India

भारत में कोरोना हुआ बेकाबू, तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा रोगी मिले

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर से बेकाबू हो चली है. और केस बढ़ने की रफ्तार बेकाबू भी इस कदर हो रही कि रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है. देश में पहली बार 24 घंटे के भीतर एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस दर्ज किए गए हैं. राज्यों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह भारत में कोरोना वायरस के 1.03 लाख नए मामले सामने आए हैं. देश में इससे पहले 16 सितंबर, 2020 को सबसे अधिक मामले सामने आए थे, तब एक दिन में 97,894 केस दर्ज किए गए थे. यानी स्थिति अब पहले से भी ज्यादा भयावह है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,03,558 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,25,89,067 हुई. 478 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,65,101 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,41,830 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,82,136 है. देश में कुल 7,91,05,...

1001 करोड़ रुपये में देश का सबसे महंगा बंगला खरीदा राजस्थान मूल के इस व्यवसायी ने, जानें कौन है वो?

मुंबई (अशोक खण्डूजा). एक बंगला बने न्यारा। यह हर किसी का सपना होता है। और बात जब देश के सबसे महंगे घर (India's most expensive Bungalow) की हो तो बात ही निराली है। जाहिर सी बात है देश का सबसे महंगा बंगला कई बेहतरीन सुविधाओं को जन्नत की तरह अपने में समेटे हुए ही होगा।ऐसा ही एक बंगला 10 करोड़ नहीं, 20 करोड़ नहीं, 50 करोड़ नहीं, 500 करोड़ नहीं बल्कि 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा में खरीदा गया है। आप देश में महंगे इस बंगले (Bungalow) की कीमत को जानकर अचंभित जरूर हुए होंगे लेकिन एक और बड़ी बात यह है कि आखिर यह बंगला खरीदा किसने है? आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि देश का सबसे महंगा बंगला पूरे 1001 करोड़ रु. में किसी और ने नहीं बल्कि राजस्थान के बीकानेर मूल के व्यवसायी और डी-मार्ट के संस्थापक (D-Mart founder) राधा किशन दमानी (Radhakishan Damani) ने अपने छोटे भाई गोपी किशन दमानी (Gopikishan da...

खतरा बढ़ा, शहरी क्षेत्र में 1 से 9वीं तक कक्षाएं नहीं लगेंगी. जिम, सिनेमा हॉल बंद, शादी में 100 से ज्यादा मेहमानों पर पाबंदी

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान में कोरोना संकटकाल से निपटने के लिए कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं. इसके तहत शहरी क्षेत्र में 1 से कक्षा 9 तक की क्लासेज फिलहाल बंद रहेंगी। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया था कि'कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकना एवं जीवन बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोविड-19 एवं वैक्सीनेशन को लेकर निवास पर हुई समीक्षा बैठक के बाद निर्णय लिया है कि अगले 15 दिन के लिए सख्त फैसले लिए जाएंगे और इस सम्बन्ध में डिटेल्ड गाइडलाइन, SOP शीघ्र जारी की जाएगी।' नई कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक प्रदेश में स्विमिंग पूल और जिम को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन पार्क बंद रखे जाएंगे। इसके अलावा रेस्टोरेंट और होटलों में भी नाइट कर्फ्यू की पालना सख्ती से कराई...

CRPF, पुलिस के आलाधिकारियों की कमजोर प्लानिंग बनी छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवानों की शहादत का कारण

छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में हुए नक्सलियों के हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हो गए हैं. इस एनकाउंटर में 9 नक्सली भी मारे गए हैं. बस्तर के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया था। बीजापुर एसपी ने बताया कि हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं। करीब 30 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद 21 जवान लापता हैं। शहीद जवानों की संख्या 24 होने की आशंका है। ग्राउंड जीरो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 20 जवानों के शव अभी भी घटनास्थल पर ही दिखाई दे रहे हैं। यहां रेस्क्यू टीम अभी भी नहीं पहुंची है। बता दें कि 20 दिन पहले यहां नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की जानकारी मिली थी। लेकिन इस बीच करीब 700 जवानों को नक्सलियों ने बीजापुर के तर्रेम इलाके में जोनागुड़ा पहाड़ियों के पास घेर लिया था। करीब 5 घंटे चली मुठभेड़ में 9 नक्सली भी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि CRPF के...

बॉलीवुड स्टार अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में

मुम्बई. खतरों के खिलाड़ी और बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है. साथ ही उन्होंने लोगों से भी कोरोना के संकट काल में सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद में मैंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है और मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आए हैं वह भी खुद का टेस्ट जरूर कराएं.'...

कोरोना का कहर, अगले 15 दिन के लिए सख्त फैसले लिए जाएंगे, नई गाइडलाइन और SOP शीघ्र जारी की जाएगी: CM गहलोत

जयपुर. 'कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकना एवं जीवन बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोविड-19 एवं वैक्सीनेशन को लेकर निवास पर हुई समीक्षा बैठक के बाद निर्णय लिया है कि अगले 15 दिन के लिए सख्त फैसले लिए जाएंगे और इस सम्बन्ध में डिटेल्ड गाइडलाइन, SOP शीघ्र जारी की जाएगी।' कोरोना के बढ़ते संक्रमण और खतरे को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह ट्वीट किया है। उसके बाद में जल्द ही कोरोना कंट्रोल के लिए नई गाइडलाइंस जारी होने वाली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वो मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने, बार बार हाथ धोने जैसे कोविड प्रोटोकॉल की गंभीरता से पालन करें और टीकाकरण करवाएं। सीएम गहलोत ने कहा कि मास्क और वैक्सीन दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। साथ ही गहलोत ने बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए सख्त क...

कोरोना का कहर, कब्रिस्तान छोटे पड़े, भारत भी हालात देखकर अलर्ट

ब्राजील(आलोक शर्मा). दुनियाभर में कोरोना का कहर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। अमेरिका के बाद ब्राजील में सबसे बुरे हालात हैं। यहां प्रतिदिन होने वाली मौतों के बाद आलम यह हो चुका है कि कब्रगाह छोटे पढ़ने लगे हैं। शव दफनाने के लिए जगह नहीं बची है। कुछ इलाकों में ऐसे भी दृश्य देखे जा रहे हैं कि पुराने शवों के कंकाल निकालकर उनके स्थान पर फिर से नए शव दफनाए जा रहे हैं। ब्राजील में लगातार हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण यहां इतनी ज्यादा मौतें हो रही है कि मजबूरन पुरानी कब्रों को खोद कर शवों को दफनाया जा रहा है। ब्राजील में अभी तक कोरोना से 3 लाख 28 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और लगाातार मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। दुनिया का सबसे सघन आबादी वाले शहर साओ पालो भी ब्राजील में ही है और यहां इस शहर के नए काशोइरिन्हा सीमेट्री की तस्वीरें दिल दहला देन...

राकेश टिकैत पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार, गहलोत बोले सख्त कार्रवाई होगी

जयपुर. केंद्र के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में महापंचायत कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में हमला हुआ. सभा को संबोधित कर निकले टिकैत के काफिले पर हमले के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इस हमले में किसी जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन टिकैत की गाड़ी के शीशे टूट गए. टिकैत ने जहां इस मामले में भाजपा पर आरोप लगाया वहीं दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सख्ती दिखाते हुए इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'अलवर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत जी के काफिले पर BJP के लोगों द्वारा हमला निंदनीय है,दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। BJP किसान आंदोलन की शुरुआत से ही किसानों के हक़ में संघर्ष करने वालों के प्रति अनर्गल बयानबाजी, अलोकतांत्रिक बर्ताव कर र...

Whats app में मिलेगा अब नया फीचर, अपने ऐप में कलर को संशोधित करने का मिलेगा मौका

नई दिल्ली. Whatsapp में चैटिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होने जा रहा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप की चैटिंग का कलर बदल सकेंगे। जिससे टेक्स्ट और अट्रैक्टिव हो जाएगा। व्हाट्सएप से संबंधित अपडेट की जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस अपकमिंग फीचर्स की जानकारी दी है। यह नई सुविधा व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को चैट बॉक्स में रंगों को संशोधित करने और स्क्रीन पर हरे रंग की एक गहरी छाया चुनने का मौका देगी। बता दें कि प्राइवेसी की मुद्दे पर लगातार आलोचना का शिकार होने के बावजूद WhatsApp कई अन्य नई और रोमांचक विशेषताओं पर काम कर रहा है। हाल ही में यह भी बताया गया था कि व्हाट्सएप एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को अपनी सुविधानुसार ध्वनि संदेशों की प्लेबैक गति को बदलने की अनुमति देगा। फीचर अभी बीटा में है जिसे वर्तमान में iOS उपयोगकर्ताओं के लिए विकसित किया जा रहा है। इस फीच...

कोरोना की दूसरी लहर में अधिकांश मरीज असिंप्टोमैटिक, राजस्थान CM गहलोत ने जताई चिंता, कहा- अभी कोरोना वायरस पहले से भी खतरनाक

जयपुर. 'कोरोना की दूसरी लहर में आ रहे अधिकांश मरीज बिना लक्षणों वाले (असिंप्टोमैटिक) हैं। पहले मरीज में लक्षण दिखते थे जिससे उनकी पहचान कर क्वारंटीन करना आसान था। बिना लक्षणों वाले मरीजों की पहचान बिना टेस्ट के मुश्किल है। ऐसे मरीज को स्वयं के संक्रमित होने का भी अंदाजा नहीं होता। असिंप्टोमैटिक मरीज जानकारी के अभाव में बिना प्रोटोकॉल का पालन किए घूमते रहते हैं जिससे दूसरे लोगों में तेजी से संक्रमण फैलता है। ऐसी परिस्थिति में सभी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करना चाहिए लेकिन आमजन कोविड प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही कर रहे हैं।' यह बात राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कही। कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'प्रदेश में 16 फरवरी को एक दिन में कोरोना के सिर्फ 60 नए मामले आए थे लेकिन 1 अप्रेल को ...