नई दिल्ली। मन की बात ने समाज के सभी वर्गों को प्रभावित किया है इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग राष्ट्रहित के लिए निर्धारित महान लक्ष्यों को पूरा करने में योगदान के लिए प्रेरित हुए हैं। 3 अक्टूबर, 2014 को शुरू हुई मन की बात भारत के प्रधानमंत्री का एक बहुत लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसने पिछले नौ वर्षों में प्रसारण की 100 कड़ी पूरी की हैं इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश को बेहतर बनाने के लिए सैकड़ों विभिन्न मुद्दों को उठाया है। ये सभी मुद्दे गहन अनुसंधानों और देश भर के विभिन्न हितधारकों और विभिन्न विषयों में कार्यरत विशेषज्ञों से मिले विशेष फीडबैक पर आधारित हैं। मन की बात के माध्यम से उन्होंने देश के सामने विभिन्न शैक्षिक पहलुओं सहित चिंताओं को तथ्यों और आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया है और इसके लिए जन समुदाय की उत्साही प्रतिक्रिया मिली है। मन की बात कार्यक्रम ने समाज के सभी व...
नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने ‘आयुष सेक्टर पर मन की बात का प्रभाव’ पर केंद्रित केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) की आधिकारिक अनुसंधान पत्रिका जर्नल ऑफ रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (जेआरएएस) पत्रिका के एक विशेष संस्करण का विमोचन किया है। आयुष तथा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनेवाल ने आज आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पत्रिका का विशेष संस्करण का विमोचन किया। अपने संबोधन में श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ संवाद आयुष को सकारात्मक विश्वास प्रदान करने में मददगार रहे हैं, प्रस्तुति की अपनी नवोन्मेषी तथा अनूठी संवादमूलक शैली के साथ, इस रेडियो कार्यक्रम ने अपने लिए एक उत्कृष्ट स्थान बनाया है और यह समुदायों के बीच लोकप्रिय हो गया है।' पत्रिका के व...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 91 नए 100वॉट एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन से देश में रेडियो कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कई पद्म पुरस्कार विजेताओं की उपस्थिति का उल्लेख किया और उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरे भारत का एफएम बनने की दिशा में आकाशवाणी द्वारा एफएम सेवाओं के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने रेखांकित किया कि आकाशवाणी द्वारा 91 एफएम ट्रांसमीटरों की शुरुआत देश के 85 जिलों और 2 करोड़ लोगों के लिए एक उपहार की तरह है। प्रधानमंत्री ने कहा, एक तरह से, यह उपहार भारत की विविधता और विभिन्न रंगों की झलक प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि नए 91 एफएम ट्रांसमीटरों के तहत कवर किए गए जिले, आकांक्षी जिले और ब्लॉक हैं। उन्होंने इस महत्वपूर...
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के SMS स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स को 32 रन से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की।
बता दें कि यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर की तूफ़ानी पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 203 रन का लक्ष्य रखा था। आईपीएल के 37वें मैच में टॉस जीत कर संजू सैमसन के बल्लेबाज़ी लेने के फ़ैसले को इन दोनों बल्लेबाज़ी ने सही साबित करते हुए दोनों ने राजस्थान रॉयल्स को बहुत तेज़ शुरुआत दी। आकाश सिंह ने गेंदबाज़ी की शुरुआत की तो जायसवाल ने उनकी गेंदों पर पहले ओवर में ही तीन चौके लगाकर माहौल बना दिया। दूसरा ओवर तुषार देशपांडे डालने आए पहले ओवर में 14 रन बने तो बटलर ने दूसरे ओवर में दो चौके के साथ 10 रन जुटाए। और जबरदस्त शुरुआत दी। तीसरे ओवर में जायसवाल ने फिर तीन चौके और एक छक्का जमाया. इस ओवर में 18 रन बने. ती...
चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। निधन के बाद केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। प्रकाश सिंह का मंगलवार देर शाम मोहाली के एक अस्पताल में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे लगातार विशेष चिकित्सकों का दल उनकी सेहत पर निगरानी बनाए हुए था।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त किया और अपने शोक संदेश में कहा कि "वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक रूप से काम किया और महत्वपूर्ण समय में राज्य को सहारा दिया।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व...
नई दिल्ली। 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने भूमि अभिलेखों के सुरक्षित विवरण रखने के लिए राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) को कार्यान्वित कर लिया है। भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) का कहना है कि इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में ई-पंजीकरण को प्रमुखता दी जा रही है या फिर राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने उपयोगकर्ता इंटरफेस/एपीआई के माध्यम से एनजीडीआरएस के राष्ट्रीय पोर्टल पर अपना डाटा साझा करना शुरू कर दिया है। भूमि संसाधन विभाग के भू सम्पति प्रभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विशिष्ट भूमि खण्ड पहचान संख्या (यूएलपीआईएन) या भू-आधार को 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अंगीकृत किया गया तथा 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा इसको प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर लागू किया गया है। कुछ राज्य स्वामित्व पोर्टल में यूएलपीआईएन (गांवों की आबाद...
नई दिल्ली। देश के इतिहास में पहली बार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सक्षम मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय ने देश भर में पहली बार जल स्रोतों की गणना की है। यह गणना भारत के जल संसाधनों की एक व्यापक सूची प्रदान करती है, जिसमें प्राकृतिक और मानव निर्मित जल स्रोत जैसे तालाब, टैंक, झील आदि के साथ-साथ जल स्रोतों पर अतिक्रमण से जुड़ा डेटा एकत्र करना शामिल है। जनगणना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच असमानताओं और अतिक्रमण के विभिन्न स्तरों पर भी प्रकाश डाला और देश के जल संसाधनों पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने रखी है।
यह गणना सभी जल स्रोतों के एक समग्र राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के क्रम में छठी लघु सिंचाई गणना के अनुरूप केंद्र प्रायोजित योजना “सिंचाई गणना” के तहत शुरू की गई थी। इसमें जलाशयों के प्रकार, उनकी स्थिति, अतिक्...
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज तीसरी शैक्षिक कार्य समूह (एडडब्ल्यूजी) की बैठक के अंतर्गत भविष्य के कार्य के बारे में अपनी तरह की एक अनूठी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव, श्री अतुल कुमार तिवारी; राजदूत अतुल केशप, अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष और दक्षिण एशिया में अमेरिका के वाणिज्यिक मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंद्रजीत बनर्जी; भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक श्री विपिन सोंढ़ी, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रौद्योगिकी मिशन; नवाचार और अनुसंधान तथा भविष्य के परिवहन फ्यूचर मोबिलिटी पर सीआईआई मिशन के अध्यक्ष और अशोक लेलैंड और जेसीबी इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एक्सेंचर रिसर्च के प्रबंध निदेशक राघव नरसाले उपस्थित थे। म...
नई दिल्ली
22 अप्रैल, 2023 को अपराह्न 5:25 बजे पत्र सूचना कार्यालय दिल्ली की ओर से पोस्ट किया गया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के विकास पर लोगों की प्रतिक्रिया के जवाब में कहा, “अरुणाचल प्रदेश के लोग असाधारण हैं। वे देशभक्ति की भावना में अविचल हैं। इस महान राज्य के लिए काम करना और इसकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने में मदद करना एक सम्मान की बात है। भारत सरकार और अरुणाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से, 22 अप्रैल, 2023 को संचार, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजीजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, संचार राज्य मंत्री श्री देवूसिंह चौहान और अरुणाचल के उप-मुख्यमंत्री श्री चाउना मीन के साथ केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 254, 4जी मोबाइल ...
नई दिल्ली। सेल-बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने सेल की झारखंड स्थित खानों और कोयला खदानों, सेंट्रल कोल सप्लाई ऑर्गनाइजेशन और सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट सहित सेल-बोकारो स्टील प्लांट में 5जी/ आईटी/ दूरसंचार और अन्य वायरलेस संचार प्रौद्योगिकियों के उपयोग की संभावनाओं को खोजने के लिए टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टैंट्स इंडिया लि. (टीसीआईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सेल के बोकारो स्टील प्लांट में 21 अप्रैल, 2023 को इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सेल-बीएसएल की ओर से कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) बी. के. तिवारी और टीसीआईएल की ओर से कार्यकारी निदेशक (आईटी और दूरसंचार) अलका सेलोट अस्थाना ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। सेल-बीएसएल ने टीसीआईएल की मदद से एक समर्पित 5जी नेटवर्क स्थापित करने की पहल करने वाला देश का पहला पीएसयू बनने की दिशा में ...