जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) एवं सांसद जयराम रमेश ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि 11 महिने पहले कांग्रेस नेता श्री राहुल गॉंधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आई थी, यात्रा में श्री राहुल गॉंधी के नेतृत्व में 485 किलोमीटर कांग्रेसजन एवं आम लोग चले, यात्रा 6 जिलों से होकर गुजरी तथा यात्रा सर्वाधिक 16 दिन राजस्थान में रही। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दो असर हुए पहला सगंठन में एकजुटता आई तथा दूसरा देश की राजनीति के लिए परिवर्तनकारी नतीजे सामने आये, जिसका असर कर्नाटक चुनाव के नतीजों में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश की राजनीति में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है और अब उसका असर राजस्थान में दिखाई देने वाला है। उन्होंने कहा कि ...
10 अक्टूबर 2023 को केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने किया था एक माह के वैश्विक अभियान का शुभारंभ
आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर ले जा कर जन सामान्य की जीवन चर्या का हिस्सा बनाना और आयुर्वेद के माध्यम से मानव, जीव-जन्तु, वनस्पति जगत और पर्यावरण कल्याण के समग्र विचार को जन-जन तक पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य
विश्व के लगभग 100 देशों से छात्र, किसान और सामान्य जन ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ अभियान से जुड़े&nbs...
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक दस्ता 13 से 17 नवम्बर, 2023 तक दुबई में होने वाले द्विवार्षिक एयरशो में भाग लेने के लिए दुबई के अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा है। आईएएफ दस्ते में दो स्वदेशी प्लेटफॉर्म – हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव शामिल हैं। हांलाकि एयरशो के दौरान तेजस स्थैतिक और हवाई प्रदर्शन दोनों का हिस्सा होगा; सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम अपने एरोबेटिक्स कौशल का प्रदर्शन करेगी। 2021 संस्करण में भी भाग लेने के बाद, तेजस और सारंग प्रदर्शन टीमों के लिए दुबई एयरशो में भीड़ को मंत्रमुग्ध करने का यह लगातार दूसरा अवसर है।
आईएएफ दस्ते का प्रदर्शन उसके सी-17 ग्लोबमास्टर III परिवहन विमान द्वारा किया जा रहा है। टीमें सबसे पहले 13 नवम्बर 2023 को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद द...
जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन राज्य में सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1543 उम्मीदवारों ने 1974 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रदेश में कुल 2605 उम्मीदवारों ने 3436 नामांकन पत्र भरे हैं। गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक 31 उम्मीदवारों ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन भरे। इसके बाद कामां में 28, आहोर और भीलवाड़ा में 27-27 और अजमेर उत्तर, साँगानेर और सूरसागर में 26 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। सबसे कम 4-4 उम्मीदवारों ने दूदू और लालसोट में, चोहटन में 5 उम्मीदवारों ने और रेवदर एवं चाकसू विधानसभा क्षेत्रों में 6-6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 7 नवम्बर को सुबह 11 बजे से रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में ऑब्ज़र्वर की उपस्थिति में होगी...
बीजेपी के बागी हरी प्रसाद बलिवाल बीजेपी के उपेन यादव और कांग्रेस के मनीष यादव के सामने RLP से आए मैदान में, लम्बे समय से क्षेत्र में थे राजनीतिक तौर पर सक्रिय
जयपुर. राजस्थान की राजनीति में टिकटों के बंटवार के बाद कहीं एक तरफा तो कहीं त्रिकोणीय समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। खासकर पार्टी के लिए लगातार पांच साल समर्पित रहकर टिकट मांगने वालों को जब टिकट नहीं मिला तो अब बागी के रूप में निर्दलीय या अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ने वालों ने पार्टी की नींद उड़ा रखी है। ऐसा ही एक त्रिकोणीय और रोचक मुकाबला अब शाहपुरा विधानसभा की सीट पर देखने को मिल सकता है। जहां बीजेपी ने बेरोजगारों के लिए आवाज उठाने वाले उपेन यादव पर दाव खेला है तो एक बार फिर कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए प्रत्याशी युवा नेता मनीष यादव पर दाव लगाया है।
भाजपा व कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट इस विधानसभा सीट के लगातार टिकट होल...
जयपुर। जयपुर। राजस्थान के विधानसभा चुनावों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीनियर आईएएस प्रवीण गुप्ता के निर्देशन में एक के बाद एक सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। यही कारण है कि राजस्थान में आचार संहिता लगने के बाद अब तक करीब 500 करोड़ की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है। जो राजस्थान के चुनावी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सीजर की कार्रवाई है। आलम यह है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता चाहते हैं कि निष्पक्ष, भयमुक्त और धनबल मुक्त वातावरण में चुनाव हों इस लिहाज से खुद दिन रात हर जिले में नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी स्वयं के स्तर पर तैयार एक स्पेशल विंग भी खूफिया तंत्र की तरह लगातार गुप्त सूचनाएं उन्हें उपलब्ध करा रही हैं। सोर्स का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कार्मिकों के खिलाफ भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा...
राजस्थान कांग्रेस ने आखिरकार नामांकन की आखरी तारीख से एक दिन पहले बचे हुए 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर ही दी। इस लिस्ट में शांति धारीवाल का नाम भी आ गया है। घोषित उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी का है जो लम्बे समय से फलोदी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस ने झोटवाड़ा से उम्मीदवार बनाया है।
उधर एक तरफ शांति धारीवाल को टिकट नहीं देने के चर्चे थे लेकिन अंतिम समय में सीएम अशोक गहलोत की मजबूत पैरवी के बाद कोटा उत्तर से कांग्रेस का उम्मीदवार बनने में सफल हो गए। वहीं भारी विरोध के बावजूद मंत्री जाहिदा खान कमान से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। वेद प्रकाश सोलंकी भी चाकसू से टिकट प्राप्त करने में सफल हो गए हैं। पूर्व मंत्री हरेंद्र मिर्धा अब पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के सामने नागौर से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं लंबी मशक्क...
भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं तथा तटरक्षकों के प्रतिनिधियों के बीच वार्षिक आईएमबीएल बैठक का 33वां संस्करण शुक्रवार को आईएनएस सुमित्रा पर पाक खाड़ी में प्वाइंट कैलिमेरे के पास भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा रेखा पर आयोजित किया गया था। दोनों देशों के समकक्षों के बीच परस्पर बातचीत दोनों देशों की नौसेनाओं और सीजी के लिए प्रचालनों में सहयोगों और तालमेल को और अधिक बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में काम करती है।
श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका नौसेना के उत्तर मध्य नौसेना क्षेत्र (एनसीएनए) के कमांडर आरएडीएम बीएकेएस बानागोडा ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र (एफओटीएनए) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम रवि कुमार ढींगरा ने किया।
तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व) के प्रतिनिधि, कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के रक्षा सलाहकार और दोनों देशों के अन्य व...
‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' संदेश के साथ देश भर के 11 शहरों में राष्ट्रव्यापी बाइकर्स रैलियां आयोजित की जा रही हैं। ये रैलियां 5 नवंबर, 2023 को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विभिन्न शहरों में निर्धारित की गई हैं। इन रैलियों का मुख्य उद्देश्य देश भर के युवाओं को आयुर्वेद दिवस के वैश्विक संदेश ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' से जोड़ना और आयुर्वेद की समृद्ध विरासत और सार्वजनिक कल्याण के लिए आयुर्वेद के समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) दिल्ली और पटियाला, राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI) लखनऊ, नागपुर, जयपुर, विजयवाड़ा, तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में, डॉ. ए. लक्ष्मीपति राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और कैप्टन श्रीनिवास मूर्ति केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, चेन्नई और एनआई...
जल जीवन मिशन में हुए घोटाले के मामले में एसीएस सुबोध अग्रवाल सहित कई लोगों के ठिकानों पर ईडी के छापे
जयपुर. जल जीवन मिशन के तहत भ्रष्टाचार के मामले में लगातार राजस्थान में ईडी सक्रिय है। राजस्थान में ईडी ने जहां पहले कई ठेकेदारों और जलदाय मंत्री महेश जोशी के करीबीयों पर छापे मारे थे वहीं अब विभाग के सीनियर अफसर रहे सुबोध अग्रवाल भी निशाने पर आ गए हैं। हालांकि यह बात पहले ही साफ थी कि मामले में सुबोध अग्रवाल से जरूर पूछताछ होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के तहत शुक्रवार को राजस्थान में भारतीय प्रशासिनक सेवा वरिष्ठ अधिकारी सुबोध अग्रवाल के परिसरों सहित कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएचईडी में अतिरिक्त मुख्य सचिव रहते हुए सुबोध अग्रवाल पर भी इस भ्रष्टाचार की आंच आई है। उनके परिसर सहित दौसा और राज्य...