प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या उस वक़्त की गई जब प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के लिए ले जाया गया था।
बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी थे दोनों?
उमेशपाल हत्याकांड के अगले दिन यानी 25 फरवरी को माफिया अतीक के साथ ही कई के शूटरों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई।
इसमें उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, बरेली जेल में बंद भाई पूर्व विधायक अशरफ, मोहम्मद मुस्लिम, गुलाम, अतीक के बेटों और अतीक के अन्य सहयोगियों के खिलाफ साजिश, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में धूमनगंज थाने में मामला दर्ज कराया था। तहरीर पर पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी, 506, 34, विस्फोटक अधिनियम 1908 (3), आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 ...
भरतपुर। भरतपुर में कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे में आपस में ठन गई है और इसका नतीजा यह निकला है कि उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अपने ही इलाके में मंत्री जी की इजाजत से उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरूद्व के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर जातिगत वैमनस्यता फैलाने, भीड़ को उकसाने का आरोप है। पुलिस पर पथराव का भी आरोप लगा है। अम्बेडकर की मूर्ति की जगह महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग की जा रही है। जबकि मंत्री विश्वेन्द्र सिंह उस स्थान पर अम्बेडकर की मूर्ति लगा रहे हैं। मौके पर नामजद लोगों ने भीड़ को उकसाने एवं पुलिस से की धक्का-मुक्की को लेकर पुलिस ने नदबई थाना में धारा 147,149,186,353,505(2) व 153 क IPC में मामला दर्ज कराया गया है। सीओ नीतिराज सिंह इस मामले की तफ्तीश जुटे हैं। संतोष,मनुदेव व मुकेश का भी नाम FIR में दर्...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश भर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को भारत सरकार के तहत ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्यिक लिपिक सह टिकट लिपिक, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ लेखापाल, डाक सहायक, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स सहायक, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई / सुपरवाइजर, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, नर्स, परिवीक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस और अन्य जैसे पदों पर कार्य करने के लिए शामिल किया जाएगा। नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों...
Asad Ahmed: पिछले कुछ दिनों से फरार उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी माफ़िया अतीक़ अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एनकाउंटर में मार गिराया है।
यूपी एसटीएफ ने बताया गया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस दौरान झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में UPSTF टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों की मौत हो गई। उनके पास से विदेश में बने अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।...
Asad Ahmed: पिछले कुछ दिनों से फरार उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी माफ़िया अतीक़ अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एनकाउंटर में मार गिराया है।
यूपी एसटीएफ ने बताया गया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस दौरान झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में UPSTF टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों की मौत हो गई। उनके पास से विदेश में बने अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।
...
नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 29 मार्च, 2023 को शुरू हुई कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी के 7वें दौर के तहत नीलामी के लिए प्रस्तुत की गई कोयला खदानों के लिए आज यहां बोली-पूर्व बैठक आयोजित की। बोली-पूर्व बैठक की अध्यक्षता श्री एम नागाराजू, अपर सचिव और नामित प्राधिकारी, कोयला मंत्रालय ने की और इसमें 50 से भी अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 7वें दौर में कुल 106 कोयला खदानों की नीलामी के लिए पेशकश की जा रही है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और सीएमपीडीआईएल द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। श्री एम. नागाराजू ने बोलीदाताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने का अनुरोध किया। उन्होंने बोलीदाताओं को आवश्यक सहयोग देने के लिए कोयला मंत्रालय की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की और कोयला खदानों की व्यवहार्यता या लाभप्रदता को समझने अथवा इसका आकलन करने के लि...
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे एम्स गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में, वह एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (एएएचआईआई) का शिलान्यास भी करेंगे और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्ड वितरित करके ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। दोपहर लगभग 2:15 बजे, प्रधानमंत्री गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष्य में गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे, प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए गुवाहाटी के सरसजई स्टेडियम पहुंचेंगे जहां वह दस हजार से अधिक कलाकारों/बिहू नर्तको...
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शहीद स्मारक पर अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन किया। भले ही मौके पर माहौल बनाया गया कि पूर्ववति वसुंधरा की राज्य सरकार के भ्रष्टाचारों के खिलाफ जांच की मांग को लेकर अनशन था लेकिन हकीकत में सीधे तौर पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को टारगेट किया गया। सरकार के खिलाफ एक दिन का अनशन 5 घंटे में ही खत्म हो गया। मंगलवार शाम करीब पौने 4 बजे समर्थकों ने मिठाई खिलाकर पायलट का अनशन तुड़वाया। अनशन तोड़ने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा 'जनता के वादे होंगे पूरे, हर भ्रष्टाचार की हो जांच, राजस्थान का है दृढ़संकल्प, सत्य पर नहीं आने देंगे कोई आंच।' अनशन खत्म होने के बाद पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सांकेतिक अनशन किया है। उन्होंने कहा कि यदि बात संगठन की होती तो निश्चित ...
जयपुर। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ अब राजस्थान में भी कोरोना पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए संभावितों की सैम्पलिंग बढ़ाने और राज्य व जिलास्तर पर कोविड संबंधी आवश्यक जानकारियां-सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्षों को सक्रिय बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मॉक-ड्रिल, रिपोर्टिंग व अन्य उपचार सेवाओं में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। चिकित्सा शिक्षा सचिव टी.रविकांत तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ.पृथ्वी ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोविड नियंत्रण एवं प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में समस्त मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, चिकित्सालयों के अधीक्षक...
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान उस समय प्राप्त होने की संभावना है, जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएगा और यह भी कि इससे 2070 तक शुद्ध शून्य लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के निकट पहुंचने में सहायता मिलेगी। प्रतिशत केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुंबई में परमाणु ऊर्जा विभाग के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के एक समूह के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की।
मंत्री महोदय ने कहा कि परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा निर्धारित अन्य लक्ष्यों में वर्...