India

राजस्थान में बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

राजस्थान में बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 58 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान इसमें किया गया है। मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़, करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनियां, खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, पिलानी से राजेश दहिया, खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर, सीकर से रतनलाल जलधारी, खाण्डेला से सुभाष मील, विराटनगर से कुलदीप धनखड, जमवारामगढ़ से महेंद्रपाल मीणा, हवा महल से बाल मुकुंद शर्मा, किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह जाटव, बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव, रामगढ़ से जय आहूजा, राजगढ़.लक्ष्मणगढ़ से बन्नाराम मीणा, कठूमर से रमेश खिंची, कामां से नाक्षम चौधरी, नदबई से जगत सिंह, बयाना से बच्चू सिंह बंशीलाल, बसेड़ी से सुखराम कोली, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, सरदारपुरा से डॉ. महेंद...

राज्य में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 7 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर 30 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक के लिए एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है। इस दौरान राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और नगालैंड के तापी विधानसभा क्षेत्र में एक्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा।  भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान सहित अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ओपिनियन पोल या अन्य पोल सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार एग्जिट पोल करना और एग्जिट पोल के परिणामों को समाचार पत्रों में प्रकाशित या इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना अथवा अन्य किसी तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।  उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में किसी ओपिनियन पोल ...

मिलावट के खिलाफ एक्शन-  खाद्य सुरक्षा दलों ने 11 मावा फैक्ट्रियों से लिए दूध-मावे के सैंपल

जयपुर। आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावटी पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों एवं प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सेम्पल लिए जा रहे हैं। सेम्पलों के अमानक पाये जाने पर फूड सेफ्टी एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत सघनता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपावली तथा शादी समारोह के सीजन को देखते हुए मंगलवार सुबह जयपुर जिले में चौमूं तहसील के चीथवाड़ी में 11 मावा फैक्ट्रियों पर छापा मारकर सेम्पल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ज...

कोयले के उत्पादन में 12.81 प्रतिशत की वृद्धि हुई

वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान (28.10.23 तक) देश में कोयले के उत्पादन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सीआईएल की वृद्धि दर की प्रतिशतता 11.90 प्रतिशत, एससीसीएल की 7.82 प्रतिशत और कैप्टिव एवं वाणिज्यिक खदानों की वृद्धि दर 20.94 प्रतिशत है। कोयले की कुल आपूर्ति में 11.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और विद्युत क्षेत्र को की गई आपूर्ति में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.87 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कोयला मंत्रालय ने ईसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल और डब्ल्यूसीएल जैसी उन कोयला कंपनियों में कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं, जहां रेलवे (कमीशन किए गए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर सहित) के अपेक्षाकृत बेहतर निकासी संबंधी लॉजिस्टिक्स उपलब्ध हैं। ईसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल और डब्ल्यूसीएल के कोयले के उत्पादन म...

8 वर्ष की बच्ची में नॉन सर्जिकल ट्रांसकैथेटर पल्मोनरी वाल्व सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित

एएफएमएस (सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा) ने अपनी उपलब्धियों की शृंखला में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ ली है। सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल), दिल्ली छवानी, नई दिल्ली में बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी टीम ने जन्मजात हृदय से पीड़ित दो और बच्चों में कार्डियक (फुफ्फुसीय) वाल्व का दोष, कमर में एक छोटे से 'निक' के माध्यम से गैर-सर्जिकल ट्रांसकैथेटर प्रत्यारोपण किया। यह लड़की, जिसकी उम्र 8 वर्ष है और वजन मात्र 28 किलोग्राम है, देश में विशेष रूप से सरकारी क्षेत्र में इस गैर-सर्जिकल वाल्व प्रत्यारोपण से गुजरने वाली सबसे छोटी और कम उम्र की बच्ची है। यह जटिल उन्नत प्रक्रिया लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, महानिदेशक, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस), जो सशस्त्र बलों के सबसे वरिष्ठ सेवारत बाल रोग विशेषज्ञ हैं, लेफ्टिनेंट जनरल अरिंदम चटर्जी, डीजीएमएस (सेना) और लेफ्टिनेंट जनरल अजित नीलकांतन, कमांडेंट...

राजस्थान कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी

Fourth list of Rajasthan Congress released: राजस्थान कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी कर दी गई है। लम्बे इंतजार और लंबे मंथन के बाद इन सीटों पर 56 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। राजस्थान कांग्रेस की चौथी लिस्ट का काउंटडाउन पिछले तीन दिनों से चल रहा था लेकिन आज यह काउंटडाउन समाप्त हुआ। रविवार और सोमवार को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन नामों पर मुहर लगी। गहलोत और पायलट दोनों ने ही अपने अपने उम्मीदवारों को लिस्ट में शामिल करवाने के लिए पूरा जोर लगाया।   ...

Rajasthan assembly election 2023: सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना

जयपुर। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समस्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। उक्त अवधि के दौरान 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की जांच 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। श्री गुप्ता ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को 5 हजार रुपये जम...

क्या बेटी द्वारा ससुराल पक्ष पर की गई एफआईआर बनी आईएएस मेघराज रत्नू पर एसीबी के शिकंजे का मजबूत आधार

जयपुर. कहते हैं कई बार जल्दबाजी में और बिना सोचे समझे किए गए काम किसी बड़ी आफत से कम नहीं होते। सूत्रों की मानें तो ऐसा ही कुछ राजस्थान के आईएएस मेघराज रत्नू के मामले में हुआ है। जहां आय से अधिक संपति के मामले में रत्नू एसीबी की रडार पर हैं उनकी संपति की लगातार जांच की जा रही है।  बता दें कि भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस मेघराज सिंह रत्नू के परिसरों की तलाशी ली थी। उनके रिश्तेदारों तक के प्लाॅट खंगाल डाले। रत्नू की संपति किसी बडे बिजनेसमैन से कम नहीं निकली। पर सूत्रों की माने तो इस मामले की शुरुआत संभवतः मेघराज सिंह रत्नू की बेटी महिजा रत्नू द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और  घरेलू हिंसा का केस दर्ज (29/7/2023) कराने के साथ ही हो गई थी।  एक ओर जहां रत्नू का परिवार बेटी के ससुराल पक्ष के खिलाफ लग...

स्वास्थ्य विभाग के बेहतर प्रबंधन और प्रभावी रणनीति से इस वर्ष कम रहा मौसमी बीमारियों का प्रसार, पॉजिटिविटी दर रही कम

जयपुर। राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का बेहतर प्रबंधन और प्रभावी रणनीति काफी कारगर साबित हुई है। जिसके चलते इस वर्ष कम मौसमी बीमारियों का प्रसार, पॉजिटिविटी दर रही कम रही। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की लीडरशिप में विभाग ने बेहतर काम किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में मौसमी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा को लेकर एक अहम बैठक हुई जिसमें यह बात सामने आई कि विभाग के प्रयासों से मौसमी बीमारियों पर निंयत्रण पाने में काफी हद तक मदद मिली।  बैठक में चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि जांच, उपचार एवं रोकथाम की प्रभावी रणनीति के कारण इस वर्ष मौसमी बीमारियों का प्रसार विगत वर्षों की तुलना में कम रहा है। मौसमी बीमारियों के मामलों में पॉजिटिविटी दर भी पिछले साल की तुलना में कम रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि विगत वर्ष अक्टूबर...

मेघराज सिंह रत्नू आईएएस हैं या कोई बड़े बिजनेसमैन? जांच के दौरान एसीबी भी चौंक गई आईएएस रत्नू की संपति देखकर, यहां देखें क्या क्या है रत्नू के पास

ACB raid on IAS Meghraj Ratnu: राजस्थान सरकार के आईएएस मेघराज सिंह रत्नू किसी बडे बिजनेसमेन से कम नजर नहीं आते। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का जैसे-जैसे एसीबी ने सर्च अभियान चलाया तो एक के बाद एक करोड़ों की संपतियों का खुलासा होता देख खुद एसीबी की टीम के होश उड़ गए। एसीबी इंटेलिजेंस इकाई द्वारा सर्च में बडे स्तर पर निवेश की भी बात सामन आई है। मेघराज सिंह रत्नू हाल (आईएएस) रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग जयपुर एवं मंजूला रत्नू व अन्य के विरूद्व आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रकरण दर्ज कर आज जयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और सीकर में सर्च ऑपरेशन किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मेघराज सिंह रत्नू, पुत्र बालुदान रत्नू निवासी बारठ के गांव बणियाणा, पोकरण जिला जेसलमेर हाल...