पंजाब।'हमने मोहाली में हुए विक्की मिद्दूखेड़ा भाई के मर्डर का बदला लिया है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या कोई पब्लिसिटी स्टंट या फिरौती के मकसद नहीं की गई है. हमारा मकसद सिर्फ बदला लेना था. यह बात जग जाहिर है कि सिद्धू मूसेवाला ने ही हमारे भाई विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या करवाई थी. उस मामले में जो भी शूटर पकड़े गए थे उन्होंने कबूला था कि इसने ही (सिद्धू मूसेवाला ने ही) उन्हें रहने के लिए जगह दी थी. दिल्ली पुलिस ने भी मीडिया के सामने उसका नाम रखा था. फिर भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, हमने इन्तजार भी किया कि पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करे, लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो फिर हमने उसको मारा.'
यह दावा एक शख्स ने किया है जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा सचिन विश्नोई बता रहा है। सचिन ने दावा किया है कि मूसेवाला की हत्या सिर्फ उनके साथियों की हत्या के बदले में की गई थी। इसका मकसद...
कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग (Kashmiri Pandit Target Killing) की घटनाओं के बीच लोग खौफजदा हैं। घटनाओं से वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को बड़ा खतरा नजर आ रहा है। सरकार और सुरक्षा बल इन घटनाओं को रोकने में नाकाम नजर आ रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से टारगेट किलिंग का शिकार बन रहे हिंदुओं ने सामूहिक पलायन का फैसला किया है। इनमें बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित भी शामिल हैं।
बता दें कि गुरुवार को आतंकियों ने एक हिंदू बैंक मैनेजर को गोलियों से भून दिया। गुरुवार को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने आपात बैठक बुलाई थी और इसमें घाटी से जिन-जिन इलाकों में कश्मीरी पंडित प्रदर्शन कर रहे थे, उसे तत्काल बंद करने का फैसला किया गया।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग में हनुमानगढ़ निवासी बैंक मैनेजर की आतंकवादियों ने की हत्या
बैठक में कहा गया कि अब कश्मीर ...
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोना संक्रमित हो गईं हैं, उनका कोरोना टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव आया है. इसके साथ ही सोनिया के साथ बैठक में शामिल हुए अन्य नेता भी संक्रमित हो सकते हैं।
कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए. कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे थे. आज टेस्ट कराने पर वो कोविड पॉजिटिव पाई गईं।
बता दें कि सोनिया एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी की ओर से आयोजित आजादी गौरव यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुई थीं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब अगले हफ्ते बुधवार को अखबार नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के एक मा...
अहमदाबाद। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। एक के बाद एक पार्टी से नेताओं को गुड बाय कहने का दौर थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में अब हार्दिक पटेल ने भी कांग्रेस को गुड बाय कहने के बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
अहमदाबाद स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर कमलम में वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए और BJP नेताओं की बधाइयां स्वीकार की। बीजेपी नेता नितिन पटेल, गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल इस दौरान मौजूद रहे।
इससे पहले हार्दिक पटेल ने दावा किया कि कांग्रेस में कुछ और पाटीदार नेता हैं जो आने वाले समय में पार्टी का साथ छोड़ेंगे। बता दें कि पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि समाज हित ,देश हित में मोदी जी के साथ छोटा सा सिपाही बन कर मैं मोदी जी के साथ काम करना चाहता हूं. पीएम नरेंद्र ...
कश्मीर। आतंकियों द्वारा जम्मू कश्मीर में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के जरिए लोगों को मारने का सिलसिला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है।
इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया है। जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं. गुरुवार को आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग कर दी. इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई. विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे.
इससे पहले आतंकियों ने कुलगाम में ही हिंदू महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. घाटी में आतंकी लगातार हिंदू नागरिक और सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं. हाल ही में बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और कुलगाम में...
रिलायंस ने भारत के खिलौना बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत की
ईटली की खिलौना कंपनी के भारतीय बिजनेस में 40 फीसदी हिस्सा खरीदा
नई दिल्ली: रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल), ईटली की “प्लास्टिक लेग्नो एसपीए” के भारतीय खिलौना निर्माण व्यवसाय में 40% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। इसके लिए दोनों कंपनियों की ओर से एक संयुक्त उद्यम व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए गए। रिलायंस ब्रांड्स का यह निवेश कंपनी के खिलौना व्यवसाय को और मजबूती देगा। आरबीएल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। आरबीएल की खिलौना उद्योग में मजबूत पैठ है। उसके पोर्टफोलियो में हैमलीज और घरेलू खिलौना ब्रांड - रोवन शामिल हैं। हैमलीज के पास वर्तमान में 15 देशों में 213 स्टोर्स हैं। भारत में यह खिलौनों के स्टोर्स की सबसे बड़ी चेन है।
रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्...
Kidney Racket : एक तरफ भारतीय समाज में डॉक्टर को भगवान के रूप में देखा गया है लेकिन इस डॉक्टरी पेशे में कुछ ऐसे बदमाश भेड़िए भी छुपे हैं जो लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर उनके अंगों का अवैध तरीके से सौदा कर रहे हैं। इनके चलते पूरी डॉक्टर कौम को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।
ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली में सामने आया है। जहां दिल्ली पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट (Kidney Transplant Racket ) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो डॉक्टरों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गरीब लोगों को पैसे का लालच देकर उनकी किडनी निकालता था और ऊंचे दाम पर अमीरों को बेच देता था।
बताया जा रहा है इसका सबसे ज्यादा शिकार उन लोगों को बनाया जाता था जिनको पेट दर्द की शिकायत होती थी। और पेट दर्द के इलाज के नाम पर गरीबों को गुमराह कर इस किडनी रैकेट का संचालन किया जा रहा था। आरोपियों का मुख्य सरगना कुलदीप रे...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायती राज विभाग के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने फाइल को मंजूरी देते हुए, प्रमोशन के साथ 4 हजार एलडीसी पदों को जोडने का विभाग को तोहफा दिया है। जिसमे मंत्रालयिक कर्मचारियों के 2268 उच्च पदों पर प्रमोशन होगा।
राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने बताया कि इनमें 33 संस्थापन,66 प्रशासनिक,451 अति.प्रशासनिक अधिकारी, 843 सहा.प्रशासनिक,1426 वरि.सहायक प्रशासनिक पद पर प्रमोशन होंगे। वहीं 12911 कनिष्ठ सहायक में से 4 हजार पदों पर भर्तियां होंगी। आपको पता दे कि पहले वरिष्ठ सहायक और सहा.प्रशासनिक के पद ही थे। लेकिन अब सरकार ने विभाग में नए पद सृजित किए तोहफा दिया है। मंत्री रमेश मीणा का कहना है कि इन प्रमोशन और भर्तियों के बाद में विभाग के काम को और गति मिलेगी।
इसके साथ ही परियोजनाओं और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से अमलीजामा पहना...
जयपुर। राजस्थान राज्य हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी ने कहा कि हाजियों को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्य सरकार, राज्य हज कमेटी और वॉलिंटियर्स उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश से 2 हजार 290 हाजी हज के लिए दिल्ली रिपोर्टिंग और एम्बार्केशन पॉइन्ट से मदीना के लिए रवाना होंगे। इस बार प्रदेश से 1185 पुरूष और 1105 महिलाएं हज के लिए जा रहे है।
कागजी बुधवार को होटल आमेर क्लार्क में हज यात्रा-2022 से सम्बंधित दिशानिर्देशों की जानकारी दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हज के लिए केन्द्र और सऊदी सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने के साथ ही हाजियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना और 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर टेस्ट के करवाना अनिवार्य रखा गया है।
हज कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष 10 मेट्रो सिटी से हाजी हज यात्रा क...
जयपुर। ED द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी करने के मामले की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा की है।
उन्होंने कहा कि ED द्वारा सोनिया-राहुल गांधी जी को नोटिस देना सत्ता दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विपक्ष के दमन की पराकाष्ठा है। अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि "आजादी की लड़ाई के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड एवं कौमी आवाज अखबार शुरू किए जिनका आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन अखबार शुरू किया था। इन अखबारों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर आक्षेप लगाकर NDA सरकार कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। पहले से ही अदालत में चल रहे के...