India

नए स्वरूप में दिखेगा तेजू हवाई अड्डा, उद्घाटन करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के साथ 24 सितंबर 2023 को तेजू हवाई अड्डे के नव विकसित अवसंरचना का उद्घाटन करेंगे।तेज़ू हवाई अड्डा तेज़ू शहर में स्थित एक घरेलू हवाई अड्डा है, जो एकल रनवे के माध्यम से प्रचालित होता है। हवाई अड्डा 212 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है और एटीआर 72 प्रकार के विमानों के संचालन को संभालने में सक्षम है। एएआई ने राज्य सरकार के अनुरोध पर तेजू हवाई अड्डे को प्रचालित करने के लिए विकास और उन्नयन कार्य किया। 170 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस कार्य में रनवे का विस्तार (1500 मीटर x 30 मीटर) और एटीआर 72 प्रकार के 02 विमानों के लिए एक नए एप्रन का निर्माण, एक नए टर्मिनल भवन और एक फायर स्टेशन सह एटीसी टॉवर का निर्माण शामिल है। घबराहट या मानसिक बेचैनी होने पर क्या करें ? ...

छः बीघा भूमि पर दो नवीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 निजी खातेदारी करीब 06 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त किया गया। साथ ही जोन-13 में सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चन्दलाई मोहनपुरा में जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर रिद्धी-सिद्धी नगर के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रैवल-मिट्टी की सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बस...

OTT मामले में परामर्श पत्र पर प्रति टिप्पणियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि का विस्तार

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 07.07.2023 को 'ओवर-द-टॉप (ओटीटी) संचार सेवाओं के लिए नियामक तंत्र, और ओटीटी सेवाओं के चयनात्मक प्रतिबंध' पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। हितधारकों से आमंत्रित परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर लिखित टिप्पणियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 04.08.2023 और प्रति टिप्पणियों की तिथि 18.08.2023 तक निर्धारित की गई थी। टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के हितधारकों के अनुरोध पर, लिखित टिप्पणियाँ और प्रति टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 18.08.2023 और 01.09.2023 तक और उसके बाद क्रमशः 01.09.2023 और 15.09.2023 तक बढ़ा दी गई थी। प्रति टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के लिए एक उद्योग संघ के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, प्रति टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29.09.2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ...

रेल मंत्रालय ने 'स्वच्छता पखवाड़ा-2023' शुरू किया

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा-2023 की शुरूआत की है। स्वच्छता पखवाड़ा-2023 का उद्घाटन आज रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने किया। उन्‍होंने रेल भवन में स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्‍वच्‍छता की यह शपथ पूरे रेलवे परिवार को दिलाई गई, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रेलवे जोन और डिवीजनों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे के कर्मचारी शामिल है। रेल मंत्रालय 16 से 30 सितंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। रेल मंत्रालय ने इसे स्वत: बढ़ाकर 02 अक्‍टूबर तक कर दिया है और अब इसे महात्मा गांधी की जयंती के साथ समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष, आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय का संयुक्त अभियान 'स्वच्छता ही सेवा' (एसएचएस) अभियान (15.09.23 से 02.10.23 तक) भी मनाया जा रहा है। एसएचएस की गतिविधियो...

राजस्थान में हुआ पहला पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट

जयपुर। राज्य को चिकित्सा क्षेत्र की एक और बड़ी उपलब्धि की सौगात महात्मा गांधी अस्पताल ने दी है। बच्चे का लिवर प्रत्यारोपण राज्य में पहली बार हुआ है जो कि पूरी तरह सफल रहा। मुख्य लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ नैमिष मेहता के पूर्णकालिक तौर पर नियमित नियमित सेवाओं के जरिए ये संभव हो सका। डॉ नैमिष ने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची कोटखावदा निवासी साक्षी पिछले छह साल से पीलिया, पेट में पानी तथा लिवर सिरोसिस जैसी लिवर की गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी। उसका बिलरूबिन लेवल 17 तक पहुंच गया था। लिवर बायोप्सी से पता लगा कि उसे लिवर की जेनेटिक बीमारी थी। पहले उसकी बहन की 9 साल की उम्र में लिवर की बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई थी। साक्षी का जयपुर के अलावा दिल्ली के भी कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया पर लाभ नहीं मिल पाया। आखिर परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आएं जहां अंतिम समाधान के रूप में उन्हें लिवर ट्रा...

भारत-फ्रांस ने जारी किया संयुक्त वक्तव्य

नई दिल्ली। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में जी-20 के राजनेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जो कि दोपहर के भोजन के दौरान आयोजित की गई थी। इन दोनों राजनेताओं ने जुलाई, 2023 में पेरिस में आयोजित अपनी आखिरी बैठक के बाद से लेकर अब तक द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर व्‍यापक चर्चा की, इसका आकलन किया और फि‍र इसकी समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा, 14 जुलाई 2023 को फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में 13-14 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री श्री मोदी की पेरिस की ऐतिहासिक यात्रा के बाद हो रही है, जिस दौरान भ...

जी-20 राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन आज दिल्ली में आरंभ

नई दिल्ली। जी-20 सदस्य देशों की प्रथम महिलाओं और वहां के राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसंगियों ने आज पूसा स्थित आईएआरआई परिसर में अपने तरह की एक अनोखी प्रदर्शनी का प्रत्यक्ष अनुभव किया। इसका आयोजन कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किया था। इस कार्यक्रम में तमाम मनभावन पहलुओं को शामिल किया गया था, जैसे प्रसिद्ध शेफ कुणाल कपूर, अनाहिता धोंडी और अजय चोपड़ा द्वारा मिलेट आधारित लाइव कुकिंग सेशन। इसके साथ ही भारत के अग्रणी स्टार्ट-अप्स की अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी को भी प्रदर्शित किया गया तथा भारतीय महिला कृषि-दिग्गजों के साथ बातचीत व ‘एग्री-स्ट्रीट’ की भी व्यवस्था की गई थी। राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथी प्रदर्शनी क्षेत्र पहुंचे, तो वहां प्रवेश करने के पहले उन्होंने ‘रंगोली क्षेत्र’ में संक्षिप्त दौरा किया। उस स्थान पर दो विशाल ‘मिलेट रंगोली’ बनाई गई थीं। इस सुंदर ...

भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका-अमेरिका का संयुक्त वक्तव्य

नई दिल्ली। हम, भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के नेताओं ने अपने साझा विश्व के लिए समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के अवसर पर मुलाकात की। जी20 की वर्तमान और अगली तीन अध्यक्षताओं के रूप में हम वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता की ऐतिहासिक प्रगति पर आगे काम करेंगे। इस भावना को ध्यान में रखते हुए, विश्व बैंक के अध्यक्ष के साथ, हम बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी बहुपक्षीय विकास बैंकों के निर्माण के प्रति जी20 की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं। बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपने लोगों को समर्थन देने के लिए, यह प्रतिबद्धता उन कार्यों पर ज़ोर देती है जो जी20 के माध्यम से एक साथ मिलकर किए जा सकते हैं।...

आईएनएस सुमेधा 'एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23' में भाग लेने के लिए मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में

नई दिल्ली। आईएनएस सुमेधा 'एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23' में भाग लेने के लिए 06 सितंबर 2023 को मिस्र के पोर्ट अलेक्जेंड्रिया पहुंचा। तीनों सेनाओं के इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 34 देशों की भागीदारी होगी। यह मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23 को दो चरणों में आयोजित किया जाना है। हार्बर चरण में समुद्री चरण की योजना और संचालन के लिए क्रॉस-डेक विजिट, पेशेवरों का आदान-प्रदान, खेल फिक्स्चर और बातचीत जैसी व्यापक गतिविधियां शामिल हैं। समुद्री चरण में जटिल और उच्च तीव्रता वाले अभ्यास शामिल होंगे, जिनमें क्रॉस डेक फ्लाइंग, एंटी-सरफेस और एंटी-एयर अभ्यास शामिल होंगे जिनमें लाइव हथियार फायरिंग अभ्यास भी शामिल होगा। यह अभ्यास भारतीय नौसेना को अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने और प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। यह अपने साझेदार...

भारत ने एशियाई विकास बैंक के 2023 क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण सम्मेलन में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान को प्रदर्शित किया

भारत ने जॉर्जिया के त्बिलिसी में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा आयोजित '2023 क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण सम्मेलन: आर्थिक गलियारा विकास (ईसीडी) के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण को मजबूत करना' में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को प्रदर्शित किया। 5 से 7 सितंबर, 2023 तक आयोजित सम्मेलन में 30 से अधिक सदस्य देशों की भागीदारी देखी गई, जिनमें ईसीडी के लिए जिम्मेदार एडीबी के विकासशील सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी, विकास भागीदार एजेंसियों और क्षेत्रीय सहयोग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) सुश्री सुमिता डावरा ने किया। सम्मेलन का उद्देश्य था (i) ईसीडी के साथ स्थानिक परिवर्तन/क्षेत्र-केंद्रित दृष्टिकोण को एकीकृत करने के तरीकों का पता लगाना तथा...