आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में तीसरी आंख की तरह कार्य कर रहा सी-विजिल – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
सी-विजिल पर शिकायत तुरंत कार्रवई की गारंटी
अब तक 4 हजार से ज्यादा शिकायतें, ज्यादातर शिकायतों का हुआ निस्तारण
जयपुर, 16 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी- विजिल एप तीसरी आंख की तरह प्रदेश भर में आदर्श आचार संहित पर नजर बनाए हुए है। इस एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में कार्रवाई हो रही है। राज्य स्तर और जिला स्तर पर बने मॉनटिरंग सेंटर्स पर इस एप के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इस एप के जरिए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का औसत समय 27 मिनट है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 में यह एप खासा मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने से अब तक प्रदेश भर से 4,359 ( व...
- विधानसभा आम चुनाव-2023- अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नया रिकॉर्ड
- एक सप्ताह में 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त
- 2018 में पूरी आचार संहिता के दौरान( 65 दिन) हुयी थी 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव - 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के एक सप्ताह के भीतर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त की है, जबकि 2018 के विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान यानि 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जार...
- पीएम मोदी ही नहीं, भाजपा के 25 सांसदों ने भी राजस्थान की जनता को धोखा दिया- खरगे
- लाल डायरी में लिखा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी
- राजस्थान को कांग्रेस सरकार ने आर्थिक, सामाजिक, शिक्षण और आरोग्य की दृष्टि से आगे बढ़ाया
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राजस्थान के बारां में ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। ईआरसीपी जन-जागरण अभियान के तहत आयोजित जनसभा में खरगे ने कहा कि राजस्थान से भाजपा के 25 सांसद हैं और मोदी सरकार में कई केंद्रीय मंत्री हैं। जनता ने भाजपा सांसदों को चुनकर संसद भेजा, मगर यह भाजपा सांसद राजस्थान को न पैसा दिला पाए और न ही पानी। पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि भाजपा के 25 सांसदों ने भी राजस्थान की जनता को धोखा दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जमकर त...
जयपुर। प्रदेश में होने वाले विधानसभा आम चुनाव-2023 में इस बार निर्वाचन विभाग ने पेड न्यूज, फेक न्यूज और मतदाताओं को लुभाने वाले संदेहास्पद विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखने के लिए खास योजना बनाई है। भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों और निर्वाचन विभाग के एक्शन प्लान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता की पहल पर प्रदेश के सभी 33 जिलों में मीडिया सेल, एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) का गठन कर दिया गया है एवं जिला स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति का गठन सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में कर दिया गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण और समावेशी मतदान कराना विभाग की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एमसीएमसी का गठन कर दिया गया है। कमेटी का ...
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव - 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आज रिकॉर्ड 12 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा है। इसी तरह कल भी एजेंसियों ने 16 करोड़ रुपए की कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा था। आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक एजेंसियां 63 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री को जब्त कर चुकी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 7 करोड़ 48 लाख रुपए कैश, ड्रग्स लगभग 28.61 करोड़ रुपए, शराब 4 करोड़ 75 लाख रुपए और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 5.76 करोड़ रुपए की जब्ती की गयी है जबकि फ्रीबीज 16.72 करोड़ रुपए के जब्ती की गयी है। इन एजेंसि...
राजनीतिक दलों के लिए चुनाव प्रसारण के लिए समय तय किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को रीजनल दूरदर्शन एवं ऑल इंडिया रेडियो चुनाव प्रसारण के लिए समय आवंटित किया गया है।
आप को 46 मिनट का हुआ आवंटन 5-5 मिनट का 9 बार और एक बार 1 मिनट का आप कर सकती है प्रसारण।
बीएसपी को 60 मिनट का हुआ आवंटन 5-5 मिनट का 12 बार बसपा कर सकती है प्रसारण
बीजेपी को हुआ 187 मिनट का आवंटन 5-5 मिनट का 37 बार और एक बार 2 मिनट का बीजेपी कर सकती है प्रसारण
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 49 मिनट का आवंटन 5-5 मिनट का 9 बार और एक बार 4 मिनट का पार्टी कर सकती है प्रसारण
INC को हुआ 189 मिनट का आवंटन 5-5 मिनट का 37 बार और एक बार 4 मिनट का INC कर सकती है प्रसारण
आरएलपी को 54 मिनट का हुआ आवंटन 5-5 मिनट का 10 बार और एक बार 4 मिनट का party कर सकती है प्रसारण
NPP को 45 मिनट का हुआ आवंटन 5...
भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में यशोभूमि में नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) के अवसर पर भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधियों के लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की।
दोपहर के भोजन में जी20 देशों के अध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों ने भाग लिया, जिन्होंने नई दिल्ली में 12 से 14 अक्टूबर, 2023 तक अंतर- संसदीय संघ (आईपीयू) के सहयोग से भारत की संसद द्वारा आयोजित 9...
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 51वीं बैठक 12 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित की गई।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) श्री एस.पी. वशिष्ठ, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के कार्यकारी निदेशक (वित्त) श्री भास्कर दासगुप्ता, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) श्री डी.पी.&nbs...
सागर मैत्री कार्यक्रम में, आईएनएस सागरध्वनि आईएनएस किस्तना के ट्रैक का अनुसरण करेगा, जिसने 1962-65 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंद महासागर अभियान में भाग लिया था। इस मिशन का उद्देश्य आठ आईओआर देशों- ओमान, मालदीव, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और म्यांमार के साथ दीर्घकालिक वैज्ञानिक साझेदारी और सहयोग स्थापित करना है।
पहले सागर मैत्री मिशन में, प्रतिनिधिमंडल ने अप्रैल 2019 में यांगून (म्यांमार) का दौरा किया, उसके बाद दूसरे मिशन (एसएम-2) में अगस्त 2019 में क्लैंग (मलेशिया) और सितंबर 2019 में सिंगापुर का दौरा किया और इन तीनों देशों में एक दिवसीय वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन भी किया गया था। फरवरी 2020 में एनपीओएल ने तीसरे मिशन (एसएम-3) के हिस्से के रूप में, भूमध्यरेखीय पारगमन सहित दक्षिणी हिंद महासागर में समुद्र संबंधी अध्ययन भी किये थे।
मौजूदा मिशन (एसएम-4) योजना में उत्तरी...
देशभर के रक्षा प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान 3.0 उत्साह और सम्पूर्ण भागीदारी के साथ चलाया जा रहा है। दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों सहित देश भर में देश भर में तीनों सशस्त्र बलों की इकाइयों और संरचनाओं में अभियान संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सितंबर 2023 के अंतिम पखवाड़े में अभियान की तैयारी के दौरान ही विभाग द्वारा इसके प्रत्येक आयाम के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित किए गए थे।
02 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक के अपने कार्यान्वयन चरण के दौरान यह अभियान सामान्य स्वच्छता, बेहतर स्थान प्रबंधन, स्क्रैप के निपटान, पुराने रिकॉर्ड की छंटाई और उपलब्ध स्थान के सौंदर्यीकरण,कार्य स्थल और परिवेश को स्वच्छ बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। विशेष अभियान का एक और लक्ष्य सार्वजनिक शिकायतों, एमपी, पीएमओ और राज्य सरकार से संबंधित अपीलों और संसदीय आश्वासनों मे...