सिविल लाइंस विधानसभा में बिग टर्निंग पोइंट, भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा अब और मजबूत, अरूण चतुर्वेदी, रणजीत सिंह सोडाला दोनों को मनाने में गोपाल शर्मा सफल
जयपुर। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी और भाजपा के महामंत्री रणजीत सिंह सोडाला दोनों के टिकट नहीं मिलने से नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन दोनों ने साफ किया कि पार्टी से बढकर कुछ नहीं और गोपाल शर्मा के समर्थन में लगातार प्रचार प्रसार और मेगा रोड़ शो में शामिल हुए। लोगों से वोट मांगे और भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास दोनों के नाराजगी की बातें अपनी सभाओं में, भाषणों के दौरान बोल रहे थे, लेकिन खाचरियावास के लिए भी यह तस्वीरें किसी सेट बैक से कम नहीं। इस घटनाक्रम के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास की मुश्किलें बढ गई हैं।
सूत्र बताते हैं कि गोपाल शर...
मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, 5 करोड़ 26लाख 90हजार 146 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
199 विधानसभा क्षेत्रों में 2लाख 74हजार 846 कर्मचारी सम्पन्न कराएंगे मतदान
6247 सेक्टर अधिकारियों और 1,02,290 राजस्थान पुलिस, होम गार्ड, आरएसी एवं CAPF की 700 कंपनिंयों के सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के तहत प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवम्बर को मतदान होगा। जिलों में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केन्द्रों पर 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 के युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नव मतदाता शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में कुल 36,101 स्थानों पर मतदान केन्द्र ब...
बीजेपी सत्ता में आएगी तो जयपुर के हसनपुरा का नाम हरीपुरा और रामगंज का नाम प्रभु रामगंज करवाएंगे।
जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपाल शर्मा ने क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास पर खुलेआम लोकतंत्र का चीरहरण करने का आरोप लगाया है। गोपाल शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता कर कहा कहने को तो सिविल लाइन से जयचंद कांग्रेसी प्रत्याशी खुद को राम का वंशज बताते हैं लेकिन उनकी हरकतें रावण से कम नहीं हैं। रावण को जैसे उसकी हरकतें और अहंकार ले डूबा था ठीक वैसा ही इनके साथ भी होगा। वो एक बार जरा यह पता कर लें कि राम की राह छोड़कर गलत कृत्य करने पर कौनसी धाराएं लगती हैं और जमानत भी होती है या नहीं।
यदि प्रताप सिंह स्वयं को राम का वंशज बता रहे हैं तो वह यह भी जान ले कि गोपाल शर्मा भी राम के गुरु वशिष्ट के वंशज हैं। ऐसे में वह समझ लें कि राम ...
60,424 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अब तक की होम वोटिंग
96.63 प्रतिशत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने की होम वोटिंग
सोमवार से होम वोटिंग के दूसरे चरण की होगी शुरूआत
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव-2023 में भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की पहल के प्रति बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का अभूतपूर्व रुझान देखने को मिल रहा है। होम वोटिंग के प्रथम चरण में प्रदेश भर में इन श्रेणियों के 60,424 मतदाताओं ने घर से मतदान किया है। होम वोटिंग के दौरान अब तक कुल 1220 मतदाता ऐसे रहे, जो विशेष मतदान दलों की विजिट के दौरान घर पर अनुपस्थित रहे। 884 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। प्रथम चरण में 96.63 प्रतिशत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की है। इनमें 96.48 प्रतिशत बुजुर्ग एवं 97.56 प्रतिशत दिव्यांगजनों ने वोटिंग की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव...
जयपुर। जैसे जैसे चुनाव प्रचार प्रसार का अंतिम दिन नजदीक आ रहा है वैसे वैसे प्रत्याशी और उनके समर्थन जी तोड़ वोट पाने की जुगत में लगे हैं। भाजपा जहां पहले ही राष्ट्रवाद, सनातन धर्म की रक्षा, देश की सुरक्षा और अखंडता के मुद्दे को लेकर प्रचार प्रसार में जुटी है वहीं अब भाजपा के प्रचार प्रसार में अनूठे प्रयोग भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा के समर्थन में देखने को मिला। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक दल राम दरबार का रूप धरे नजर आए और जमकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए जनसम्पर्क किया।
बीजेपी प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने इस दौरान राम दरबार का आशीर्वाद लिया और भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों द्वारा किए जा रहे इस अनूठे प्रचार प्रसार को आज की जरूरत बताते हुए हिंदु धर्म की रक्षा के लिए जन जागृति की आवश्क महत्ता बताई। गोपाल शर्मा के शास्त्री नगर, बनीपा...
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव-2023 में भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की पहल के प्रति बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का अभूतपूर्व रुझान देखने को मिल रहा है। होम वोटिंग में अब तक प्रदेश भर में इन श्रेणियों के 59034 मतदाताओं ने घर से मतदान किया है। होम वोटिंग के दौरान अब तक कुल 1150 मतदाता ऐसे रहे, जो विशेष मतदान दलों की विजिट के दौरान घर पर अनुपस्थित रहे। 829 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में होम वोटिंग के पहले 4 दिन में 43219 बुजुर्ग तथा 19428 दिव्यांग एवं शनिवार को 3905 बुजुर्ग एवं 733 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का ...
करौली जिले के सपोटरा विधानसभा क्षेत्र मे करौली जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी बैरवा को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रक्षी बैरवा ने कुड़गांव थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। सपोटरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी विजय मीणा उर्फ कल्लू सरपंच के भाई पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से दलित समाज में आक्रोश व्याप्त हुआ है वहीं दलित समाज के लोग इसे दलितों को भयभीत करने और लोकतंत्र में दलितों के हितों पर कुठाराघात बता रहे हैं। जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी बैरवा ने एफआईआर में बताया है कि वह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीजलपुर क्षेत्र में प्रचार करने गए थे। आप है कि इस दौरान बसपा प्रत्याशी विजय उर्फ कल्लू के भाई तथा अन्य लोगों ने रास्ता रोककर गाली गलौज की और हाथ पैर काट देने ...
जयपुर। सिविल लाइन्स से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और आभार जताया। इस दौरान जेपी नड्डा ने गोपाल शर्मा से चुनावी तैयारियों और विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक फीडबैक भी लिया। यह मुलाकात भाजपा मीडिया सेंटर पर हुई। इस दौरान गोपाल शर्मा ने नड्डा का क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर आभार भी व्यक्त किया और उन्हें भाजपा की जीत का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहे।...
खाचरियावास को लेकर भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा का बयान- मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वो नवीं दसवीं में पढते थे और भैंरों सिंह शेखावत का विरोध करने कांग्रेस में गए
सिविल लाइन्स से भाजपा प्रत्याशी डॉ. गोपाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- *कांग्रेस की गारन्टी् तो छोडो, खुद कांग्रेसी विवाह के वक्त लिए सात वचन ही नही निभा पा रहे
गोपाल शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग के घोटाले ही नहीं बल्कि निवर्तमान सरकार के सभी ऐसे कारनामे यदि वे गिनाने लगें तो समय भी कम पड जाए
कोई अगर शेर की खाल पहन ले तो वह कोई सिंह नहीं बन जाता, इससे केवल छोटे बच्चों को ही डराया जा सकता है, राममन्दिर के लिए रक्त बहाने वालों को नहीं, भाषणों से काम नहीं चलता
चुनाव के तीन ही अहम मुद्दे :- *पहला अहंकार बनाम जनता, दूसरा राष्ट्रवाद बनाम तुष्टीकरण, तीसरा भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी
जयपुर। सिविल लाइन्स...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव - 2023 के लिए प्रदेश के 142221 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं सेवा मतदाताओं को ये पोस्टल बैलेट भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (इटीपीबीएमएस) के द्वारा भेजे गए हैं। सेवा मतदाताओं द्वारा अपना मत अंकित कर यह डाक मतपत्र स्पीड पोस्ट से रिटर्निंग अधिकारी को भेजे जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सूरजगढ़ विधानसभा में सबसे अधिक 8101, बहरोड़ 4774, खेतड़ी 4759, नीम का थाना 4156, मुण्डावर 3861, बानसूर 2536 एवं डीग कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के 2343 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं।
श्री गुप्ता ने बताया कि यूनिट ऑफिसर द्वारा 17 नवंबर तक ईटीबीपी ओटीपी के माध्यम से डाउनलोड कर सेवानियोजित मतदाता को प्रेषित करना होगा। ईटीबी...