India

भारतीय जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की 3 दिवसीय बैठक हैदाराबाद में संपन्न

नई दिल्ली। भारतीय जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक हैदाराबाद में संपन्न हुई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बैठक ज्ञान, अनुभव और नवीन विचारों को साझा करने के लिए एक उल्लेखनीय प्लेटफार्म रही है, जो टिकाऊ कृषि की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण हैं। कृषि क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों-अवसरों पर प्रकाश डालते हुए बैठक में चर्चा विचारोत्तेजक रही। कृषि-खाद्य मूल्य श्रृंखलाओं में महिलाओं-युवाओं को मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया गया है। इनकी सक्रिय भागीदारी न केवल समान विकास हेतु महत्वपूर्ण है, बल्कि इस क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को अनलॉक करने की कुंजी भी रखती है। महिलाओं-युवाओं को सशक्त बनाकर महत्वपूर्ण परिवर्तन हम ला सकते हैं व कृषि के लिए एक बेहतर स्थायी भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी क...

सॉवरेन स्वर्ण बांड योजना में सोने में निवेश का मौका दे रही सरकार

नई दिल्ली। भारत सरकार की अधिसूचना संख्या फ़.संख्या.4(6)-B(W&M)/2023 दिनांक 14 जून, 2023 के संदर्भ में, सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड्स 2023-24 (श्रृंखला-I), 19-23 जून, 2023 की अवधि के लिए खोली जाएगी। सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड्स 2023-24 (श्रृंखला-I) की निपटान तिथि 27 जून, 2023 होगी। इस अभिदान अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य ₹5,926 (पाँच हज़ार नौ सौ छब्बीस रुपये मात्र) प्रति ग्राम होगा, जैसा कि भारतीय रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 16 जून, 2023 में भी प्रकाशित किया गया है। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों, जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करते हैं, को निर्गम मूल्य में रु.50 (पचास रुपये मात्र) की छूट देने का फैसला किया है। ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य रु5,876 (पाँच हज़ार आठ सौ छिहत्तर रुपये मात्र) प्रति ग्राम स्वर्ण होगा।...

केंद्रीय मंत्री तोमर की वियतनाम, ओमान, कनाडा के मंत्रियों के साथ हुई बैठकें

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की हैदराबाद में जी-20 की मीटिंग के दौरान वियतनाम, ओमान व कनाडा के मंत्रियों तथा खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) एवं इंटरनेशनल फंड फार एग्रीकल्चर डेवलपमेंट (आईएफएडी) से द्विपक्षीय बैठकें हुईं। इस दौरान श्री तोमर ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता के साथ भारत अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के हिस्से के रूप में देश-दुनिया में श्री अन्न को बढ़ावा देने का नेतृत्व भी कर रहा है। उन्होंने जी-20 अध्यक्षता के तहत "अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स व अन्य प्राचीन अनाज अनुसंधान पहल (महर्षि)" का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देते हुए इन्हें कहा कि यह पहल अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत किए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की गति तेज करेगी। महर्षि, श्री अन्न व जलवायु-सह्य एवं पौष्टिक अनाज पर अनुसंधान में सहयोग प्रदान करेगा। वियतनाम के कृषि मंत्री श्री...

अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग को किया सील, तीन बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण जोन-8 में अनुमोदित आवासीय योजना पार्श्वनाथ नारायण सिटी मुहाना मंडी रोड़ भूखण्ड संख्या बी-17 पर जविप्रा की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के जीरो सेटबेक पर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ वृहद् अवैध बेसमेन्ट 04 मंजिला बिल्डिंग एवं 05वीं मंजिल पर कमरे व टॉयलेट का निर्माण कर बनीं निर्माणाधीन अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग कार्यवाही की गई। जोन-9 में ग्राम सिसियावास में जविप्रा स्वामित्व की बेशकीमती करीब 03 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित अनुमोदित आवासीय योजना पार्श्वनाथ नारायण सिटी मुहाना मंडी रोड़ भूखण्ड संख्या बी-17 पर क्षेत्रफल करीब 200 वर्गगज पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ जविप्रा की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के जीरों सेटबैक प...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान "बिपारजॉय" के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए आज VC के माध्यम से बैठक की

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान "बिपारजॉय" के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में VC के माध्यम से बैठक की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख एल मांडविया और श्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के कई मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, मौसम विभाग के महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(NDMA) के सदस्य सचिव और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मौसम विभाग के महानिदेशक ने गृह मंत्री को पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तूफान के 14 तारीख की सुबह तक लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने, सौर...

आयकर विभाग ने लक्जरी रियल एस्टेट डेवलपर्स के ठिकानों पर तलाशी और सर्वेक्षण अभियान चलाया

नई दिल्ली। पणजी में आयकर विभाग की जांच शाखा ने 12 जून 2023 को दो प्रमुख लक्ज़री रियल एस्टेट डेवलपर्स, मैसर्स वियानार ग्रुप और मेसर्स इस्प्रवा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी कर एक व्यापक तलाशी और सर्वेक्षण अभियान शुरू किया। कई राज्यों में फैले इस अभियान का उद्देश्य बड़े पैमाने पर लक्जरी विला परियोजनाओं से जुड़ी संभावित कर चोरी और अघोषित संपत्ति को उजागर करना है। तलाशी और सर्वेक्षण अभियान में गोवा, मुंबई, दिल्ली, नोएडा और अमृतसर सहित प्रमुख शहरों में स्थित कुल 31 परिसर शामिल थे। इस अभियान में बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव और देहरादून में तैनात आयकर विभाग की टीमें कल सुबह से ही छापेमारी कर रही हैं। पूरे भारत के विभिन्न शहरों में संचालन के साथ, वियानार समूह और इस्प्रावा समूह दोनों की रियल एस्टेट क्षेत्र में महत्वपूर्ण मौजूदगी है। इसके अतिरिक्त, ये समूह एक समानांतर हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट संचालित...

जी-20 की चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक में अब तक 1.57 करोड़ विद्यार्थी हुए शामिल

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय 19 से 21 जून 2023 तक पुणे, महाराष्ट्र में चौथी और अंतिम शिक्षा कार्य समूह (ईडीडब्ल्यूजी) की बैठक की मेजबानी करेगा। इसका विषय 'मिश्रित शिक्षा के संदर्भ में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करना' है और 22 जून 2023 को शिक्षा मंत्रियों की बैठक के साथ इसका समापन होगा। उच्च शिक्षा सचिव श्री के. संजय मूर्ति, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता सचिव श्री अतुल कुमार तिवारी ने आज प्रेस वार्ता में मीडिया से बातचीत की और पुणे में होने वाली आगामी जी20 चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक, मंत्रिस्तरीय बैठक, जनभागीदारी कार्यक्रमों और अन्य के बारे में जानकारी दी। संजय मूर्ति ने बताया कि पिछली बैठकों की तरह ईडीडब्ल्यूजी की मुख्य बैठक से पहले एक सेमिनार होगा और यह मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के प्राथमिकता वाल...

भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास “एकुवेरिन” चौबटिया, उत्तराखंड में शुरू हुआ

उत्तराखंड। भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 11 से 24 जून 2023 तक चौबटिया, उत्तराखंड में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास "एक्स एकुवेरिन" के 12वें संस्करण का आगाज़ हो गया है। 'मित्र' अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है। भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के कहे अनुसार काउंटर इंसर्जेंसी/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देना है। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सामरिक स्तर पर दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान रहेगा। इस अभ्यास का 11वां संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीव में आयोजित किय...

सर्बानंद सोनोवाल ने 169.17 करोड़ रुपये की कोच्चि फिशरीज हार्बर की आधारशिला रखी

नई दिल्ली। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल तथा केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्तम रूपाला ने केरल के थोप्पुमपडी में कोच्चि फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन कार्यों की आधारशिला रखी। यह परियोजना 169.17 करोड़ की अनुमानित लागत से विकसित की जा रही है। समग्र परियोजना को मत्स्य पालन विभाग (50 करोड़ रुपये) के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) योजना और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की सागरमाला परियोजना योजना (50 करोड़ रुपये) से अनुदान के माध्यम से वित्त पोषित किया गया है और पीपीपी ऑपरेटर का निवेश 55.84 करोड़ रुपये है। परियोजना के पहले चरण में तीन वातानुकूलित नीलामी हॉल, एक गैर-वातानुकूलित हॉल, एक मछली ड्रेसिंग इकाई और अन्य सहायक इकाइयों का निर्माण शामिल है। इस परियोजना के अंतर्गत आंतरिक सड़कों का निर्मा...

शिक्षा मंत्रालय ने पुणे में जी20 चतुर्थ शिक्षा कार्य समूह की बैठक के लिए देश भर में जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से निर्देशित भारत के जी20 की अध्यक्षता के मूल रूप में लोगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय कई गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है इसका उद्देश्‍य विशेष रूप से मिश्रित शिक्षा के संदर्भ में 'मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करने (एफएलएन)' को बढ़ावा देना और उसका समर्थन करना है। इस उद्देश्य के अनुसरण में शिक्षा मंत्रालय सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी में जी-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और 'बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता सुनिश्चित करने के बारे में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय जैसे विभिन्न हितधारकों के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना जागृत करने के लिए देश भर में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस संदर्भ में एक से 15 जून, 2023 तक कार्यशालाओं...