India

राजकीय अस्पतालों में और सुदृढ़ होगी सोनोग्राफी सुविधा, पीसीपीएनडीटी कोर्स करने वाले 146 चिकित्सकों का होगा पदस्थापन

प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में और सुदृढ़ होगी सोनोग्राफी सुविधा पीसीपीएनडीटी कोर्स करने वाले 146 चिकित्सकों का होगा पदस्थापन जयपुर। प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों में सोनोग्राफी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए सितम्बर-अक्टूबर माह में पीसीपीएनडीटी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 146 चिकित्सकों को जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट हॉस्पिटल, एफआरयू एवं आदर्श सीएचसी पर प्राथमिकता के साथ पदस्थापित किया जाएगा। साथ ही, ऐसे चिकित्सालय जहां सोनोग्राफी मशीन नहीं हैं, वहां पदस्थापित चिकित्सकों को स्थानांतरित किया जाएगा।  यह निर्णय गुरूवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की अध्यक्षता में सोनोग्राफी मशीनों की उपलब्धता एवं संचालन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए। सिंह ने निर्देश दिए कि प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में सोनोग्राफी जांच सुविधा को बेहतर बनाने के ल...

जल्द धरातल पर उतरेगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना, अधिकारियों को टाइमलाइन तय कर डीपीआर बनाने के निर्देश जारी

-जल्द धरातल पर उतरेगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक और बजट घोषणा को पूरा करने पर फोकस - अधिकारियों को टाइमलाइन तय कर डीपीआर बनाने के निर्देश जारी - प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए ली बैठक जयपुर। राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को पूरा करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में 2024 के बजट में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा 500 ई-बस की घोषणा की अनुपालना में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा को धरातल पर उतारने के लिए लिए ज़मीनी प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए भूमि आवंटन एवं सिविल-विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बैठक ली और अधिकारियों को डीपीआर बनाने के निर्देश जारी किए। गुरुवार शाम तक डीपीआर वरना कारण बताओ नोटिस प्रमुख शासन ...

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट, मंत्रीमंडल में कौन कौन हुए शामिल

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री पद की नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ली। 18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत के बाद हुए शपथ ग्रहण समारोह में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। बता दें कि मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में विजयी होने के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। और 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब तीसरी बाद देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।  बता दें कि पंडित नेहरू ने साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थ...

लोकसभा चुनावी रुझानों से बाजार में हाहाकार, सदमें में शेयर बाज़ार, सेंसेक्स और निफ्टी की हालत खस्ता

मुंबई। जिस शेयर मार्केट में तीन जून तक जबरदस्त मुनाफा और उत्साह देखने को मिल रहा था. लोकसभा चुनावों के रूझानों के बाद आज उस मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि एनडीए अभी भी मजबूत बनी हुई है लेकिन जिस तरह से एनडीए की जबरदस्त जीत की उम्मीद थी वो उम्मीदें पूरी होती नहीं दिखने से बाजार पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिला। 4 जून को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक गिरकर 76,285,78 के लेवल पर खुला। वहीं निफ्टी 500 अंक से अधिक गिरकर 23,179,50 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9:30 के करीब सेंसेक्स में 2,116.16 अंक यानी 2.77% की भारी गिरावट आई जिसकी वजह से यह 22,603.05 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 660.85 अंक(2.84%)  गिरकर 22,603.05 पर कारोबार करता नजर आया . आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73,659.29...

अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सोटो स्टीयरिंग कमेटी का किया पुनर्गठन

जयपुर। प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण कार्यक्रम को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग निरंतर आवश्यक कदम उठा रहा है। राज्य स्तरीय प्राधिकार समिति एवं राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के गठन के बाद अब ऑर्गन एण्ड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन, राजस्थान (सोटो) के सुगम संचालन तथा प्रदेश में नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के तहत अंग प्रत्यारोपण से संबंधित गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए स्टीयरिंग कमेटी का पुनर्गठन किया गया है।   चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण के कार्य को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोटो स्टीयरिंग कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। इस स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज क...

लापरवाह और नाॅन परफाॅर्मिंग कार्मिकों की विदाई की शुरूआत, यूडीएच डिपार्टमेंट में चार्जशीट जारी करने के निर्देश

जयपुर। सरकार की योजनाओं और आमजन के हित को पूरा करने में यदि कोई अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे तो अब ऐसे कार्मिकों की जल्द सरकारी नौकरी से विदाई होगी। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने कमर कस ली है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों और कार्मिकों को विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने तुरंत चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं।  स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लापरवाही पर कारवाई करते हुए नगर परिषद, तिजारा और फतेहपुर के अधिशाषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। साथ ही उन्होंने वीसी में कहा कि यदि कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो सख्त करवाई होगी व नाॅन परफोर्मिंग कार्मिकों को चार्जशीट देकर नियमानुसार अनिवार्य सेवानिवृति दी जाएगी।  टी. रविकांत ने मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ली।...

गुजरात के गेमिंग जोन अग्निकांड के बाद राजस्थान में बड़ा एक्शन,  ट्राइटन मॉल में 6 गेमिंग जोन सीज

जयपुर। गुजरात के राजकोट स्थित गेमिंग जोन में हुए दिल दहला देने वाले हादसे भजनलाल सरकार ने अलर्ट होते हुए सख्त एक्शन लिया है। भजन लाल शर्मा की टीम के टाॅप आॅफिसर्स में शामिल स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐहतिहातन अधिकारियों को सख्त एक्शन के निर्देश दिए जिसके बाद राजस्थानभर में गेमिंग जोन पर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा आॅडिट की गई। लापरवाही मिलने पर 6 गेमिंग जोन को सीज कर दिया गया है।  खामियां मिलने पर झोटवाड़ा के ट्राइटन मॉल में चल रहे 6 गेम जोन को सीज कर दिया। नगर निगम ग्रेटर के चीफ फायर ऑफिसर गौतम लाल ने बताया कि शहर के अलग अलग 8 गेम जोन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान झोटवाड़ा स्थित ट्राइटन मॉल में अलग अलग छह गेम जोन जिसमें हॉरर हाउस, भूत बंगला, हंसी का फव्वारा, नया अजूबा, कांच का महल, डार्क वर्ल्ड में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इनम...

विभिन्न विकास प्राधिकरणों एवं नगर विकास न्यास के 8 सचिवों को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस 

नगरीय विकास व आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने ली समीक्षा बैठक जयपुर। राज्य सरकार एवं मुख्य सचिव के लगातार निर्देशित किये जाने के बावजूद लापरवाही बरतने पर ई फाईलिंग एवं राजस्व अर्जन, आमजन के सामान्य कार्यों में ढिलाई बरतने पर आठ सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह के समय में प्रगति नहीं लाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश जारी किए हैं।  लंबित प्रकरणों, ई.फाइलिंग, सिटिजन सर्विसेज, राजस्व अर्जन एंव अन्य विभागीय बिंदुओं की नगरीय विकास व आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने समीक्षा बैठक के बाद यह एक्शन लिया।बैठक में समस्त आयुक्त, विकास प्राधिकरण एवं न्यास सचिवों ने भाग लिया। वीसी के माध्यम से हुई इस बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों से विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंन...

समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों को 31 मई तक पूरा करने के निर्देश

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्य सहित अन्य आकस्मिक कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करें जिससे राज्य सरकार के निर्देशानुसार इन कार्यों का लाभ ग्रीष्म ऋतु में आमजन को मिल सके एवं उन्हें किसी भी तरह की पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। डॉ. समित शर्मा बुधवार को वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण अभियंताओं के साथ समर कंटीन्जेंसी कार्य एवं जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समर कंटीन्जेंसीज के तहत स्वीकृत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं यह कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों की प्रगति कम है उन्हें 31 मई तक हर- हालात में यह कार्य पूर्ण करना है, अगर इस अवधि के उपरांत यह कार्य पूर्ण नहीं किए जाते...

लू-तापघात के दृष्टिगत सभी चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश निरस्त

लू—तापघात के दृष्टिगत सभी चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश निरस्त विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से स्वीकृति के बाद ही जा सकेंगे अवकाश पर जयपुर। ​चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में लू—तापघात के प्रकोप के दृष्टिगत सभी चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश निरस्त कर मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया है। विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरांत ही कार्मिक अवकाश पर जा सकेंगे। अवकाश स्वीकृति की सूचना निदेशालय को आवश्यक रूप से देनी होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देश पर इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय ने एक परिपत्र जारी किया है। परिपत्र के अनुसार चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर उन्हें लू—तापघात से बचाव एवं उपचार के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ...