India

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भक्तिमय माहौल में विधायक गोपाल शर्मा ने किया अयोध्या प्रस्थान

- अयोध्या आंदोलन में शर्मा की भूमिका को दर्शाती पुस्तिका 'नमस्तुभ्यं' का हुआ लोकार्पण  - बतौर पत्रकार रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में सक्रिय रह चुके हैं विधायक गोपाल शर्मा - राम दरबार की झांकी और श्रीराम भजनों के बीच भव्य भक्तिमय माहौल में बड़ी तादात में शामिल हुए लोग जयपुर। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को अयोध्या रवाना हुए। रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में सक्रिय रहे शर्मा को अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। रविवार सुबह शर्मा सोडाला स्थित पेट्रोल पंप वाली बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। यहां गोपाल शर्मा समर्थक राम दरबार रथ और मंच बनाकर शर्मा को अयोध्या प्रस्थान के लिए भव्य विदाई देने पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ शर्मा का जबरदस्त स्वागत किया गया। जय श्रीराम के नारों से...

भजनलाल सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की पहली ही बैठक में साफ निर्देश, राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बुधवार को अंबेडकर भवन स्थित सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा हेतु अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक से पूर्व अविनाश गहलोत ने बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। विभाग में किसी भी प्रकार और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। अविनाश गहलोत ने विभाग की 60 दिवसीय कार्य योजना की जानकारी ली और लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से पूर्व उनको पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक योजना की बारीकी से जानकारी ली और योजनाओं के सुचारू...

एक्शन में राजस्थान सरकार, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में जीरो टोलरेंस नीति के तहत किया जाएगा कार्य

जयपुर। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे विभागों में कार्य प्रणाली पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार रहित होगी। बैठक में जयपुर विकास आयुक्त, आयुक्त - राजस्थान आवासन मंडल, निदेशक स्वायत्त शासन विभाग, आयुक्त नगर निगम हैरिटेज एवं ग्रेटर, संयुक्त सचिव - नगरीय विकास विभाग, सचिव जेडीए सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। माननीय यूडीएच मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर जो कि धरातल पर नजर आए एवं वास्तविक रूप से पूर्ण कर सकें, ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाये। स्वायत्त शासन विभाग में निहित समस्त संस्थाओं को निर्देश दिए गए कि किसी भी परिवादी का जायज कार्य रोका नहीं जाये।  अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय पश्चात आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्द...

सांसदों के निलंबन मामले में कांग्रेस का जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि संसद में सुरक्षा चूक पर केंद्रीय गृहमंत्री का वक्तव्य मांगने पर विपक्ष के सांसदों को लोकतंत्र पर प्रहार करते हुए संसद से निलंबित करने के अलोकतांत्रिक निर्णय के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 22 दिसम्बर, 2023 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी प्रमुख कांग्रेसजनों प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारीगण...

राजस्थान के मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी का गठन, महिलाओं, बालिकाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था नहीं होगी बर्दाश्त

जयपुर। महिला और बालिकाओं के खिलाफ किसी तरह का सरकार अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई प्रमुख रूप से प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था भी प्राथमिकता में है।  अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करेगी। प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का सम्मान और प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी का गठन किया गया है। एंटी गैंगेस्टर टास्क फोर्स बनाने की भी घोषणा की।  इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि घोषणा पत्र की घोषणाओं को अक्षरश लाग...

सीनियर आईएएस टी. रविकांत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, शपथ लेते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आदेश जारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सीएम भजनलाल शर्मा के पहले ही ऑफिसर से साफ मैसेज दिया गया है कि पीएम मोदी के निर्देशन में अब ब्यूरोक्रेसी के ईमानदार और मेहनती अफसर ही शासन के संचालन में अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे। भ्रष्ट और विवादित अफसरों को महत्वपूर्ण पोस्टिंग से दूर रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर सख्त एक्शन भी लिया जाएगा। यही मैसेज देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही आईएएस टी. रविकांत को राजस्थान के मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाने का पहला ऑर्डर जारी किया गया है। सीनियर आईएएस टी. रविकांत (IAS T. Ravikanth) एक निर्विवाद, विजनरी, रिजल्ट ओरिएंटेड, ईमानदार अफसर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं और लम्बा प्रशासनिक अनुभव भी अपने में समेटे हैं। टी. रविकान्त फिलहाल प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग में है। अब उन्हें राजस्थान के सीएम के प्रमुख सचिव का अस्...

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली विधायक भजनलाल शर्मा ने

जयपुर। राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने रामनिवास बाग में आयोजित समारोह में राजस्थान के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। भजनलाल के साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इस मौके पर राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा कि जनता ने भजनलाल को बहुत प्यार दिया, मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। राज्य का विकास होना चाहिए। बता दें कि भजनलाल शर्मा सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। लंबे समय से वे संघ से जुड़े हुए हैं। साथ ही पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ है। भजनलाल शर्मा की उम्र 55 साल है। वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शर्मा मूलरूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। लेकिन, पार्टी ने उन्हें जयपुर जिले की सांगनेर विधानसभा सीट से पहली बार टिकट दिया था। जहां से जीत दर्...

राजस्थान सरकार ने तैयार की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में

लाल डायरी के पन्नों में जिन अफसरों के नाम, उन पर भी गिरेगी गाज जयपुर। राजस्थान में एक तरफ जहां नए सीएम भजनलाल की कोर टीम में शामिल होने वाले अफसरों में कौन शामिल होगा, इस लिस्ट को लेकर सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम अशोक गहलोत के करीबी रहे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हाॅट सीटों पर रहने वाले अफसरों पर भी सबकी नजरें गड़ी हुई हैं। सब देखना चाहते हैं कि सत्ता का सुख भोगने वाले ऐसे अफसरों को बीजेपी की नई सरकार किस तरह से और कहां कहां पोस्टिंग देगी। लोग अपने अपने स्तर पर कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ ब्यूरोक्रेट्स ऐसे भी हैं जो पिछले कई सालों से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पावर में रहे अफसरों के शोषण और अनदेखी का शिकार हुए। जिनके नाम बार बार किसी फुटबाॅल की तरह हर तबादला लिस्ट में डाल दिए गए और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। इसमें कई ऐसे काबिल अफसर भी शामिल र...

भ्रामक विज्ञापनों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण संस्थानों को 20 नोटिस जारी किए और 8 ऐसे संस्थानों पर जुर्माना लगाया

उपभोक्ता कार्य विभाग प्रगतिशील कानून बनाकर उपभोक्ता संरक्षण और उपभोक्ताओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहा है। वैश्वीकरण, प्रौद्योगिकियों, ई कॉमर्स बाजारों आदि के नए युग में उपभोक्ता संरक्षण को नियंत्रित करने वाले ढांचे को आधुनिक बनाने की दृष्टि से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को निरस्त कर दिया गया और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 लागू किया गया। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अंतर्गत, किसी भी उत्पाद या सेवा के संबंध में भ्रामक विज्ञा...

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे भजनलाल शर्मा

जयपुर। लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सभा भाजपा विधायकों की मौजूदगी में इस नाम भी घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सीएम पद को लेकर लिए फैसले के बाद राजस्थान का मुकाबला भी रोचक हो गया था। राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। बीजेपी द्वारा राजस्थान में विधायक दल की मीटिंग ये फैसला हुआ है। इस मीटिंग में ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को सीएम बनाकर सभी को चौंका दिया। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।    ...