India

Remdesiver इंजेक्शन को ब्लैक करते 6 युवक गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस ने यहां कोरोना महामारी के बीच ब्लैक में Remdesiver इंजेक्शन बेचते 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह लोग 4 हजार की कीमत वाले इंजेक्शन को 5 गुना तक अधिक दामों में बेच रहे थे। बताया जा रहा है इनमें एक BJP नेता का रिश्तेदार भी है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की CIU टीम ने यह बड़ी कार्रवाई मुरलीपुरा थाना इलाके में की है। पुलिस ने FSL जांच के लिए इंजेक्शन भेज दिए हैं।   पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी क्राइम दिंगत आनंद ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को रोकने के लिए गठित सीएसटी टीम जयपुर में करीब 48 स्थानों पर बोगस ग्राहक बनकर पहुंची। मुरलीपुरा में समर्थ मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने दो इंजेक्शन मांगे, तो दुकानदार जयप्रकाश वर्मा ने शॉर्टेज बताते हुए ब्लैक में 15 हजार रुपए प्रति इंजेक्शन की कीमत बताई। जिसके बाद दुकान पर आरोपी दलवीर सिंह दो इंजेक्शन लेकर पहुंचा तो पुलिस ने दोन...

राजस्थान में 24 घंटे में 62 की कोरोना से मौत, 14 हजार 622 नए कोरोना केस मिले

जयपुर। राजस्थान में 21 अप्रैल को 14 हजार 622 नए कोरोना केस सामने आए। वहीं 62 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में भी कोरोना ने नया रिकॉर्ड बनाया, जहां 3101 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले तो 5 लोगों की मौत हो गई। जयपुर के प्रताप नगर में 139, मालवीय नगर में 135, जगतपुरा में 131, मानसरोवर में 130 केस मिले। सांगानेर में 99, शास्त्री नगर में 84, टोंक रोड पर 97, सोडाला में 82, वैशाली में 80, झोटवाड़ा में 82, जवाहर नगर में 77, गांधी नगर में 52, गोपालपुरा में 71, दुर्गापुरा में 55, सिविल लाइंस में 48, विद्याधर नगर में 82, पत्रकार कॉलोनी में 72, अजमेर रोड पर 60, आदर्श नगर में 51, सी स्कीम में 51, राजापार्क में 43, किरण पथ में 40, मुरलीपुरा में 51 संक्रमित सामने आए। जयपुर के अलावा अन्य जिलों की बात करें तो राजस्थान के उदयपुर में 1101, जोधपुर में 1523, कोटा में 1121, डूंगरपुर में 301, धौलपुर में 179, चितौड़...

केंद्र सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को भी फ्री वैक्सीन लगाए, वरना आक्रोश बढ़ेगा: अशोक गहलोत, CM

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को भी फ्री वैक्सीन लगाने की मांग की है। गहलोत ने कहा कि 'केन्द्र सरकार को 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को भी फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा करनी चाहिए। फ्री वैक्सीन ना मिलने पर युवाओं का केन्द्र सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राज्यों द्वारा लगातार मांग करने के बाद केन्द्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के वैक्सीनेशन का फैसला किया है जिसका हम स्वागत करते हैं। केन्द्र सरकार को 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को भी फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा करनी चाहिए। फ्री वैक्सीन ना मिलने पर युवाओं का केन्द्र सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा। राज्यों में सभी आयुवर्ग के लोगों को एक ही मशीनरी (मेडिकल स्टाफ) वैक्सीन लगाएगी। यह उचित नहीं होगा कि युवाओं से पैसे लिए ...

नासिक के अस्पताल में लीक हुआ ऑक्सीजन टैंक, 22 मरीजों की मौत, कई की हालत गंभीर

कोरोना संकटकाल के बीच एक बड़ी दुखद खबर आई है। नासिक में जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिससे 22 मरीजों के मौत की सूचना है। इस हादसे के बाद पूरे अस्पताल और नासिक प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के वक़्त अस्पताल में 171 मरीज थे. उधर ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. इस दुखद घटना के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि 'लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है. जिन मरीजों की मौत हुई है वह वेंटीलेटर पर थे.' बताया जा रहा है कि टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है. रिसाव होने की वजह से अस्पताल परिसर के अलावा आसपास के इलाके में भी ऑक्सीजन फैल गई थी. 25 लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।...

सरकारों को 400 में तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड की एक डोज, कीमत हुई तय

नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत तय हो गई है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए दाम तय कर दिए। प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये तो राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी. बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन के नए चरण का ऐलान किया है. इस चरण में राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद कर पाएंगे. अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी और अलग-अलग राज्यों में बांट रही थी. अब 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पाएंगी. साथ ही प्राइवेट सेक्टर भी ऐसा कर सकेगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा जो नई लिस्ट जारी की गई है उसके अनुसार वैक्सीन का दाम राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति ड...

सरकारों को 400 में तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड की एक डोज, कीमत हुई तय

नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत तय हो गई है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए दाम तय कर दिए। प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये तो राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी. बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन के नए चरण का ऐलान किया है. इस चरण में राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद कर पाएंगे. अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी और अलग-अलग राज्यों में बांट रही थी. अब 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पाएंगी. साथ ही प्राइवेट सेक्टर भी ऐसा कर सकेगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा जो नई लिस्ट जारी की गई है उसके अनुसार वैक्सीन का दाम राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति ड...

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,95,041 नए मामले सामने आए, 2,023 की मौत

जयपुर। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,95,041 नए मामले सामने आए, 2,023 की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। 2,023 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,82,553 पहुच गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,32,76,039 है।

भारतीयों को मिलेगी दुनिया मे कोरोना का खात्मा करने वाली सबसे मजबूत स्पुतनिक-V वैक्सीन, 97.6% तक देती है जबरदस्त परिणाम

नई दिल्ली। कोरोना से त्रस्त भारत के लिए एक राहत भरी खबर है। भारत को जो तीसरी वैक्सीन रूस की स्पुतनिक-V मिलनी वाली है, वो दुनिया की सबसे असरकारी या यों कहें सबसे ताकतवर वैक्सीन साबित हुई है. भारत की सेंट्रल ड्रग्स अथॉरिटी ने पिछले हफ्ते ही स्पुतनिक-V के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी है. और अब 38 लाख लोगों पर हुई एक स्टडी में सामने आया है कि कोरोना के खिलाफ स्पुतनिक-V की एफिकेसी 97.6% तक है. जो अन्य मौजूदा वैक्सीन की तुलना में सबसे बेहतरीन परिणाम देने वाली साबित हुई है। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V के लीड डेवलपर वैज्ञानिक डेनिस लोगुनोव ने बताया कि कोरोना के खिलाफ स्पुतनिक-V 97.6% तक प्रभावी साबित हुई है. 38 लाख लोग, जिन्हें इस वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं, उनके डेटाबेस से पता चलता है कि ये वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 97.6% तक असरकारी है. इससे पहले तक इस वैक्सीन की एफिकेसी 91.6% तक बताई गई थी. य...

पीएम नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोले देश को लॉकडाउन से बचाना है, कोविड अनुशासन का पूरा पालन करें

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात 8 बजकर 45 मिनट पर कोरोना संकट की मौजूदा स्थिति को लेकर देश को संबोधित किया.  इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं.  पीएम की बड़ी बात - देश को लॉकडाउन से बचाना है, कोविड अनुशासन का पूरा पालन करें  - हमारा प्रयास जीवन बचाने के लिए है, और आर्थिक गतिविधियां भी कम से कम प्रभावित हों, हमारा प्रयास यही होना चाहिए - चुनौती बड़ी है हौसले से काम लेना है. - आॅक्सीजन की कमी पर तेजी से काम हो रहा है.  - अस्पतालों में बेड बढाने की दिशा पर भी बडा काम हो रहा है, बडे कोविड अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं. - कठिन समय में धीरज नहीं खोना है - दवाइयों का उत्पादन जरूरतों के मुताबिक बढा दिया गया है. - मुझे विश्वास है जन भागीदारी की ताकत से हम कोरोना के इस तूफान को भी परास्त कर पाएंगे - जनता और संस्थाओं क...

7 लाख वर्ग फुट में बनेगा 5 हजार बेड का अस्थाई कोविड केयर सेंटर, राधास्वामी सत्संग केन्द्र और राजस्थान सरकार की पहल

जयपुर. राजस्थान में कोरोना के बढते खतरे से निपटने के लिए सरकार हर वो संभव प्रयास कर रही है जिससे इसकी आक्रमकता को बढने से रोका जा सके. हर संभव इलाज, हर जरूरतमंद तक पहुंच सके. इसी कड़ी में अब राजस्थान सरकार ने राधास्वामी सत्संग केन्द्र के साथ मिलकर एक और बड़ी पहल की है. बढ़ते कोरोना मरीज और अस्पतालों में बेड की कमी बीच अलर्ट सरकार ने जयपुर के बीलवा में स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) केंद्र में 7 लाख वर्ग फुट एरिया क्षेत्र में 5 हजार कोविड मरीजों के लिए अस्थाई कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) बनाने का निर्णय किया है और इस पर तुरंत काम भी शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पूरा सरकारी अमला जयपुर कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त गौरव गोयल के नेतृत्व में इस अस्थाई अस्पताल के निर्माण में जुट गया है. स्वास्थ्य विभाग के अध...