान्तिक सहमति दी गई है।
निदेशों के अनुसार के आवश्यक अस्थाई आधार पर जिलों में कार्यरत चिकित्सकों, नर्सिगकर्मियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को अभिवृद्धि देने के लिए विभाग द्वारा 4 अक्टूबर, 2014 और 9 नवंबर 2017 में उल्लेखित शर्तों एवं दिशा-निर्देशों की अक्षर पालना की जाए। साथ ही सेवा अभिवृद्धि से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जावे कि यदि प्रस्तावित कार्मिकों की...
जयपुर. जब भी देश के टॉप ब्यूरोक्रेट्स और रिजल्ट ओरिएंटेड अफसरों की फेहरिश्त सामने आती है तो एक बड़ा नाम सबसे पहले सामने आता है राजस्थान काडर के आईएएस अफसर पवन अरोड़ा का. हर वक्त अपनी बेहतरीन वर्किंग स्टाइल, इनोवेटिव आइडिया और कुछ नए अचीवमेंट के लिए मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने वाले ब्यूरोक्रेसी के चर्चित अफसर पवन अरोड़ा एक बार फिर एक नई उपलब्धि के साथ चर्चा में हैं।
आपने अब तक स्टार्टअप प्लेयर्स की ही टर्न ओवर से जुड़ी सक्सेज स्टोरीज सुनी होंगी लेकिन इस बार आप एक सरकारी महकमें के इस अचीवमेंट के बारे में जान लीजिए. राजस्थान आवासन मण्डल एक ऐसा विभाग था जिसे लगातार हो रहे घाटे और बढते खर्चे, आउटपुट ना मिलने के चलते सरकार बंद करने की सोच रही थी. लेकिन आज यही विभाग सरकार के लिए बड़ी रवेन्यू जनरेट कर रहा है.
राजस्थान आवासन मंडल का वित्तीय वर्ष 2021-22...
कोटा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत (Bhawani Singh Rajawat) ने कोटा वन मंडल के उप वन संरक्षक और आईएफएस अधिकारी रवि मीणा (IFS Ravi Meena) को गुरुवार को थप्पड़ जड़ दिया।
यह घटनाक्रम आईएफएस अधिकारी के चेंबर में हुआ। यह थप्पड़ भले ही बड़े प्यार से मारा हो लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और घटना की निंदा की जा रही है। उधर कोटा नयापुरा थाना पुलिस ने पूर्व संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत को हिरासत में ले लिया है।...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि बजट 2022-23 की अनुपालना में आज तक 210 घोषणाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से कुछ प्रमुख घोषणाएं ऐसी हैं जिनका लाभ 1 अप्रैल से प्रदेशवासियों को मिलेगा।
• 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओ को 50 यूनिट बिजली निःशुल्क मिलेगी। समस्त घरेलू उपभोक्ताओ को 150 यूनिट तक 3 रू प्रति यूनिट का अनुदान तथा 150 से 300 यूनिट तक के 2 रू प्रति यूनिट अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इससे 1.18 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।
• चिरंजीवी योजना की प्रति परिवार बीमा राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये होगी। इससे 1.34 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।
• राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी एवं आईपीडी निशुल्क होगा। एक महीने तक इस योजना का ट्रायल चलेगा एवं इस दौरान आने वाली तकनीकी परेशानियों को दूर...
जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार से राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध ओपीडी और आईपीडी सुविधाएं प्रदेशवासियों को निःशुल्क मिलेगी। प्रदेश में 1 अप्रेल से सभी श्रेणी के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क ओपीडी एवं आईपीडी की सुविधा प्रारंभ हो जाएंगी। शुरुआत में एक माह की अवधि में व्यवस्था का ड्राय रन किया जाएगा, जिसमें क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर समाधान किया जायेगा। योजना का औपचारिक प्रारंभ 1 मई, 2022 से किया जाना प्रस्तावित है।
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के सभी श्रेणी के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएं समस्त प्रदेशवासियों को पूर्णतः निःशुल्क करने की घोषणा से प्रदेश वासियों को बिना पैसा खर्च किए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मीणा ने बताया कि 1 अप्...
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब के चुनाव में एक बार फिर मुकेश मीना ने बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद पदाधिकारियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा ने अपने प्रतिद्वंदी राधा रमण शर्मा को चुनाव हराया। मुकेश मीणा को 368 वोट मिले वहीं राधारमण को 251 मत मिले हैं।
उधर महासचिव पद पर रघुवीर जांगिड़ को 329 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामेंद्र सोलंकी को हराया। सोलंकी को 318 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर जीते पंकज शर्मा को 386 और गिर्राज गुर्जर को 326 वोट मिले। राहुल गौतम को 401 वोट मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डीसी जैन को 194 वोट मिले।
कार्यकारिणी के निर्वाचित सदस्य राहुल भारद्वाज- 402, विजेंद्र जायसवाल- 393, संतोष कुमार शर्मा- 358, पुष्पेंद्र सिंह राजावत- 354,अनिता शर्मा- 341, जितेश शर्मा- 334, म...
जयपुर। सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 3 आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों के पकड़े जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में बम बनाने की सामग्री मिली है। इन लोगों की जयपुर शहर में आने की तैयारी थी। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एटीएस टीम को यह तीनों आरोपी सुपुर्द कर दिए है। निम्बाहेड़ा थाना इलाके में धरे गए इन आतंकियों के एमपी से जयपुर में आने से पहले मंसूबों पर पानी फिर गया है।
बताया जा रहा है कि जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की बड़ी साजिश नाकाम की गई है। गिरफ्तार लोगों से 10 किलो RDX बरामद किया गया है।
चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने बुधवार को रतलाम (एमपी) के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और करीब 8-10 किलो आरडीएक्स बरामद किया। आरोपी निम्बाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को देने वाले थे, ताकि जयपुर में 3 जगह ...