जनता से प्रियंका की अपील- राजस्थान का रिवाज बदल डालो, इस बार फिर से कांग्रेस को लाओ
कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में जनता के जीवन को मजबूत करने का काम किया
राजस्थान में प्रियंका का भाजपा पर हमला- कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, मोदी के अहंकार ने कुनबा तोड़ा
राजस्थान में भाजपा बिखरी हुई है-प्रियंका
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को राजस्थान की जनता से फिर से कांग्रेस सरकार बनाकर प्रदेश का रिवाज बदलने का आह्वान किया। दौसा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा में स्वार्थ हावी है और भाजपा जनता के बारे में नहीं सोच रही है। भाजपा में सभी नेता खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं। राजस्थान में पूरी भाजपा बिखरी हुई है। एकजुट होने का नामो निशान नहीं है। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, पीएम मोदी के अहंकार ने कुनबा तोड़ा। वहीं का...
निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची होगी जारी
मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। मतदाता वोटर लिस्ट में घर बैठे अपना नाम VHA app के माध्यम से check कर सकता हैं (एपिक नंबर भर कर) निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा ...
दौसा. एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी की दौसा के सिकराय में होने वाली सभा से ठीक एक दिन पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री और एआईसीसी केन्द्रीय समिति सदस्य सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मेरे बीच कोई विवाद नहीं है। विधानसभा का चुनाव हम आपसी समन्वय के साथ लड़ेंगे।
इतना ही नहीं सचिन पायलट ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है और पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव में टिकट जीतने वाले को ही दिया जाएगा।
गुरुवार को दौसा में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों तरफ के समर्थको को टिकट देने को लेकर कोई विवाद नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सीएम गहलोत और मेरे बीच प्यार मोहब्बत एक मिसाल बन गई हैऔर अब विरोधी इस बात को लेक...
जयपुर। 25 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार यदि किसी वोटर का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन उसके पास किसी वजह से निर्वाचक फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो भी वह वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर मताधिकार का उपयोग कर सकेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। जो मतदाता इसे प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा।
गुप्ता ने बताया कि 12 वैकल्पिक फोटोयु...
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-11 में निजी खातेदारी की करीब 02 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में बालाजी मोड़ महल रोड़ 200 फीट रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त एवं जोन-09 में जगतपुरा महल रोड़ पर करीब 10 किमी. तक दोनो तरफ रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-11 के क्षेत्राधिकार ग्राम पवालिया तहसील सांगानेर जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रैवल-मिट्टी की सड़कंे, डिमार्केषन बाउण्ड्रीवाल, मुड्डियां , व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-11 के राज...
8 दिन में 105 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर राजस्थान ने बनाया रिकॉर्ड- उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग
जयपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों के सीजर संबंधी काम की भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशंसा की है। भारत निर्वाचन आयोग के उपायुक्त श्री अजय भादू ने जयपुर में एनफोर्समेंट एजेंसियों की राज्य स्तरीय बैठक में कहा कि अभी तक राजस्थान का सीजर संबंधी काम शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देश पर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव 2018 के मुकाबले बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एजेंसियों ने 105 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।
भादू बुधवार को जयपुर म...
जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए साथ ही निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्षता से चुनाव की हर स्तर पर समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की चाक चौबंद इंतजाम किये जाए साथ ही इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं की जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने जिले के रिटर्निंग अधिकारियों को लगातार फील्ड विजिट करने, चुनावों से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं एवं इंतजामों को दुरुस्त रखने, आचार संहिता की प्रभावी पालना सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिये। मतदाता सूची का प्रदर्शन समस्त मतदान केन्द्र पर किये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए...
जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया है।
इस संबंध में वित्त (आबकारी) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 नवम्बर , 2023 की शाम से 25 नवम्बर, 2023 को मतदान समाप्ति तक राज्य में सूखा दिवस रहेगा। पुनर्मतदान की स्थिति में भी पुनर्मतदान की घोषणा से पुनर्मतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में पुनर्मतदान की तिथि को शराब एवं ऐसी प्रकृति के अन्य मादक पदार्थ के विक्रय एवं वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इसके साथ ही मतगणना दिवस 3 दिसम्बर 2023 को भी सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया गया है।...
प्रदेश में अंगदान अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा विभिन्न विभागों के समन्वय से बढ़ाएंगे जनजागरूकता - अति. मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि अंगदान एक पुनीत कार्य है, जो किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। इसे देखते हुए प्रदेश में विभिन्न विभागों के समन्वय एवं जनभागीदारी के साथ अंगदान अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
सिंह सोमवार को शासन सचिवालय में राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के संबंध में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में अंगदान के प्रति जागरूकता पैदा करने में राजस्थान ने नए प्रतिमान हासिल किए हैं। अब विभिन्न विभागों के माध्यम से नवाचार कर इस अभियान को और गति दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दू...
जयपुर। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर राजस्थान की जनता के साथ वादाखिलाफी करने के विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जन-जागरण अभियान की शुरूआत बारां के डोला मेला मैदान में विशाल जनसभा आयोजित कर हुई जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री राजस्थान श्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित किया।
विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिार्जुन खडग़े तथा एआईसीसी महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल सहित उपस्थित विशाल जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने के वादे को नहीं निभाकर राजस्थान की जनता के साथ वादाखिलाफी की है जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा की केन्द्र...