India

जीएसटी की शुरुआत के बाद से चौथी बार सकल जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये

जून, 2023 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,61,497 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें से सीजीएसटी 31,013 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 38,292 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 80,292 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 39,035 करोड़ रुपये समेत) है और उपकर 11,900 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,028 करोड़ रुपये समेत) है। सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी के रूप में 36,224 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के रूप में 30269 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। नियमित भुगतान के बाद, जून 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 67,237 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 68,561 करोड़ रुपये है। जून 2023 महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 12% अधिक है। इस महीने के दौरान, घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 18% अध...

उदयपुर में कन्हैयाला हत्याकांड मामले पर अमित शाह और सीएम गहलोत आमने सामने

जयपुर. राजस्थान की सियासत में एक बार फिर कन्हैयालाल हत्याकांड चर्चा में आ गया है। राजस्थान के उदयपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आडे हाथों लिया और राजस्थान सरकार पर मामले में निशाना साधा। शाह ने मंच से अपने भाषण में कहा कि गहलोत सरकार आरोपियों को पकड़ना ही नहीं चाहती थी और एनआईए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने उन्हें पकड़ लिया। उधर विधानसभा चुनावों से पहले धारदार हथियार से कन्हैयालाल की हत्या के मामले पर चुनावों से पहले सियासत तेज हो गई है। मामले पर तुरंत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पलटवार किया और शाह के इस बयान की निंदा की। शाह के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने ट्वीट में कहा यह उम्मीद की जाती है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं करेंगे, परन्तु उदयपुर में केन्द्रीय गृह ...

आईएनएस सुनयना ने मोज़ाम्बिक के बीरा में प्रवेश किया

नई दिल्ली। दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि पर स्थित आईएनएस सुनयना ने 28 जून, 2023 को मोजाम्बिक के पोर्ट बीरा में प्रवेश किया। जहाज का स्वागत सैन्य बैंड की धूमधाम के बीच मोजाम्बिक के नौसेना कर्मियों और प्रिटोरिया के डीए द्वारा किया गया। समुद्री साझेदारी और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने के लिए, दोनों नौसेनाएं पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस डेक दौरों और खेल आयोजनों में भाग लेंगी। यह जहाज भारतीय नौसेना के सामुदायिक लोक संपर्क कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगा। हार्बर चरण के संपन्न होने पर मोजाम्बिक नौसेना के साथ एक संयुक्त ईईजेड निगरानी की भी योजना बनाई गई है।...

चीनी सीजन 2023-24 के लिए गन्ना किसानों को चीनी मिलों द्वारा देय गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी

नई दिल्ली। गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट कमिटी ( सीसीईए ) ने 10.25 प्रतिशत की मूलभूत रिकवरी दर के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल पर चीनी सीजन 2023-24 ( अक्टूबर-सितंबर ) के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य ( एफआरपी ) को मंजूरी दे दी। 10.25 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.07 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम प्रदान करने और रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए एफआरपी में 3.07 रुपये प्रति क्विंटल की कमी करने को मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त, गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से सरकार ने यह भी निर्णय किया है कि उन चीनी मिलों के मामलों में कोई कटौती नहीं होगी जहां रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम है। ऐसे किसानों को चालू चीनी सीजन 2022-23 में 282.125 रुपये प्रति...

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्रालय और डीजीएचएस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और पर्याप्त गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रावधान की समीक्षा की। उन्हें आधार शिविर (बेस कैंप) और यात्रा के रास्ते में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा संबंधी देखभाल एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को यात्रियों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने में केन्द्र-शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर को पूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है ताकि इस कठिन यात्रा के दौरान यात्रीगण पूरी तरह स्वस्थ रहें और उनकी शारीरिक स्थिति अच्छी बनी रहे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रा के दौरान ...

पिछले 3 वर्षों में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) से खरीद में 10 गुना बढोतरी

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री, श्री पीयूष गोयल ने पिछले तीन वर्षों में सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) से खरीद में ''10 गुना'' बढोतरी रेखांकित की। श्री गोयल ने कल नई दिल्ली में जीईएम द्वारा आयोजित 'क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान समारोह 2023' में अपने संबोधन के दौरान परिवर्तन का उत्प्रेरक बनने के लिए जीईएम के सभी हितधारकों की प्रशंसा की। श्री पीयूष गोयल ने पुरस्कार विजेताओं के प्रयासों की सराहना की, जिनके योगदान से देश के सार्वजनिक खरीद परिदृश्य में रूपांतरकारी बदलाव आया है। श्री गोयल ने कहा कि जीईएम प्रौद्योगिकी और विश्लेषण का लाभ उठाकर समेकित, पारदर्शी और कुशल खरीद प्रणाली के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन को साकार करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे जीईएम ने पिछले 7 सालों में...

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित करता है

नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 (नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स) के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार साहसिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों की उपलब्धियों को पहचानने और युवाओं में सहनशक्ति, जोखिम लेने, सहयोगात्मक टीम वर्क की भावना विकसित करने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, तैयार और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए प्रोत्साहित करने के लिए "तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार" (टीएनएनएए) नामक राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार प्रदान करती है। टीएनएनएए 2022 के लिए नामांकन 15 जून, 2023 से 14 जुलाई, 2023 तक पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं। पुरस्कार के लिए दिशानिर्देश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की वेबसाइट पर निम्नलिखित URL https://yas.nic.in/youth-affairs/inviti...

एमक्यू-9बी ड्रोन की खरीद: भ्रामक खबरें अवांछित है

नई दिल्ली। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 15 जून, 2023 को विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) के माध्यम से अमेरिका से तीनों सेनाओं के लिए 31 एमक्यू-9बी (16 स्काई गार्डियन और 15 सी गार्डियन) हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्यूरेंस (एचएएलई) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की। स्‍वीकृति में संबंधित उपकरणों के खरीदे जाने वाले मानव रहित विमानों की संख्या शामिल थी। आवश्‍यकता की स्‍वीकृति के तहत अमेरिकी सरकार द्वारा प्रदान की गई 3,072 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत का उल्लेख किया है। हालांकि अमरीकी सरकार का नीतिगत अनुमोदन प्राप्त होने के बाद इसकी खरीद मूल्य को लेकर बातचीत की जाएगी। रक्षा मंत्रालय (एमओडी) जनरल एटॉमिक्स (जीए) द्वारा अन्य देशों को दी जाने वाली सर्वोत्तम कीमत के साथ अधिग्रहण लागत की तुलना करेगा। कार्य प्रगति पर है और न...

आईएनएस सुनयना ने मोम्बासा, केन्या का दौरा किया

नई दिल्ली। आईएनएस सुनयना ने ‘ओशन रिंग ऑफ योग’ विषय पर समुद्री पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में 20-23 जून 2023 तक मोम्बासा, केन्या का दौरा किया। जहाज के आगमन पर उसका स्वागत भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों ने किया। कमांडिंग ऑफिसर ने केन्या नौसेना के डिप्टी कमांडर, ब्रिगेडियर वाई. एस. अब्दी से मुलाकात की और संपूर्ण विश्व को एक साथ लाने की दिशा में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना कर्मियों और केन्याई रक्षा बलों की भागीदारी में एक संयुक्त योग सत्र का आयोजन किया गया। दोनों नौसेनाओं ने साझेदारी में एक समुद्री अभ्यास का आयोजन किया। भारत और केन्या की नौसेनाओं के चालक दलों ने बंदरगाह फेज के दौरान अग्निशमन और डैमेज कंट्रोल, बोर्डिंग अभ्यास, असंयमित खतरा सिमुलेशन तथा वीबीएसएस का अभ्यास किया। केन्या नौसेना ...

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर फैली फेक खबरें, सरकार ने किया खंडन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को ईआरएसएस 112 के साथ एकीकृत करने के सरकार के फैसले के बारे में कुछ सोशल मीडिया पोस्टों का जो, दुर्भावनापूर्ण है और तथ्यों पर आधारित नहीं है, का खंडन किया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि चाइल्ड लाइन सेवा हमेशा संकटग्रस्त और असुरक्षित परिस्थितियों में बच्चों के लिए सरकार समर्थित सेवा रही है। शुरुआत से ही सरकार ने बच्चों को प्राथमिकता दी है और अपने सहयोगी एनजीओ के माध्यम से चाइल्डलाइन संचालित करने के लिए मदर एनजीओ सीआईएफ या, ‘चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन’ को पूरी फन्डिंग दी है। चाइल्ड लाइन सेवाओं को ‘किशोर न्याय’ (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 2(25) के तहत संकट में फंसे बच्चों के लिए 24 घंटे की आपात कालीन पहुँच सेवा के रूप में परिभाषित किया गया है जो, उन्हें आपा...