India

सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबर पर सचिव जय शाह ने कहा नहीं दिया BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा

भूचाल लाया सौरव गांगुली का ट्वीट, सचिव जय शाह की सफाई, कहा-नहीं दिया BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर अचानक मीडिया में चलने के बाद पूरी दुनिया में मानों कोई भूचाल आ गया हो। पहले मीडिया में खबर आई कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से खुद को अलग करने का फैसला लेते हुए यह कदम उठाया है। अपने इस्तीफे की जानकारी खुद भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक भावुक पोस्ट भी लिखी। और अपने तमाम साथी खिलाडिय़ों का शुक्रिया अदा किया है। लेकिन खबर का थोड़ी ही देर बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खण्डन कर दिया। सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबर पर सचिव जय शाह ने कहा BCCI अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली ने इस्तीफा नहीं...

सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ करेगी ईडी, कांग्रेस बोली, "यह एक राजनीतिक लड़ाई, हम डरेंगे और झुकेंगे नहीं, डटकर लड़ेंगे"

नई दिल्‍ली: राज्यसभा चुनाव मतदान से पहले प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को समन भेजा है. मनी लांड्रिंग मामले में जारी इस समन के मुताबिक राहुल गांधी को दो जून यानी कल तलब किया गया है वहीं सोनिया को 8 जून को बुलाया गया है. हालांकि यह मामला पुराने केस से संबंधित है जिसे 2015 में बंद कर दिया गया था और  फिर से खोला गया है. लेकिन राज्यसभा चुनावों के दौरान इस समन को पूरी तरह से कांग्रेस राजनीति से प्रेरित बता रहा है।  पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि "मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है. मनी लांड्रिंग का कोई सुबूत नहीं है और न ही मनी एक्‍सजेंच का कोई सबूत है. नेशनल हेराल्‍ड मामले में इक्विटी में केवल कन्‍वर्जन या ऋण दिया गया है. फिर भी हम डरेंगे और झुकेंग...

बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर, हार्ट अटैक से मशहूर गायक केके का निधन

कोलकाता। दुखद खबर है कि मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट में थे, और इसके ठीक बाद हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ है. कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए. उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 53 साल की उम्र में केके दुनिया को अलविदा कह चले गए. प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बताया जा रहा है कि केके दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे. उनका सोमवार को भी एक कॉन्सर्ट हुआ था. विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने वो प्रोग्राम किया था. लेकिन दूसरे दिन कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते वे सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए....

ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधारने के लिए पूर्वी राजस्थान कैनाल के लिए प्रदेश के सभी केन्द्रीय मंत्री-सांसद मिलकर प्रयास करें: रमेश मीणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

जयपुर। राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना ने राजस्थान के 13 जिलों के लिए जीवन रेखा बनने वाली पूर्वी राजस्थान कैनाल के लिए प्रदेश के सभी केन्द्रीय मंत्रियों एवं सांसदों को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होने कहा कि ऐसा होगा तो केन्द्र-राज्य की 90 एवं 10 प्रतिशत राशि के अनुपात में केन्द्र से पैसा मिल सकेगा। उन्होंने इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने का प्रयास करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस्टर्न कैनाल का मुद्दा मुख्यमंत्री भी विभिन्न मंचों पर उठा चुके हैं और केन्द्र सरकार को इस सम्बन्ध में पत्र भी लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर बैठे गरीब व्यक्ति, किसान की स्थिति और उनके जीवन में सुखद बदलाव आए। इसी लक्ष्य के साथ बजट 2022-23 में कई घोषणाएं की गई हैं। मीना मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि व...

पीएम ने केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर शिमला में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित किया

शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अनूठा सार्वजनिक कार्यक्रम देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन की अवधारणा देश भर में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए जनता के साथ सीधे बातचीत करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त भी जारी की। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को करीब 21,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर हो सकेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश भर के (पीएम-किसान) के लाभार्थियों ...

राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों पर रोचक मुकाबला, लेकिन ऐसी कठिन गणित बैठने पर ही जीत सकते हैं निर्दलीय सुभाष चंद्रा

जयपुर. राजस्थान के रण में राज्यसभा की 4 सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है। जहां मंगलवार को कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने नामांकन भरा वहीं BJP से घनश्याम तिवाड़ी और बिजनेसमैन सुभाष चंद्रा ने BJP समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। हालांकि कांग्रेस नेता और कई राजनीतिक विश्लेषक सुभाष चंद्रा की एंट्री पर हेरान हैं। उनका मानना है कि एक बड़े बिजनेसमैन ने ऐसा क्या गणित बैठा लिया जो आंकड़े पक्ष में नहीं होने के बावजूद मैदान में आ गए। पर सुभाष चंद्रा का आत्मविश्वास और उनके नामांकन के बाद दिए बयान ने कांग्रेस की नींद जरूर उड़ा रखी है।  वहीं सुभाष चंद्रा ने नामांकन के बाद जीत का दावा किया है। और कहा कि मैंने चुनाव लड़ने से पहले निर्दलीयों से बात की है। पहले बीजेपी के आलाकमान से इजाजत ली , फिर निर्दलीयों से बातचीत करके ही चुनाव मैदान में उतरा हूं। मैं बा...

सुभाष चंद्रा को राज्यसभा का नामांकन दाखिल करवाना महंगा पड़ेगा, कांग्रेस के तीनों ही उम्मीदवार जीतेंगे. अशोक गहलोत, CM 

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा का चुनाव भले ही रोचक बनने का दावा किया जा रहा हो लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के तीनों ही उम्मीदवारों की जीत को लेकर पूरी तरह  से आश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिए हैं। हमारे तीनों उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। बीजेपी को सुभाष चंद्रा का नामांकन दाखिल करवाना महंगा पड़ेगा। गहलोत ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पता नहीं बीजेपी ने जो खेल खेला है, ये खेल पहले भी इनका फेल हो चुका है। इनके खुद के विधायक बीजेपी के साइन करते हैं और इन्डिपेंडेंट के नाम से फॉर्म भरवाते हैं, सुबह कहा गया कि बीजेपी के उम्मीदवार हैं दूसरे हमारे, फिर बाद में घबराकर के बदल गए कि ये इन्डिपेंडेंट रहेंगे। तो ये स्थिति शुरुआत के अंदर ही है, शुरुआत ही इनकी ऐसी हुई है। दूसरा, ये जो तरीका इनका है, ...

राज्यसभा के रण में राजस्थान में मुकाबला हुआ रोचक, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने भरा नामांकन

जयपुर। राज्यसभा के रण में राजस्थान में मुकाबला रोचक हो चुका है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी मीडिया नेटवर्क समूह के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने नामांकन भर दिया है। राज्य की 4 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने मैदान में एक निर्दलीय प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को ना केवल रोचक बना दिया है बल्कि कांग्रेस की चिंता भी बढ़ा दी है। राज्यसभा चुनाव (rajya sabha election) में बीजेपी के समर्थन से सुभाष चंद्रा की एंट्री हुई है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख पर सुभाष चंद्रा (subhash chandra) की इस एंट्री से कांग्रेस को अपनी गणित बिगड़ने की चिंता सता रही है। माना जा रहा है कि सुभाष चंद्रा को पिक्चर में लाना बीजेपी की ही चुनावी रणनीति है। चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस के विधायकों में सेंधमारी की कोशिश की जा सकती है।   ...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए बड़ा निर्णय, दिल्ली में 330 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा ‘नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर‘

जयपुर। राजस्थान सरकार ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 330 करोड़ रूपए की लागत से ‘नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर‘ के निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करिअर काउंसलिंग लेकर भविष्य संवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह हॉस्टल 250 कमरों का होगा। निर्णय से विद्यार्थियों को महंगे किराये से राहत मिलेगी। किराये में हुई बचत से विद्यार्थी किताबों और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से राज्य बजट 2022-23 में दिल्...

करीब 900 करोड़ के संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी फ्रॉड मामले में पीड़ितों ने CM को बताई आपबीती

जयपुर। मुख्यमंत्री आशोक गहलोत ने सोमवार को संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के संगठन ‘संजीवनी पीड़ित संघ’ के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में निवास कर रहे संजीवनी को-ऑपरेटिव सोसायटी में निवेश करने वाले लोग थे। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मार्मिक आपबीती बताते हुए कई महिलाएं एवं बुजुर्ग भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि राजस्थान के लाखों लोगों की मेहनत की कमाई का इस सोसायटी ने गबन कर लिया। संजीवनी पीड़ित संघ के लोगों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोसायटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह के साथ संजीवनी सोसायटी में उन्हें पैसा निवेश करने के लिए भरोसे में लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर इस मामले में पीड़ित पक्ष की बातों को ध्यान में रखक...