India

हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र में कोरोना का बढ़ा कहर, कोरोना से निर्माणी अणि अखाड़ा के महामंडलेश्वर की मौत

उत्तराखंड। कोरोना अपना कहर अब हरिद्वार में भी दिखाने लगा है। हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 613 नए केस सामने आए। इससे पहले 13 अप्रैल को हरिद्वार में कोरोना के 594 नए मामले सामने आए तो 14 अप्रैल को 525 नए मामले आए थे। राज्य के कोरोना कंट्रोल रूम के मुताबिक 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक हरिद्वार में कोरोना के 2,167 नए मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ दी है। महाकुंभ क्षेत्र में कई साधु संन्यासी कोरोना पॉजिटिव हैं। इन्हीं में से आज निर्माणी अणि अखाड़ा के महामंडलेश्वर की कोरोना से मौत हो गई. जैसे जैसे टेस्ट बढ़ रहे हैं, नए मामलों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2,220 नए मामले सामने आए ...

कोरोना वॉरियर्स एलपीजी डिलीवरी स्टाफ का जल्द हो वैक्सीनेशन , एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फ़ेडरेशन ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर की मांग

नई दिल्ली (आलोक शर्मा). एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फ़ेडरेशन (LPG distributors federation) ने एलपीजी सिलेंडर डिलीवर करने वाले स्टाफ के भी कोरोना वॉरियर्स के तौर पर तुरंत वैक्सीनेशन कराने की मांग केन्द्र सरकार के समक्ष रखी है। ताकि डोर टू डोर एलपीजी सिलेंडर सप्लाई करने वाला यह डिलीवरी स्टाफ ना केवल कोरोना संक्रमण के खतरे से खुद सुरक्षित रहे बल्कि किसी दूसरे के लिए कोरोना स्प्रेडर का कारण भी ना बने. फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया (Federation of LPG distributors of India) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. वी. राव (PV RAO) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर तुरंत हर आयु वर्ग के डिलीवरी बॉय के वैक्सीनेशन की मांग की है. राव का कहना है कि देश में ज्यादातर डिलीवरी स्टाफ 45 वर्ष से कम आयु का है। दिनभर पूरे देश में करोड़ों घरों और व्यवसायिक संस्थानों में यह डिलीवरी स्टाफ...

भारत में रिकॉर्ड 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस मिले! अमेरिका और ब्राज़ील जैसी स्थिति की ओर बढ़ता देश

नई दिल्ली। भारत में 15 अप्रैल की सुबह पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,00,739 नए मामले सामने आए, जो काफी चिंता है विषय है। पहली बार 24 घंटे में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं 1,038 की मौत भी हुई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 और कुल मौतों की संख्या 1,73,123 पहुंच चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है। देश में कुल 11,44,93,238 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई। भारत में 2 लाख के करीब मामले सामने आए हैं, जबकि 10 दिन पहले देश में दैनिक मामले 1 लाख थे। यानी सिर्फ 10 दिनों में संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा एक लाख से 2 लाख पहुंच गया है। इससे पहले अमिरिका में दैनिक मामले 1 लाख से 2 लाख पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था। अमेरिका में पिछले साल 30 अक्टूबर को 1 लाख दैनिक मामले सामन...

राजस्थान सरकार ने पूरे प्रदेश में शाम 6 से सुबह 5 तक लगाया नाईट कर्फ्यू, धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद

जयपुर। राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच में राज्य सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत पूरे राज्य में शाम 6:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। बड़ी बात यह है कि अब 5:00 बजे ही बाजार और प्रतिष्ठान बंद करने होंगे। इससे पहले सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक नाईट कर्फ्यू को सुबह 6:00 तक रखा गया था लेकिन लंबे विचार-विमर्श के बाद में इसे फिर से 1 घंटे घटाने का फैसला किया गया और संशोधित गाइडलाइन जारी की गई।  पहले इसे शहरी क्षेत्र में लागू किया गया था लेकिन अब पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इसके अलावा सभी धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद रहेंगे। मंदिर संचालकों द्वारा ही नियमित पूजा पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह में संख्या 50 की सीमित कर दी गई है। सरकारी ऑफिस अब 4 बजे बन्द होंगे। अंतिम संस्का...

कोरोना संकट के बीच राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित

जयपुर. कोरोना संकटकाल के बीच राजस्थान सरकार ने दसवीं और बाहरवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. आठवीं, नवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स अगली कक्षा में प्रमोट होंगे. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम गहलोत की बुधवार को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ हुई वीसी में यह इच्छा प्रकट की थी कि मौजूदा स्थिति में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा है निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार कराया जाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय भी लिया जाना चाहिए।...

उपचुनावों में सहाड़ा से भाजपा प्रत्याशी रतन लाल जाट कोरोना पॉजिटिव, आर यू एच एस जयपुर में किया रेफर

 जयपुर.  सहाड़ा उपचुनाव के अंतिम दौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ रतन लाल जाट कोरोना पॉजिटिव हो गए. सहाड़ा उप चुनाव प्रभारी व चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सहाडा उपचुनाव मै भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रतनलाल जाट  कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण ध्यान रखते हुए भी कोरोना जांच करवाने पर पॉजिटिव पाए गए. उन्हें गंगापुर से आरयूएचएस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल, जयपुर भर्ती करवाया जा रहा है. जाट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कहां की सहाड़ा की जनता से चुनाव के दौरान मिला स्नेह एवं आशीर्वाद से वह अतिशीघ्र स्वस्थ होकर सहाड़ा की जनता के बीच आकर सेवा करेंगे उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता मेरी चुनाव के समय अनुपस्थिति का एहसास नहीं होने देंगे।...

देश में वैक्सीन चोरी का पहला मामला, राजस्थान के सरकारी कावंटिया अस्पताल से 320 वैक्सीन की डोज चोरी 

जयपुर. एक ओर जहां राजस्थान सरकार प्रदेश में लगातार कोविड वैक्सीन की कमी को लेकर चिंतित है, लगातार केन्द्र से वैक्सीन की मांग की जा रही है. वहीं दूसरी ओर आलम यह है कि जयपुर के सरकारी कांवटिया अस्पताल से 320 कोरोना वैक्सीन की डोज ही गायब हो गई है. अस्पताल प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी  मिली तो होश फाख्ता हो गए. पहले तो मामले को चुपचाप दबाने की कोशिश की गई लेकिन जैसे ही मामला सामने आया तो अब मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है. और वैक्सीन चोरों का पता लगाने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई गई है. माना जा रहा है कि इस वैक्सीन के गायब होने से  जुडे खेल में अस्पताल का ही स्टाफ शामिल है. जिसने या तो ब्लैक में या अपने ही चहेतों को यह  वैक्सीन उपलब्ध करवा दी है. अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. कावंटिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन ने शास्त्री नगर थाने में व...

CBSE 10 वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टली

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच CBSE 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें ये फैसला लिया गया है. शिक्षा मंत्री ने ट्विट कर जानकारी दी कि कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल 1 जून 2021 को देश में कोरोना की स्थिति को देखकर तैयार किया जाएगा। तय समय से 15 दिन पहले स्टूडेंट्स को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।...

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान सरकार ने Remdesivir, Tocilizumab इंजेक्शन की खुली बिक्री पर लगाई रोक

जयपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान सरकार ने Remdesivir, Tocilizumab इंजेक्शन की खुली बिक्री पर लगाई रोक। इंजेक्शन के किसी भी तरह से ओवर द काउंटर बेचान पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शासन सचिन सिद्धार्थ महाजन ने आदेश जारी कर लगाई रोक। अब केवल राज्य सरकार के कोविड ट्रीटमेंट हेतु अनुमोदित निजी क्षेत्र अथवा जिनको संबंधित जिले के जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो, वो चिकित्सालय ही इनकी मांग कर सकेंगे।...

कोरोना के कत्लेआम से पस्त महाराष्ट्र सरकार ने लगाया आंशिक लॉकडाउन, बिना जरूरी काम के बाहर निकलने पर लगाई रोक

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते कत्लेआम के बीच फुल लॉकडाउन की घोषणा नहीं कि गई है लेकिन आंशिक लॉकडाउन जैसे सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। कोरोना अनकंट्रोल होने के बाद में CM उद्धव ठाकरे सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए यह फैसला किया है। इस कड़ी में कल रात 8 बजे से महाराष्ट्र में और सख्त नियम लागू किए गए हैं। पूरे राज्य में धारा 144 लागू की गई। अगले 15 दिन तक संचार बंदी लागू की गई है। बिना जरूरी काम के घर के बाहर निकलने पर पाबंदी। ब्रेक द चैन अभियान चलाया जाएगा। दफ्तर बंद रहेंगे work-from-home चलता रहेगा। कोरोना बेकाबू होते देख महाराष्ट्र में सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थान, गतिविधियाँ बंद रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। यह प्रतिबंध 14 अप्रैल को रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगे। सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और...