इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. एस सोमनाथ ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से आज मुलाकात की और उन्हें 23 अगस्त 2023 की शाम में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की स्थिति और तैयारी के बारे में अवगत कराया। इसरो के अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को चंद्रयान-3 की स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी प्रणालियां पूरी तरह से काम कर रही हैं और बुधवार को किसी आकस्मिक संकट की आशंका नहीं है। अगले दो दिनों में चंद्रयान-3 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग का अंतिम क्रम दो दिन पहले लोड किया जाएगा और उसका परीक्षण किया जाएगा। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस बार चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर भरोसा व्यक्त किया औ...
नई दिल्ली। मालाबार अभ्यास का 27वां संस्करण 21 अगस्त, 2023 को सिडनी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर संपन्न हो गया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना (आईएन), रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी (आरएएन), जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) और यूएस नेवी (यूएसएन) के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों की भागीदारी देखी गई। मालाबार 23 अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया था, जिसमें 11-15 अगस्त 2023 तक बंदरगाह चरण और 16-21 अगस्त 2023 तक समुद्री चरण शामिल था। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित विध्वंसक आईएनएस कोलकाता, फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और पी8आई समुद्री गश्ती विमान द्वारा किया गया था। अन्य भाग लेने वाली इकाइयों में आरएएन जहाज एचएमएएस चौल्स और एचएमएएस ब्रिस्बेन, यूएसएस राफेल पेराल्टा, जेएस शिरानुई के साथ पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान, समुद्री गश्ती विमान और शिपबोर्न हेलीकॉप्टर शामिल थे। समुद्री चरण ...
मुंबई। बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा ड्रीम गर्ल 2 का प्रमोशन जोरों शोरों से चल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के मल्टी सिटी प्रमोशनल टूर की घोषणा की थी। इसी के बाद से फिल्म के लीड स्टार्स आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे संग बाकी एक्टर्स भी लगातार कई बड़े शहरों में फिल्म का प्रचार करते नजर आएं। इसी कड़ी में हाल में आयुष्मान खुराना को पिंक सिटी जयपुर में स्पॉट किया गया। बता दें, फिल्म में आयुष्मान, पूजा का किरदार में हैं जिसे लेकर फैन्स के बीच एक अलग ही दीवानगी दिख रहीं है। ऐसे में अपने किरदार पर बात करते हुए एक्टर ने बताया कि इस किरदार में खुद को ढालना उनके लिए कितना मुश्किल था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि किस बॉलीवुड एक्ट्रेस से उन्हें पूजा को निभाने की प्रेरणा मिली।
वैसे तो आयुष्मान ने बताया कि पूजा को परफेक्टली स्क्रीन्स पर दर्शाने के लिए उन्होंने कई लेडेन्ड्री एक्ट्रेस को याद किया...
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि मेघालय के अनानासों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह मान्यता मिल रही है, जिसके वे हकदार हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री के संगमा द्वारा नई दिल्ली के दिल्ली हाट में अनानास महोत्सव के संदर्भ में टवीट्स की एक श्रृंखला पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा; ''मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती देखकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है और इसके वे हकदार भी हैं। इस तरह के प्रयास न केवल हमारी विविध कृषि विरासत का उत्सव मनाते हैं, बल्कि हमारे किसानों को सशक्त भी बनाते हैं।...
राजीविका का ‘‘सखी सम्मेलन’’ 18 अगस्त को - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता - सीतापुरा स्थित जेईसीसी सभागार में होगा आयोजन
जयपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के एक दिवसीय ‘सखी सम्मेलन’ का आयोजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में 18 अगस्त, शुक्रवार दोपहर को सीतापुरा जयपुर स्थित जेईसीसी सभागार में होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि राजीविका अब 3 लाख 60 हजार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 43 लाख से भी अधिक सदस्यों के साथ प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के एक बडे़ आन्दोलन का रूप ले चुका है। यह ‘सखी सम्मेलन’ इन्हीं महिलाओं के जज्बे को समर्पित है। सखी सम्मेलन के इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राजीविका की महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की जाएंगी एवं ऋण एवं सहायता चैकों का वितरण किया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से संबोधित करते हुए भारत के विश्व की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का श्रेय भारत के 140 करोड़ लोगों के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस सरकार ने राजस्व रिसाव को रोका, मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण किया और गरीबों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक धन व्यय किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं आज लोगों से कहना चाहता हूं कि जब देश आर्थिक रूप से समृद्ध हो जाता है, तो केवल राजकोष ही नहीं भरता; इससे राष्ट्र और उसके लोगों की क्षमता भी बढ़ती है। यदि सरकार अपने नागरिकों के कल्याण के लिए एक-एक पैसा खर्च करने का संकल्प ले तो इसके परिणाम अपने आप सामने आएंगे। 10 साल पहले तक भारत सरकार राज्यों को 30 लाख करोड़ रुपये भेजती थी। पिछले 9 साल में यह राशि 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गयी ह...
जयपुर। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल के तहत प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्यक्रमों में शामिल अतिथियों द्वारा संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों का वाचन किया जाएगा। राज्य के समस्त स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मंगलवार को प्रातः 08ः15 बजे से 08ः30 बजे के मध्य इस गतिविधि के आयोजन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक ही समयावधि में संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के वाचन से न केवल विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान तथा मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भाव जागृत होगा, बल्कि इससे सभी नागरिकों में इनके प्रत...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 अगस्त, 23 को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट के पोत विन्ध्यागिरी का शुभारंभ करेंगी। विन्ध्यागिरी पोत का नाम कर्नाटक में पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है और यह प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट का छठवां पोत है। प्रोजेक्ट 17 क्लास फ्रिगेट्स (शिवालिक क्लास) के बाद बनाए गए युद्धपोत बेहतर स्टील्थ विशेषता, उन्नत हथियारों और सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस हैं। तकनीकी रूप से उन्नत पोत 'विन्ध्यागिरी', अपने पूर्ववर्ती लिएंडर क्लास एएसडब्ल्यू फ्रिगेट को सम्मान देता है। पूर्ववर्ती विन्ध्यागिरी ने 08 जुलाई 1981 से 11 जून 2012 तक अपनी 31 साल की सेवा के दौरान कई चुनौतीपूर्ण अभियान और बहुराष्ट्रीय अभ्यासों में भाग लिया था। नव-निर्मित विन्ध्&z...
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) ने साथ मिलकर कल यहां 'ओडीओपी वॉल' की शुरुआत की। 'ओडीओपी वॉल' का शुभारंभ करते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार में ग्रामीण आजीविका के अपर सचिव श्री चरणजीत सिंह ने कहा कि इस तरह का समन्वय दुनिया के सामने भारतीय शिल्प के अनोखेपन को प्रदर्शित करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के तहत वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देकर देश और देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करना है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले से एक अद्वितीय उत...
संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे विचार नागरिकों के भीतर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और सहयोगात्मक भागीदारी तथा बढ़ी हुई जन भागीदारी के सार के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। यह जानकारी आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय में सचिव श्री गोविंद मोहन द्वारा आयोजित एक संवादवाता सम्मेलन में साझा की गई। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान बढ़ती जन भागीदारी के साथ एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश के विभिन्न भागों में तिरंगा की रैलियां पूरे जोरशोर पर हैं और उनमें असीम जन भागीदारी देखी जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय तिरंगा बाइक रै...