India

केन्‍या के नैरोबी में आज भारत-अफ्रीका अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज सम्‍मेलन आयोजित

केन्या। अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज (श्रीअन्‍न) वर्ष मनाने के लिए कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय तथा केन्‍या के कृषि तथा पशुधन विकास मंत्रालय केन्‍या में 'भारत-अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज सम्मेलन' की सह-मेजबानी करेंगे। यह सम्‍मेलन अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के समर्थन से आयोजित किया जाएगा। 30-31 अगस्त 2023 तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्‍व के सरकारी नेतृत्‍वकर्ताओं, शोधकर्ताओं, किसानों, उद्यमियों और उद्योग संघ आदि भाग लेंगे। 'भारत-अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज सम्मेलन' के लिए आधिकारिक पूर्वावलोकन कार्यक्रम गुरुवार को नैरोबी, केन्या में आयोजित किया गया। इसमें एक झलक प्रस्‍तुत की गई कि क्या उम्मीद की जा सकती है। कार्यक्रम में केन्या में भारत के उच्चायुक्त, भारत सरक...

डीजीसीए ने मानवरहित विमान प्रणाली और उन्नत हवाई मोबिलिटी के लिये यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

नई दिल्ली। भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के साथ मानवरहित विमान प्रणाली और उन्नत हवाई मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग के लिये सहमति ज्ञापन समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। एमओयू के तहत दोनों नागर विमानन प्राधिकरणों के बीच मानवरहित विमान और उन्नत हवाई मोबिलिटी के क्षेत्र में सहयोग पर ध्यान दिया जायेगा। इसमें डीजीसीए और ईएएसए के बीच प्रमाणन और पर्यावरणीय मानकों तथा प्रमाणन संबंधी अन्य जरूरतों के विकास तथा मानवरहित विमान प्रणाली के इस्तेमाल और उन्नत हवाई मोबिलिटी परिचालन जिसमें कि कार्मिकों को लाईसेंस, प्रशिक्षण और मानवरहित विमान प्रणाली यातायात प्रबंधन (यूटीएम) मानकों और सेवाओं सहित हवाई यातायात प्रबंधन और ढांचागत सुविधाओं में सहयोग शामिल होगा। एमओयू के तहत दोनों प्राधिकरणों के बीच इस क्षेत्र में होने वाले प्रौद्योगिकीय घटनाक्रम और शो...

जापान-भारत समुद्री अभ्यास 'जिमेक्स 23' का सातवां संस्करण 10 जुलाई 2023 तक विशाखापत्तनम में

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 23) का सातवां संस्करण 5 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। यह संस्करण 2012 में अपनी स्थापना के बाद से जिमेक्स की 11वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। अभ्यास में आरएडीएम निशियामा ताकाहिरो, कमांडर एस्कॉर्ट फ्लोटिला वन की कमान के तहत जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) की इकाइयां और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम गुरचरण सिंह की कमान के तहत भारतीय नौसेना के जहाज भाग ले रहे हैं। जिमेक्स 2023 में आईएनएस दिल्ली, भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस कामोर्टा, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर कार्वेट, बेड़े टैंकर आईएनएस शक्ति, एक पनडुब्बी, समुद्री गश्ती विमान पी-8I और डोर्नियर, जहाज-वाहित हेलीकॉप्टर तथा लड़ाकू विम...

स्टार्टअप20 गुरुग्राम शिखर सम्मेलन का जबर्दस्त सफलता के साथ समापन, भारत ने ब्राजील को मशाल सौंपी

नई दिल्ली। भारत जी20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 गुरुग्राम शिखर सम्मेलन का आज जबर्दस्त सफलता के साथ गुरुग्राम में समापन हुआ। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन ने नवोन्मेषणों, सहयोगों, ज्ञान साझा करने और वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम के भीतर रणनीतिक गठबंधनों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच का काम किया। समापन समारोह के दौरान, स्टार्टअप20 के अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव ने आधिकारिक रूप से ब्राजील को मशाल सौंपी क्योंकि ब्राजील को अगले वर्ष जी20 की अध्यक्षता करनी है और उसने 2024 में स्टार्टअप 20 पहल को जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता की है। ब्राजील अध्यक्षता के साथ स्टार्टअप20 की निरंतरता समूह के लिए एक सच्ची सफलता है तथा विश्व भर में स्टार्टअप इकोसिस्टम की उन्नति की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। स्टार्टअप20 के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रिंस फहद बिन मंसूर के प्रतिनिधित्...

लेबनान के सशस्त्र बलों ने दक्षिणी नौसेना कमान की यात्रा की

नई दिल्ली। ब्रिगेडियर जनरल हुसैन बाज़्ज़ी के नेतृत्व में लेबनान के सशस्त्र बलों का पांच सदस्यीय प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल 3 से 8 जुलाई 2023 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला के दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा के दौरान, मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल उपल कुंडू के साथ बातचीत की और प्रशिक्षण के क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालन और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यालय समुद्री प्रशिक्षण (एचक्यूएसटी) का दौरा किया और रियर एडमिरल सुशील मेनन, फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण के साथ बातचीत की। ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग के विभिन्न पहलुओं पर व्यावसायिक बातचीत आयोजित की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के विभिन्न प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया और अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सिमुलेटर ...

कार्तिक आर्यन स्टारर साजिद नाडियाडवाला की कबीर खान निर्देशित फिल्म का नाम होगा 'चंदू चैंपियन', अगले साल ईद पर होगी रिलीज

मुम्बई। दर्शकों के लिए एक बड़ी कैनवास फिल्म लाने की योजना के साथ, इंडस्ट्री के तीन पॉवरहाउस निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने हाथ मिलाया है। तो बता दें कि तीनों जून 2024 में ईद उल-अज़हा के अवसर पर एक विशाल मनोरंजक फिल्म 'चंदू चैंपियन' के साथ त्योहार का जश्न मनाने की योजना बनाई है। इस फिल्म की कहानी हार न मानने की असाधारण असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। अगले साल की एक बड़ी कैनवास फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार, निर्माता-अभिनेता और निर्देशक की यह शानदार तिकड़ी, साजिद नाडियाडवाला, कार्तिक आर्यन और कबीर खान एक विशाल मनोरंजन फिल्म लाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक खिलाड़ी की असाधारण असल जीवन की कहानी है, जिसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शया गया हैं। फिल्म के साथ, दर्शक कार्तिक को एक रियल लाइफ...

विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्याय मंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन

नई दिल्ली। केन्‍द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्यायमंत्री ले थान लॉन्ग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक सौहार्दपूर्ण और मित्रतापूर्ण माहौल में कल (2 जुलाई, 2023) नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों पक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया, जिसमें संबंधित मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल थे। विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों देशों के बीच पिछले 50 से भी अधिक वर्षों के दौरान विकसित हुए घनिष्‍ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों का स्‍मरण किया। उन्होंने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मुख्‍य भागीदार होने के कारण वियतनाम की प्रशंसा की। दोनों पक्षों ने इस अवसर का उपयोग विधि और न्याय के विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग के उपायों के बारे विचार-विमर्श करने के लिए किया। इससे ...

सरकार सैन्य विमानन में गुणवत्ता आश्वासन के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सैन्य विमानन में क्यूए सुधारों पर कार्यशाला प्रविष्टि तिथि: 03 JUL 2023 6:21PM by PIB Delhi रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरामाने ने कहा कि सरकार सैन्य विमानन में गुणवत्ता आश्वासन (क्यूए) सुनिश्चित करने और रक्षा विनिर्माण उद्योग के स्वदेशीकरण से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के क्रम में उचित उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है। वे 3 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में "स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सैन्य विमानन में क्यूए सुधार" विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य भाषण दे रहे थे। रक्षा सचिव; वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीएक्यूए), रक्षा मंत्रालय और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि थे। रक्षा सचिव ने आगे कहा कि देश प्रधानमंत्री के रक्...

महाराष्ट्र की सियासत में महाभारत, एनसीपी के अजित के डिप्टी सीएम बनने पर बवाल

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक और रोचक घटनाक्रम देखने को मिला। जहां एनसीपी के अजित पवार ने सबको चैंका दिया। महाराष्ट्र विधानसभा में अब स्थिति बदल गई है। क्योंकि एनसीपी नेता अजित पवार ने बगावत कर भाजपा व शिवसेना सरकार से हाथ मिलाते हुए डिप्टी सीएम की शपथ ले ली। उनके साथ 9 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम बनते ही अजित पवार ने तुरंत अपने ट्विटर बायो तक में बदलाव कर दिया और खुल्लम खुला बगावत कर दी। इस बगावत के साथ ही तुरंत हुए ?ड़े बदलाव के बाद अजित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मीडिया के हर सवाल का खुलकर जवाब दिया। बड़ी बात यह है कि उनके साथ छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे। उधर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पीएम की निंदा की। कहा पीएम ने एनसीपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी के नेता भ्रष्टाचार और सिंचाई घोटाले में शामिल हैं। आज ये साबित हो गया कि पीएम के आरोप ग...

विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना (आईएन) और फ्रांसीसी नौसेना (एफएन) साझेदारी में समुद्री अभ्यास

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा, एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक और स्वदेशी रूप से निर्मित अपतटीय गश्ती जहाज आईएनएस सुमेधा ने 30 जून 2023 को बंगाल की खाड़ी में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज एफएस सुरकॉफ के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) किया। फेयेट श्रेणी के युद्धपोत सुरकॉफ ने 26 से 29 जून 2023 तक विशाखापत्तनम का दौरा किया और भारतीय नौसेना के जहाजों के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें पेशेवर और सामाजिक गतिविधि, खेल कार्यक्रम और क्रॉस डेक दौरे शामिल थे। विशाखापत्तनम से प्रस्थान पर, एफएस सुरकॉफ ने आईएन जहाजों राणा और सुमेधा के साथ विभिन्न समुद्री अभ्यास किए, जिसमें सामरिक युद्धाभ्यास, समुद्र में पुनःपूर्ति (आरएएस) दृष्टिकोण, लड़ाकू विमानों के खिलाफ वायु रक्षा और क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन शामिल रहे। अभ्यास का समापन दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ मित्रता की पुष्टि करते हुए जह...