India

यमुनोत्री जा रही बस खाई में गिरी, 25 यात्रियों की मौत

यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिसकी सूचना पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है। एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। करीब 30 लोग बस में सवार बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस हादसे पर दुख जताया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु लगातार हादसे पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे। ...

राज्यसभा चुनावों के रण में अब राजस्थान ACB की एंट्री, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को लेकर लिखित में दी शिकायत

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में एंटी करप्शन ब्यूरो की एंट्री हो चुकी है। राजस्थान सरकार लगातार चुनाव के दौरान विधायकों के खरीद-फरोख्त की आशंका जता रही है।और इसको लेकर कई तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म है। इस बीच राजस्थान सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। राजस्थान कांग्रेस चाहती है कि उसकी तीनों उम्मीदवार राज्यसभा सांसद चुने जाएं। सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी ने राज्यसभा के चुनाव में निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को लेकर रविवार को लिखित में एसीबी मुख्यालय में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। डॉ.महेश जोशी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका प्रकट करते हुए लिखित में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है कि जब राज्यसभा के उम्मीदवार निर्दलीय हैं इसके बावजूद भी उन...

देशभर में बिजली संकट के बीच CM गहलोत का बयान- राजस्थान में जून व जुलाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध

जयपुर। देश में भले ही बिजली संकट हो और कई राज्यों में बड़े स्तर पर बिजली कटौती की जा रही हो। बावजूद इसके राजस्थान सरकार आगामी 2 माह में भी भीषण गर्मी के बावजूद बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए CM ने कहा कि राज्य में भीषण गर्मी के कारण बढ़ी बिजली की खपत के बावजूद विद्युत आपूर्ति सामान्य रही है। अब प्रदेश में जून व जुलाई हेतु मांग के अनुरूप आपूर्ति के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लगभग 1.25 करोड़ किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में 1044 करोड़ का अनुदान देकर राहत दी गई है, जिससे लगभग 43 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार की सक्रियता एवं बेहतर प्रबन्धन से राज्य में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। किसानों को आर्थिक र...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के '8 साल के सुशासन' की बताई यह मुख्य उपलब्धियां 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 8 वर्षों के दौरान देश के शासन में किए गए विभिन्न पहलों और सुधारों के बारे में अपनी वेबसाइट (narendramodi.in) और माईगॉव से लेख और ट्वीट थ्रेड साझा किए हैं। ये लेख और ट्वीट थ्रेड आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न आयामों, शासन का लोक-केंद्रित और मानवीय दृष्टिकोण, रक्षा क्षेत्र के सुधार और गरीब-समर्थक शासन को बढ़ावा देने के प्रयासों से संबंधित हैं। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा कि “130 करोड़ भारतीयों ने फैसला किया है कि वे भारत को आत्मानिर्भर बनाएंगे। आत्मनिर्भरता पर हमारा जोर, वैश्विक समृद्धि में योगदान करने की दृष्टि से प्रेरित है। #8YearsOfSushasan” “हमारी सरकार एक ऐसी सरकार है, जो प्रत्येक भारतीय का ध्यान रखती है और उसके लिए चिंतित रहती है। हम लोक-केंद्रित और मानवीय दृष्टिकोण से प्रेरित हैं। #8YearsOfSushas...

CAA-NRC विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में आया कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी हयात जफर गिरफ्तार

कानपुर। CAA-NRC विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में आया हयात जफर अब कानपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी है। हयात जफर हाशमी पर हिंसा फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और किसके इशारे पर यह हिंसा फैलाई गई इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले उसका नाम CAA-NRC के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में भी सामने आया था. मौलाना मुहम्मद जौहर अली फैन्स एसोसिएशन का संचालक हयात जफर हाशमी का नाम कानपुर में हुए दंगे में पहले भी आया था. CAA-NRC के विरोध में हुए प्रदर्शन में भी हयात जफर हाशमी की भूमिका जांच के दायरे में थी। इस मामले में कानपुर के कर्नलगंज थाने में हयात जफर हाशमी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। तब भी जफर हाशमी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को विरोध करने के लिए इकट्ठा होने के लिए उकसाया था। सोशल मीडिया लाइव से लेकर धरने प्र...

राज्यसभा चुनावों से पहले बसपा से कांग्रेस में आए विधायक बने सिरदर्द, कांग्रेस मनाने में जुटी, बसपा ने जारी किया व्हिप

जयपुर. राजस्थान में राज्यसभा चुनावों को ले​कर सियासी घमासान तेज हो गया है। बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों के अलावा कुछ निर्दलीय विधायक अपने बयानों के जरिए सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। हालांकि इस नाराजगी का यह मतलब कतई नहीं निकाला जाना चाहिए कि वो राज्यसभा में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे, लेकिन फिलहाल इन नेताओं ने अपने बयानों से ऐसा ही माहौल बना दिया है। पर किसी भी कांग्रेस समर्थित विधायक ने अभी तक यह साफ नहीं कहा है कि वो राज्यसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ वोट देंगे।  अब नाराज विधायक अपने अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटे हैं। सरकार पर इस गोल्डन चांस के जरिए अपनी मांगे मनवाने का रणनीतिक दबाव बना रहे हैं। जिस पर सरकार के मजबूत नेताओं की एक टीम तुरंत एक्शन लेकर​ विधायकों को संतुष्ट करने का हर संभव प्रयास कर रही है। सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ...

राजस्थान ACB ने मई माह में भ्रष्टाचार के खिलाफ लिया ताबड़तोड़ एक्शन, VC, CA सहित कई भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा

जयपुर। राजस्थान एसीबी ने डीजी भगवान लाल सोनी के नेतृत्व में प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बेहतर काम किया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि राजस्थान के इतिहास में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है भगवान लाल सोनी के नेतृत्व में की गई। यही कारण है कि आए दिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया जा रहा है। मई, 2022 माह की बात करें तो इस महीने में भी राजस्थान एसीबी ने कई महत्वपूर्ण और बड़े ट्रेप किए। मई में 57 प्रकरण पीसीएक्ट के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं। इस वर्ष के अब तक 5 माह में कुल 213 प्रकरण दर्ज किये गये हैं जो अब तक का इस अवधि का सर्वाधिक है। 2022 में दर्ज 213 प्रकरणों में 203 ट्रेप के, 8 आय से अधिक सम्पत्ति के तथा 2 पद के दुरूपयोग के प्रकरण शामिल हैं। वर्ष 2021 में इसी अवधि में 154 ट्रेप के, 4 आय से अधिक सम्पत्ति के व 7 पद के दुरूपयोग के कुल 165 प्रकरण हुए ...

डाकघर सुपरिटेंडेंट 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बाड़मेर. राजस्थान एसीबी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी के निर्देशन में बाड़मेर ACB ने कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए डाकघर सुपरिटेंडेंट (post office superintendent) को रंग हाथों गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि सुपरिटेंडेंट ने खुद के ही मातहत कर्मचारी का एरियर भुगतान करने की एवज में ऑफिस में यह रिश्वत ली।   एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी ने बताया कि 17 मई को रेवतसिंह MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) ने एसीबी को शिकायत की थी एरियर स्वीकृत करने के लिए डाकघर सुपरिटेंडेंट 9 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। एसीबी टीम ने उसी दिन सत्यापन करवाया गया। परिवादी ने 7 हजार रुपए देने की बात कही इस पर सुपरिटेंडेंट ने भी हां भर दी। परिवादी ने रुपए तनख्वाह आने पर देने को कहा था। एसीबी टीम ने शुक्रवार शाम को रंग रुपए लेकर परिवादी...

'जो कमिटमेंट किया गया था वो नहीं निभाया गया, न जाने CM साहब की क्या मजबूरी है' : राजेन्द्र गुढ़ा, गहलोत सरकार के मंत्री

जयपुर। 'सबको पता है कि बसपा विधायकों ने कांग्रेस में विलय कराकर सरकार को बचाया। लेकिन इसके बावजूद जो सरकार को दगा देकर भागे थे उन्हें तो सम्मान मिल गया लेकिन बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को वो सम्मान नहीं मिला। जो कमिटमेंट किया गया था वो नहीं निभाया गया। न जाने गहलोत साहब की क्या मजबूरी है।' यह पीड़ा है बसपा के 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय कराने वाले राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक राजेंद्र गुढ़ा की। राज्यसभा चुनाव मतदान से ठीक पहले राजेंद्र गुढ़ा की यह पीड़ा सरकार की चिंता बढ़ाए हुए हैं, वहीं भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान के बाद में उम्मीदें बढ़ गई हैं। बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने राज्यसभा चुनावों से पूर्व अपनी पीड़ा पत्रकारों के सामने जाहिर की। दो दिनों से सरिस्का और आसपास के इलाकों में घूम रहे बसपा...

कश्मीर घाटी में हिंदुओं के 'टारगेट किलिंग' के विरोध में जयपुर में प्रदर्शन, PM से तुरंत सख्त एक्शन लेने की मांग

जयपुर। कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमलों के विरोध में जन समस्या निवारण मंच ने जयपुर में जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जन समस्या निवारण मंच के संरक्षक सूरज सोनी ने कहा कि 1990 के बाद पहली बार एक बार फिर कश्मीर घाटी से हिंदू और खासकर कश्मीरी पंडित सामूहिक पलायन को मजबूर हैं। आतंकवादी टारगेट किलिंग के जरिए बेगुनाहों को निशाना बना रहे हैं। आतंकवाद फैला रहे हैं और जनता में भय पैदा कर रहे हैं। सूरज सोनी ने इस मामले में जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। घाटी में रह रहे हिंदुओं को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की भी मांग की। बता दें कि कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग (Kashmiri Pandit Target Killing) की घटनाओं के बीच लो...