मैसूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में मैसूर विश्वविद्यालय में आयोजित 'प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) का भी शुभारंभ किया। उन्होंने ‘अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन’ तथा टाइगर रिजर्व के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन के पांचवें चक्र की एक सारांश रिपोर्ट का लोकार्पण किया, बाघों की संख्या की घोषणा की और अखिल भारतीय बाघ अनुमान (पाचवां चक्र) की सारांश रिपोर्ट जारी की। उन्होंने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत में बाघों की बढ़ती आबादी के गौरवपूर्ण क्षण की चर्चा की और खड़े होकर बाघों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर के आज 5...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में हैदराबाद के परेड ग्राउंड में आज 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। परियोजनाओं में हैदराबाद के बीबी नगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखना शामिल है। उन्होंने रेलवे से जुड़ी अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने तेलंगाना राज्य के विकास की गति को तेज करने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इससे पहले आज दिन में सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखा ...
नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) ने थल सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बलों की संपदाओं को शामिल करते हुए बड़े स्तर पर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स कवच’ का आयोजन किया। 23 फरवरी, 2023 को शुरू हुआ यह अभ्यास 7 अप्रैल, 2023 को संपन्न हो गया। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त युद्ध क्षमताओं और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को ठीक करना और सेनाओं के बीच अंतर परिचालन और संचालन तालमेल को बढ़ाना था। थल सेना की ‘शत्रुजीत ब्रिगेड’, आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन (एएफएसओडी), नौसेना के विशेष बलों और एएनसी के उभयचर सैनिकों ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक दूरस्थ द्वीप पर तट से दूर उभयचर लैंडिंग, हवाई संचालन, हेलीबोर्न संचालन और विशेष बलों के त्वरित प्रवेश से जुड़े बहु-डोमेन अभ्यास में भाग लिया। 'एक्स कवच' ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और अंडम...
नई दिल्ली। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 2020 में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार (एनएसए) का शुभारम्भ किया था, जो स्टार्टअप इकोसिस्टम में उत्कृष्ट स्टार्टअप्स और सक्षम बनाने वालों (एनेबलर्स) को पुरस्कृत करने और उन्हें पहचान देने के लिए है, जो अभिनव उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं और जहां सामाज पर उनके प्रभाव को रेखांकित किया जा सकता है। अब तक, तीन वर्षों के लिए स्टार्टअप्स और सक्षम बनाने वालों (एनेबलर्स) को पुरस्कृत किया जा चुका है, जिन्होंने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2023 से ‘लाइव’ कर दिए गए हैं और जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 है। विविध क्षेत्रों से जुड़े स्टार्टअप्स को पहचान देने और पुरस्कृत करने की विरासत को जारी रखते हुए, डीपीआईआईटी ने चौथे राष्ट्रीय स्...
नई दिल्ली। “केंद्र और राज्यों के लिए आवश्यक है कि वे सहयोग की भावना के साथ काम करना जारी रखें, जैसा कि कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए पिछली कोविड की लहरों के दौरान किया था।” केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत के दौरान यह बात कही। कोविड-19 की रोकथाम व प्रबंधन के लिए जन स्वास्थ्य से जुड़ी तैयारियों और कुछ राज्यों में हाल में मामलों में वृद्धि होने के मद्देनजर राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की उपस्थिति में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 के प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने ...
नई दिल्ली। देश में मार्च, 2023 के दौरान कोयला उत्पादन मार्च 2022 की तुलना में 96.26 मीट्रिक टन से 12.03 प्रतिशत बढ़कर 107.84 मीट्रिक टन हो गया है। कोयला मंत्रालय के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2023 के दौरान, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 4.06 प्रतिशत, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) ने 8.53 प्रतिशत और कैप्टिव खदानों/अन्य ने 81.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। देश की शीर्ष 37 कोयला उत्पादक खदानों में से 29 खदानों ने 100 प्रतिशत से अधिक उत्पादन किया और अन्य छह खदानों का उत्पादन 80 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। वहीं, मार्च 2022 की तुलना में मार्च 2023 के दौरान कोयले की पहुँच 7.49 प्रतिशत बढ़कर 83.18 मीट्रिक टन हो गई, जो मार्च 2022 के दौरान 77.38 मीट्रिक टन थी। मार्च 2023 के दौरान, कोल इंडिया लिमिटेड ने 64.15 मीट्रिक टन, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने 6.70 मीट्रिक टन और कैप्ट...
नई दिल्ली। भारत सरकार इस बात से अच्छी तरह से अवगत है और इसके साथ ही इस तथ्य को सदैव ध्यान में रखती है कि डेयरी देश में लाखों डेयरी किसानों के लिए सतत रूप से आजीविका का एक प्रमुख स्रोत है। यही नहीं, सरकार की सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का उद्देश्य इस स्रोत को और भी अधिक मजबूत करना है। हालांकि, यह एक कटु सच्चाई है कि मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी के बाद पौष्टिक, सुरक्षित और स्वच्छ दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग की वजह से डेयरी क्षेत्र में कुल मांग और आपूर्ति में कुछ अंतर देखा जा रहा है। बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ इस तथ्य पर विचार करते हुए कि आगामी ग्रीष्म ऋतु के सुस्त सीजन में दूध की आपूर्ति कम हो सकती है, कई डेयरी सहकारी समितियों की ओर से संरक्षित डेयरी उत्पादों जैसे कि मिल्क फैट और पाउडर के आयात की मांग की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए एनडीडीबी भ...
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस समझौते के अवसर पर लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि भारत एक प्राचीन सभ्यता है और इस वजह से भारत के इतिहास में ऐसे लाखों घटनाक्रम संरक्षित हैं, जिन्हें बताया जाना अभी शेष है। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन कहानियों का दायरा समय के साथ आगे बढ़ जाता है और यह आध्यात्मिकता से लेकर सॉफ्टवेयर तक, परंपराओं से लेकर वर्तमान चलन तक, लोक कथाओं से लेकर त्योहारों तक तथा ग्रामीण भारत से लेकर नये विकसित होते हुए भारत तक एक विशाल क्षेत्र को कवर करता है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में भारतीय सामग्री को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काफी सफलता मिली है और भारतीय अभिनेताओं ने विदेशी दर्शकों के बीच अपनी उच्च लोकप्रियता हासिल की है। केंद्रीय मंत्री ने भारत में मनोरंजन उद्योग के लिए अनुकूल माहौल बनाने के उद्देश्य से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री 8 अप्रैल, 2023 को लगभग 11:45 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12:15 बजे, हैदराबाद के परेड ग्राउंड में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे, जहां वे एम्स बीबीनगर, हैदराबाद की आधारशिला रखेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे और रेलवे से संबंधित अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर बाद करीब 3 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे चेन्नई एयरपोर्ट के न्यू इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शाम 4 बजे, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम के दौरान वे अन्य रेल परि...
कोलकाता। कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (एसएमपी कोलकाता) ने अपने 153 वर्षों के इतिहास में, पहली बार वित्त वर्ष 2022-23 में 65.66 मिलियन टन माल ढुलाई का संचालन किया है। यह अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई का रिकॉर्ड है। इसमें कोलकाता बंदरगाह प्रणाली और हल्दिया बंदरगाह परिसर शामिल हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह ने 2021-22 में 58.175 मिलियन टन के पिछले रिकॉर्ड से 12.87 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2022-23 में, श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता ने पिछले वर्षों की तुलना में 7.5 मिलियन टन की माल ढुलाई में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की, जो कि इसके इतिहास में उच्चतम वृद्धि है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह कोलकाता ने इससे पहले मंत्रालय के 61 मीट्रिक मिलियन टन माल ढुलाई के लक्ष्य को सामूहिक रूप से और एकल रूप से दोहरी बंदरगाह प्रणाली, हल्दिया बंदरगाह परिसर (3.3.2023 को 44.50...