जयपुर। राजस्थान में किसान एक बड़ा वोट बैंक है। हाल ही के बजट में जहां राजस्थान सरकार ने अलग से कृषि बजट पेश किया था वहीं अब लगातार किसानों के हित में बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।
किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने कृषक हितों को सर्वाेपरि रखते हुए एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
‘‘समृृद्ध किसान - खुशहाल राजस्थान‘‘ की सोच के साथ मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की राशि को 2 हजार करोड़ रुपये से बढाकर 5 हजार करोड़ रुपये करने की घोषणा के साथ इस योजना में 11 मिशन शुरू किये गये हैं। इसमें ‘‘राजस्थान जैविक खेती मिशन‘‘ भी एक है। कृषि विभाग के आयुक्त श्री काना राम ने बताया कि मिशन के अन्तर्गत 600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित है जिनसे लगभग 4 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
...
जयपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री से पंजाब में क्षतिग्रस्त सरहिंद फीडर के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने फोन पर बात की।
CM गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पंजाब के CM को इस क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण राजस्थान में आ रहीं परेशानियों से अवगत करवाया। भगवंत मान से इस मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए निवेदन किया। सरहिंद फीडर (पंजाब) एवं इन्दिरा गांधी फीडर का कॉमन पटडा 1 अप्रेल को बुर्जी 238 पर क्षतिग्रस्त हुआ था। इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 60 दिन की नहरबंदी के बाद 21 मई से पानी शुरू करना था लेकिन इस क्षति के कारण यह शुरू नहीं हो सका है।'
CM गहलोत में कहा कि गर्मी में पेयजल की जरूरतों को देखते हुए इस काम को शीघ्र पूर्ण करवाया जाए क्योंकि इससे राजस्थान के 10 जिलो के करीब पौने दो करोड़ लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। भगवंत...
चंडीगढ़. जिस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) लगातार बचते आ रहे थे आखिरकार उस मामले में उन्हें एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में सुनाई है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि गिरफ्तारी से पहले सिद्धू आत्मसमर्पण कर सकते हैं. हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू को पहले इस मामले में राहत मिल गई थी. लेकिन रोड रेज में जिस शख्स की मौत हुई थी, उसके परिवार ने रिव्यू पिटीशन दायर की थी. अब उस पर सुनवाई करते हुए सिद्धू को एक साल सश्रम यानी कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है, जिससे सिद्धू और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि सिद्धू शुक्रवार दोपहर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं. दरअसल, कोर्ट का फैसला आने के बाद सिद्धू अमृतसर रवाना हो गए थे. हालांकि बाद में वे अपने पटियाला...
जयपुर। राज्य सरकार ने राज्य में परिवहन विभाग से बिना पंजीकरण वाली ट्रेक्टर ट्रोलियों से खनिज परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि बजरी खनन के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 12 मई, 22 को जारी आदेशों में अपंजीकृत ट्रेक्टर ट्रोलियों से बजरी परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अब बिना पंजीकरण वाली ट्रेक्टर ट्रोलियों के खनिज परिवहन के रवन्ना जारी करने पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है। बजरी खनन के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 12.05.2022 के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य में परिवहन विभाग में बिना पंजीयन के चल रहे ट्रेक्टर ट्रोलियों से खनिज परिवहन पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही न्यायालय के आदेशों की पालना में निदेशक, खा...
जयपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा उदयपुर में चिंतन करने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पार्टी की रीति-नीति और फैसलों को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। पहले गुजरात में कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद राजस्थान सरकार में भी एक कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर से अपनी विधानसभा सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भेजे पत्र में खुद को दरकिनार करने के साथ ही उनकी आवाज दबाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि उनकी ही सरकार होते हुए भी बीते मंगलवार को डूंगरपुर जिले में एसडीएम समेत 22 सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा समेत 60 लोगों के खिलाफ माम...
गुजरात। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है इस्तीफा देकर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस पटेल के मंसूबों को समय रहते नहीं समझ पाई। शायद इसीलिए गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पिछले दो महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे। अब अगले एक हफ्ते में हार्दिक बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर हार्दिक पटेल की बीएल संतोष के साथ पिछले दिनों एक मीटिंग भी हुई थी। अमित शाह और पीएम मोदी की रजामंदी के बाद हार्दिक को बीजेपी में शामिल करने का फैसला हुआ, जिसके बाद यह मीटिंग हुई।
उधर गुजरात चुनावों से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका है। हार्दिक पटेल को बीजेपी में शामिल करने की एक बड़ी वजह पाटीदार वोट बैंक माना जा रहा है। अब इस वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस को नई रणनीति पर काम करना होगा।
फि...
कोटा। राजस्थान के जिस चिकित्सा मॉडल को देश में सबसे बेहतर बताया जा रहा है वहां हालात यह हैं कि हाड़ौती संभाग के अस्पताल महाराव भीमसिंह चिकित्सालय के हालात यह हैं कि यहां भर्ती एक महिला की चूहों ने आंख ही कुतर डाली। स्ट्रोक यूनिट में भर्ती लकवा ग्रस्त 30 साल की महिला रूपमति की आंख की पलक चूहे काट गए। घटना से महिला का पति परेशान है। अस्पताल प्रबंधक का दावा है कि अस्पताल परिसर में रेगुलर पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। अस्पताल प्रशासन इस घटना को लेकर हड़कंप में आया हुआ है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. समीर टंडन ने पुष्टी की है। महिला की आंख पर चूहे ने बाइट की है। मामले की पूरी इंक्वायरी करवाई जा रही है। यूनिट हेड से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर इस मामले में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस सरकार की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राहुल जी, क्या आप अशोक ग...
जयपुर। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक जिले को निर्यात संवर्धन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब' विकसित किए जाएंगे। रावत ने बताया कि जयपुर और जोधपुर जिले को प्रथम चरण में चुना गया है।
उन्होंने कहा कि इस दायरे में सभी जिलों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जिला स्तर के उद्योगों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करना है ताकि छोटे उद्योगों को मदद मिल सके और वे स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध करवा सकें। जिलों को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में जिला उद्योग एवं केन्द्र, जयपुर (शहर) में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई और शहर के लिए जेम्स एण्ड ज्वैलरी तथा जयपुर ग्रामीण के लिए ब्लू पॉटरी के विकास पर चर्चा की गई।
बैठक में नितिन खण्डेवाल (उपनिदेशक) सीतापुरा द्वारा जै...
जयपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिज़र्व घोषित किया है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री श्री हेमाराम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार एवं वन विभाग के प्रयासों से रामगढ़ विषधारी अभयारण्य राज्य का चतुर्थ नया टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया है।
चौधरी ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972(1972 का केंद्रीय अधिनियम संख्या 53) की धारा 38 फ की शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय टाइगर संरक्षण प्राधिकरण की सिफ़ारिश एवं संबंधित ग्राम सभा एवं विशेषज्ञ समिति से परामर्श उपरांत राज्य सरकार ने रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिज़र्व घोषित किया है। रामगढ़ टाइगर रिज़र्व का कोर एवं बफर एरिया लगभग 15 सौ वर्ग किलोमीटर है। इसमें रामगढ़ अभयारण्य का 225 वर्ग किलोमीटर एवं चम्बल घड़ियाल सेंचुरी का 256 वर्ग किलोमीटर एवं बफर एरिया 1019 वर्ग ...
जयपुर। राजस्थान में रीट परीक्षा में पेपर वायरल होने का मामला अभी तक शांत भी नही हुआ कि अब राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हो गया। पेपर का स्क्रीन शॉट वायरल का मामला सामने आया है। झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद एसओजी एक्शन में आई और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ खुद मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरु की। एसओजी ने मामला सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। राठौड़ ने बताया कि इस मामले में 9 लोगों को चिन्हित किया गया है। एसओजी आठ लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किस तरह से पेपर बाहर आया। राठौड़ ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर सोडाला थाना पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने के मामले में एक अभ्यार्थी को गिरफ्तार किय...