जयपुर. राजस्थान सरकार ने कोरोना के बढते संक्रमण के बीच एक बार फिर राजस्थान में पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक पूर्ण रूप से वीकेण्ड कर्फ्यू लागू कर दिया है.
राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए. केवल जरूरी सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है और यदि कोई भी व्यक्ति बिना काम के इस दौरान घर से निकला तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही जन अनुशासन पखवाड़े की गाइडलाइन्स को भी और सख्त कर दिया है।
राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार शाम को जो सख्त गाइडलाइन जारी की है, उसमें अनुमति प्राप्त दुकानों के खुलने का समय मात्र 4 घंटे कर दिया, वहीं शादी समारोह के लिए केवल तीन घंटे की अवधि तय की है। यानी तीन घंटे में शादी की सभी रस्में पूरी करनी होगी। इसमें भी प्रशासन पूरी निगाह रखेगा।
गृह विभाग की गाइडलाइन...
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,32,730 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,62,63,695 हो गई वहीं 2,263 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,86,920 पहुंच गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,28,616 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,36,48,159 है। उधर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,44,45,653 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,40,550 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 31,47,782 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,54,78,420 हुआ।
बड़ी बात यह है कि एक ओर जहां कोरोना केस बढ़ रहे हैं वहीं कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज या ठीक होने वालों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। देश मे अब तक 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा लोग ठीक होक...
मुंबई के विरार स्थित विजय बल्लभ अस्पताल में आग लगने से 13 लोगों की मौत की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार आग कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची, फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने को अपनी मंजूरी दी है।...
जयपुर। रिश्वतखोरी के खिलाफ राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो का महाअभियान जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में एक और बड़ा ट्रैप किया गया। जहां राजस्थान के सुजानगढ़ में गोपालपुरा गांव का ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र शर्मा 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया गया।
यह रिश्वत प्लॉट निर्माण और पट्टे से जुड़े प्रकरण के एवज में मांगी जा रही थी। परिवादी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। गौर करने वाली बात यह है कि यह ग्राम विकास अधिकारी कितना बड़ा रिश्वतखोर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसको दो बार पहले भी रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है, सजा भी हो चुकी है। बावजूद इसके रिश्वतखोरी की भूख नहीं मिटी और एक बार फिर ट्रैप हो गया।
राजस्थान एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी को परिवादी से शिकायत प्राप्त हुई थी कि यह ग्राम विकास...
जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 59 लोगों की मौत हो गई वहीं 14468 नए कोरोना संक्रमण के केस मिले। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां 2317 नए केस सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई।
वहीं, उदयपुर में 1215, जोधपुर में 1921, कोटा में 1126, डूंगरपुर में 287, धौलपुर में 148, चितौड़गढ़ में 270, अलवर में 756, अजमेर में 623, भीलवाड़ा में 602, बीकानेर में 634, राजसमंद में 306, सवाईमाधोपुर में 133, सीकर में 395, नागौर में 168, सिरोही में 281, टोंक में 216, दौसा में 301, हनुमानगढ़ में 127, बाड़मेर में 333, बांसवाड़ा में 235, झालावाड़ में 149, बूंदी में 127 व बारां में 292, पाली में 345 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।...
मुंबई। मॉडल रेहा खान के एक फोटो शूट के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुए धमाल मचा रहे हैं। उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। प्रमुख उपाधियों को प्राप्त करने से लेकर, स्वयं-उद्यम करने वाली कंपनियों के मालिक होने तक, और इस छोटी सी उम्र में सामाजिक कार्यकर्ता रेहा खान ने बहुत कुछ हासिल कर लिया है और जल्दी ही वो एक वेबसीरिज में रणदीप हुड्डा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं और वे अब तक कई पंजाबी सांग्स और एड फ़िल्म में काम कर चुकी है।
रेहा खान एक ऐसी महिला है जो बड़े सपने देखती है और अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के कारण बड़े पैमाने पर हासिल करती है। यह प्रसिद्ध सुपरस्टार भारत की प्रसिद्ध भूमि मुंबई में पैदा हुई और वह दोहा, कतर में अपने किशोरावस्था में रही था। वह अब 2013 से मॉडलिंग, अभिनय और अपना खुद का व्यवसाय चलाने के लिए भारत में वापस आ गई है।
कई सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने ...
नई दिल्ली। भारत में 22 अप्रैल की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,14,835 नए मामले सामने आए और 2,104 लोगों की मौत हुई। इस हिसाब से पिछले 24 घंटों में कोरोना से हर घंटे 87 लोगों की मौत हुई, वहीं हर घंटे 13000 से ज्यादा नए रोगी मिले।
रेमडेसिविर नहीं है कोई रामबाण दवा, सोचे समझ कर करें इस्तेमाल, भेड़ चाल न चलें, किडनी डैमेज और हार्ट फैल का है खतरा
अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हो गई है। वहीं 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 हो गई है।...
गुरुग्राम। सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के 35 वर्षीय बेटे आशीष येचुरी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके बड़े बेटे आशीष येचुरी का आज सुबह कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया. आशीष कोरोना वायरस से संक्रमित थे, गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. राजस्थान के CM अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है....
नई दिल्ली। अभी पूरे देश में एक इंजेक्शन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है रेमडेसिविर इंजेक्शन। ऐसा माहौल बन गया है कि जैसे यह इंजेक्शन किसी ने लगा लिया तो वह कोरोना के कारण मौत के मुंह में नहीं जाएगा। लोग बिना चिकित्सक की सलाह के ही इस इंजेक्शन को लगवा रहे हैं या चिकित्सक पर भी यह इंजेक्शन लगाने का दबाव बना रहे हैं। कुछ प्राइवेट अस्पताल भी ऐसे हैं जिन्होंने मरीजों और उनके परिजनों के बीच इस इंजेक्शन का ऐसा माहौल बना दिया है कि जैसे इसके बिना मौत निश्चित है। लेकिन यह सब मिथ्या है। डर बेवजह का है। कोरोना के इलाज के लिए रेमडेसिविर की इसी गलत धारणा के बीच मांग बढ़ गई है।
इंटरनेट, टीवी, मीडिया, व्हाट्स एप ग्रुप्स, फेसबुक पर लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन की गुहार लगाते दिख रहे हैं। ब्लैक में भी कई गुना दामों पर इसे खरीदने के लिए पागल हुए जा रहे हैं। यही कारण है कि इसकी कालाबाजारी भी बढ़ गई है...
जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा राजस्थान में ऑक्सीजन और रेमेडेसिवीर इंजेक्शन की कमी पर चिंता जताई है। और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से दूरभाष पर बात कर एवं पत्र लिखकर राज्य में दैनिक मेडिकल ऑक्सीजन उपभोग की मांग के अनुरूप राष्ट्रीय प्लान में आवंटित तरल मेडिकल ऑक्सीजन की निर्धारित मात्रा को तत्काल बढ़ाकर 250 मैट्रिक टन तथा इस माह के अंत तक 325 मैट्रिक टन करने का आग्रह किया है।
साथ ही की आपात स्थिति को देखते हुए 120 मैट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन तत्काल उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कोरोनो के उपचार में काम आने वाली रेमडेसिविर की आपूर्ति भी सुनुश्चित करने का आग्रह किया है।
डॉ शर्मा ने तरल मेडिकल ऑक्सीजन के सुचारू व सुगम परिवहन के लिए तात्कालिक रूप से 100 मैट्रिक टन क्षमता के तथा सात दिवस पश्चात 200 मैट्रिक टन क्षमता के पर्याप्त टेंकर ...