आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 800 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती
3 जिलों में 40 करोड़ रुपये से अधिक, 10 जिलों में 30 करोड़ और 13 जिलों में 20-20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती
जयपुर। राजस्थान में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 904.32 करोड़ रुपये कीमत की जब्तियां की हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई वस्तुओं की कीमत 806.18 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियां चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी कर रही ...
लोकसभा आम चुनाव-2024: राज्य में अब तक 1,325 से अधिक अवैध हथियार जब्त, 1.91 लाख से अधिक लोग पाबन्द
जयपुर. राजस्थान में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं भेदभाव रहित चुनाव करवाने के लिए निर्वाचन विभाग सहित सभी विभागों की मुस्तैदी के चलते प्रदेश भर में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. सभी जिलों में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं. इस क्रम में राज्य में अब तक 1,325 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं. साथ ही, 1.91 लाख व्यक्तियों को विभिन्न अवांछित गतिविधियों के कारण पाबंद किया गया है.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 का कार्यक्रम घोषित होने के बाद 16 मार्च से प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजस्थान पुलिस अवैध हथियारों तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़, लाइसेंसी हथियारों को जमा करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकने ...
लोकसभा आम चुनाव-2024,
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियों की समीक्षा की—
13 लोकसभा क्षेत्रों में अब तक लगभग 99 प्रतिशत मतदाता पर्चियां एवं मार्गदर्शिका वितरित—
रविवार को 'आओ बूथ चलो अभियान' के तहत मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका किया गया वितरण—
मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए निर्वाचन विभाग कर रहा कई नवाचार
जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में मतदान की तैयारियों की रविवार को समीक्षा की। बैठक में श्री गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव-2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गुप्ता ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जिलों द्वारा कतिपय मतदान केंद्रों अच्छे प्रयास कर उनके वोटिंग प्रतिशत को 10% एवं उससे भ...
कांग्रेस की लंका ढहने वाली है : गोपाल शर्मा
- सिविल लाइंस विधायक के नेतृत्व में प्रदेश का पहला कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम संपन्न।
- बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल।
जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के जनपथ, श्याम नगर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय "रामलला भवन" में रविवार को कार्यकर्ता आभार सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर शहर के लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी, संयोजक, क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा...
लोकसभा आम चुनाव-2024 : प्रदेश के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ शांतिपूर्ण, सफल और व्यवस्थित मतदान
नव विवाहितों, महिलाओं, युवाओं बुजुर्गों, और दिव्यांगों ने उत्साह के साथ मतदान कर निभाई लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी
लगभग 58 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
इन क्षेत्रों में वर्ष 2019 में 63.71 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मतदान
जयपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 के प्रथम चरण के तहत प्रदेश के गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को आमतौर पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ। इन 12 निर्वाचन क्षेत्रों के 24,370 मतदान केंद्रों पर नव विवाहित जोड़ों, दिव्यांग, थर्ड जेंडर, आदिवासियों, वृद्धों और युवाओं सहित सभी मतदाताओं ने मतदान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
मुख्य निर्व...
नियम विरूद्ध मानव अंग प्रत्यारोपण के मामले में एफआईआर दर्ज
एसीएस ने फर्जी एनओसी की सूचना मिलने पर लिया था संज्ञान
प्रकरण की गंभीरता और प्रभावी जांच के लिए अब एफआईआर दर्ज
जयपुर। मानव अंगों के नियम विरूद्ध प्रत्यारोपण, इसके लिए फर्जी एनओसी जारी किए जाने तथा अंग प्रत्यारोपण में अंतरराष्ट्रीय रैकेट सक्रिय होने की जानकारी सामने आने पर समुचित प्राधिकारी, मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण, राजस्थान की ओर से जवाहर सर्किल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उल्लेखनीय है कि मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए रिश्वत लेकर फर्जी एनओसी जारी करने की सूचना मिलने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने स्वप्रेरित संज्ञान लिया था।
उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक लेकर इस प्रकरण में त्वरित जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। विभाग की इस पहल के बाद भ...
जयपुर। भारत सरकार की ओर से इस वर्ष गर्मी एवं लू का प्रभाव अत्यधिक रहने का अलर्ट जारी होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में आमजन को गर्मी एवं लू जनित बीमारियों से बचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह ने इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में चिकित्सा विभाग को अलर्ट मोड पर रहने एवं सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंह ने कहा कि भारत सरकार की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार राजस्थान को गर्मी एवं लू से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेशों के श्रेणी में माना गया है। प्रदेश में अप्रेल से जून माह के बीच गर्मी एवं हीटवेव का अत्यधिक प्रकोप रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इसको ध्यान में रखते हुए आमजन को हीटवेव संबंधी बीमारियों से बचाने एवं उपचार के लिए सभी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
रेपिड रेस...
बीकानेर। आतंकी हमले मुम्बई 26/11 एवं उरी आतंकी हमले के जवाब के तरीके में अंतर से शासन की मंशा जनता ने देखी है । विशेष मंत्री एस. जय शंकर प्रसाद ने बीकानेर प्रवास के दौरान प्रबुद्ध वर्ग संवाद किया। मीडिया से हुए मुखातिब विदेश नीति, कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर विचार साझा किए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत के बढ़ते हुए प्रभाव भारत की विदेश नीति, पड़ोसी देशों से प्रगाढ़ होते संबंध एवं सामाजिक, सांस्कृतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। रानी बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में विदेष मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद, राजस्थान प्रदेश चुनाव सहप्रभारी प्रवेश साहेब वर्मा, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, महापौर सुशी कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, दषरथ सिंह शेखावत, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, शहर जिलाध्यक्ष...
बीकानेर (श्याम मारू)। लोकसभा चुनाव 2024 में सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह अब तक पिछले तीन चुनाव लगातार जीत कर हैट्रिक लगा चुके हैं। उन्होंने सीधी टक्कर में कांग्रेस को मात दी है।
पिछले तीन चुनाव में उन्होंने 2009 में कांग्रेस के रेवत राम पवार, 2014 में शंकर पन्नू और 2019 में उन्होंने अपने मौसेरे भाई मदनलाल मेघवाल को हराया। वह चौथी बार ताल ठोक कर खड़े हैं । उनके सामने राजस्थान सरकार में आपदा एवं प्रबंधन मंत्री रहे गोविंद राम मेघवाल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से प्रचार कर रहे हैं। गोविंद मेघवाल गांव गांव जाकर पिछले 3 साल का हिसाब मांग रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन राम मेघवाल केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...
जयपुर। राजस्थान मेडिकल काउंसिल की पीनल एवं एथिकल कमेटी ने मनोचिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र सिंह का रजिस्ट्रेशन दो वर्ष के लिए निरस्त किया है। काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देशानुसार पंजीयन निरस्त करने के उपरांत डॉ. धर्मेंद्र सिंह का नाम जनहित में आरएमसी के पोर्टल पर लाल रंग के साथ हाईलाइट किया गया है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह का पंजीयन 7 दिसंबर 2025 तक के लिए निरस्त किया गया है।
नशीली दवाओं के मामले में यह कार्रवाई की गई है।...