India

आदर्श आचार संहिता लागू होने के 48 घंटे में राजस्थान में मिली 500 से ज्यादा शिकायतें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

जयपुर। विधानसभा आम चुनाव-2023 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए ‘सी विजिल‘ एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 में यह एप खासा मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने के महज 48 घंटे में प्रदेश भर से 500 से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से रिटर्निंग ऑफिसर्स ने 134 शिकायतों को सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया। 115 शिकायतें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज की गई, जबकि 6 शिकायतें अभी जांच दलों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के द्वारा निर्णय के लिए लंबित हैं। शेष 242 शिकायतों को जिला नियंत्रण कक्ष की टीम ने अपने स्तर ...

इस सप्ताह रिकॉर्ड 58 करोड़ रुपए से ज्यादा की ड्रग्स, शराब, कीमती धातु और नगदी पकडी

चुनावों के मद्देनजर विभिन्न एजेंसियों ने दी निर्वाचन विभाग को रिपोर्ट    इस सप्ताह रिकॉर्ड 58 करोड़ रुपए से ज्यादा की ड्रग्स, शराब, कीमती धातु और नगदी पकडी एक माह में अलग-अलग एजेंसियों ने 170 करोड़ रु से अधिक की कीमत के ड्रग्स, शराब, सोना व नगदी पकड़ी जयपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर प्रदेश में इस सप्ताह विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने रिकॉर्ड 58 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा है। वहीं पिछले एक महीने में एजेंसियों ने 170 करोड़ रु की कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें पिछले एक सप्ताह में 4 करोड़ 41 लाख रू कैश, ड्रग्स लगभग 20 करोड़ रूपए, शराब 5 करोड़ 59 लाख रूपए और स...

मध्य प्रदेश में 17, राजस्थान में 23, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे

देश के पांच राज्यों में चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। यह चुनाव का कार्यक्रम कुल 27 दिन तक चलेगा।  घोषणा के मुताबिक सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। जबकि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग रखी गई है। राजस्थान में 23 नवंबर को जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को मतगणना होगी और रिजल्ट जारी किया जाएगा।  देखना होगा मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता में है क्या वो वापस लौट पाएगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, दोनों ही जगह कांग्रेस रिपीट होने का दावा कर रही है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस की, मिजोरम में म...

52वीं जीएसटी परिषद बैठक की सिफारिशें

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 52वीं जीएसटी परिषद की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, वित्त विभाग संभालने वाले गोवा और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के अलावा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (विधानमंडल के साथ) के वित्त मंत्री तथा वित्त मंत्रालय और राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। जीएसटी परिषद ने अन्य बातों के साथ-साथ जीएसटी की टैक्स दरों में बदलाव, व्यापार की सुविधा के उपायों और जीएसटी में अनुपालन को सुव्यवस्थित करने के उपायों से संबंधित निम्नलिखित सिफारिशें कीं।   ए. वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी दरों से संबंधित सिफारिशें I. वस्तुओं की जीएसटी दरों में बदलाव 1)  एचएस 1901 के तहत आने वाले "पाउडर के रूप में मोटे अनाजों के आटे की खाद्य ...

आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के मध्यनज़र आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। मुख्य सचिव उषा शर्मा शनिवार को शासन सचिवालय के क़ॉन्फ्रेंस हॉल में इस संबंध में प्रमुख विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव के साथ आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। सीएस उषा शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिकारी टीम भावना से आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि निर्वाचन आयोग के मापदण्डों के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते कार्य करना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि आम नागरिकों को मूलभूत आवश्यकताओं के लिए परेशान नहीं हो...

गोवा, रिकॉर्ड 43 खेल विधाओं के साथ 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और राज्य के खेल मंत्री ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए कहा कि गोवा 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करके इतिहास रचने के लिए तैयार है, जिसमें रिकॉर्ड 43 खेल विधाएं शामिल होंगी। यह आयोजन एथलेटिक कौशल व सौहार्द का जश्न मनाने का अवसर होगा और इसमें कई रोमांचक खेल स्पर्धाओं की शुरुआत की जाएगी। गुजरात में पिछले आयोजन, जिसमें 36 विधाओं को शामिल किया गया था और केरल के 2015 संस्करण में 33 विधाओं को शामिल किया गया था, की तुलना में इस साल का राष्ट्रीय खेल अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।   मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गोवा के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में कहा, "हम गोवा में एक फलते-फूलते खेल इकोसिस्टम को स्थापित करने की आकांक्षा रखते हैं। जिस तरह पर्यटक लंबे समय से हमारे खूबसूरत समुद्र तटों का आनंद लेते रहे हैं, उसी तरह अब हमारा लक्...

’सुशासन’ पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का समापन- देश भर से आए प्रशासनिक अधिकारियों ने सुशासन के लिए अपनाए नवाचारों के अनुभव साझा किये

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में ‘सुशासन’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन गुरूवार को राजस्थान के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनाए गए नवाचार छाए रहे। इस दौरान राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों ने सुशासन के क्षेत्र में उनके द्वारा अपनाए गए नवाचारों के अनुभव साझा किये। केन्द्र सरकार के प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सम्मेलन आयोजित हुआ।             कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन प्रदान करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कह...

राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विजन दस्तावेज-2030 किया जारी

जयपुर। राजस्थान को देश का अव्वल राज्य बनाने एवं विकास की गति को 10 गुना करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विजन दस्तावेज-2030 जारी किया है। विजन दस्तावेज-2030 का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को एचसीएम रीपा, ओटीएस के मेहता सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, विषय विशेषज्ञों सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वीसी के जरिये ना केवल युवाओं से संवाद किया बल्कि उनके बहुमूल्य एवं रचनात्मक सुझावों के लिए उनकी सराहना भी की। इस विजन दस्तावेज को तैयार करने के लिए राजस्थान मिशन-2030 के तहत आम नागरिकों, विषय विशेषज्ञों, सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों, खिलाड़ियों, कलाकारों, युवाओ, किसानों एवं व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्ग एवं तबके से सुझाव आमंत्रित किये गए थे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्र...