• 55 हवाई अड्डों की कुल ऊर्जा खपत में हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है
• दुनिया भर के हवाई अड्डे नवीकरणीय/हरित ऊर्जा के उपयोग पर लगातार ध्यान दे रहे हैं
नई दिल्ली। वर्तमान में, देश भर में 86 हवाई अड्डे हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें से 55 हवाई अड्डों की कुल ऊर्जा खपत में हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है। इन हवाई अड्डों की सूची अनुबंध में है। यद्यपि हवाई अड्डों पर कार्बन उत्सर्जन का प्रमुख कारण ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों का उपयोग है और इस प्रकार अनवीकरणीय अर्थात दोबारा प्रयोग में न लाई जा सकने वाली ऊर्जा के स्थान पर हरित ऊर्जा का उपयोग करने से हवाई अड्डे के कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिलती है। इसलिए, नागर विमानन मंत्रालय ने निर्धारित संचालन वाले सभी परिचालन हवाई अड्डों और आगामी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के डेवलपर्स को कार्बन तटस्थता और नेट ज़ीरो ...
नई दिल्ली।
कोयला मंत्रालय ने कोयला खानों की नीलामी से प्राप्त 704 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि छह कोयला धारक राज्यों- छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को हस्तांतरित कर दी है। यह वित्तीय हस्तांतरण इन राज्यों की विकासात्मक वृद्धि को सशक्त बनाने और सहायता देने की एक ठोस पहल है। 704 करोड़ रुपये की आवंटित राशि 18 कोयला खानों के लिए अग्रिम राशि की पहली किस्त का प्रतिनिधित्व करती है, जिनकी वाणिज्यिक कोयला खान नीलामी के छठे दौर और पांचवें दौर के दूसरे प्रयास के तहत सफलतापूर्वक नीलामी की गई थी। कोयला खान विकास और उत्पादन समझौते (सीएमडीपीए) के सुधार ने इस महत्वपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त किया। सीएमडीपीए के अनुसार, सफल बोलीदाताओं ने कोयला मंत्रालय को अग्रिम राशि की पहली किस्त जमा कर दी है। विशेष रूप से, शेष तीन किस्तें बोलीदाताओं द्वारा सीधे संबंधित राज्य सरकारों को...
नई दिल्ली। राज्यसभा ने आज खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (इसके बाद 'अधिनियम' के रूप में संदर्भित) में संशोधन करने के लिए खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित कर दिया है। विधेयक 28.07.2023 को लोकसभा द्वारा पहले ही पारित किया जा चुका था और राज्यसभा में विधेयक के पारित होने के साथ, विधेयक को सहमति के लिए अब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के पास भेजा जाएगा। खनिज क्षेत्र में कई सुधार लाने के लिए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) (एमएमडीआर) अधिनियम, 1957 को वर्ष 2015 में व्यापक रूप से संशोधित किया गया था, विशेष रूप से, खनन से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के कल्याण के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) की स्थापना और अन्वेषण पर बल देने और अवैध खनन के लिए कड़े दंड को सुनिश्चित करने और खनिज संसाधनों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्...
नई दिल्ली. वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर, एवीएसएम, वीएसएम ने आज, 01 अगस्त 2023 को नौसेना बेस पर आयोजित एक भव्य औपचारिक परेड में पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। वाइस एडमिरल पेंढारकर ने सेरेमोनियल गार्ड का निरीक्षण किया और ईएनसी के विभिन्न जहाजों और प्रतिष्ठानों द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए नौसेना और डीएससी कर्मियों की प्लाटून की समीक्षा की। इस समारोह में जहाजों, पनडुब्बियों और प्रतिष्ठानों के सभी फ्लैग ऑफीसर्स और कमांडिंग ऑफीसर्स ने भाग लिया। जनवरी 1987 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त करने वाले वाइस एडमिरल पेंढारकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल वॉर कॉलेज, करंजा तथा नेवल कमांड कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, यूएसए से स्नातक हैं। उनके पास रक्षा और रणनीतिक अध्ययन में...
नई दिल्ली. दिनांक 29.07.2023 को संगठित वन्यजीव अपराध और अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित एक शीर्ष निकाय वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डबल्यूसीसीबी) ने सभी बाघ अभयारण्यों और बाघ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। क्षेत्रों में गश्त तेज करने और विश्वसनीय इनपुट के आधार पर उपरोक्त सभी क्षेत्रों को शिकारी गिरोहों से मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दिनांक 28.06.2023 को असम वन और पुलिस अधिकारियों द्वारा गुवाहाटी में एक बाघ की खाल और हड्डियाँ जब्त की गईं और 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मामले को असम वन विभाग ने जांच के लिए डब्ल्यूसीसीबी को स्थानांतरित कर दिया था क्योंकि मामले में कई राज्यों की संलिप्तता दिखाई दे रही थी। डबल्यूसीसीबी ने गुवाहाटी में बाघ की खाल और हड्डी जब्ती मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया। अपराधियों स...
जयपुर। RAS Club जयपुर में RAS भगवत सिंह राठौड़, अति. महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक एवं उमेश जोशी Retd. AAO द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘राजस्थान मुद्रांक एवं पंजीयन विधियां’’ का विमोचन एवं लोकार्पण किया गया।
RAS क्लब में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुस्तक का लोकार्पण, IAS राजेश्वर सिंह, अध्यक्ष राजस्व मंडल, IAS के.के. पाठक, शासन सचिव वित्त (राजस्व), शासन विशिष्ठ सचिव IAS नरेश ठकराल, IAS महावीर प्रसाद निबंधक एवं महानिरीक्षक राजस्व मंडल, IAS पवन अरोड़ा, कमिशनर हाउसिंग बोर्ड एवं गौरव बजाड़ अध्यक्ष राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व IAS जी.एस. कुशवाहा, धर्मेन्द्र भटनागर, IAS अरुण गर्ग, IAS टीकम चंद बोहरा, IAS शरद मेहरा, RAS शाहीन अली, RAS पंकज ओझा, RAS विनोद पुरोहित, RAS जी.एस. राठौड़, RAS शरद तिवारी, शिराज अली ज़ैदी, आदि के साथ अनेक वरिष्ठ अ...
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज मुंबई में कॉरपोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड (सीडीएमडीएफ) का शुभारंभ किया और एएमसी रेपो क्लियरिंग लिमिटेड (एआरसीएल) नामक सीमित प्रयोजन वाली क्लियरिंग कॉर्पोरेशन प्रणाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत की। आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) के सचिव श्री अजय सेठ, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष श्रीमती माधबी पुरी बुच और बाज़ार के कई प्रमुख भागीदार इस अवसर पर उपस्थित थे। दोनों पहलों का उद्देश्य कॉर्पोरेट ऋण बाजारों के कामकाज को प्रभावी बनाना है।
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री ने 2021-22 के केंद्रीय बजट के लिए अपने भाषण में, फंसे हुए और सामान्य समय के दौरान कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार में द्वितीयक बाजार की तरलता को बढ़ाने के लिए एक स्थायी संस्थागत ढांचे के निर्माण की घोषणा की थी, जिससे कॉर्पोरेट ब...
नई दिल्ली। वस्त्र मंत्रालय ने अपनी प्रमुख योजना राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के तहत आज दिल्ली में फिक्की और बीआईएस के सहयोग से मानकों और विनियमनों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें भारत में तकनीकी वस्त्रों के लिए मानकों, गुणवत्ता नियमों और एचएसएन कोड के युक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में तकनीकी वस्त्रों के विशेष क्षेत्रों जैसे सुरक्षात्मक वस्त्र, भू-टेक्सटाइल, बिल्ड टेक, ओकोटेक, चिकित्सीय वस्त्र और तकनीकी वस्त्र के अन्य उभरते क्षेत्रों के तहत मानकों और विनियमनों पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम में 5 तकनीकी सत्र शामिल थे। एक विशेष सत्र में एचएसएन कोड और मानकों के युक्तिकरण और क्यूसीओ के कार्यान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने कॉन्क्लेव के दौरान 4 नए मानक जारी किए - (i) आईएस 18266: 2023, वस्त्र – ...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री 27 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे राजस्थान के सीकर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे गुजरात के राजकोट पहुंचेंगे, जहां दोपहर करीब 3:15 बजे प्रधानमंत्री राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, करीब 4:15 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 28 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सेमीकॉनइंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री, सीकर में किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री 1 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। किसानों की सभी जरूरतों के लिए एक ही स्थान पर सभी समाधान की सुविधा प्रदान करने के लिए पीएमकेएसके विकसित किए जा रहे है...
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सीमा हैदर के बाद एक और नई लव स्टोरी सामने आई है! अब राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची गई। खैबर पख्तूनख्वा के डीर जिले के कल्सू मोहल्ले के नसरुल्लाह से मिलने पहुंची अंजू शादीशुदा है। पाक मीडिया में फेसबुक से परवान चढ़ी अंजू-नसरुल्लाह की प्रेम कहानी छाई हुई है। पाकिस्तानी एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह के मिली थी। इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो जल्द ही प्यार में बदल गया। इसके बाद अंजू पाकिस्तान का वीजा लेकर अपने प्यार नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में उसके घर पहुंच गई। सीमा और अंजू में बड़ा अंतर यह है कि सीमा बिना वीजा से अवैध तरीके से भारत में घुसी, जबकि अंजू ...