India

कांग्रेस हर योजना में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी. युवा, महिला, दलित, वंचित, आदिवासी सबको समान भाव से लूटती है: मोदी

अजमेर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अजमेर दौरे के दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर योजना में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, दलित, वंचित, आदिवासी सबको समान भाव से लूटती है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश का खून चूसने वाली भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी जिसने विकास को खोखला कर दिया। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का हवाला देते हुए कहा उन्होने खुद कहा था कि सरकार 1 रुपया भेजती है तो सिर्फ 25 पैसे जनता तक पहुंचते हैं। इससे साफ होता है कि कांग्रेस 74 फीसदी कमीशन खाने वाली पार्टी है। इतना ही नहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था। यह देश के साथ सबसे बड़ा वि...

डीजीसीए ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बनाया

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसके तहत अब आवेदनों को पांच बाहरी संगठनों को एनओसी/मंजूरी के लिये आवेदक के ईजीसीए प्रोफाइल में सिंगल टैब के जरिये भेजा जा सकेगा। नागर विमानन महानिदेशालय ने विमान नियमों और संबंघित नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) का अनुपालन करते हुये हेलीपोट्र्स को भूतल पर अथवा जमीन से उपर भवनों की छतों पर हेलीपोर्ट लाइसेंस/परिचालन की अनुमति दी है। लाइसेंस लेने के इच्छुक आवेदकों को ईजीसीए पोर्टल के जरिये ऑनलाइन आवेदन डीजीसीए को भेजना होगा। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन भेजने से पूर्व आवेदक को निम्नलिखित पांच संगठनों को ऑनलाइन/स्वयं जाकर एनओसी/मंजूरी के लिये आवेदन करना होता था। 1. गृह मंत्रालय 2. रक्षा मंत्रालय 3. पर्यावरण एवं वन मंत्रालय 4. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण 5. स्थानीय प्रशासन इस समू...

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड प्रतिष्ठित “ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023'' से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने वर्ष 2022-23 में कार्यस्थल पर सुरक्षा में सुधार के लिए अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए सुरक्षा उत्कृष्टता श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित "ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023" प्राप्त किया है। नई दिल्ली में आज (30 मई 2023 को) राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के निदेशक (परियोजना) और अपर प्रभार निदेशक (संचालन) श्री ए के बागची ने प्रतिष्ठित ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023 का पुरस्कार राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) की ओर से असम के पूर्व राज्यपाल श्री जगदीश मुखी से 21वें वार्षिक ग्रीनटेक पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया।   ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा आयोजित 21वां ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023 समारोह उन उत्कृष्ट संगठनों को मान्यता और सम्मान देता है जो कॉर्पोरेट नागरिकता, पारदर्शी जवाबदेही, जीवन चक्र प्रबंधन, सुरक्षा और स्वास्थ...

केसी वेणुगोपाल बोले, ' गहलोत और पायलट दोनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया, दोनों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई'

नई दिल्ली। राजस्थान की सियासत में एक-दूसरे के धुर विरोधी बन बैठे अशोक गहलोत और सचिन पायलट में लगता है अब हालात सामान्य होने की ओर हैं। सवाल यह भी है कि अब हालात सामान्य हो या नहीं हो पर जो सूत्रों के हवाले से खबर मिली है उसके मुताबिक राहुल गांधी के सामने दोनों ही नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह हो गई है। पार्टी आलाकमान के साथ करीब चार घंटे की लंबी चर्चा के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने बयान में कहा कि 'अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। निश्चित रूप से हम राजस्थान में चुनाव जीतेंगे। यह भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई होगी।' बता दें कि इससे पहले पार्टी अध्यक्ष खरगे के न...

नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया, स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित संसद भवन में पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके शीर्ष पर नंदी के साथ सेंगोल को स्थापित किया। उन्होंने दीया भी प्रज्वलित किया और सेंगोल को पुष्प अर्पित किए। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र के इतिहास में कुछ क्षण ऐसे होते हैं जो अमर होते हैं। कुछ तिथियां समय के चेहरे पर अमर हस्ताक्षर बन जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 28 मई, 2023 एक ऐसा ही दिन है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने अमृत महोत्सव के लिए खुद को उपहार दिया है। प्रधानमंत्री ने इस गौरवशाली अवसर पर सभी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि ये विश्व को भारत के दृढ सं...

भारत को एक शुद्ध रक्षा निर्यातक बनाने के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 27 मई, 2023 को हैदराबाद के अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) में एक दिवसीय उद्योग संवाद और विचार-मंथन सत्र आयोजित किया। इसका उद्देश्य एमएसएमई और स्टार्ट-अप सहित सभी रक्षा संबंधी उद्योगों को डीआरडीओ की विभिन्न उद्योग-अनुकूल पहलों और नीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी मुश्किलों को समझने के लिए एक मंच पर लाना था। इस कार्यक्रम में 180 से अधिक उद्योगों ने भाग लिया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने इस खुले विचार-मंथन सत्र 'चिंतन' की अध्यक्षता की। उन्होंने उद्योग को आश्वासन दिया कि डीआरडीओ उन्हें हर संभव सहायता देगा और भारत को एक विशुद्ध रक्षा निर्यातक बनाने के लिए उनकी क्षमताओं के निर्माण में एक संरक्षक की भूमिका निभाएगा। डीआरडीओ के अध्यक्ष ने इस तरह की पहल को नियमित रूप से कर...

हैदराबाद मेगा ‘योग महोत्सव’ के लिए तैयार

नई दिल्ली। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (एमडीएनआईवाई) कल यानी 27 मई, 2023 को हैदराबाद के एनसीसी परेड ग्राउंड में एक मेगा 'योग महोत्सव' आयोजित कर रहा है। यह आयोजन 21 जून, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित होने वाले योग महोत्‍सव के 25 दिन पूर्व किया जा रहा है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मेगा योग महोत्सव की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्‍बकम के लिये योग ’ की भी घोषणा की। यहां एनसीसी परेड ग्राउंड में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्‍होंने कहा, ‘‘योग सभी को एक सूत्र में पिरोता है और यह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने में मदद ...

अंतर्राष्ट्रीय जलवायु अनुसंधान बैठक में भारत का राष्ट्रीय जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम जारी किया गया

मुंबई। भारत का राष्ट्रीय जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम, 26 मई 2023 को आईआईटी बॉम्बे में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जलवायु अध्ययन के लिए उत्कृष्टता केंद्र में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय जलवायु अनुसंधान बैठक (आईसीआरसी-2023) के उद्घाटन अवसर पर जारी किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2030 और उसके बाद के समय में जलवायु परिवर्तन को समझने तथा उससे संबंधित मुद्दों को हल करने की दिशा में राष्ट्रीय प्रयासों के समन्वय के लिए भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव डॉ. एस. चंद्रशेखर ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान ने पहले से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और इस संदर्भ में हमारी कार्रवाई में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान मानव व्यवहार में परिवर्तन होने के कारण पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव के हमारे...

टीवी सीरियल 'अनुपमा' के एक्टर नितिश पांडे का कार्डियक अरेस्ट से निधन 51 साल की उम्र में निधन

मुम्बई। टीवी इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर है। टीवी सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले एक्टर नितिश पांडे का निधन हो गया है। बीती रात 23 मई को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। नितिश पांडे की उम्र 51 साल थी। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री और फ़िल्म जगत में दुख की लहर देखने को मिल रही है। अब वह हमारे बीच नहीं रहे, इस दुखद खबर के बाद लगातार शोक के मैसेज सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। कम उम्र से उनके जाने से हर कोई शोक में डूबा है। बता दें कि इससे पहले 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया था और अब नितेश पांडे के जाने से भी लोगों को गहरा धक्का लगा है। उधर एक और कलाकार की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क और चिंतित दिख रहे हैं।...

प्रधानमंत्री की फोर्टेस्क्यू मेटल्स ग्रुप और फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. एंड्रयू फॉरेस्ट के साथ मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 मई 2023 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई उद्योगपति तथा फोर्टेस्क्यू मेटल्स ग्रुप और फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एंड्रयू फॉरेस्ट के संस्थापक से भेंट की। प्रधानमंत्री ने हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के साथ काम करने की फोर्टेस्क्यू ग्रुप की योजनाओं का स्वागत किया। भारत की महत्वाकांक्षी नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत के हरित हाइड्रोजन मिशन जैसे परिवर्तनकारी सुधारों और पहलों पर प्रकाश डाला। डॉ. फॉरेस्ट ने प्रधानमंत्री को भारत में फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज की योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।...