India

कैंसर के सुलभ एवं सस्ते उपचार के लिए तैयार होगा रोडमैप

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में गैर संचारी रोगों में कैसर जैसे गंभीर बीमारी का तेजी से प्रसार हुआ है और यह मृत्यु के प्रमुख कारणों के रूप में उभरा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में इसका गुणवत्तापूर्ण उपचार सस्ता एवं सुलभ हो। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सभी संबंधित एजेंसियों का सहयोग लेते हुए रोडमैप बनाएगा। सिंह शुक्रवार को फिक्की ओर से आयोजित रोड मैप फॉर मेकिंग कैंसर केयर अफोर्डेबल एण्ड एक्सीसिबल इन इंडिया- राजस्थान राउण्ड टेबल कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कैंसर एक ऐसी जटिल बीमारी है, जो न केवल रोगी, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है। महंगे और लंबे उपचार के कारण पूरा परिवार इस बीमारी की पीड़ा झेलता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 17....

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, 13,700 लीटर घटिया घी का स्टॉक पकड़ा, इस अधिकारी ने लगाई मिलावटखोरों की लंका

जयपुर। शुक्रवार को अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण पंकज ओझा के नेतृत्व में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 9 स्थित संयम एंटरप्राइजेज पर बड़ी कार्रवाई कर लगभग 13 हजार 700 लीटर घटिया घी का स्टॉक पकड़ा गया। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी तादाद में घटिया क्वालिटी के घी का कारोबार होने की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह सर्च ऑपरेशन कर वीकेआई रोड़़ नम्बर 9 पर स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां टीम को भारी मात्रा में घी का स्टॉक मिला।  भारी मात्रा में स्टॉक की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान भी मौके पर पहुंचे और घी नकली होने का अंदेशा होने पर सेम्पल लेने एवं सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने घी के निर्माण, सप्लाई एवं बेचान से संबंधित बिल एवं अन्य द...

वरिष्ठ आचार्य डॉ. राजेन्द्र बागड़ी निलम्बित, डॉ. बगरहट्टा एवं डॉ. अचल शर्मा को सीसीए नियम 16 के तहत नोटिस

जयपुर। अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी जारी होने के प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को भी दोषी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त एक्शन लिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के बाद राज्य प्राधिकार समिति के समन्वयक एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ आचार्य, जनरल सर्जरी डॉ. राजेन्द्र बागडी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। श्रीमती सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में सामने आया कि डॉ. बागडी को एनओसी के लिए आवेदन प्राप्त होने की पूर्ण जानकारी थी। इसके बावजूद बैठकों का आयोजन नहीं होने के लिए वे प्राथमिक रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने राज्य प्राधिकारी समिति के कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया। इसी प्रकार जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर एनओसी जारी करने के लिए बैठक...

'नाॅन पुलिस इश्यूज' पर वर्दी में सोशल मीडिया पर वीडियो, रील या स्टोरी अपलोड करने पर पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीजीपी

  जयपुर। प्रदेश में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वर्दी में 'गैर पुलिसिंग मुद्दों' पर वीडियो, रील या स्टोरी आदि अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में राजस्थान पुलिस के मुखिया यू आर साहू द्वारा मंगलवार को सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।       पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) साहू ने बताया कि  पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में स्वयं के वीडियो, रील और स्टोरी जिनका पुलिस कार्य से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं होता है, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट या अपलोड करना पुलिस नियमों के खिलाफ है। इससे विभाग की गरिमा और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।      साहू ने राज्य के सभी एसपी, कमांडेंट एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि भविष्य में किसी भी पुलिसकर्मी द्व...

अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी प्रकरण में बड़ा एक्शन, डॉ भंडारी को सोटो चेयरमैन के पद से हटाया

जयपुर। राज्य सरकार ने मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी जारी होने के प्रकरण में एक और बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सरकार ने डॉ सुधीर भंडारी को स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन के सुचारू संचालन के लिए गठित स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि राज्य सरकार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए लगातार एक्शन ले रही है। इससे पहले एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा एवं अधीक्षक डॉ अचल शर्मा को पद से हटाया गया था। ...

ई-उपकरण सॉफ्टवेयर के मॉड्यूल्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

जयपुर। प्रदेश के उपस्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ई-उपकरण सॉफ्टवेयर के विभिन्न मॉड्यूल्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 मई से 20 मई तक ऑनलाइन संचालित होगा।  राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉपरपोरशन की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने बताया कि निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को अजमेर संभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी/एएनएम ई-उपकरण सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में अजमेर संभाग के लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में ई-उपकरण सॉफ्टवेयर, रिपेयर-मेटीनेंस एवं क्रय आदेश आदि के बारे में आईटी टीम द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।  नेहा गिरि ने बताया कि ई-उपकरण से जुड़े सम्बन्धित अधिकारी/कार्मिकों को आरएमएससीएल...

जे.के. लोन अस्पताल में प्लाज्मा चोरी प्रकरण में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित

ब्लड बैंकों में अनियमितताओं की आशंका पर एसीएस ने 29 अप्रैल को ही बुलाई थी उच्च स्तरीय बैठक, ब्लड ट्रांसफ्यूजन तंत्र को सुदृढ़ करने के दिए थे निर्देश जयपुर। राज्य सरकार ने जेके लोन अस्पताल, जयपुर में प्लाज्मा चोरी प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।  कमेटी में अतिरिक्त निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ. सुशील कुमार परमार, उप वित्तीय सलाहकार श्री सुरेश चंद जैन, अतिरिक्त निदेशक एड्स कंट्रोल सोसायटी डॉ. केसरी सिंह शेखावत एवं औषधि नियंत्रक-प्रथम डॉ. अजय फाटक को शामिल किया गया है। यह कमेटी वर्ष 2023-24 से लेकर आदिनांक तक जेके लोन अस्पताल के ब्लड बैंक के स्टॉक का सत्यापन एवं ऑडिट करेगी। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अनुसंधान कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।  एसीएस ने विगत दिनों सभी ब्लड बैंकों की ऑडिट के लिए सघन अभिया...

राजस्थान में जियो का दबदबा बरकरार, मार्च माह में 1.46 लाख ग्राहक जोड़े, ट्राई रिपोर्ट

-  कुल 2.67 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो राजस्थान में नंबर एक स्थान पर  - जियो राजस्थान के 350 से अधिक शहरों और कस्बों में 5जी सेवाएं लॉन्च कर चुका है।  जयपुर: रिलायंस जियो ने राजस्थान में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। जियो ने राजस्थान में 31 मार्च, 2024 तक 2.67 करोड़ ग्राहकों का आधार हासिल किया है। इस बड़े ग्राहक आधार के साथ जियो राजस्थान में नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर के स्थान पर बरकरार है। ट्राई की रिपोर्ट अनुसार, मार्च महीने में जियो ने राजस्थान में कुल 1.46 लाख नए उपभोक्ताओं को जोड़ा और अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों से बेहतर प्रदर्शन किया। मार्च 2024 में भारती एयरटेल ने 80,152 ग्राहक जोड़े। वहीं, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने राजस्थान में क्रमशः 83,800 लाख और 1.14 लाख मौजूदा ग्राहक खो दिए। राजस्थान का कुल वायरलेस सेवा का ग्राहक आधार 31 मार्च, 2024 तक बढ़कर 6.63 करोड़ पहुंच...

जयपुर के रेडियो जॉकी अर्जुन आरजे ऑफ़ द इयर अवार्ड से सम्मानित

जयपुर। जयपुर के सुप्रसिद्ध रेडियो जॉकी अर्जुन को इस वर्ष के आरजे ऑफ़ द इयर (ओवरऑल) के अवॉर्ड से नवाजा गया। मुंबई में आयोजित एसीईएफ ग्लोबल कस्टमर इंगेजमेंट समिट 2024 के 13वें संस्करण में अर्जुन को ये अवार्ड रेडियो जगत में अपने उत्कृष्ट कार्यो और अपनी आवाज से लोगो को मनोरंजित करने के लिए मिला है। आरजे अर्जुन पिछले पांच साल से रेड एफएम में अपने शो से लोगों के चहरों पर हसीं लाने के साथ ही अपने संवादों और कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सामाजिक संदेशों को प्रोत्साहित करते आ है। इस मुकाम को हासिल करने पर अर्जुन ने कहा, ‘मुझे यह सम्मान प्राप्त होने पर गर्व है। मैं हमेशा से रेडियो के माध्यम से लोगों के दिलों में उतरने का प्रयास करता आया हूँ। यह सम्मान मेरे लिए और भी ज़िम्मेदारी बढ़ाता है कि मैं अपनी ऑडियंस को संतुष्टि और सोशल मैसेज़ दोनों प्रदान करूं।’ उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए ये ...

राजस्थान में बनेंगे चार और डेल्फिक क्लब, कला एवं संस्कृति के लिये युवाओं को मिलेगा जीवंत मंच

जयपुर। प्रदेश में कला और संस्कृति को बढावा देने के लिए डेल्फिक काउन्सिल ऑफ राजस्थान एवं चार विद्यालयों के मध्य शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। डेल्फिक काउन्सिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि डेल्फिक आन्दोलन से छः डेल्फिक कलाओं (शास्त्रीय संगीत, भारतीय फ़िल्म संगीत, लोकप्रिय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, समकालीन नृत्य, फोटोग्राफी) के प्रति युवाओं की भागीदारी को बढाने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गये है। इससे प्रदेश में डेल्फिक आन्दोलन को गति मिलेगी। और छात्रों को कला व संस्कृति के प्रदर्शन के लिए एक मंच मिल सकेगा। श्रीमती गुहा ने बताया कि डेल्फ़िक काउंसिल ऑफ़ राजस्थान भारतीय डेल्फ़िक काउंसिल और इंटरनेशनल डेल्फ़िक काउंसिल का एक हिस्सा है, जो युवाओं को अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने कि दिशा में कार्य कर रही है, काउंसिल द्वारा इन विद्यालयों के साथ व...