India

भारत में कोरोना का कहर, न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाई रोक

नई दिल्ली। भारत में फिलहाल कोरोना वायरस एक बार फिर बेकाबू हो गया है इसके बाद भारत के हालात को देखते हुए न्यूज़ीलैंड ने अहम फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है, ये रोक 11 अप्रैल से शुरू होगी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने ऐलान किया है कि भारत से आने वाले लोगों की एंट्री 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोक दी गई है। ये नियम न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल शाम चार बजे से लागू कर दिया जाएगा। बता दें पिछले 24 घंटे में देश में सवा लाख पार नए मामले आए हैं। एक दिन में 1,26,789 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 685 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। वहीं, मौत की बात करें तो इस वायरस से अब तक 1,66,862 लोगों की मौत हुई है। अभी देश में कोरोना के सक्रिय मामले 9,10,319 हैं, जिनका इला...

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 67 IAS अधिकारी बदले

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात 67 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में 67 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। टोंक,प्रतापगढ़, जालौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चित्तौड़, बाड़मेर और भरतपुर 8 जिलों के कलेक्टर, जयपुर और उदयपुर के संभागीय आयुक्त को बदला गया है। राजेंद्र भट्ट को आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लगाया है। वर्ष 1989 बैच के मुख्य सचिव निरंजन आर्य के आधीन वर्ष 1988 बैच के आईएएस सुबोध अग्रवाल को लगाया गया है। इससे पहले भी परमेश्वर कुमार को कनिष्ठ सी एस के तहत सचिवालय में पद स्थापित किया था। ...

भारत में कोरोना ने तोड़े अब तक के इतिहास के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 1.15 लाख से ज्यादा केस

दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर पहली से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है. आलम यह है कि देश में जब से कोरोना शुरू हुआ है तब से अब तक के सबसे ज्यादा मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं. इसके साथ ही पूरे देश में चिंताएं बढ़ गई हैं. इतना ही नहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे की बड़ी बातें: 1- भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,15,736 नए मामले सामने आए. 2- अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,28,01,785 हुई. 3- 24 घंटों में 630 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,66,177 हो गई है. 4- देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,43,473 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,17,92,135 है. 5- देश में अब तक कुल 8,70,77,474 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है....

BYJU's ने आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड का 7,500 करोड़ में अधिग्रहण किया

मुंबई। भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप बायजू ने आकाश एजुकेशन सर्विसेज का अधिग्रहण कर लिया है। BYJU's ने आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड (एईएसएल) के अधिग्रहण की पुष्टि की है। देश भर में अपनी खास पहचान रखने वाले अकाश इंस्टीट्यूट की यह डील पिछले सप्ताह नकदी और स्टॉक के रूप में लगभग 1 अरब डॉलर (करीब 7300 करोड़ रुपये) पर तय हुई थी। बताया जा रहा है कि यह दुनिया में एडटेक सेक्टर की सबसे बड़ी डील में से एक है। आकाश एजुकेशन सर्विसेज इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कंपनी है। हालांकि इस अधिग्रहण के बाद भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड एक अलग यूनिट के रूप में काम करता रहेगा, जिसे उनके फाउंडर जेसी चौधरी और आकाश चौधरी लीड करेंगे।...

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना

नई दिल्ली। देश के अगले मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना होंगे। लंबा न्यायिक अनुभव रखने वाले रमन्ना की नियुक्ति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। जस्टिस नथालापति वेंकट रमना भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब 24 अप्रैल को जस्टिस रमना शपथ लेंगे. जस्टिस रमना वर्तमान चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं. 24 मार्च को वर्तमान चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी थी.जस्टिस एनवी रमना का पूरा नाम नथालपति वेंकट रमण हैं. जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गाँव में एक कृषि परिवार में हुआ था. वह दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी थे. उन्होंने आंध्र प्रदेश न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी काम...

राजस्थान में इस साल के कोरोना से जुड़े सभी आंकड़े ध्वस्त

जयपुर। राजस्थान में इस साल के कोरोना से जुड़े सभी आंकड़े ध्वस्त हो गए हैं। 5 अप्रैल 2021 को कोरोना के 2,429 के सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। अब राजस्थान में कुल 14 हजार 768 एक्टिव केस हो गए है।जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा 528 केस मिले। राज्य में रविवार को 1729 केस सामने आए थे। यानी कि रविवार की तुलना में भी सोमवार को 700 केस ज्यादा आए। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में सोमवार को सर्वाधिक 528 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, जोधपुर में 320, उदयपुर में 198, डूंगरपुर में 124, चितौड़गढ़ में 113, अलवर में 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में कोरोना से 12 और रोगियों की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक 2841 व्यक्तियों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या भी तेजी से बढ़ते हुए 14 हजार 768 हो गई है।...

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पद से इस्तीफा दिया

मुम्बई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया है। CM ने फिलहाल गृह विभाग अब खुद के पास रखा है। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई (CBI) को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए कहा था। अनिल देशमुख ने ट्वीट कर लिखा कि अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रहा हूँ पद पर बने रहना नैतिकता के खिलाफ है। 100 करोड़ रुपये हर माह मांगते थे गृहमंत्री: पूर्व मुम्बई पुलिस कमिश्नर बता दें कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने बीते दिनों एक चिट्ठी लिख कर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया था. इसी के बाद से ही अनिल देशमुख हर किसी के निशाने पर थे. परमबीर झूठ बोल रहे हैं, नहीं कहा 100 करोड रुपए कलेक...

भारत में कोरोना हुआ बेकाबू, तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा रोगी मिले

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर से बेकाबू हो चली है. और केस बढ़ने की रफ्तार बेकाबू भी इस कदर हो रही कि रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है. देश में पहली बार 24 घंटे के भीतर एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस दर्ज किए गए हैं. राज्यों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह भारत में कोरोना वायरस के 1.03 लाख नए मामले सामने आए हैं. देश में इससे पहले 16 सितंबर, 2020 को सबसे अधिक मामले सामने आए थे, तब एक दिन में 97,894 केस दर्ज किए गए थे. यानी स्थिति अब पहले से भी ज्यादा भयावह है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,03,558 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,25,89,067 हुई. 478 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,65,101 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,41,830 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,82,136 है. देश में कुल 7,91,05,...

1001 करोड़ रुपये में देश का सबसे महंगा बंगला खरीदा राजस्थान मूल के इस व्यवसायी ने, जानें कौन है वो?

मुंबई (अशोक खण्डूजा). एक बंगला बने न्यारा। यह हर किसी का सपना होता है। और बात जब देश के सबसे महंगे घर (India's most expensive Bungalow) की हो तो बात ही निराली है। जाहिर सी बात है देश का सबसे महंगा बंगला कई बेहतरीन सुविधाओं को जन्नत की तरह अपने में समेटे हुए ही होगा।ऐसा ही एक बंगला 10 करोड़ नहीं, 20 करोड़ नहीं, 50 करोड़ नहीं, 500 करोड़ नहीं बल्कि 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा में खरीदा गया है। आप देश में महंगे इस बंगले (Bungalow) की कीमत को जानकर अचंभित जरूर हुए होंगे लेकिन एक और बड़ी बात यह है कि आखिर यह बंगला खरीदा किसने है? आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि देश का सबसे महंगा बंगला पूरे 1001 करोड़ रु. में किसी और ने नहीं बल्कि राजस्थान के बीकानेर मूल के व्यवसायी और डी-मार्ट के संस्थापक (D-Mart founder) राधा किशन दमानी (Radhakishan Damani) ने अपने छोटे भाई गोपी किशन दमानी (Gopikishan da...

खतरा बढ़ा, शहरी क्षेत्र में 1 से 9वीं तक कक्षाएं नहीं लगेंगी. जिम, सिनेमा हॉल बंद, शादी में 100 से ज्यादा मेहमानों पर पाबंदी

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान में कोरोना संकटकाल से निपटने के लिए कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं. इसके तहत शहरी क्षेत्र में 1 से कक्षा 9 तक की क्लासेज फिलहाल बंद रहेंगी। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया था कि'कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकना एवं जीवन बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोविड-19 एवं वैक्सीनेशन को लेकर निवास पर हुई समीक्षा बैठक के बाद निर्णय लिया है कि अगले 15 दिन के लिए सख्त फैसले लिए जाएंगे और इस सम्बन्ध में डिटेल्ड गाइडलाइन, SOP शीघ्र जारी की जाएगी।' नई कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक प्रदेश में स्विमिंग पूल और जिम को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन पार्क बंद रखे जाएंगे। इसके अलावा रेस्टोरेंट और होटलों में भी नाइट कर्फ्यू की पालना सख्ती से कराई...