जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण पर चिंता जताते हुए भले ही 3 मई तक लॉकडाउन जैसे सख्त नियम और आदेश प्रदेश में लागू कर दिए हों लेकिन राजस्थान सरकार के मंत्री ही अपने मुख्यमंत्री के आदेशों को मजाक बनाकर रखे हुए है। और कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिन-रात किए जा रहे प्रयासों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।
एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूरे राजस्थान सरकार का महकमा इस महामारी से निपटने के लिए आम आदमी की जान बचाने के लिए और संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं, रातों की नींद छोड़कर मेहनत में जुटे हैं और रोज सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं। वहीं हालात यह है कि जिन मंत्रियों और नेताओं को एक आदर्श स्थापित करना चाहिए वही खुद इन नियमों की अवहेलना करके सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे ह...
दिल्ली। लगातार बढ़ते कोरोना संकट के बीच दिल्ली में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। और इसी के मद्देनजर कोरोना महामारी के चलते अत्यंत खराब हालत के मद्देनजर दिल्ली में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक में हुआ है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है. पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं. संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है. दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है. ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं. 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं. दवाईयों की कमी हो रही है."...
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,73,810 नए मामले सामने आए, 1 हजार 619 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,50,61,919 हो गई है। 1,619 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 19,29,329 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,29,53,821 है।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 3 मई तक इसे बढ़ा दिया है। और इसे जन अनुशासन पखवाड़े का नाम दिया गया है। राजनीतिक और प्रशासनिक कौशल वाले एक अच्छे लीडर के रूप में अशोक गहलोत ने lockdown जैसे तनावभरे शब्द से बचते हुए 'जन अनुशासन पखवाड़ा' जैसा बेहतर निर्णय लेकर सबको तनावमुक्त भी कर दिया, और सख्ती का संदेश भी दे दिया।
इस दौरान कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं तो जरूरी सेवाओं में छूट भी दी गई है।
पखवाड़े से जुड़ी 25 बड़ी बातें:
1-कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में 19 अप्रेल से 3 मई की प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है।
2- इस दौरान सरकारी कार्यालय, बाजार, मॉल्स तथा कार्यस्थल बंद रहेंगे। लेकिन श्रमिकों के रोजगार से...
जयपुर। राजस्थान में 3 मई तक 'जन अनुशासन पखवाड़ा' का सख्त कर्फ्यू रहेगा। जिसके तहत जरूरी सेवाओं में छूट दी गई है। सरकार के आदेशों के मुताबिक 19 अप्रैल को सुबह 5:00 बजे से लेकर 3 मई को सुबह 5:00 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें सभी कार्यालय, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे। सामान्य गतिविधियां जिनके कारण कोरोना संक्रमण अधिक बढ़ रहा है वह प्रतिबंधित रहेंगे। जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान लागू होने वाले प्रतिबंध जन सामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता का ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सेवाओं पर लागू नहीं होंगे।
राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी। सब्जियां एवं फलों के ठेले, साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, से शाम 7:00 बजे तक बेची जा सकेंगे। खाद्य पदार्थों में किराने के सामान, मंडिया, फल एवं सब्जियां, डेयरी, दूध, पशु चारे से संबं...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 18 अप्रैल को 10, 262 पॉजिटिव केस मिले और 42 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में सर्वाधिक 1963 केस सामने आए वहीं जोधपुर में 1695, कोटा में 1116, उदयपुर में 1001 नए संक्रमित मिले। अलवर में 546,अजमेर में 350,भीलवाड़ा में 550 केस सामने आए। बीकानेर में 330,बूंदी में 350 पॉज़िटिव रोगी मिले।
कोटा में सबसे अधिक 13 लोगों की जान गई है। जोधपुर में 7, जयपुर और उदयपुर में 4-4, बीकानेर में 3, अलवर और चूरू में 2-2, इसके अलावा भरतपुर, दौसा, डूंगरपुर, गंगानगर, नागौर, राजसमंद और सीकर में 1-1 मौत हुई है।...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए JEE(मेन) की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) प्रशासन ने यह जानकारी दी।
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,61,500 नए मामले सामने आए वहीं 1, 501 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हो गई है। 1,501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,01,316 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,28,09,643 है।
इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12,26,22,590 हो गया है।...
जयपुर। राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच में राजस्थान सरकार ने एक और बड़ी राहत आमजन को दी है। अब कोरोना RT-PCR टेस्ट के लिए ₹500 नहीं बल्कि ₹350 फीस देनी होगी। सरकार ने अब कोरोना टेस्ट की दर ₹350 निर्धारित कर दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर आदेश जारी किए गए। राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने यह आदेश जारी किया।
CM अशोक गहलोत ने कहा कि 'आज शाम निवास पर करीब साढ़े 3 घंटे कोरोना रिव्यू मीटिंग रखी, बहुत चिंताजनक स्थिति बनती जा रही है, देश और प्रदेश में जिस तरह से मरीजों और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज प्रदेश में 9046 कोविड केस आए हैं और 37 लोगों की मृत्यु हुई है। लेकिन पड़ोसी राज्यों दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, यूपी, हरियाणा और पंजाब से राजस्थान काफ़ी बैटर स्थिति में है। परन्तु जिस प्रकार से संख्या ब...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को राज्य में 9046 नए केस सामने आए। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में शनिवार को सर्वाधिक 1484 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं,
उदयपुर में 783, जोधपुर में 1265, कोटा में 1049, डूंगरपुर में 255, धोलपुर में 117, चितौड़गढ़ में 283, अलवर में 591, अजमेर में 301, भीलवाड़ा में 407, बीकानेर में 326, राजसमंद में 195, सवाईमाधोपुर में 209, सीकर में 182, नागौर में 82, सिरोही में 100, टोंक में 129, हनुमानगढ़ में 63, झालावाड़ में 88, बूंदी में 47 व बारां में 146, पाली में 62 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। राज्य में कोरोना से 37 और रोगियों की मौत हुई। इसे मिलाकर राज्य में अब तक 3109 व्यक्तियों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 59 हजार 999 हो गई है।...