नई दिल्ली. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने फर्जी और भ्रामक ऑनलाइन समीक्षाओं के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर चर्चा करने के लिए हितधारकों के साथ बैठक कर इस पर एक मजबूत रणनीति बनाने का फैसला किया है। केंद्र, ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर नकली समीक्षाओं पर नजर रखने के लिए एक रूपरेखा (तंत्र) विकसित करेगा। उपभोक्ता मामले विभाग (डीओसीए) भारत में ई-कॉमर्स संस्थाओं द्वारा अपनाई जा रही मौजूदा व्यवस्था और विश्व स्तर पर उपलब्ध सर्वोत्तम कार्य प्रणाली का अध्ययन करने के बाद, इस रूपरेखा को विकसित करेगा।
डीओसीए ने वेबसाइटों पर नकली समीक्षा को लेकर भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एससीआई) के साथ-साथ ई-कॉमर्स कंपनियों, उपभोक्ता अधिकार मंचों, कानून विश्वविद्यालयों, वकीलों, फिक्की, सीआईआई, उपभोक्ता के अधिकारों को लेकर आवाज उठाने वाले लोग सहित विभिन्न हितधारकों के साथ एक बैठक की और आगे आने वाली समस्याओं तथा फर्जी समीक...
नई दिल्ली। बिगड़े आर्थिक हालातों के बीच पाकिस्तान बिजली संकट से जूझ रहा है. कई इलाकों में बिजली गुल है और कई हिस्सों में बिजली कटौती हो रही है। कई पावर प्लांट तय क्षमता के मुताबिक बिजली उत्पादन में पस्त हो चुके हैं। इसी बीच पाकिस्तान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 30 मई को नई दिल्ली का दौरा करेगा। दोनों देश सिंधु जल संधि से जुड़े 3 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करेंगे। इनमें से एक परियोजना की विद्युत उत्पादन क्षमता 1,000 मेगावाट है। दूसरे की क्षमता 48 मेगावाट और तीसरे की विद्युत उत्पादन क्षमता 624 मेगावाट है।
इस 118वीं द्विपक्षीय बैठक में दोनों पक्ष फ्लड इन्फॉर्मेशन और सिंधु जल के स्थायी आयोग (PCIW) की सालाना रिपोर्ट पर भी चर्चा करेंगे। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल झेलम और चिनाब नदी पर बन रही किसी भी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स का दौरा नहीं करेगा। हालांकि, दोनों पक्ष कुछ परियोजनाओं पर भी बात...
नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स की दो सब्सिडरी कंपनियों ने दिल्ली में चल रहे भारत ड्रोन महोत्सव में अपनी तकनीती क्षमता का प्रदर्शन किया। बेंगलुरु स्थित ‘एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड’ एक फुल-स्टैक ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो ड्रोन हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर पर भी काम करती है। वहीं जियो प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी दूसरी कंपनी ‘सांख्यसूत्र लैब्स’ मल्टीफिजिक्स, एरोडायनामिक्स सिमुलेशन सॉफ्टवेयर और डीप टेक्नोलॉजी की एक्सपर्ट है। दोनों कंपनियों 27, 28 मई को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत ड्रोन महोत्सव में भाग ले रही हैं।
महोत्सव का आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया है। महोत्सव के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री ने एस्टेरिया स्टॉल का दौरा किया उन्होंने ड्रोन तकनीक के बारे में जाना और एक ड्रोन को रिमोट...
जयपुर. कांग्रेस में बढ़ता अंदरूनी कलह फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो कांग्रेस की एकजुटता को प्रभावित कर रहे हैं.
ताजा मामला राजस्थान कांग्रेस के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है. जहां कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेन्द्र भारद्वाज को अपशब्द कहने से विवाद इतना बढ गया कि दो गुटों में जमकर जूतमपैजार हुई. आलम यह रहा कि समय रहते स्थिति नहीं संभाली होती तो मामला काफी आगे बढ जाता. बताया जा रहा है कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समझदारी दिखाते हुए बीच बचाव कर स्थिति को बिगड़ने से रोका.
घटनाक्रम के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से जहां सांगानेर थाने में शिकायत की गई वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भी अपना पक्ष रखा.
विनय प्रताप भोपर का आरोप है कि ' पुष्पेन्द्र भारद्वाज, उनके भाई ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मारपीट की. वो तो म...
जयपुर। राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना के ट्वीट पर एक तरफ जहां बवाल मचा हुआ है वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चांदना के ट्वीट को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी अशोक चांदना ने जो पिछली बार स्टेट लेवल का प्रोग्राम किया था वो बहुत बड़ा था। शानदार प्रोग्राम था वो स्टेट स्पोर्ट्स का। उसी प्रकार से अब एक और प्रोग्राम बहुत बड़ा होने जा रहा है ग्रामीण ओलंपिक। हिंदुस्तान में पहली बार राजस्थान में जो बजट घोषणाएं हैं, बजट घोषणा को करने का जो अभियान चल रहा है, वो इतिहास बनाएगा, करीब 30 लाख से ज्यादा लोग गांव-गांव में खेलेंगे, चाहे कबड्डी हो, वॉलीबॉल हो, खो-खो हो, तो इतना बड़ा भार उनके ऊपर आया हुआ है, हो सकता है कि वो टेंशन में आ गए हो, कोई कमेंट कर दिया हो, ज्यादा उसको गंभीरता से नहीं...
दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप सेना द्वारा ट्वीट कर सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हिन्दू प्रतीक चिन्ह होने का दावा किया गया। इसमें कथित तौर पर हिन्दू देवी-देवताओं से जुड़े चिन्ह बताए गए। ज्यों ही इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची एकाएक हड़कंप मच गया। जिला कलक्टर अंशदीप के निर्देश पर एडीएम सिटी भावना गर्ग तत्काल दरगाह पहुंची। उनके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा सहित अन्य भी पहुंचे। महाराणा प्रताप सेना ने यह दावा किया है कि ख्वाजा साहब की दरगाह के स्थान पर पहले एक शिव मंदिर था। प्रताप सेना ने एक फोटो भी जारी किया है, फोटो को दरगाह की खिड़कियों का बताया जा रहा है। उन खिड़कियों पर स्वस्तिक के निशान बने हुए हैं। इसको लेकर सेना ने सीएम अशोक गहलोत और केंद्र में मोदी सरकार को भी पत्र लिखा है।
अंजुमन सैयद जादगान कमेटी के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह ने कहा कि ये बयान आज ह...
जयपुर। राजस्थान में जल जीवन मिशन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जल जीवन मिशन में बिना अधिकार करोड़ों का भुगतान करने का मामला इन दिनों चर्चा में है। नियमानुसार WSSO निदेशक को चैक काटने का अधिकार नहीं है। वित्त विभाग से भुगतान के अधिकार की अनुमति भी नहीं है बावजूद इसके 3 साल में करोड़ों रूपए के भुगतान के चैक काट दिए गए। ऐसे में अब निदेशक WSSO कार्यालय की कार्यशैली पर उठने लगे हैं। इस बीच 15 मार्च , 2022 की एक्सीक्यूटिव कमेटी में इन प्रिंसिपल एप्रूव्ल दे दी गई और भुगतानों पर वित्त विभाग से सहमति लेने का भी निर्णय लिया गया। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी इजाजत से और आशीर्वाद से यह काम किया गया।
यहां भी गड़बड़ी?
सूत्रों के मुताबिक जलदाय विभाग SWSM में एक और अनियमितता हुई है। ACE सपोर्ट गतिविधियां के नए कार्यालय के गठन की तैयारी की जा रही है। 1 एसीई, 3 एक्सईएन, 3 एईएन, 3 अकाउं...
जयपुर. राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात, सूचना एवं जनसम्पर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना ने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख शासन सचिव सीनियर आईएएस कुलदीप रांका के खिलाफ ट्वीट कर दिया है। हालांकि कुलदीप रांका ब्यूरोक्रेसी के एक निर्विवाद अफसर के रूप में जाने जाते हैं जिनको विवाद सुलझाने वाले अफसर के रूप में जाना जाता है ना कि विवाद बढाने वाले अफसर के रूप में। लेकिन जिस तरह से मंत्री अशोक चांदना ने यह ट्वीट किया है उसके बाद इसके पीछे के विवाद की कहानी सब ढूंढते नजर आ रहे हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस्तीफे की पेशकश और कुलदीप रांका पर सीधी टिप्पणी कर वो सरकार को शायद कोई मैसेज देना चाह रहे हों. यही कारण है कि कुछ लोग इस ट्वीट के खिलाफ भी लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे भविष्य के किसी राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर भी देख रहें हैं।
'...
नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के निर्वाचन विभाग को बेहतरीन कार्य के लिए सराहा गया है। खासकर विभाग के मुखिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईएएस प्रवीण गुप्ता के नवाचारों और वर्किंग स्टाइल की भारत निर्वाचन आयोग ने जमकर तारीफ की है।
दरअसल राजनेतिक दलों की इलेक्शन प्लानिंग के बारे में तो हम अक्सर सुनते हैं, लेकिन राजस्थान में इलेक्शन कमिशन का बूथ मैनेजमेंट भी देश में मिसाल बना है। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने राजस्थान में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर प्रवीण गुप्ता को पत्र लिख राजस्थान में हो रहे नवाचारों की प्रशंसा की है।
उन्होंने प्रशंसा पत्र में कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के प्रयासों से बूथ लेवल ऑफिसर अब निर्वाचन आयोग और आमजन में बेहतर संवाद स्थापित कायम कर पाया है। राजस्थान में कुछ समय पूर्व हुए उप चुनावों में आधुनिक तकनीकी माध्यमों और मौजू...
जोधपुर।गंगाना गांव के पास बकरा मंडी इलाके में दो वाहनों में टक्कर के बाद हंगामा हो गया. गाड़ी चालक का आरोप है कि वह अकेला था, जैसे ही टक्कर मारने का विरोध किया तो बकरा मंडी से समुदाय विशेष के दर्जनों लोग आ गए और इस पर हमला बोल मारपीट के साथ ही पथराव शुरू कर दिया. सूत्रों की माने तो झगड़े को दो समुदाय के बीच झगड़े का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाल कर मामले को शांत करवा दिया. हालांकि झगड़े में दो लोग चोटिल भी हुए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पर यहां पुलिस सुपर एक्टिव एक्शन लेते नजर आई। जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर लगातार मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।
बताया जा रहा है मामूली बात पर हुए इस विवाद में गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक घर पर धावा बोल दिया। उपद्रवियों पर घर पर पत्थर फेंकने और महिलाओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप ...