नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) ने एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के सहयोग से नई दिल्ली में दिवाला और दिवालियापन क़ानून में एक नया पाठ्यक्रम, एलएलएम लॉन्च किया। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री मनोज गोविल ने आईआईसीए के महानिदेशक और सीईओ श्री प्रवीण कुमार; कुलपति प्रोफेसर श्रीकृष्ण देव राव; एनएएलएसएआर लॉ यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार प्रो. के. विद्युलता रेड्डी; आईआईसीए के स्कूल ऑफ कॉरपोरेट लॉ की प्रमुख डॉ. पायला नारायण राव तथा दोनों संस्थानों के फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में भारत के अपनी तरह के पहले पाठ्यक्रम को लॉन्च किया। सभा को संबोधित करते हुए, श्री गोविल ने इस कार्यक्रम की परिकल्पना करने और एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ जैसे विश्व स्तरीय संस्थानों के साथ सहयोग करने के लिए आईआईसीए की सराहना की। उन्होंने दिवाला और दिवालियापन क...
नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकरण ने वाणिज्यिक कोयला खान नीलामी के तहत कोयला ब्लॉक के सफल बोलीदाताओं को 22 कोयला खानों के लिए अधिकार आदेश जारी किए हैं। 22 कोयला खानों में से 11 खदानें कोयला खान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 के अंतर्गत हैं और शेष खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के अंतर्गत आती हैं। 16 कोयला खदानें पूरी तरह से खोजी गई खदानें हैं जबकि 6 खदानें आंशिक रूप से खोजी गई हैं। 22 कोयला खानों की संचयी चरम दर क्षमता (पीआरसी) 53 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है और इसमें लगभग 6,379.78 मिलियन टन (एमटी) भूवैज्ञानिक भंडार हैं। इन खदानों से 9,831 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है और इससे 7,929 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 71,467 लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। इन 22 कोयला खानों को पट्टे पर देने के...
नई दिल्ली। इस अभियान का उद्देश्य 16-18 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को भविष्य के लिए उनकी आकांक्षाओं और सपनों को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रदर्शित करने के लिए रील बनाने के बारे में आमंत्रित करना है। मेटा और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने आज अमृत जेनरेशन अभियान का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य भारत के युवाओं को भविष्य के लिए अपनी आकांक्षाओं और सपनों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करके सशक्त बनाना है। अमृत जेनरेशन अभियान इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रीलों के सृजन द्वारा पूरे देश से युवाओं को अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने और अपनी आकांक्षाओं को साझा करने के लिए आमंत्रित करता है। प्रतिभागियों को अपनी महत्वाकांक्षाओं और यह पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि वे बड़े होने पर क्या बनाना चाहते हैं। उनमें समुदाय की भावना को बढ़ावा देने और दूसरों को प्रेरित...
नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने देश को आश्वासन दिया कि आने वाले मॉनसून के मौसम में भी कोयले की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारत का कोयला क्षेत्र हमारी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की बढ़ी हुई घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोयला मंत्रालय द्वारा आज आयोजित "भूमिगत कोयला खनन - सतत ऊर्जा सुरक्षा के लिए भविष्य का रास्ता" विषय पर एक उच्च स्तरीय सम्मेलन और प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए, श्री प्रल्हाद जोशी ने सीआईएल से अगले 2-3 साल में कोयला निर्यातक के रूप में उभरने का आग्रह किया। मंत्री ने कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों को रिकॉर्ड कोयला उत्पादन हासिल करने के लिए बधाई दी और कहा कि कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करते हुए टिकाऊ खनन सुनिश्चित करने की आ...
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि मौजूदा बिजली परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जम्मू और कश्मीर का किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख "पावर हब" बन जाएगा, जो लगभग 6,000 मेगावाट बिजली पैदा करेगा। डॉ. जितेंद्र सिंह को नागसेनी और दच्छन में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करना था लेकिन उन्होंने ओडिशा में दुखद ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के सम्मान में दोनों रैलियों को रद्द कर दिया और इसके बजाय किश्तवाड़ और डोडा जिलों में विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक विस्तृत बैठक बुलाई। एनएचपीसी के अध्यक्ष श्री राजीव विश्नोई, किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव और केंद्र और केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति ...
नई दिल्ली। गोवा में स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक के दूसरे दिन वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप्स के विकास और सहायता की दिशा में सहयोग और प्रयासों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण चर्चा और बैठकें हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और डॉ. चिंतन वैष्णव, स्टार्टअप20 के अध्यक्ष के बीच बंद कमरे में हुई बैठकों से हुई, जिसमें प्रमुख कार्यसूची और रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया। बाद में दिन के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, डॉ. चिंतन वैष्णव ने मीडिया को संबोधित किया, जिसमें प्रगति और नीति विज्ञप्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने पूरे विश्व में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में जी20 देशों की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित करते हुए इस विज्ञप्ति पर सभी प्रतिनिधियों द्वारा किए गए समझौते पर संतोष व्यक्त किया। ड...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच तकनीकी क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए 02 जून, 2023 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन के अंतर्गत प्रशिक्षण, संयुक्त अनुसंधान और विकास, सहयोगी पाठ्यक्रम, उत्कृष्टता केंद्र (समुद्री इंजीनियरिंग), आईएनएस शिवाजी, लोनावाला और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के दल, क्षेत्र स्तर के मुद्दों के समाधान के लिए परस्पर सहयोग की दिशा में कार्य करेंगे। समझौता ज्ञापन पर वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, चीफ ऑफ मटिरीएल (उपकरण प्रमुख) और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मालिनी वी. शंकर, (सेवानिवृत्त आईएएस) ने हस्ताक्षर किए।...
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज वड़ोदरा, गुजरात में 48 करोड़ रुपये की लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का भूमि पूजन डेढ़ साल पहले माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया गया था। श्री गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के अहमदाबाद-वड़ोदरा खंड की दुमाड़ चौकड़ी के पास सुधार कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 27.01 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मंत्री महोदय ने कहा कि इसमें नई सर्विस रोड, वाहन अंडरपास और आरसीसी क्रैश बैरियर बनाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी। श्री गडकरी ने कहा कि राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली 17 करोड़ रुपये की लागत वाली दूसरी परियोजना की लंबाई लगभग 1 किमी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना ...
नई दिल्ली। सीमा सड़क संगठन 15 जून, 2023 तक अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लेगा। संगठन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 01 जुलाई 2023 को अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले 15 जून 2023 तक यात्रा मार्ग पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लेगा। इस कार्य के दायरे में मार्ग पर जमी बर्फ की सफाई, मार्ग को चौड़ा करना, सभी पैदल पुलों की मरम्मत, हैंड रेलिंग, ब्रेक वॉल फिक्सिंग का निर्माण आदि का कार्य सम्मिलित है। इससे पहले बालतल से पवित्र अमरनाथ जी की गुफा तक यात्रा मार्ग का रखरखाव जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता था और चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक का मार्ग पहलगाम विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता था। मार्ग के रखरखाव और उन्नयन का कार्य सितंबर 2022 में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंप दिया गया था।...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली के बिलों को लेकर राजस्थान की जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी घोषणा करते हुए यह बात लिखी,
महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए.
- मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है.
- 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा.
- 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा.
- खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभ...