UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान - श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
टॉपर श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है. वह इतिहास की छात्रा हैं. श्रुति शर्मा पिछले दो साल से जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ले रहीं थी.
यह रहे टॉप 10
1.श्रुति शर्मा
2.अंकिता अग्रवाल
3.गामिनी सिंगला
4.ऐश्वर्या वर्मा
5.उत्कर्ष द्विवेदी
6.यक्ष चौधरी
7.सम्यक एस जैनी
8.इशिता राठी
9.प्री...
जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से तबादलों के इंतजार में बैठे कार्मिकों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ( अनुभाग-1) उप शासन सचिव ममता राव ने एक आदेश जारी कर सभी राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक को पर प्रतिबंध को तुरंत प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक हटाते हुए छूट प्रदान कर दी है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग( अनुभाग-1) उप शासन सचिव ममता राव ने एक आदेश जारी कर सभी राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक को पर प्रतिबंध को तुरंत प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक हटाते हुए छूट प्रदान कर दी है।
सरकार द्वारा तबादलों से रोक हटाने के साथ ही तबादलों के इंतजार में बैठे अधिकारियों कर्मचारियों को बड़ी र...
मुंबई. पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में सियासी उबाल देखने को मिल रहा है, जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश है. प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan) के परिजनों और उनके फैंस की भी चिंताएं बढ गई हैं. क्योंकि जिस गैंग ने मूसेवाला की हत्या की है उसी गैंग ने सलमान खान की हत्या की भी धमकी दे रखी है.
मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी बरार और उसके आका लॉरेंस बिश्नोई दोनों के ही खतरनाक मसूंबों का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से वो बैखौफ हत्याओं से नहीं चूक रहे. यही वो लॉरेंस बिश्नोई है जिसने पुलिस की मौजूदगी में कुछ समय पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान को ना केवल जान से मारने की धमकी दी थी बल्कि उसकी हत्या के लिए अपने गुर्गे सम्पत नेहरा को टास्...
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के रंग की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। तीनों ही प्रदेश से बाहर से है, इससे राजस्थान के नेताओं को निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस ने जिन तीन नेताओं को राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से टिकट दिया है उनमें मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी का नाम प्रमुख है। पहले यह माना जा रहा था कि कम से कम एक से दो सीट प्रदेश के किसी नेता को दी जाएगी, लेकिन तीनों ही सीटों पर बाहरी उम्मीदवार आने से राज्यसभा चुनाव की दौड़ में शामिल कांग्रेस नेताओं को निराशा ही झेलनी पड़ी हैै। इनमें सुरजेवाला व मुकुल वासनिक 10, जनपद के सबसे करीबी है। प्रमोद तिवारी भी गांधी परिवार की पसंद है, क्योंकि तिवारी उत्तरप्रदेश से आते हैं और कांग्रेस के पास में ले देकर तिवारी ही एक मात्र...
जयपुर। प्रख्यात पंजाबी गायक और पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। और इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री और वहां के सरकार को आड़े हाथों लिया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा कि सिर्फ पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत है। गहलोत ने कहा कि "प्रख्यात गायक एवं पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री सिद्धू मूसेवाला की हत्या का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत दे। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान याद रखा जाएगा।"
इसके बाद गहलोत ने लिखा कि "पंजाब सरकार पंजाब के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत है। पंजाब ने मुख्यमंत्री श्री बेअंत सिंह समेत ...
Nepal flight/ Plane Missing in Nepal: नेपाल (Nepal) की तारा एयर (Tara Air) के लापता हुए विमान क्रैश हो गया है। उसके मलबे के पता लगा लिया गया है। मुस्तांग के लार्जुंग में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त देखा गया है जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू कर घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर भेजा गया. लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को रोका गया और सेना और पुलिस की टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी गई. विमान में सवार चार भारतीय यात्री मुंबई के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं. अधिकारियों ने बताया है कि तारा एअर के विमान ने सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा (Pokhara) से जोमसोम (Jomsom) के लिए उड़ान भरी थी। विमान चालक दल सहित 22 लोग सवार थे जिसमें पायलट कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पाइलट इतासा पोखरेल और एयर होस्टेस कास्मी थापा भी शामिल थे।
उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान का एटीसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया. सुबह करीब 10:35...
जयपुर। राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव है। राजस्थान की 4 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घनश्याम तिवाड़ी के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से अभी कोई नाम सामने नहीं आया है। चुनाव के लिए 24 मई से नॉमिनेशन प्रोसेस शुरु हो चुका है। आज रविवार की छुट्टी होने के कारण नॉमिनेशन दाखिल नहीं होंगे। 31 मई नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। बीजेपी ने आज दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक रखी थी। इसमें ही घनश्याम तिवाड़ी का नाम फाइनल हुआ।
संघ परिवार से जुड़े रहे घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वसुंधरा सरकार में वह मंत्री भी थे। तिवाड़ी भैरोंसिंह शेखावत के जमाने से ही जनसंघ से जुड़े रहे हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों से 16 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें केंद्र...
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक दिन पहले पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला पर मानसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि एक दिन पहले पंजाब सरकार ने मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी, जिसके बाद यह हत्या की गई।
बताया जा रहा है कि मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकियां मिली थी। इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला समेत कई की सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था. विजय सिंगला ने मूसेवाला को मनसा सीट से 63,323 वोट से हराया था।...
जयपुर. दूदू इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शवों की पहचान हो गई है और घरवालों को सूचना दी गई है। बता दें कि शनिवार सुबह जयपुर के दूदू में तीन महिलाओं व दो बच्चों के शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। गांववालों ने बताया कि कुएं में मिले सभी शवों का संबंध दूदू से ही है। इनमें तीन सगी बहनें और उनके दो बच्चे हैं। गांववालों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। तीनों बहनें दूदू कस्बे के मीणा मोहल्ले की रहने वाली थीं। सुबह दूदू से 2 किलोमीटर दूर नरैना रोड पर कुएं में शव मिले हैं। लोगों का कहना है कि तीनों बहनों ने बच्चों को मारकर खुद सुसाइड कर लिया। उन्होंने ऐसे क्यों किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है।
दूदू पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर में कालू देवी (27), ममता मीणा ...
नई दिल्ली. प्रत्येक ग्रामीण घर को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण के अनुरूप, देश ने 50 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल का पानी पहुंचा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, पुडुचेरी और हरियाणा ने पहले ही शत-प्रतिशत घरों तक नल का पानी पहुंचा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर ली है। पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और बिहार में 90 प्रतिशत से अधिक का कवरेज है और 'हर घर जल' का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहे हैं।
महात्मा गांधी का सपना - "ग्राम स्वराज्य" प्राप्त करने के लिए, जल जीवन मिशन का उद्देश्य शुरू से ही पंचायती राज संस्थाओं और समुदायों को जलापूर्ति योजनाओं में शामिल करके उन्हें सशक्त बनाना है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में रहने वाले 9.59 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों ...