कोटा. महाराष्ट्र के डोंगरी में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्टरी की देख-रेख करने वाले दानिश चिकना को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार रात को कोटा से दानिश को पकड़ा गया. कोटा पुलिस और एनसीबी के संयुक्त अभियान में दानिश चिकना को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दानिश की कार से ड्रग्स बरामद किए गए हैं. पुलिस ने दानिश के खिलाफ हत्या समेत छह मामले दर्ज किए हैं.
बताया जा रहा है कि दानिश लंबे समय से राजस्थान में भी दाऊद का ड्रग का कारोबार संभाल रहा था. इस सूचना के बाद में यह पूरी कार्रवाई की गई. दानिश चिकना राजस्थान के अलावा भी कई अन्य राज्य में सक्रिय था....
मुम्बई. कोरोना वायरस से संक्रमित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं. इस बात की जानकारी देते हुए सचिन ने ट्वीट कर बताया कि 'डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं. मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा.'
बता दें कि सचिन कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. 27 मार्च को वह कोरोना संक्रमित हुए थे. उधर सचिन के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है,'वह 2 दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि 'चिंता करने की कोई बात नहीं है.'...
जयपुर. कोरोना संकट काल (corona) में राजस्थान में बीयर की बिक्री में (beer sale in Rajasthan) आई जबरदस्त गिरावट से राजस्थान सरकार को बड़ा रेवेन्यू घाटा हुआ. ऐसे में घटते रेवेन्यू (revenue) को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नई आबकारी नीति 2021-22 में अतिरिक्त आबकारी शुल्क और एमआरपी (MRP) में कमी के साथ कोविड सरचार्ज को हटा दिया जिसके बाद से अब राजस्थान में बीयर 30 से 35 रुपए तक सस्ती हो गई है. 1 अप्रैल से राजस्थान में सस्ती बियर मिलने लगी है.
आंकड़े देखें तो वित्त वर्ष 2019-20 में बीयर की 2 करोड़ 65 लाख पेटियां बिकी थीं, जबकि 2020-21 में यह घटकर 1 करोड़ 60 लाख रह गई. कोरोना की वजह से 95 लाख पेटी बीयर की कम बिकी और इसकी वजह से सरकार को रेवेन्यू का काफी नुकसान हुआ. जिसके बाद यह कदम उठाया गया....
नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती का फैसला वापस ले लिया गया है.
छोटी बचत योजनाओं से जुड़े इस फैसले की जानकारी गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके दी.
इससे पहले बुधवार को खबर आई थी कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर बयाज दर घटा दी गई है. लेकिन अब ये फैसला वापस ले लिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा है कि यह आदेश गलती से निकल गया था.
वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें पहली जैसी बनी रहेंगी, जो 2020-2021 की अंतिम तिमाही में मौजूद थीं यानी मार्च 2021 वाली दरें ही लागू रहेंगी'...
जयपुर. राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों और उन पर नियंत्रण की दिशा में राजस्थान सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला करते हुए नई गाइडलाइन को मंजूरी दी है. गृह विभाग अब संशोधित नई गाइडलाइन जारी करेगा जिसमें जयपुर सहित कोरोना प्रभावित 8 शहरों में 11 की जगह अब रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. चित्तौड़ और आबूरोड में भी अब इन 8 शहरों के साथ नाईट कर्फ्यू लागू होगा.
प्रदेश में सभी शहरों में रात 9 बजे से ही बाजार बंद होंगे. पहले यह समय 10 बजे का था. सीएम गहलोत ने बैठक में कोविड कंट्रोल को लेकर जिलेवार एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टरों को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर फोकस करने को कहा है. बैठक में आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने पर भी विचार किया है. इसके अलावाकोचिंग संस्थान, स्वीमिंग पूल को लेकर भी सख्ती बढ़ाने का भी फैसला किया है. गृह विभाग की गाइडलाइन ...
जयपुर. पूरे राजस्थान के सियासी गलियारों में एक तस्वीर ने तहलका मचा रखा है. तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि दो विरोधी पार्टियों के दो दिग्गज नेताओं की है. अब भला इस तस्वीर में ऐसा क्या है जो तहलका मच गया?
दरसल यह तस्वीर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की है. इन दोनों के बीच मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले अचानक उदयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात होती है. और इस मुलाकात के दौरान दोनों एक दूसरे को गले लगाकर अभिवादन करते हैं. बड़ी बात यह कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन इस नजारे को टकटकी लगाकर देखते नजर आए. ऐसे में यह तस्वीर राजस्थान की राजनीति में अचानक चर्चा का कारण बन गई है.
बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान में हुए सत्ता के उठापटक में यह दोनों ही नेता केंद्रीय भूमिका में रहे. एक ओर जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कांग्र...
जयपुर. राजस्थान दिवस हत्या और अन्य गंभीर मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों के लिए राहत लेकर आया. राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश की जेलों से 1349 कैदियों को समय से पहले रिहा किया गया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 27 मार्च को जेल महकमें की समीक्षा के दौरान राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश की जेलों में बंद सदाचरण वाले कैदियों को छोड़ने की घोषणा की थी. इसके बाद 28 मार्च को गृह विभाग ने रिहा किए जाने वाले कैदियों की श्रेणी निर्धारित करते हुए आदेश जारी किए. गृह विभाग की ओर से तय किए गए मापदंडों पर खरे उतरे 1349 कैदियों को मंगलवार को रिहाई दी गई. जयपुर मंडल की जेलों से 516 कैदियों को रिहा किया गया, वहीं जयपुर सेंट्रल जेल से एक महिला और 38 पुरुष कैदियों को रिहा किया गया. इनमें ज्यादातर स्थाई पैराेल पर चल रहे थे. इसके अलावा 70 वर्ष के पुरुष बंदी और 65 साल की महिला बंदी को भी रिहा किया गय...
जयपुर. जिला न्यायालय ने सबूतों के आधार पर माना है कि वर्ष 2014 में राजस्थान एटीएस और एसओजी के द्वारा गिरफ्तार किए गए 12 इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन और सिमी स्लिपर सेल के लिए काम करते थे. कोर्ट ने सिमी के 13 सदस्यों में से 12 को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई जबकि एक को बरी कर दिया गया. आरोपी उस वक्त इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स की आड में आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे. मामले की सुनवाई करते हुए डीजे उमाशंकर व्यास ने यह फैसला सुनाया.
इससे पहले मंगलवार को इनको एक बस में भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर में लाया गया था. जहां राजस्थान में सिमी की स्लीपर सेल से जुड़े करीब 7 साल पुराने मामले में यह फैसला कोर्ट ने दिया. उस वक्त दिल्ली में गिरफ्तार हुए आतंकियों से मिले इनपुट के आधार पर राजस्थान में एटीएस और एसओजी क...
जयपुर. राजस्थान के 71 साल के इतिहास में कोरोना संकट के चलते फिर ऐसा हुआ है जब 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस नहीं मनाया गया. राजस्थान में फिर से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राजस्थान दिवस के कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं. पिछले साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था.
बता दें कि 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय कराकर वृहत्तर राजस्थान संघ बनाया गया था. तब से लेकर आज तक इस दिन को राजस्थान स्थापना दिवस के तौर पर बनाया जाता है और कई रंगारंग सांस्कृतिक आयोजनों की धूम राजस्थान में इस मौके पर देखने को मिलती है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. हालांकि पिछले साल भी लॉक डाउन के बीच ऐसा ही हुआ था.
राजस्थान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उप मुख्यमं...
नई दिल्ली. पूरे भारत में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया गया. होली के इस मुकद्दस मौके पर जहां धुलण्डी पर एक दूसरे को रंगने की होड़ लोगों में देखने को मिली वहीं दूसरी ओर कोरोना संकट के बीच भी लोगों का उत्साह परवान पर नजर आया.
कोविड संकट के बीच सरकार की सख्ती का असर यह रहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ भरे आयोजन नहीं हुए लेकिन गलियों में युवाओं की टोलियां जरूर होली की मौज मस्ती करती नजर आई.
ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में रहकर ही होली सेलिब्रेट की. भीड़भाड़ से लोग बचते नजर आए. लेकिन फिर भी रंगोत्सव पर पूरे भारत में होली के रंगों की खुमारी परवान पर चढ़ी नजर आई. क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान हर कोई आपसी भाईचारे और प्रेम के इस त्यौहार पर एक दूसरे को आत्मीय प्रेम लुटाता नजर आया.
हालांकि धुलंडी पर इस बार सार्वजनिक चंग- ढप्प व धमाल के आयोजन नहीं होने से थोड़े लोग मा...