India

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर का जेसीएसएसआई इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीता

नई दिल्ली। आरआईएनएल विशाखापत्तनम को एसएसओ रांची में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह और जेसीएसएसआई द्वारा 22-03-2023 को आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा पुरस्कार "इस्पात सुरक्षा पुरस्कार" प्राप्त हुए। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए बीएफ और कच्चे माल क्षेत्र में चार पुरस्कार जीते। रखरखाव और सेवा क्षेत्रों ने वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कार जीते। आरआईएनएल विशाखापत्तनम ने वर्ष 2022 के लिए "अनुबंध श्रम से जुड़ी शून्य घातक दुर्घटना" के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता। आरआईएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अतुल भट्ट और श्री ए. के. बागची, निदेशक (परियोजना) तथा अतिरिक्त प्रभार निदेशक (संचालन) ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीतने के लिए आरआईएनएल समूह की सराहना की। 'इस्पात...

सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को बनाया गया राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में एक बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर लोकसभा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव किया है। चित्तौड़गढ से सांसद सीपी जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। सीपी जोशी ने एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और वे लगातार संघ के नजदीक बने हुए हैं। सतीश पूनिया भी आरएसएस बैकग्राउंड से हैं, उनकी जगह भी उसी सियासी बैकग्राउंउ के नेता को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद में राजस्थान की राजनीति में एक नया समीकरण सेट होता दिखाई दे रहा है।...

भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी अनूठी पहल "मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो" के तहत पाठ्य योजनाओं की पहली श्रृंखला शुरू की

नई दिल्ली। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने एक अनूठी पहल "मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो" के तहत पाठ्य योजनाओं की पहली श्रृंखला शुरू की है। भारतीय मानक ब्यूरो अपनी इस नवीनतम पहल "लर्निंग साइंस वाया स्टैंडर्ड्स" के अंतर्गत, वैज्ञानिक अवधारणाओं, सिद्धांतों एवं नियमों के उपयोग को प्रदर्शित करने पर केंद्रित पाठ्य योजनाओं की एक श्रृंखला तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न उत्पादों के लिए स्पष्ट किये गए संबंधित भारतीय मानकों हेतु गुणवत्ता विशेषताओं के निर्माण, कार्य तथा परीक्षण में उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझाने में सहायता करना है। पाठ्य योजनाओं के विषय काफी हद तक दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले उत्पादों से संबंधित हैं और विषयवस्तु को पाठ्यक्रम के साथ-साथ औद्योगिक अनुप्रयोगों के भाग के रूप में शिक्षा में उनके विशेष महत्व के लिए वर्तमान प्रासंगिकत...

आयुष-क्षेत्र में योगदान देने वालों को आयुष मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने आयुष के क्षेत्र में योगदान देने वाले 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए मंगलवार शाम को एक सम्मान समारोह आयोजित किया। केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आयुष प्रणालियों को लोकप्रिय बनाने में योगदान देने के लिए श्री कमलेश पटेल (पद्म भूषण), अध्यक्ष, श्री राम चंद्र मिशन, हैदराबाद; डॉ. मनोरंजन साहू (पद्म श्री), प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सक और सर्जन और डॉ. गोपालसामी वेलुचामी (पद्म श्री), अनुभवी सिद्ध चिकित्सक को सम्मानित किया। आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने तीनों पद्म पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष मंत्रालय; श्री पी.के. पाठक, विशेष सचिव, आयुष मंत्रालय; श्री राहुल शर्मा, संयुक्त सचिव, आयुष मंत्रालय; वैद्य मनोज नेसारी, सलाहकार (एवाई), आयुष मंत्रालय, अन्य अधिकारी और गणमान...

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-NCR, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब 10:17 पर यह झटके महसूस किए गए। जिसके बाद में लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान रहा. सीस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक रात 10:17 बजे कालाफगन, अफगानिस्तान से 90 किमी की दूरी पर यह झटके महसूस किए गए।...

बहुउद्देश्यीय जलपोत निर्माण परियोजना के तहत बनने वाले दो जहाजों की नींव रखने की औपचारिक शुरुआत

नई दिल्ली। बहुउद्देश्यीय जलपोत (एमपीवी) निर्माण परियोजना के तहत बनने वाले दो जहाजों (यार्ड 18001 - समर्थक और यार्ड 18002 - उत्कर्ष) की नींव रखने का औपचारिक कार्यक्रम 20 मार्च 2023 को कट्टूपल्ली के एलएंडटी शिपयार्ड में आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता चीफ ऑफ मटेरियल वीएडीएम संदीप नैथानी ने सीडब्ल्यूपीएंडए वीएडीएम किरण देशमुख और एलएंडटी के हेड शिप बिल्डिंग बिजनेस श्री अशोक खेतान की उपस्थिति में की। इस अवसर पर भारतीय नौसेना तथा एलएंडटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। भारत सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' पहल के अनुरूप मार्च 2022 में एलएंडटी शिपयार्ड के साथ दो बहुउद्देश्यीय जलपोतों के निर्माण का अनुबंध किया गया था। कट्टूपल्ली के एलएंडटी शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के इस्तेमाल के लिए तैयार होने वाले ये पहले नौसैन्य जहाज होंगे। इन दोनों बहुउद्देश्यीय युद्धप...

आतंक का पर्याय बना लॉरेंस गैंग का गुर्गा ऋतिक बॉक्सर गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में फिरौती और वसूली के साथ आतंक का पर्याय बना खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर बताने वाला ऋतिक बॉक्सर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 28.1.2023 को G-Club में फायरिंग करने वाले मामले में पुलिस लगातार रितिक बॉक्सर के पीछे पड़ी हुई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा ऋतिक बॉक्सर नेपाल से पुलिस ने पकड़ा है। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रथम कैलाश विश्नोई ने प्रेसवार्ता करके बताया कि बदमाश रोहित गोदारा ने क्लब के मालिक अक्षय गुरनानी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। अवैध वसूली के लिए रितिक ने फायरिंग करके दहशत फैलाई और फरारी काटने के लिए नेपाल भाग गया था। रितिक बॉक्सर ने चार शूटर्स फायरिंग के लिए बीकानेर में आगरा से भिजवाए। बीकानेर से शूटर ऋषभ व विधि से...

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी

Amritpal Singh arrested: पंजाब से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आई है। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अभी भी सस्पेंस बरकरार है कि अमृतपाल कहां है। पिछले कई घंटों से पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह की खोजबीन में लगी थी और पुलिस के लिए अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक बड़ा सिरदर्द बने हुए थे लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद में आखिरकार अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले ही लिया है। ऐसी खबर लगातार आ रही है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए रविवार को लगातार दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा था, जिसमे बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी जूटे थे। इस बीच पंजाब सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाएं सोमवार दोपहर 12 बजे तक के लिए निलंबित कर दी हैं।उधर पंजाब पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और फर्ज...

OTT पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर, क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली गलौज को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर होने की बात कही है। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं जाएगी। ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मस् पर बढ़ते गाली-गलौज और अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है। अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की ज़रूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी विचार करेगा। क्योंकि इन प्लेटफ़ॉर्मस् को क्रिएटिविटी के लिए आज़ादी मिली थी, गाली गलौज के लिए अश्लीलता के लिए नहीं। और जब एक सीमा को कोई पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज असभ्यता क़तई स्वीकार नहीं हो सकती। इस पर जो भी ज़रूरी कार्यवाई करने की ज़रूरत होगी सरकार उस से पीछे नही...

छत्तीसगढ़ का ब्रॉड गेज नेटवर्क 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हुआ

नई दिल्ली। 2030 तक नेट जीरो कार्बन इमिटर यानी शून्य कार्बन उत्सर्जक का लक्ष्य हासिल करने के क्रम में, भारतीय रेल ने छत्तीसगढ़ में ब्रॉड गेज के मौजूदा नेटवर्क का 10 प्रतिशत विद्युतीकरण कर दिया है। 1,170 किमी रूट के विद्युतीकरण के परिणाम स्वरूप लाइन हॉल लागत घटने (लगभग 2.5 गुनी कम), भारी हॉलेज क्षमता, सेक्शनल क्षमता बढ़ने, इलेक्ट्रिक लोको की परिचालन और रखरखाव लागत घटने, ऊर्जा दक्षता और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटने से पर्यावरण अनुकूल परिवहन माध्यम बनने से विदेशी मुद्रा की बचत हो रही है। इसके अलावा, रेलवे की 100 प्रतिशत विद्युतीकृत नेटवर्क की नीति के क्रम में अब विद्युतीकरण के साथ ही नए ब्रॉड गेज नेटवर्क को मंजूरी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्र साउथ ईस्ट सेंट्रल और ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और कोरबा आदि छत्तीसगढ़ के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेश...