India

10 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए तारीखों का एलान किया

नई दिल्ली। 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। 10 जून को राज्यसभा चुनाव होंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीख की घोषणा करते हुए बताया कि 24 मई से 30 मई तक नामांकन की प्रक्रिया, 1 जून को नामांकनों की छटनी, 3 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। राजस्थान की 4 सीटों पर भी 10 जून को राज्यसभा चुनाव होंगे। ओम माथुर, केके अल्फोंस, रामकुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल 4 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसी तरह आंध्रप्रदेश की 3, तेलंगाना की दो, छत्तीसगढ़ की दो, मध्यप्रदेश की दो, तमिलनाडु की 6, कर्नाटक की 4, ओडिशा की तीन, महाराष्ट्र की 6, पंजाब की दो, राजस्थान की 6, उत्तरप्रदेश की 11, उत्तराखंड की 1, बिहार की 5, झारखण्ड की 2 और हरियाणा की 2 सीटों पर चुनाव होंगे।...

जियो नेटवर्क पर महीने भर में हर ग्राहक ने 19.7 जीबी डेटा खर्च किया, 968 मिनट की मोबाइल पर बात, सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर बना

• 60 लाख से अधिक घरों और दफ्तरों में पहुंचा जियोफाइबर, सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर बना • 5जी की तैयारियां पूरी 8 राज्यों में किया गया फील्ड ट्रायल • एक यूजर ने रोजाना करीब 32 मिनट मोबाइल पर बात की नई दिल्ली। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर डेटा की खपत में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी रिजल्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी के नेटवर्क पर ग्राहकों ने 91.4 अरब जीबी डेटा का इस्तेमाल किया। 2022 के पहले तीन महीनों में यह 24.6 अरब जीबी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जो पिछली तिमाही से 47.5% अधिक था। इस भारी भरकम डेटा को खर्च करने में एक ग्राहक ने औसतन प्रतिमाह 19.7 जीबी डेटा का इस्तेमाल किया। चौथी तिमाही में ग्राहकों ने जियो नेटवर्क पर बातचीत करने का नया रिकॉर्ड कायम किया। हर ग्राहक ने जियो नेटवर्क पर प्रति महीने औसतन 968 मिनट बात की यानी करीब 32 मिनट रोजाना। पिछ...

ताजमहल की जगह पहले महल था, शाहजहां ने कब्जा किया था, जयपुर राजपरिवार की है वो जमीन: सांसद दीया कुमारी

जयपुर। ताज महल विवाद पर नित नए मामले और बयान सामने आ रहे हैं। अब भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा है कि हमारे पास जो दस्तावेज़ हैं, उनके मुताबिक इस जमीन पर पहले महल था जिस पर शाहजहां ने कब्ज़ा किया था। उसके बदले में कुछ मुआवजा दिया गया था। उस समय ऐसा कोई क़ानून नहीं था कि आप अपील कर पाते। दीया कुमारी ने कहा कि निश्चित तौर पर वो ज़मीन जयपुर पूर्व राजपरिवार की थी। अच्छा है कि किसी ने आवाज़ उठाई और याचिका दायर की है। अगर आवश्यकता पड़ेगी तो हम दस्तावेज़ उपलब्ध कराएंगे। वो ज़मीन हमारे राज परिवार की थी। बता दें कि ताजमहल को लेकर यूपी में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने याचिका दायर की है। डॉ. सिंह ने अपनी याचिका में ताजमहल के उन 22 कमरों को खोलकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से सर्वे कराने की मांग की है, जो लंबे वक्त से बंद हैं। याचिकाकर्ता का कहन...

एईएन और जेईएन के साथ हुई मारपीट के मामले में विधायक गिर्राज सिंह मंलिंगा ने किया सरेण्डर

जयपुर: आखिरकार धौलपुर के बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में एईएन और जेईएन के साथ हुई मारपीट के मामले में विधायक गिर्राज मलिंगा (MLA Girraj Malinga) ने पुलिस कमिश्नरेट में सरेंडर (surrendered) कर दिया. इस दौरान मलिंगा के साथ कमिश्नरेट में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा भी मौजूद रहे. बिजली विभाग के इंजीनियर्स कई दिनों से मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मारपीट के मामले में घायल एईएन ने पुलिस को पर्चा बयान दिया था. घायल एईएन के पर्चा बयान के आधार पर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि समीर खान के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था.  बता दें कि बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर कार्रवाई नहीं होने के मामले को लेकर बीजेपी लगातार सरकार पर निशाना साध रही थी. इसके साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती समारोह के दौरान ...

राजस्थान सरकार का युवाओं के लिए बड़ा फैसला, RAS भर्ती एवं कुछ विशिष्ट सेवा नियमों को छोड़कर अन्य सभी सेवा नियमों में साक्षात्कार का प्रावधान हटाया

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन योजना के क्रियान्वयन के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन, समान पात्रता परीक्षा के आयोजन, सीधी भर्तियों में साक्षात्कार का प्रावधान हटाने एवं कुछ पदों पर साक्षात्कार का भारांक अधिकतम 10 प्रतिशत निर्धारित करने का फैसला किया गया है। एक जैसी पात्रता वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब समान परीक्षा आयोजित होगी। मंत्रिमंडल ने निर्णय किया कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध एवं एकीकृत किये जाने की दृष्टि से एक जैसी पात्रता वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं ;जैसे ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी इत्यादि के स्थान पर अब समान पात्रता परीक्षा (CET) आयोजित होगी। इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा समान पात्रता परीक्षा नियम 2022...

कांग्रेस हमेशा झूठ की खेती करती है, कभी आम आदमी की तरफ ध्यान नहीं दिया: जेपी नड्डा

श्रीगंगानगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की खेती करती है। कभी भी आम आदमी की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। उनका कहना था कि कांग्रेस झूठ की इसी परम्परा को वर्षों से निभाती चली आ रही है। नड्डा मंगलवार को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ जिले में सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हिमाचल में सड़क बनाने का दावा किया। सड़क बनाने की शुरुआती तैयारी कर ली जाती और लेकिन चुनाव जाते ही काम बंद हो जाता। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में ही कांग्रेस को सड़क की याद आती।   भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान महिला अत्याचार में आगे बढ़ता जा रहा है। दंगों पर भी कोई रोक नहीं लग रही है। पिछले कुछ ही समय में इलाके में कई दंगे हुए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छ...

भारत के प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर क्या बोले पीएम मोदी?

मुंबई. दुनियाभर में प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा (Pandit Shivkumar Sharma) का हार्ट अटैक से मंगलवार को निधन हो गया. पिछले 6 महीनों से किडनी संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे, लगातार उनका इलाज जारी था. वे 84 साल के थे. उनका जाना शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है और दुनिभर में उनके निधन पर कला प्रेमी और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शोक जता रहे हैं. कल दोपहर 2 बजे के बाद पंडित शिवकुमार के पार्थिव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.  सुबह 9 बजे जुहू में उनके बेटे के घर, पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट में कहा कि शिव कुमार शर्मा जी के निधन से हमारा सांस्कृतिक जगत आज दरिद्र हो गया. उन्होंने संतूर को वैश्विक ख्याति दिलाई. उनका संगीत आने वाली पीढ...

CGST की किशनगढ़ में सैंकड़ों फर्जी फर्मों पर कार्रवाई, 350 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा पकड़ा

अजमेर। फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्रेशन करवाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाली फर्जी फर्मों के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। सेंट्रल जीएसटी विभाग ने किशनगढ़ क्षेत्र में करीब 101 फर्जी फर्में पकड़ी हैं। सीजीएसटी विभाग का दावा है कि संभवतया देश में इस तरह की यह सबसे बड़ी और राज्य की पहली कार्रवाई है जिसमें व्यापक पैमाने पर फर्जी फर्में एक साथ पकड़ी गई हैं। प्रधान आयुक्त सीपी गोयल के आदेश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इन 101 फर्मों में 20 फीसदी ऐसी हैं जिनमें पता तो सही निकला लेकिन मौके पर फर्मे किसी दूसरे नाम से मिली। वहीं 80 फीसदी ऐसी हैं जिसमें पता ही गलत निकला, मौके पर खाली प्लॉट, सरकारी दफ्तर और बंद पड़ी दुकानें निकलीं। इन फर्मों के द्वारा 350 करोड़ के फर्जी बिल जारी किए गए हैं। 60 करोड़ से ज्यादा का गलत इनपुट क्रेडिट लिया गया है। विभाग की जांच एक फर्जी फर्म का पता तो किशनगढ़ में स्थित केंद्र...

एडवोकेट गोवर्धन सिंह को मिली जमानत, अब गोवर्धन सिंह के अगले कदम पर सरकार की नजर

जयपुर। महिला आरपीएस से दुर्व्यवहार करने के मामले में अधिवक्ता गोवर्धन सिंह को जयपुर के एडीजे कोर्ट नम्बर-2 में सोमवार को जमानत दे दी। सोमवार को मुकदमे की सुनवाई हुई और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने और तमाम साक्ष्यों, परिस्थितियों को देखते हुए न्यायाधीश विजय प्रकाश सोनी ने 1 लाख रुपए की जमानत और 1 लाख के निजी मुचलके पर गोवर्धन सिंह को जमानत दे दी। गोवर्धन सिंह के अधिवक्ता एके जैन ने बताया कि एफआईआर में आईपीसी की धारा- 193, 353, 354, 500, 501 और 509, एससी-एसटी एक्ट की धारा 3/1 और 3/2, आईटी एक्ट की धारा-67 का आरोप लगाया गया है। हमने कोर्ट को बताया गया कि गोवर्धन सिंह ने 30 मार्च 2020 को महिला पुलिस अधिकारी संध्या यादव की ओर से खुदको जानबूझकर इंटेशनली रोकने, धमकी देने और बदतमीजी करने, पुरानी रंजिश होने और भविष्य में रिपोर्ट दर्ज करवाने की चिन्ता जताते हुए रिपोर्ट दी थी। जिसे सद...

सोना-चांदी तस्करी का यूपी-राजस्थान-गुजरात कनेक्शन, उदयपुर के बाद डूंगरपुर में बस से मोती, नगीने, सोना, 1321 किलो चांदी पकड़ी

डूंगरपुर : राजस्थान और गुजरात के बीच क्या सोना और चांदी तस्करी का बड़ा काम चल रहा है. क्या यह लम्बे समय से चल रहा था जिस पर अब पुलिस की नजर पड़ी है, आखिर कौन है इस तस्करी के पीछे का मास्टर माइंड जो प्राइवेट बसों में यात्री या माल परिवहन के नाम पर करोड़ों की सोना, चांदी की तस्करी कर रहा है. राजस्थान में अब उदयपुर के श्रीनाथ ट्रेवल्स की बस के बाद अब डूंगरपुर में राजस्थान पुलिस ने प्राइवेट बस में 1321 किलो चांदी, 173 किलो मोती, 202 किलो नगीना, 210 ग्राम सोना और 56 लाख कैश बरामद किया है.   जब्त चांदी की कीमत 8.49 करोड़ रुपए बताई जा रही है और ये सारा माल बस के नीचे अलग से तहखाना बनाकर भरा हुआ था. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चांदी किसकी थी इसका पता लगाया जा रहा है. मामला बिछीवाड़ा थाना इलाके का है. यह बस आगरा से अहमदाबाद जा रही थी.   DSP राकेश कुमार शर्मा के मुताबिक शन...