जयपुर। राजस्थान में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रमुख रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। और एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
उनके आंदोलन समय-समय पर सरकार की धड़कनें बढ़ाते रहे। आरक्षण की इस लड़ाई की अगुवाई करने वालों में सबसे बड़ा नाम कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का था।
गुर्जर समाज सहित पूरे देश मे उनके निधन पर शोक जताया जा रहा है।...
जयपुर। धौलपुर के बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में सोमवार दोपहर दर्जन भर लोगों ने घुसकर एईएन और जेईएन के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीर माना और मुख्यमंत्री निवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में धौलपुर में बिजली विभाग के कार्मिकों के साथ हुई मारपीट के प्रकरण में धौलपुर के पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा को हटाने के निर्देश दिए । साथ ही, पुलिस के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले में दोषियों की अतिशीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उधर CM के आदेशों के बाद नारायण टॉगस को धौलपुर का नया SP बनाया गया है।
CM ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्तव्य निर्वहन कर रहे राजकीय कार्मिकों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोविड के दौरान बिजली जैसी अत्यावश्यक स...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2022 से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी। पूर्व में राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर दी जा रही थी।
गहलोत के इस निर्णय का लाभ राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 के आधार पर वेतन प्राप्त कर रहे करीब 8 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को मिलेगा। यह लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।
कर्मचारियों की 1 जनवरी, 2022 से 31 मार्च, 2022 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि उ...
जयपुर. साल 2016 में टॉपर रही आईएएस टीना डाबी अब जल्द ही 2013 के राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं. दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने रिश्तों की नजदीकियों का खुलकर इजहार किया और बडी परिपक्वता के साथ इस रिश्ते को स्वीकार भी किया. ब्यूरोक्रेसी की इस नई जोड़ी के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तो जंगल में आग की तरह यह खबर फैल गई, और दोनों के ही प्रशंसकों ने देशभर से बधाइयां देना शुरू कर दिया. दोनों के ही फोटो पर बडी संख्या में कमेंट्स और लाइक्स आए.
पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर टीना ने अपने से 13 साल बड़े आईएएस प्रदीप गवांडे को अपनी दूसरी शादी के लिए क्यों चुना. तो करीबी बताते हैं कि पहली बात तो यह है कि प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखती. बल्कि इसमें वफादारी काफी मायने रखती है. एक तरफ जहां टीना डाबी अपनी पहली शादी आईएएस अतहर आमिर से टूटने के बाद ख...
जयपुर/दौसा। जिस मरीज को बचाने के लिए एक महिला डॉक्टर ने जी जान लगा दी उसकी डिलीवरी के दौरान मौत के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल की डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। महिला की मौत पर परिजन हंगामा कर रहे थे। डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कराया था।
बताया जा रहा है कि इसके बाद डॉक्टर डिप्रेशन में आ गई थी। मंगलवार सुबह 11 बजे महिला डॉक्टर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला दौसा जिले के लालसोट का है। डॉ. अर्चना शर्मा (42) और उनके पति डॉ. सुनीत उपाध्याय (45) का लालसोट में ही आनंद हॉस्पिटल है। जहां से जुड़ा यह घटनाक्रम है।
Home Rajasthan Dausa RajasthanDausaJaipur लालसोट में चिकित्सक के आत्महत्या से जुड़ा मामला, विरोध में कल जयपुर के सभी निजी अस्पताल रहेंगे बंद By Impact Voice - March 29, 20220 अस्पताल उधर प्रदेशभर के चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्...
अलवर के सरिस्का जंगल में लगी आग विकराल हो गई है। आग जंगल के 20 किलोमीटर से ज्यादा एरिया में फैल चुकी है। आग पर काबू नहीं हो पाने की वजह से वन विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। आग जंगल के जिस हिस्से में तेजी से बढ़ रही है वहां कई टाइगर हैं। आग बुझाने के लिए अब हेलिकॉप्टर व एरियल लिफ्ट फायर ब्रिगेड से मदद मांगी गई थी।
इसके बाद मंगलवार सुबह पहुंचे सेना के दो हेलिकॉप्टर ने आग बुझाना शुरू कर दिया है। हेलिकॉप्टर सिलीसेढ़ झील से पानी ला रहे हैं। अभी तक हेलिकॉप्टर 8 से 10 राउंड कर चुके हैं। आग बुझाने के लिए 40 से 50 हजार लीटर पानी का छिड़काव किया जा चुका है। इसके बाद भी आग जंगल में बढ़ती जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सरिस्का,अलवर और दौसा की तीन रेंज का स्टाफ और ग्रामीणों सहित 200 से ज्यादा लोग आग बुझाने में लगे हैं। सेना से भी मदद मांगी गई है। सरिस्का के कई गांव भी खाली करवा...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का यह सातवां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। 9 फरवरी से 28 मार्च तक कुल 25 बैठकों में 171 घंटे और 19 मिनट चली विधानसभा की कार्यवाही चली। खास बात यह रही कि महेश जोशी को रबर स्टाम्प बता चुकी विधायक दिव्या मदेरणा ने फिर साधा पीएचईडी मंत्री पर निशाना, वहीं गधों की संख्या को लेकर राजेन्द्र राठौड़ पर भी जमकर पलटवार किया।
उधर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा विधायकों को लौटाए हुए आईफोन वापस लेने के निर्देश दिए। स्पीकर जोशी ने कहा कि विधानसभा के कहने पर राज्य सरकार ने सभी विधायकों को आईफोन दिए थे। ताकि बजट और दूसरी सामग्री देख सकें। आप निवेदन माने या न मानें इसलिए मैं अध्यक्ष के नाते सभी की अनुमति से यह निर्देश देता हूं कि भाजपा विधायक ल...
जयुपर। राजस्थान में एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जल्द मूर्त रूप ले लेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाए जा रहे अपग्रेडेशन व रिनोवेशन कार्यों का अवलोकन किया। राज्य बजट 2021-22 के तहत इस मैदान में अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के उद्देश्य से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यों के प्लान व ले-आउट की जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व जेडीए आयुक्त डॉ. इंद्रजीत यादव से जानकारी ली। उन्होंने मुख्य मैदान में लगाई हरी घास एवं प्रैक्टिस पिचों का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर व जेडीए आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्य मैदान में लेवलिंग, नई घास लगाने, प्रैक्टिस मैदान निर्माण एवं इनमें इरिगेशन सिस्टम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने साउथ पैवेलियन में वीआईपी कक्षों, अंपा...
जयपुर। आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी में है। पंजाब की जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी राजस्थान में संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर चुकी है। इतना ही नहीं 2023 में आप पूरी तैयारी के साथ राजस्थान में विधानसभा चुनाव लडेगी। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनो पार्टियों की राजस्थान में मिलीभगत बताते हुए राजस्थान से जड़ से उखाड़ने का दावा किया है। इसके साथ साथ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से नहीं, बल्कि खुद से लड रही।
राजस्थान में अगले साल चुनावी तैयारियों को लेकर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जयपुर में पत्रकारों से वार्ता कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. सिंह ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के विजन पर राजस्थान में चुनाव लडा जाएगा. उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है
उन्होंने कहा कि जब झ...
जयपुर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। धनखड़ ने जयपुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार उनके साथ सहयोग नहीं करती है। पर मैंने हमेशा प्रयास किया और आगे भी करूंगा कि कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का सहयोग करूं, लेकिन एक हाथ से यह सहयोग संभव नहीं है। यह हालत मैं देख रहा हूं, जो चिंता का विषय है। यदि सीएम और गवर्नर के बीच संवाद नहीं रहेगा तो हम डेमोक्रेसी से भटक जाएंगे। संविधान में साफ प्रावधान है कि राज्यपाल सरकार से जो जानकारी मांगेगा, वह उसे उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बावजूद इस राज्यपाल को पिछले ढाई साल में बार-बार मांगने के बावजूद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। यह मेरे और सबके लिए चिंता की बात है।
इतना ही नहीं धनखड़ ने कहा कि मैंने सब कुछ संविधान के दायरे में रहकर किया। मेरे...