India

गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के लगभग 360 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के लगभग 360 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज चांदखेड़ा में GSRTC की 321 नई बसों का लोकार्पण, नारणपुरा में AMC द्वारा बनाए गए व्यायामशाला व पुस्तकालय का लोकार्पण और AMC द्वारा नवनिर्मित छरोडी झील का लोकार्पण भी किया। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार गुजरात में विकास के नए आयाम तय कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य राज्य में 25-50 करोड़ के विकास कार्यों की सराहना की जाती है, लेकिन गुजरात में हर महीने हजारों करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। श्री शाह ने क...

पिछले 9 सालों में देश से चोरी की गई 231 प्राचीन वस्तुएं भारत वापस लाई गईं

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद पिछले 9 वर्षों में देश से 231 चोरी की गई प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक, आजादी के लगभग 70 वर्षों के दौरान भारतीय मूल की केवल 13 अमूल्य धरोहरें ही पिछली सरकारों द्वारा विदेश से वापस लाई गई थीं । डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 के बाद कुल 231 वस्तुएं वापस लाई गई और जिनकी संख्या अब बढ़कर 244 प्राचीन वस्तुएं हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के और पुरावशेषों को लाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। मंत्री महोदय ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के माध्यम से...

सरकारी दफ्तर योजना भवन में 2 करोड़ 31 लाख से ज्यादा का केस मिला, 1 किलो सोना भी बरामद

जयपुर। राजस्थान सरकार के सरकारी दफ्तर योजना भवन में दो करोड़ 31 लाख से ज्यादा का केस मिला है। इसके अलावा 1 किलो सोना भी सरकारी अलमारी में रखा हुआ था। जैसे ही अलमारियां खोली गई और उसमें से इस धन की बरसात हुई तो हर कोई भौचक्का रह गया। आलम यह रहा कि आनन-फानन में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार के डीजीपी, जयपुर के पुलिस कमिश्नर और राजस्थान सरकार के एडीजी क्राइम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और इस मामले में 6 से 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह राशि किसी बड़े अधिकारी की है और रिश्वत के तौर पर ली गई है। किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए इस पैसे को सरकारी अलमारियों में रखा गया। योजना भवन में IT डिपार्टमेंट के बेसमेंट में रखी 2 अलमारी को खोलने का प्रयास किया गया तो यह खुलासा हुआ। उसमे लेपटॉप बैग और ट्रॉली वाला सूटकेस मिला, उसमें करेंसी नोट भरे थे।...

नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में आगामी राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्चुअल वॉकथ्रू का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में आगामी राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्चुअल वॉकथ्रू का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर टेक्नो मेला, संरक्षण प्रयोगशाला और प्रदर्शनियों को भी देखा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, 47वें अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उत्सव मनाने के क्रम में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी थीम है - 'संग्रहालय, स्थायित्व और कल्याण।‘ सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी। इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि जब भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, तो अंतर्राष्ट्रीय संग्रहा...

आरईसी ने अपना अब तक का सर्वाधिक तिमाही मुनाफा 3,001 करोड़ रूपये और वार्षिक मुनाफा 11,055 करोड़ रूपये अर्जित किया

नई दिल्ली। संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार और दबावग्रस्‍त संपत्तियों के समाधान के कारण आरईसी ने तिमाही और वार्षिक श्रेणी में अब तक का सर्वाधिक लाभ दर्ज किया है। आरईसी ने तिमाही 3,001 करोड़ रुपये और वार्षिक 11,055 करोड़ रूपये मुनाफा कमाया। आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज मुंबई में अपनी बैठक में 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए लेखापरीक्षित स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय परिणामों को स्‍वीकृति दे दी। इसके परिणामस्‍वरूप 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए ईपीएस (आय प्रति शेयर) 31 मार्च, 2022 को 38.02 प्रति शेयर की तुलना में 41.86 प्रति शेयर है। मुनाफे में वृद्धि के कारण नेट वर्थ 31 मार्च, 2023 को 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 57,680 करोड़ रुपये हो गया है। लोन बुक ने अपने विकास पथ को बनाए रखा है और 31 मार्च, 2022 को 3.85 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 4.35 ल...

भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत तीसरी 'एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप मीटिंग (ईटीडब्ल्यूजी)' आज मुंबई में संपन्न हुई

नई दिल्ली। इस तीन दिवसीय बैठक में जी-20 सदस्य देशों, विशेष आमंत्रित देशों और विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (एडीबी), विश्व आर्थिक मंच, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), क्लीन एनर्जी मिनिस्ट्रीयल (सीईएम), अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए), पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपीईसी), आसियान और पूर्वी एशिया के लिए आर्थिक अनुसंधान संस्थान (ईआरआईए), अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए), अंतर्राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी (आईआरईएलए), सस्टेनेबन एनर्जी फॉर ऑल, एशिया और प्रशांत हेतु संयुक्त राष्ट्र का आर्थिक और सामाजिक आयोग (यूएन-एस्केप), संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन (यूएनआईडीओ) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी देखी गई। तीसरी ईटीडब्ल्यूजी बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव श...

भारतीय वायुसेना की लॉजिस्टिक संगोष्ठी-लॉजिसेम-23 का आयोजन

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की राष्ट्रीय रसद प्रबंधन संगोष्ठी, लॉजिसेम-23 का आयोजन 16 मई 2023 को एएफ ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में किया गया, जिसका विषय 'व्यवधानों को दूर करते हुए रसद क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उभरती वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का लाभ उठाना' था। वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने इस सेमिनार का उद्घाटन किया और इसमें अपना मुख्य भाषण दिया। वायुसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं तेजी से जटिल होती जा रही हैं लेकिन परस्पर रूप से जुड़ी हुई हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की पांडुलिपियों और प्रौद्योगिकियों की प्रगति से प्रेरित हैं। रक्षा क्षेत्र में भी इस प्रवृत्ति का अपवाद नहीं है। भारतीय वायुसेना अपनी लड़ाकू क्षमता को सर्वश्रेष्ठ स्तर पर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण घटकों, उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति करने के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर...

भारतीय नौसेना के जहाजों का सिहानोकविले, कंबोडिया का दौरा

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली और सतपुड़ा, रियर एडमिरल गुरचरण सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट की कमान में, 14 मई 2023 को सिहानोकविले, कंबोडिया से रवाना हुए। तीन दिवसीय पोर्ट कॉल ने भारत के सौहार्दपूर्ण संबंधों और कंबोडिया साम्राज्य के साथ तेजी से बढ़ते सहयोग को प्रदर्शित किया। रक्षा मंत्रालय और रॉयल कंबोडियन सशस्त्र बलों के वरिष्ठ गणमान्यों के साथ बातचीत के अलावा, दोनों नौसेनाओं के कार्मिक पेशेवर, क्रॉस डेक यात्राओं और मैत्रीपूर्ण खेलों के आदान-प्रदान की एक विस्तृत श्रृंखला में शामिल हुए। मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) और अग्निशमन पर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए। जहाज आगंतुकों और कंबोडिया में भारतीय प्रवासी सदस्यों के लिए भी खुला था और इन्हें दोनों जहाजों का दौरा भी करवाया गया था। सफल पोर्ट कॉल ने आपसी समझ को बढ़ाया है और दोनों नौसेनाओं के बीच दोस्ती के बंधन को म...

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक ब्रसेल्स, बेल्जियम में

नई दिल्ली। भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक 16 मई 2023 को ब्रसेल्स, बेल्जियम में हो रही है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (ईएएम) और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (एमईआईटीवाई) के साथ वाणिज्य एवं उद्योग, वस्त्र, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल इसमें सह अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे। ईयू की तरफ से कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री डोंब्रोव्स्किस और सुश्री वेस्टेजर इसकी सह अध्यक्षता करेंगे। व्यापार, विश्वसनीय प्रौद्योगिकी और सुरक्षा से जुड़े गठजोड़ में रणनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक उच्च-स्तरीय समन्वय मंच बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अप्रैल, 2022 में नई दिल्ली में टीटीसी के गठन की घोषणा की थी। 15 मई 202...

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास 'समुद्र शक्ति -2023' का आयोजन

नई दिल्ली। भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास समुद्र शक्ति का चौथा संस्करण 14 से 19 मई 2023 तक आयोजित होना निर्धारित है। इस अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए आईएनएस कवारत्ती इंडोनेशिया के बाटम पहुंच गया है। कवारत्ती स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एएसडब्ल्यू लड़ाकू जलपोत है। अभ्यास समुद्र शक्ति -2023 में भारतीय नौसेना का एक डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और चेतक हेलीकॉप्टर भी भाग ले रहे हैं। इंडोनेशियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुदा, सीएन 235 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट और एएस565 पैंथर हेलीकॉप्टर द्वारा किया जा रहा है। अभ्यास समुद्र शक्ति का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता, जुड़ाव और आपसी सहयोग का विस्तार बढ़ाना है। इस अभ्यास के हार्बर चरण में एक-दूसरे के युद्धपोत का दौरा, पेशेवर विचार-विमर्श, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान करना और खेल ...