जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी. जोशी से जयपुर विधानसभा में उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुलाक़ात की। दोनों अध्यक्षों में संयुक्त राष्ट्रसंघ के जोन को रिस्ट्रक्चर करने के बारे में विस्तार से विचार विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि सी.पी.ए. के जोन को रिस्ट्रक्चर किये जाने वाली समिति के दोनो अध्यक्ष सदस्य है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी. जोशी ने बताया की अभी सीपीए के देश में 4 जोन कार्यरत है। सीपीए को अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिए दोनों अध्यक्षों के मध्य जोन बढाए जाने पर चर्चा हुई। उन्होने बताया कि सात से नौं जोन किये जाने पर दोनो अध्यक्षों की चर्चा हुई। इस संबंध में देश के सभी राज्य की विधानसभाओ के अध्यक्षों से इस पर सुझाव मांगे गये है।
राजस्&zw...
रांची. कभी मनरेगा घोटाले में फंसी झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर अवैध खनन के मामले में ईडी ने छापा मारा. छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल व उनसे जुड़े 20 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक साथ कार्रवाई की. आईएएस पूजा सिंघल के आवास से करीब 25 करोड़ की नकदी बरामद हुई है, और यह नकदी इतनी थी कि राशि देखकर ईडी वालों के भी एकबारगी होश फाख्ता हो गए कि आखिर आईएएस अधिकारी के घर इतना पैसा कहां से आया. इतना ही नहीं पैसे गिनने में ना केवल अधिकारियों के पसीने छूट गए बल्कि इनती रकम गिनते गिनते मशीनें भी हांफने लगीं. जिन्हे बीच बीच रेस्ट देकर चालू करना पड़ा. शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक साथ यह कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि झारखंड के रांची, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरप...
जयपुर। राजस्थान में खनिज तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में अप्रैल माह में राजस्व अर्जन का नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इस माह में खनिज तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र से 550 करोड़ 91 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया गया है। यह अप्रैल, 21 की तुलना में डेढ़ गुणा से भी अधिक है तो किसी एक माह में राजस्व अर्जन का यह नया रिकॉर्ड है।
खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल, 2022 में 509 करोड़ 16 लाख रूपए का राजस्व खनिज तेल क्षेत्र से प्राप्त हुआ है वहीं 41 करोड़ 73 लाख रूपये का राजस्व प्राकृतिक गैस क्षेत्र से प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि गए साल अप्रेल 21 में 299 करोड़ 52 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया गया था। मार्च 22 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में राज्य में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में विगत 13 साल में सात गुणा बढ़ोतरी हुई है तो राज्य सरकार को राजस...
जयपुर। राज्य सूचना आयोग ने सूचना आवेदनों की अनदेखी और सूचना मुहैया कराने में कोताही बरतने के मामलो में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के प्रति सख्ती दिखाई है। आयोग ने लूणकरणसर के विकास अधिकारी पर दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने निम्बाहेड़ा के विकास अधिकारी और गंगानगर जिले में एक ग्रामीण विकास अधिकारी पर पांच हजार रूपये की शास्ति आरोपित की है। इसके साथ ही आयोग ने पिछले कुछ दिनों में बारह ग्रामीण विकास अधिकारियों पर दो दो हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।
सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने तीन साल तक एक नागरिक को सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर लूणकरणसर के विकास अधिकारी के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और दस हजार रूपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। इस मामले में एक स्थानीय नागरिक बी एल शर्मा ने आयोग में अपील दायर कर कहा कि उन्हें तीन साल से भी अधिक का वक्त गुजरने के बाद भी सूचना ...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले स्मृति चिन्ह एवं उपहारों की नीलामी का कार्यक्रम ‘सेवांजलि‘ गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया। भारत सेवा संस्थान की ओर से हुए इस कार्यक्रम में लगभग 2 करोड़ रूपए की राशि एकत्रित हुई। यह राशि ‘निरोगी राजस्थान‘ के लिए ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष‘ में जमा होगी।
गहलोत ने इस कार्यक्रम में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ स्मृति चिन्ह एवं उपहारों का अवलोकन किया। उन्होंने नीलामी में शामिल हुए सभी सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान वर्षों से आपदा की घड़ी में सहयोग करने की महान परंपरा निभाता आ रहा है। कारगिल युद्ध, सुनामी, भूकंप, केरल में बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान पीड़ित लोगों की मदद के लिए प्रदेशवासियों ने उदार मन से सहयोग किया। ऐसे सहयोग पर हम सभी को गर...
जयपुर. राजस्थान के गावों की तस्वीर बदलने और ग्रामीणवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के मद्देनजर अब ग्राम पंचायत स्तर पर ‘भव्य’ पार्क, फलदार पेड़, रनिंग ट्रेक, ट्यूबवैल, ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित होंगी. इसमें प्रथम चरण में बड़ी ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्धता के अनुसार 10 से 15 बीघा भूमि पर जयपुर में बने सेंट्रल पार्कों की तर्ज पर पक्की बाउण्ड्री वाले पार्क तैयार किए जाएंगे. 400 अथवा 800 मीटर रनिंग ट्रेक, ट्यूबवैल, ओपन जिम, छायादार एवं फलदार पेड़, लाइब्रेरी, शौचालय जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. इससे स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों, एथलिट्स को प्रेक्टिस की सुविधा मिल पाएगी और युवा प्रतिभाओं को निखरने का अवसर भी मिलेगा.
गांवों की कायापलट के लिए लगातार काम कर रहे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना ने गुरूवार को शासन सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारिय...
हरियाणा. देश को दहलाने की साजिश में जुटे 4 खालिस्तानी आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने धर दबौचा है. करनाल से चार संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया है. इनके पास से बड़ी मात्रा में गोलियां और बारूद के बक्से मिले हैं. यह बारूद RDX हो सकता है, ऐसी आशंका जताई गई है. इनके पास से तीन IED बम भी मिले हैं. बताया जा रहा है कि सुबह चार बजे करनाल के बसताड़ा टोल से चारों की गिरफ्तारी हुई है. चारों इनोवा कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी पंजाब के रहने वाले गुरप्रीत, भूपेंद्र अमनदीप व परविंदर सिंह बताए गए हैं. आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, 31 कारतूस और 3 लोहे के कंटेनर बरामद हुए हैं. साथ ही 1 लाख 30 हजार रूपये कैश भी बरामद किए गए हैं. तीन युवक फिरोजपुर के रहने वाले हैं. 1 युवक लुधियाना का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी की जेल में दूसरे युवक से मुलाकात हुई थी. जिस...
जयपुर. कोटा में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति आरए गुप्ता को राजस्थान एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया है. एसीबी मुख्यालय की यूनिट ने 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है. परिवादी ने एसीबी हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी कि उसकी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सीटें बढाने के लिए 10 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी जिसके बाद एक गेस्ट हाउस में कुलपति का ट्रेप किया गया. जिसमें वो 5 लाख रुपए रंगे हाथों लेते पकडे गए. इतना ही नहीं वीसी के कमरे से कुल 21 लाख रूपए मिले हैं. एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है.
मामले में कई और अहम खुलासे होने बाकी हैं. बताया जा रहा है कि कुलपति साहब के रिश्वतखोरी की आदत लम्बे समय से थी जिसके चलते कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज वाले परेशान थे. MNIT, जयपुर के गेस्ट हाउस में यह ट्रैप किया गया है.
बता दें कि एक दिन...
जयपुर। आखिरकार RAS एसोसिएशन की नाराजगी के बीच बिना प्रोसेस के RAS भागचंद बधाल से पूछताछ मामले में ACB के ASP नरोत्तम वर्मा को हटा दिया गया है. नरोत्तम वर्मा का ACB से हटाकर CID-CB में तबादला किया गया है. नरोत्तम वर्मा को लेकर RAS अफसरों ने मोर्चा खोल रखा था और वर्मा को हटाने की मांग रखी थी.
बता दें कि आरएएस अधिकारी को बिना किसी प्रोसेस के पूछताछ के मामले में ब्यूरोक्रेसी में खासी नाराजगी देखने को मिली थी. CM तक मामला पहुंचा था. राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इसको लेकर बार आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके थे. पूरे राजस्थान से आरएएस अधिकारियों के सोशल मीडिया ग्रुप में एक ही सवाल किया जा रहा था कि सीनियर आरएएस अधिकारी को बिना किसी सबूत और प्रोसेस के एसीबी पूछताछ कैसे ले गई ? राजस्थान को पुलिस स्टेट बनाकर रख दिया है. क्यों एक जूनियर अफसर सीनियर अफसर पर इतना हावी हो गया? दुर्व्यवहार ...
जयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में सबसे बड़ा महाअभियान चला रही राजस्थान एसीबी लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। राजस्थान ACB के डीजी बीएल सोनी के नेतृत्व में राजस्थान एसीबी के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा संख्या में कार्रवाइयां की गई। इनमें कई बड़े अधिकारियों से लेकर दलालों तक को ट्रैप किया गया।
राजस्थान एसीबी ने वर्ष 2022 के पहले चार माह में (जनवरी से अप्रैल) 156 प्रकरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पी.सी. एक्ट) में दर्ज कर अपने पिछले वर्ष का रिकाॅर्ड तोड़ा है।
1 जनवरी से 30 अप्रैल तक 150 ट्रैप के, 5 आय से अधिक सम्पति के और 1 प्रकरण पद के दुरूपयोग का सहित कुल 156 प्रकरण दर्ज किए गए। गत वर्ष 2021 में इसी अवधि में 141 प्रकरण दर्ज किये गये थे, जिनमें 130 ट्रेप के, 4 आय से अधिक सम्पत्ति के व 7 पद के दुरूपयोग के थे। वर्ष 2020 में यह संख्या 65 थी जिनमें 50 ट्रेप के, 4 आय से अधिक संप...