जयपुर. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विद्याधर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और बैठक में उन्होंने आगामी चुनाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दिया कुमारी के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि संगठन में और सांसद रहते हुए दिया कुमारी ने बहुत मेहनत की है, जिसके फलस्वरूप उनको विद्याधर नगर से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने चुना है।
इस दौरान दिया कुमारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि भाजपा इतनी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार का हिस्सा हैं और “कमल का फूल “ ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जहाँ-जहाँ भी भेजा है, मुझे हमेशा कार्यकर्ता बंधुओं का आशीर्वाद मिला है और मुझे उम्मीद है कि विद्याधर नगर से भी हमारी प्रचंड जीत होगी।
इस बैठक में राज्यसभा ...
झुंझुनूं। राजस्थान में यदि फिर से कांग्रेस सरकार आई तो हर परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10 हजार रूपए दिए जाएंगे, वहीं करीब 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेण्डर दिया जाएगा।
राजस्थान में चुनावी दौरे पर आई प्रियंका गांधी ने यह घोषणा की। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उसकी घोषणाएं खोखली हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना, महिला आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इनकी खोखली घोषणाएं हैं, खाली लिफाफे हैं। ये जो भी घोषणा करते हैं उन्हें जमीन पर नहीं उतारते हैं। इसके विपरीत, कांग्रेस की सरकारें अपनी सारी घोषणाओं को जमीन पर उतार रही हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा, आज ...
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रदेश भर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नाम देखने या जुड़ाने के लिए अब तक अभियान में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड किया है। विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र ...
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज हैदराबाद में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को "मुक्त" करने से स्टार्टअप में तेजी आई है। इसके परिणामस्वरूप, बहुत ही कम समय में लगभग चार वर्षों में, स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या मात्र एक अंक से बढ़कर 150 से अधिक हो गई है, जिसमें "स्काईरूट" जैसे स्टार्टअप प्रमुख उद्यमियों के रूप में परिवर्तित हो चुके हैं।
हैदराबाद में 60,000 वर्ग फुट के परिसर में स्काईरूट की सबसे बड़ी रॉकेट फैक्ट्री का दौरा करने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्काईरूट न केवल भारत की उत्कृष्ट प्रतिभा और वैज्ञानिक कौशल का बेहत...
1565 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर हुआ निस्तारण
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर ‘सी-विजिल‘ एप के माध्यम से रिपोर्ट किए गए आचार संहिता उल्लंघन के 278 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सोमवार को बताया कि 9 अक्टूबर को आचार संहिता लागू होने के बाद सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों में 1868 शिकायतें सही पाई गई। इनमें से 1565 शिकायतों को निर्धारित सौ मिनट के समय में कार्रवाई कर निस्तारित किया गया। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमें औसतन 29 मिनट 19 सेकंड में शिकायत स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही हैं।
प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सी-विजिल एप पर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत 90 शिकायतें सही दर्ज हुई हैं और निवाई विधानसभा क्षेत्र में 80 शिकायतें सी-विजिल एप पर दर्ज हुई, जिनमें 95 प्रतिशत सही प...
बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व मतदान प्रक्रिया के पर्यवेक्षण को सुगम व सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा “सहज भीलवाड़ा’’ एप
जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आमजन को हर सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का भी सरलीकरण किया जा रहा है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।
इसी कड़ी में सोमवार को राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता द्वारा भीलवाड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी के नवाचार के रूप में विकसित की गई “सहज भीलवाड़ा“ एप को वर्चुअली लॉन्च किया गया। इस एप के माध्यम से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेण...
गुजरात में नवरात्रि के 6 दिनों में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस को 521 कॉल्स सिर्फ हार्ट से जुड़े मामलों के लिए और सांस फूलने की समस्या के लिए आए हैं। वीर शाह की मौत से पहले अहमदाबाद के 24 साल के युवक की गरबा खेलते समय अचानक गिरने से मौत हो गई थी। वहीं बड़ौदा के डभोई में 13 साल के बच्चे की मौत गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से हुई थी।
इसके अलावा कपड़वंज के 17 साल के सगीर की मौत भी गरबा खेलते समय हुई। बड़ौदा के ही एक 55 साल के व्यक्ति की अपनी सोसाइटी में गरबा खेल रहे थे और अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। राजकोट से भी गरबा खेलते वक्त 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
कमजोर दिल को बिना दवाओं के इन 11 नुस्खों से बनाएं मजबूत
गुजरात में नवरात्रि के मौके पर गरबा खेलने के दौरान बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। ताजा मामला कपडवंज का है जहां गरबा खेलते हु...
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड को 3 बार अलग- अलग तय समयावधि में समाचार पत्रों में प्रकाशित कराना होगा तथा टीवी चैनल्स में प्रसारित कराना होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में आयोग ने अभ्यर्थियों के आपराधिक रिकॉर्ड यदि कोई हो तो उन्हें प्रसारित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है। सभी राजनैतिक दलों को जिनके द्वारा आपराधिक पूर्वावृत रखने वाले अभ्यर्थियों को उम्मीदवार बनाया गया है, उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नवीन प्रारूप सी-7 में ऐसे अभ्यर्थी के चयन से 48 घंटे के भीतर यह प्रकाशित करना होगा कि उनके द्वारा आपराधिक पूर्वावृत्त रखने वाले व्यक्ति को ही उम्मीदवार क्यों चुना गया है। उक्त प्रकाशन की सूचना ऐसे राजनैतिक दल...
राजस्थान बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। वसुंधरा राजे, पूनिया, देवनानी, ज्योति मिर्धा समेत 83 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर दिए गए हैं।
Rajasthan Election 2023: जयपुर। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में कुल 33 नाम हैं। पहली सूची में सीएम अशोक गहलोत को सरदारपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा लक्षमणगढ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लडने के लिए टिकट जारी किया गया है।
इस लिस्ट में नोहार से अमित चचान, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मंडावा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्रजीत सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से डॉण् अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को टिकट दिया गया है। मुंडावर से ललित कुमार यादव, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, सिकराई से म...