नई दिल्ली। आदिवासी कार्य मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सरुता, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सहित कई कैबिनेट और राज्य मंत्री एवं अन्य गणमान्य लोगों ने शोभा बढ़ाई।
अपने संबोधन में, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज पूरे देश विशेष रूप से जनजातीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप यह राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान अस्तित्व में आ रहा है। देश में कई जनजाति अनुसंधान संस्थान हैं, लेकिन जनजातीय...
पटना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में पटना और हाजीपुर में कुल 13,585 करोड़ रुपये लागत की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी सेतु बिहार की जीवन रेखा है, जो उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ता है। इस संरचना प्रतिस्थापन परियोजना से, महात्मा गांधी सेतु पार करने में लगने वाला 2 से 3 घंटे का समय घटकर 5 से 10 मिनट तक रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि छपरा-गोपालगंज को 4 बाईपास के साथ 2 लेन का किया जा रहा है, जिससे यातायात के लिए बाईपास के माद्यम से राजमार्ग से गुजरना संभव होगा। इससे शहर को यातायात जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उमागांव से जाने वाला रास्ता सीधे धार्मिक स्थलों उच्चैठ भगवती और महिषी तारापीठ को जोड़ेगा।
औरंगाबाद-चोरदाहा सेक्शन के 6 लेन के ...
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव का घमासान जारी है। चौथी सीट किसके हाथ में आएगी? इस बात को लेकर राजनीतिक उठापटक और बयानबाजी का दौर परवान चढ़ चुका है। वहीं राज्यसभा चुनावों में भाजपा समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने एक बड़ा दावा कर सबको चौंका दिया है।
उन्होंने दावा किया कि उनके पास 30 भाजपा के विधायकों के अलावा भी 12 विधायकों का साथ है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 8 विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे। इनके अलावा चार और अन्य पार्टी के विधायक भी मुझे वोट करेंगे। भाजपा समर्थक राज्यसभा निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रा ने मंगलवार को सीतापुरा में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात की और यह दावा किया। बातचीत में कहा कि कांग्रेस के विधायक इसलिए क्रॉस वोटिंग करेंगे क्योंकि वे विधायक इस राज से परेशान रहे हैं। एक तरह से जलालत महसूस कर रहे हैं। इसलिए मुझे समर्थन का भरो...
Twitter Deal: एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर के प्रशासन की नींद उड़ा दी है। टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने एकबार फिर से 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील को रद्द करने की चेतावनी दी है। मस्क ने ट्विटर इंक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया नेटवर्क स्पैम और नकली खातों पर डेटा प्रदान करने में विफल रहती है, तो वह ट्विटर इंक का अधिग्रहण करने के लिए अपने 44 बिलियन डॉलर के सौदे से पीछे हट सकते हैं।
बता दें कि एलन मस्क और ट्विटर में चल रहे विवाद पर भारत की भी पैनी नजर है क्योंकि भारत के अंदर बड़ी संख्या में ट्विटर के यूज़र्स हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े बिजनेसमैन शामिल हैं।
टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ एलन मस्क के वकीलों ने सोमवार को ट्विटर के नाम लिखी एक चिट्ठी में डील रद्द करने की चेतावनी दी है. यह चिट्ठी सिक्योरिटीज़ एंड ...
जयपुर। राज्यसभा चुनावों में राजस्थान सरकार के मंत्री और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के मद्देनजर एसीबी में शिकायत की गई थी। इसके बाद राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें हर मोर्चे पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
बता दें कि विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक डॅा. महेश जोशी ने राज्यसभा चुनाव-2022 के मध्यनजर भ्रष्ट आचरण की रोकथाम के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दिनांक 05 जून 2022 को परिवाद पेश किया था। इस परिवाद को दर्ज कर जांच के लिए महानिदेशक भगवान लाल सोनी द्वारा पुलिस अधीक्षक-प्रथम, ACB, जयपुर योगेश दाधीच को सुपुर्द किया गया है। और खुद DG भगवान लाल सोनी भी लगतार इस पर नजर बनाए हुए हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मुख्यालय पर सोमवार को महानिदेशक भगवान लाल सोनी की अध्यक्षता ...
कहते हैं हौसले बुलंद हों तो कुछ भी असंभव नहीं। झारखंड की ईतू मंडल ने शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहला गेम खेलने से पूर्व ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया। मात्र 13 साल की उम्र में युवा खेलों के इस संस्करण में कबड्डी खिलाड़ियों का सामना करने वाली ईतू सबसे कम उम्र की कबड्डी प्रतियोगी है।
एक ट्रैक्टर चालक की बेटी ईतू मंडल को सिर्फ आठ साल की आयु में ही कबड्डी से गहरा लगाव हो गया था। अपने आस-पास की सभी ताकतवर महिलाओं से प्रभावित होकर वह अंडर -18 युवा टीम का हिस्सा बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ी है।
मेरे माता-पिता मेरे लिए चिंतित थे, लेकिन मैं कभी डरी नहीं। ईतू ने महाराष्ट्र के खिलाफ अपनी टीम के पहले मैच के तुरंत बाद यह बात कही।
हालांकि ईतू मंडल का 'रिकॉर्ड' ज्यादा दिन नहीं टिक सकता है। उससे पांच साल छोटी उसकी बहन को भी कबड्डी का खेल पसंद है और वह पहले से ही एक अच...
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने 06 जून, 2022 को एक बैठक में 76,390 करोड़ रुपये की राशि सशस्त्र बलों के लिए पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों में प्रयोजन की स्वीकृति (एओएन) को मंजूर किया। इन्हें 'खरीदें (भारतीय)', 'खरीदें और बनाएं (भारतीय)' और 'खरीदें (भारतीय-आईडीडीएम)' श्रेणियों के अंतर्गत स्वीकार किया गया है। इससे भारतीय रक्षा उद्योग को पर्याप्त बढ़ावा मिलेगा और विदेशी खर्च में मुख्य रूप से कमी आएगी।
रक्षा खरीद परिषद ने स्वदेशी डिजाइन और विकास पर जोर देने के साथ ही घरेलू स्रोतों के माध्यम से भारतीय सेना के लिए रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक (आरटीएफएलटी), ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी), व्हीलड आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल्स (डब्ल्यूएच एएफवी) के अतिरिक्त एंटी-टैं...
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा के रण में रोचक हुए मुकाबले में कांग्रेस के बाद अब राजस्थान के बीजेपी ने भी अपने विधायकों के बाड़ेबंदी का फैसला किया है। सोमवार शाम से बाड़ेबंदी शुरू हो जाएगी। राज्यसभा चुनाव से पहले सोमवार दोपहर प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग तक जयपुर के जामडोली स्थित फाइव स्टार रिसोर्ट में बंद रखा जाएगा। जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल होगी।
प्रदेश बीजेपी के विधायक सोमवार सुबह तक जयपुर पहुंच जाएंगे। जिन्हें शाम से ही राज्यसभा चुनाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी विधायक जयपुर में ही कैंप करेंगे। इस कैंप में बीजेपी के साथ RLP और निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं। BJP का मा...
नई दिल्ली। एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने का मामला गरमा गया है। पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित बयान देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ पार्टी ने जांच के आदेश दिए हैं।
इतना ही नहीं दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल पर भी सख्त एक्शन लिया गया है। पार्टी ने उन्हें बीजेपी से निकाल दिया है। नवीन कुमार जिंदल पर इस मसले को लेकर कुछ विवादित ट्वीट करने के आरोप हैं।
ऐसे में अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लेटर जारी करते हुए बताया कि नवीन कुमार जिंदल ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचार के विरोध में हैं।
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक प्रेस...
नई दिल्ली। भारत सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने, ईंधन पर आयात निर्भरता को कम करने, विदेशी मुद्रा बचाने, पर्यावरण संबंधी मुद्दों से निपटने, और घरेलू कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2018 में सरकार द्वारा अधिसूचित 'जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति' में वर्ष 2030 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण के एक सांकेतिक लक्ष्य की परिकल्पना की गई थी।
हालांकि, उत्साहजनक प्रदर्शन को देखते हुए, 2014 से सरकार के किए गए विभिन्न उपायों के कारण, पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य 2030 से पहले 2025-26 तक ही प्राप्त कर लेने का रखा गया था।
जून, 2021 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "भारत में इथेनॉल मिश्रण 2020-25" नाम से एक रोडमैप भी जारी किया था जिसमें 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक ...