नई दिल्ली. डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) की बकाया राशि का भुगतान करने में असमर्थता बिजली क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को प्रभावित करती है। इस स्थिति पर विचार करते हुए बिजली मंत्रालय वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के वित्तीय संकट को कम करने के लिए एक योजना पर काम कर रहा है जो अपने बकाया का भुगतान करने में असमर्थ हैं।
वितरण कंपनी द्वारा उत्पादन कंपनी को भुगतान में विलंब किए जाने से उत्पादन कंपनी के नकदी प्रवाह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसे कोयले के रूप में इनपुट आपूर्ति के लिए प्रावधान करने की आवश्यकता होती है और बिजली संयंत्र के दिन-प्रतिदिन के संचालन के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी की जरूरत होती है। प्राप्ति (PRAAPTI) पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 18 मई 2022 तक, डिस्कॉम की बकाया राशि (विवादित राशि और विलंबित भुगतान अधिभार (एलपीएससी) को छोड़कर) 1,00,018 करोड़ रुपये और एलपीएससी बकाया...
भारतीय नौसेना (आईएन) और बांग्लादेश की नौसेना (बीएन) के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' का तीसरा संस्करण 24 मई 2022 को बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ। इस अभ्यास का हार्बर चरण 24 से 25 मई तक निर्धारित है, जिसके बाद 26 से 27 मई तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक समुद्री चरण आयोजित होगा।
बोंगोसागर अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यासों और जंगी कार्रवाई के व्यापक स्पेक्ट्रम में...
नई दिल्ली. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि केंद्र की पहली प्राथमिकता उपभोग के लिए उचित दर पर पर्याप्त चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, उसके बाद एथेनॉल के लिए अधिकतम चीनी भेजी जाएगी।
घरेलू खपत को प्राथमिकता देने की बात करते हुए, उन्होंने कहा कि अक्टूबर और नवंबर में त्योहारों के दौरान चीनी की मांग बढ़ जाती है और इसलिए, केंद्र नरम सीजन के लिए चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है।
भारत सरकार घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों में स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले 12 महीनों में चीनी की कीमतें नियंत्रण में हैं। भारत में चीनी की थोक कीमतें 3,150-3,500 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं, वहीं खुदरा कीमतें भी देश के विभिन्न हिस्सों में 36-44 रुपये प्रति किग्रा के दायरे में नियंत्रण में हैं।
विशेष रूप से ब्राजील में उत्पादन में कमी के चलते वैश...
जयपुर। बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सीएम गहलोत अपने मंत्री के जेल जाने से डरते हैं, इस कारण रीट की सीबीआई जांच नहीं करा रहे। बिधूड़ी पारसोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने पारसोली थाना पुलिस के खिलाफ बोलते-बोलते सीएम गहलोत को भी घेर लिया और कहा कि कहा थाने से डोडाचूरा चोरी हो गया। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ही गृहमंत्री है, उन्हें सब को निलंबित करना चाहिए था। सब का तबादला करके इस घटना की सीबीआई जांच करानी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत रीट मामले की जांच नहीं करवा सकते। कम से कम पारसोली थाने के मामले की तो जांच करवानी चाहिए थी। मैंने सीएम यह लोग को लिखा है कि रीट की सीबीआई जांच को लेकर डर रहे हो क्योंकि कोई मंत्री जेल चला जाएगा, लेकिन पारसोली थाने घटना की तो सीबीआई जांच कर...
भिवाड़ी. महिलाओं पर अत्याचार के किस्से और कहानियां और वारदातें तो अक्सर सामने आ जाती हैं. लेकिन पति किस तरह से पत्नियों की हिंसा का शिकार होते हैं यह मामले अक्सर सामने नहीं आ पाते. पर एक पति ने पत्नी के लगातार किए जा रहे टॉर्चर और मारपीट से परेशान होकर इसके खिलाफ आवाज उठाने की ठानी और चुपके से घर में कैमरा लगा दिया. जिसमें क्रूर पत्नी की करतूतें रिकॉर्ड हो गई. और ऐसे वीडियो सामने आए जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं|
इतना ही नहीं पत्नी अपने पति की इतनी बेरहमी से पिटाई करती थी कि वह बचने के लिए घर में इधर उधर भागता फिरता था। कभी तवे से तो कभी क्रिकेट बैट से पति की रोज पिटाई होती थी। भिवाड़ी का यह मामला है। पीड़ित पति ने पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए घर में CCTV कैमरा लगा दिया। अब पति इन CCTV फुटेज के साथ सामने आया और पत्नी की सारी करतूत पुलिस को बता दी। मामला दर्...
जयपुर. राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर का कनिष्ठ सहायक एवं प्राईवेट व्यक्ति को 1 लाख 90 हजार रुपये की रिश्वत राशि का लेन-देन करने पर गिरफ्तार किया गया है. नर्सिंग काॅलेज की मान्यता, सीट आवंटन तथा निरीक्षण में शिथिलता के नाम पर यह रिश्वतखोरी का खेल हो रहा था.
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर मुख्यालय स्थित विशेष अनुसंधान इकाई द्वारा सूत्र-सूचना पर कार्यवाही करते हुये नन्द किशोर शर्मा कनिष्ठ सहायक, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर को बंशीलाल गुर्जर (प्राईवेट व्यक्ति) से 1 लाख 90 हजार रूपये की रिश्वत का लेन-देन करने पर गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को एक सूत्र सूचना इस आशय की मिली कि राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी/कर्मचारी नर्सिंग काॅलेज की मान्यता, सीट आवंटन तथा निरीक्षण में शिथिलता के नाम पर मोट...
मुंबई. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की सदस्या नीता अंबानी ने आज उड़ीसा में आईओसी द्वारा भारत के पहले 'ओलंपिक वैल्यूस एजुकेशन प्रोग्राम' (ओवीईपी) के लॉन्च की खूब सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ओलंपिक की मूल भावना के अनुरूप, ओवीईपी शिक्षा और खेल की दोहरी शक्तियों को साथ जोड़ता है। युवाओं को उत्कृष्टता, सम्मान और दोस्ती के ओलंपिक मूल्यों से परिचित कराने के लिए आईओसी द्वारा ओवीईपी को डिजाइन किया गया है। मूल्य-आधारित इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सक्रिय, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करना है। मुंबई में प्रस्तावित आईओसी 2023 सत्र से पहले, ओवीईपी का शुभारंभ भारत में ओलंपिक आंदोलन की एक ऐतिहासिक पहल है।
इस साल की शुरुआत में नीता अंबानी ने आईओसी सत्र 2023 की मेज़बानी के लिए हुई बिडिंग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जहां 40 व...
चडीगढ़। पंजाब में आम आदमी की सरकार है और सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसकी एक बड़ी बानगी देखने को मिली, जहां भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंत्री पद से हटाया। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।
CM भगवंत मान ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री से बात की तो उन्होंने कमीशन लेने की बात मानी है। इसके बाद एक्शन लिया गया है। सीएम ने कहा कि पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही भगवान मान ने साफ कर दिया है कि यदि आगे भी कोई इस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उस मंत्री के खिलाफ या सरकारी अधिकारी के खिलाफ बड़ा...
जयपुर। राजस्थान में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 मई से चल रहे एक माह के संयुक्त जांच अभियान में पहले सात दिनों में दो करोड़ 83 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है वहीं 795 वाहन-मशीनरी अभी भी थानों में जब्त है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने अभियान की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संयुक्त जांच अभियान में और अधिक तेजी लाने व की गई कार्यवाही से स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक प्रचारित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण गतिविधियों में लिप्त लोगों में राज्य सरकार द्वारा सख्त कार्यवाही का संदेश जा सके और अवैध गतिविधियों पर कारगर रोक लग सके।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में जिला कलक्टरों द्वारा माइंस, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। राज्य में गत सात दिनों...
जापान। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज (23 मई 2022) टोक्यो में सॉफ्टबैंक कॉरपोरेशन के बोर्ड निदेशक और संस्थापक श्री मासायोशी सोन के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में सॉफ्टबैंक की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने भारत में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और वित्त जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सॉफ्टबैंक की भविष्य की भागीदारी के बारे में भी विचार-विमर्श किया।
उन्होंने भारत में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न सुधारों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने सॉफ्टबैंक के साथ ऐसे विशिष्ट प्रस्तावों को भी साझा किया, जहां वह भारत में अपने निवेश को बढ़ा सकता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान में QUAD सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। इसी यात्रा के दौरान यह मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden से भ...