India

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने बाड़मेर के गुड़ामालानी में ICAR के क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया

उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने आज बाड़मेर के गुड़ामालानी, में ICAR के क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया, इस शिलान्यास के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी और किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश जी के प्रयासों से राजस्थान के बाड़मेर में आज इस बाजरा अनुसंधान संस्थान की आधार शिला रखी गई है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने पूरी दुनिया के अंदर मोटे अनाज के बारे में जागरूकता बढ़ाकर वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष की घोषित कराया, यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उपराष्ट्रपति ने कहा एक दशक पहले हम पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाते थे हमारी अर्थव्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई थी और 2022 में दुनिया की पांचवीं सबसे शक्तिशाली आर्थिक महाशक्ति बन गए। ...

आरईसी और पीएनबी ने अगले तीन वर्षों में 55,000 करोड़ रुपये के अवसंरचना परियोजना ऋण के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

आरईसी लिमिटेड ने एक कंसोर्टियम व्यवस्था के तहत विद्युत क्षेत्र और अवसंरचना व रसद (लॉजिस्टिक्स) क्षेत्र में परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण की संयुक्त रूप से संभावना तलाशने को लेकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आरईसी और पीएनबी अगले तीन वर्षों में 55,000 करोड़ रुपये ऋण के सह-वित्त पोषण के लिए एक-दूसरे के साथ जुड़ेंगे। आरईसी के कार्यकारी निदेशक (अवसंरचना और लॉजिस्टिक्स) श्री टी.एस.सी. बोस और पीएनबी के सीजीएम (कॉरपोरेट क्रेडिट शाखा) श्री राजीव ने आज यानी 26 सितंबर, 2023 को हरियाणा के गुरुग्राम में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आरईसी के निदेशक (वित्त) श्री अजय चौधरी, आरईसी के निदेशक (परियोजना) श्री वी.के. सिंह सहित आरईसी और पीएनबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।    आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत...

कोरोना 7 गुना ज्यादा Disease X का खतरा

Disease X: कोरोना महामारी का दर्द अभी तक पूरी दुनिया भूल भी नहीं पाई थी कि अब एक और नई महामारी का खतरा मंडराने लगा है।  पोस्ट कोविड लक्षणों से करोड़ों लोग परेशान हैं। करोड़ों लोग कोरोना के चलते अकाल मौत का शिकार हो गए। अब इन सबके बीच एक और संभावित बीमारी के खतरे ने दुनिया को डरा दिया है।  ब्रिटेन की वैक्सीन टास्कफोर्स के चीफ डेम केट बिंघम की माने तो यह संभावित अगली महामारी 5 करोड़ लोगों की जान ले सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह एक भयंकर स्वास्थ्य जोखिम होगा। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि बेशक हर किसी में इस रोग का खतरा होगा ही, ऐसा कतई नहीं है, पर निश्चित ही इससे वैश्विक स्तर पर बड़ी आबादी प्रभावित होगी। उधर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस एंटीसिपेटेड महामारी को डिसीज नाम दिया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक डिजीज एक्स इबोला, कोविड, जीका जैसी बीमारियों की तरह खतरनाक बीमारी हो सकती...

प्रधानमंत्री 26-27 सितंबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26-27 सितंबर, 2023 को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। 27 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे, प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 12:45 बजे प्रधानमंत्री छोटाउदेपुर के बोडेली पहुंचेंगे, जहां वह 5200 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 वर्ष प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अहमदाबाद की साइंस सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, युवा उद्यमियों, उच्च और तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के छात्रों सहित अन्य लोगों की भागीदारी होगी। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत श्री नरेन्द्र मोदी के दू...

महिला आरक्षण 2029 से पहले सम्भव नहीं, देश की आधी आबादी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है: अल्का लांबा

जयपुर। महिला आरक्षण पर चर्चा हो रही है, इस देश की आधी आबादी को राजनैतिक भागीदारी और उनके सशक्तीकरण के लिये महिला आरक्षण आवश्यक है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर समर्थन करती है। महिला आरक्षण बिल पास हो गया, किन्तु यह समझना आवश्यक है कि केन्द्र सरकार की माने तो भी 2029 से पहले महिला आरक्षण सम्भव नहीं है। आर्टिकल 82 एवं आर्टिकल 81 (3) से इस बिल को लिंक किया गया है जिसके तहत् 2026 में परिसीमन होगा उसके बाद जनगणना पर इसका दारोमदार रहेगा। सरकार यह खुद स्वीकार कर रही है कि क्रियान्वयन 2029 से पहले नहीं होगा तो संसद का विशेष सत्र बुलाना, ताम-झाम व साज-सज्जा केवल वाहवाही लूटने के लिये की गई, किन्तु देश की आधी आबादी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। केन्द्र सरकार अविलम्ब सन् 2011 की जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सम्मिलित करते हुये महिला आरक्षण बिल लागू करे।  ...

लिवर की बीमारियों को ना करें अनदेखा, लिवर कैंसर की बढ़ती है संभावना

India Health TV: दुनियाभर में लिवर कैंसर (liver cancer increase) के मामले लगातार बढ रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में हर 1 लाख लोगों में से 3 से 5 लोगों को लिवर कैंसर होने की संभावना रहती है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैै कि हर साल लिवर कैंसर के 3०,००० से 5०,००० नए मामले सामने आते हैं। इनमें से कई रोगियों को समय पर बीमारी का पता नहीं लगने या देरी से इलाज की शुरूआत करने पर अपनी जान भी गवानी पड़ती है। इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि आमतौर पर लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण और संकेत स्पष्ट नहीं होते हैं और लिवर अंदर ही अंदर खराब होता चला जाता है। यह हेपेटिक कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। लिवर कैंसर वो स्थिति होती है जब कैंसर कोशिकाओं की उपस्थिति और वृद्धि के कारण लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता। लिवर रक्त और विषाक्त पदार्थों को छ...

राजस्थान में 18 वर्षाें बाद नेफस्कोब की बैठक आयोजित होगी, विभिन्न राज्यों के राज्य सहकारी बैंकों के प्रतिनिधि भाग लेंगे

  जयपुर। रजिस्ट्रार सहकारिता मेघराज सिंह रतनू ने रविवार को बताया कि राजस्थान में 18 वर्षों बाद नेफस्कोब (नेशनल फैडरेशन ऑफ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक्स) की बैठक 26 सितंबर, 2023 को आयोजित होगी। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के राज्य सहकारी बैंकों के अध्यक्ष/प्रशासक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया जाएगा। रतनू ने बताया कि नेफस्कोब का गठन 33 राज्यों के राज्य सहकारी बैंकों द्वारा अल्पकालीन साख संस्थाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं समस्याओं के समाधान हेतु किया गया है। नेफस्कोब अल्पकालीन सहकारी साख संस्थाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों को नाबार्ड, आरबीआई, भारत सरकार आदि के समक्ष रखता है तथा समस्याओं के सकारात्मक समाधान एवं संस्थाओं की बेहतरी के लिए प्रयास करता है। रजिस्ट्रार ने बताया कि 26 सितंबर, 2023 को नेफस्कोब की संचालक म...

130 करोड़ रूपए की जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने रविवार को मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2023-24 में शामिल जयपुर की करीब 130 करोड़ रूपए की तीन पुनर्गठित शहरी जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें 46 करोड़ 37 लाख रूपए की पुनर्गठित जल प्रदाय योजना बाईजी की कोठी, मॉडल टाउन एवं आसपास के क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पंप हाउस का जीर्णोद्धार, नए उच्च जलाशय का निर्माण, बाईजी की कोठी एवं मॉडल टाउन क्षेत्र में नई पाइप लाइन जोड़ने एवं बिछाने का कार्य होगा। क्षेत्र की 50 हजार की आबादी को इस योजना का लाभ मिलेगा। 44 करोड़ 30 लाख रूपए की पुनर्गठित शहरी जल प्रदाय योजना जगतपुरा (जयपुर) के तहत नए उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय एवं पंप हाउस निर्माण तथा जगतपुरा क्षेत्र में नई पाइप लाइन जोड़ने एवं बिछाने का कार्य होगा। योजना में मनोहरपुरा कच्ची बस्ती में जेडीए द्वारा आवंटित भूमि पर 18 लाख लीटर ...

जल्द ही सीईटीपी से जुड़ेंगी सभी आद्योगिक इकाइयां, जल प्रदूषण की समस्या से मिलेगी निजात

जयपुर। राज्य में आम जनता को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल सके एवं उद्योगों में सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज को बढ़ावा देकर सुगम संचालन की राह को आसान किया जा सके, इस  दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के भिवाड़ी क्षेत्रीय मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अमित शर्मा ने बताया कि भिवाड़ी न केवल राज्य के लिए बल्कि सम्पूर्ण देश में एक महत्वपूर्ण आद्योगिक नगरी है।  यहाँ लम्बे समय से जल प्रदूषण की समस्या सामने आ रही थी जिसको मध्यनजर रखते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जाकर प्रयास किये जा रहे है। अमित ने बताया कि वर्तमान सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसके तहत सीईटीपी को 06 एम एल डी क्षमता के जेडएलडी में रूपांतरित किया जायेगा। इस प्लांट में औद्योगिक इकाइयों के निकलने वाला ख़राब पानी को शो...

जाम्बिया के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में पूरा हुआ

जाम्बिया के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जाम्बिया के 30 स्थायी सचिवों, उप स्थायी सचिवों और निदेशकों ने भाग लिया। जाम्बिया के सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और जाम्बिया लोक सेवा आयोग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीपीपीडब्ल्यू) के सचिव एवं राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र (एनसीजीजी) के महानिदेशक श्री वी. श्रीनिवास मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में श्री वी. श्रीनिवास ने नागरिकों के जीवन को बदलने में प्रौद्योगिकी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए एक वैचारिक ढांचा बनाने औ...